ब्रेकअप कर लो...नहीं माना प्रेमी तो लड़की ने दे दिया जहर, गिरफ्तारी के बाद खुद भी पी ली कीटनाशक

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 12:58 AM IST

पुलिस की काफी कोशिशों के बाद लड़की ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस की हिरासत में ही जब लड़की थी, जब उसने बाथरूम में जाकर कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मृतक के परिवार वालों को कहना है कि अगर लड़की सही समय पर जहर के बारे में बता देती तो लड़के की जान बच जाती।

अभी तक ब्रेकअप करने के कारण सुसाइड और हत्या का मामला सामने आते रहा है, लेकिन अब केरल से एक अजीब ही मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपने प्रेमी को सिर्फ इसलिए मार दिया, क्योंकि उसने ब्रेकअप करने से मना कर दिया था।

kerala murder

प्रेमिका ने प्रेमी को दिया जहर (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

क्या है मामला

घटना केरल के तिरुवनंतपुरम की है। जहां एक 23 वर्षीय कॉलेज के छात्र को उसकी प्रेमिका ने जहर दे दिया। क्योंकि वह रिश्ता खत्म करने को तैयार नहीं था। आठ घंटे की पूछताछ के बाद जब लड़की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया तो उसे हिरासत में ले लिया गया। 23 वर्षीय रेडियोलॉजी के छात्र शेरोन राज की 25 अक्टूबर को मृत्यु हो गई थी। अब पुलिस ने सोमवार यानि कि 31 अक्टूबर को पुष्टि की है कि उसकी प्रेमिका ने उसे जहर दिया था।

End of Feed