क्राइम

Hyderabad: आठ वर्षीय लड़की के साथ स्कूल के सीनियर्स ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हत्या कर शव को लगाया ठिकाने

Hyderabad: आंध्र प्रदेश के नांद्याला जिले में 12 और 13 साल के तीन सीनियर्स ने कथित तौर पर आठ साल की स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। हिरासत में लिए गए तीन नाबालिग आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने लड़की के शव को मुचुमार्री में एक सिंचाई नहर में फेंक दिया था।

Image

सीनियर्स ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • आंध्र प्रदेश के नांद्याला जिले में तीन सीनियर्स ने कथित तौर पर आठ साल की स्कूली छात्रा के साथ किया सामूहिक बलात्कार
  • पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • आरोपियों ने हत्या कर बच्ची के शव को लगाया ठिकाने

Hyderabad: आंध्र प्रदेश के हैदराबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आंध्र प्रदेश के नांद्याला जिले में 12 और 13 साल के तीन सीनियर्स ने कथित तौर पर आठ साल की स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। हिरासत में लिए गए तीन नाबालिग आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने लड़की के शव को सिंचाई नहर में फेंक दिया। यह घटना आंध्र की राजधानी अमरावती से 300 किलोमीटर दूर मुचुमरी में हुई। लड़की का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। कक्षा 3 की छात्रा रविवार से लापता था और उसके पिता ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि लड़की मुचुमरी पार्क में खेल रही थी, लेकिन बाद में घर नहीं लौटी। पुलिस ने तलाश शुरू की और स्थानीय निवासियों से पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

कुत्ते ने पुलिस को तीन नाबालिग लड़कों तक पहुंचाया। उनमें से दो कक्षा 6 के छात्र हैं, जिनकी उम्र 12 साल है, और एक कक्षा 7 का छात्र है और उसकी उम्र 13 साल है। तीनों उसी स्कूल के छात्र हैं जहां लड़की पढ़ती थी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़कों ने लड़की के साथ बलात्कार और हत्या की बात स्वीकार की। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लड़की को पार्क में खेलते हुए देखा था और वे भी उसके साथ शामिल हो गए। इसके बाद वे उसे मुचुमरी बांध के पास एक सुनसान इलाके में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस कर रही शव की तलाश

लड़कों ने पुलिस को बताया कि उन्हें डर था कि अगर लड़की ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया तो वे मुसीबत में पड़ सकते हैं, इसलिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी और शव को पास की नहर में फेंक दिया। मुचुमरी पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर जयशेखर ने कहा कि वे अभी भी इसे गुमशुदगी का मामला मान रहे हैं, क्योंकि लड़की का शव अभी तक नहीं मिला है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article