Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुनगी पिता ने पहले अपनी बेटी का यौन शोषण किया और फिर छिपा खजाना पाने के लिए 18 वर्षीय बेटी की बलि देने का प्रयास भी किया। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को बाबुलगांव तहसील में हुई इस घटना को लेकर पीड़िता के पिता, एक तांत्रिक और सात अन्य को गिरफ्तार किया है।
बेटी का यौन शोषण
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना यवतमाल के बाबुलराव इलाके की है। जहां एक पिता ने खुद अपनी बेटी का यौन शोषण किया। आरोपी पिता की दो बेटियां हैं और उसने बड़ी बेटी के साथ ऐसी हरकत की। छिपे हुए खजाने का पता लगाने के लिए उसने पहले बेटी का यौन शोषण किया और फिर उसे दफनाने की कोशिश की।
बेटी ने चुपके से दोस्त को भेज दी थी तस्वीरें
छात्रा पढ़ाई के लिए अपने एक रिश्तेदार के यहां रहती थी और हाल ही में मदनी गांव में अपने घर आई थी। आरोपी ने पिछले कुछ दिनों से घर पर तांत्रिक अनुष्ठान करना शुरू कर दिया था और 25 अप्रैल को अपनी बेटी को दफनाने के लिए घर में गड्ढा खोदा था। पिता ने पहले गड्ढा खोदा और फिर उसकी पूजा की। फूलों और मिठाइयां गड्ढे में अर्पित की गईं। इस दौरान बेटी ने सारी तस्वीरें खींची। लड़की ने इन सारी तस्वीरों को खींचकर अपने दोस्त को भेज दिया। उसके दोस्त ने सारी फोटोज पुलिस को भेज दीं जिसके तुरंत बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू किया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

