क्राइम

असम के तिनसुकिया में 7वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

असम के तिनसुकिया सातवीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप करने की घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉक्टर उसकी हालत पर नजर रख रहे हैं

Image

असम के तिनसुकिया में 7वीं क्लास की छात्रा से गैंगरेप, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

तिनसुकिया : असम के तिनसुकिया जिले में स्कूल से घर लौट रही एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर बोर्डुबी थाना क्षेत्र में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के बयान के अनुसार, स्कूल से घर लौटते समय तीन लोगों ने उससे सामूहिक बलात्कार किया और उसे सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने उसके परिवार के हवाले से बताया कि कक्षा सात की छात्रा स्कूल के बाद घर नहीं लौटी, जबकि स्कूल दोपहर 2.30 बजे बंद हो गया था।

इस हालत में मिली पीड़िता

अधिकारी ने कहा कि शाम करीब पांच बजे, एक ई-रिक्शा चालक ने परिवार को सूचित किया कि उसने उसे एक चाय बागान के पास सड़क किनारे अर्ध-बेहोशी की हालत में पड़ा देखा है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे चोटों के निशान और फटे हुए कपड़े के साथ पाया। उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम तुरंत मौके के लिए रवाना की गई और लड़की को अस्पताल भेजा गया।

अधिकारी ने कहा कि हम मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच हमने अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना से लोगों में गुस्सा है और वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डॉक्टर उसकी हालत पर नजर रख रहे हैं

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article