Bilaspur Crime: मिमिक्री आर्टिस्ट बना ड्रीम गर्ल, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ठगे 1.40 करोड़ रुपये

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ड्रीमगर्ल की चाहत में ठगी का शिकार हो गया। आरोपियों ने उससे 1 करोड़ 40 लाख रुपये की ठगी की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से ठगी का हैरान कर देने वाला मामला आया सामने।
  • मिमिक्री आर्टिस्ट ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ठगे 1.40 करोड़
  • गिरफ्तार करने के बाद आरोपी से बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने की पूछताछ

Bilaspur News: बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। यह पूरा कारनामा मिमिक्री आर्टिस्ट ने लड़की की आवाज में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बात कर के और शादी करने की बात कहकर किया। आरोपी ने इसके बाद फीमेल वॉइस में ब्लैकमेल कर पैसे वसूलना जारी रखा। इस पूरे मामले पर बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि सरकंडा निवासी नितिन जैन महाराष्ट्र के पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, उसे शादी करने के लिए लड़की की तलाश थी।

Bilaspur Crime

मिमिक्री आर्टिस्ट ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ठगे 1.40 करोड़

ब्लैकमेल कर 1 करोड़ 40 लाख रुपए ठगे

कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के मैहर का रोहित जैन अपने भाई से मिलने पुणे गया था। इसी दौरान नितिन रोहित से मिला। बातचीत में उसने बताया कि शादी के लिए उसे लड़की की तलाश है। बस इसी का फायदा उठाते हुए रोहित ने नितिन से मेल-जोल बढ़ाना शुरू कर दिया। उसने लड़की तलाशने की बात कहकर नितिन को अपने भरोसे में ले लिया। और इसके बाद यह पूरा ठगी का खेल यही से शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, इसके बाद उसने इंटरनेट से तीन लड़कियों के फोटो निकालकर नितिन के पास भेज दिए। इसमें एक युवती को नितिन ने पसंद किया। रोहित ने उसका नाम एकता जैन बताया। फिर उसने खुद ही दूसरे नंबर से लड़की की आवाज में बात करनी शुरू कर दी। पहले उसने एकता बनकर अलग-अलग बहाने से लाखों रुपए ट्रांसफर कराए, फिर अलग-अलग सिम से खुद को एकता का भाई, जज और अधिकारी बनकर नितिन से बात की। इतना ही नहीं उसने नितिन को ब्लैकमेल कर 1 करोड़ 40 लाख रुपए वसूल लिए। बहुत परेशान परेशान होकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और उसे मध्य प्रदेश के मैहर से गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed