Salman Khan Death Threat: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान को जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराया मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2022, 08:19 PM IST

Death Threat To Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता सलमान खान को गंभीर धमकी वाला एक लेटर मिला है जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

Salman Khan Death Threat: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान को जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज कराया मामला

नई दिल्ली: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान  (Salman Khan) के चाहने वालों की कमी नहीं है और उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है वहीं उनसे बैर मानने वाले भी कम नहीं हैं, सलमान खान को अब जान से मारने की धमकी मिली है, बताया जा रहा इसे लेकर एक लेटर उनके पिता सलीम खान को मिला है जिस वक्त वो जॉगिंग के लिए पार्क में गए हुए थे, इस मामले की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करा दी गई है, जिसके बाद पुलिस विभाग अलर्ट मोड में आ गया है और सलमान खान की और उनके घर वालों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि सलमान खान के पिता सलीम खान जब जॉगिंग पर गए तो जहां वहां पर उनके और उनके बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरा एक लेटर उन्हें मिला जिसके बाद वो घबरा गए और इस मामले की पुलिस को जानकारी गई।

लेटर में एकदम क्या लिखा है ये तो साफ नहीं हो पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि उसमें लिखा गया है सलमान खान का हश्र भी सिद्धू मूसेवाला जैसा कर दिया जाएगा, हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

इस मामले को लेकर मुंबई के बांद्रा में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, बांद्रा पुलिस अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है साथ ही सलमान खान की सुरक्षा में भी इजाफा कर दिया गया है।

सिद्धू मूसे वाला की हत्या में लारेंस विश्ननोई का नाम आने पर सलमान की सिक्योरिटी बढ़ी

वहीं अभी तक की जानकारी के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश दिल्ली की तिहाड़ जेल में रची गई, बतााया जा रहा है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Salman Khan ) ने वर्चुअल कॉन्टैक्ट नंबर से कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ से कई बार बात की थी। लॉरेंस तिहाड़ की जेल नंबर-8 में हाई सिक्योरिटी के बीच बंद है वहीं सिद्धू मूस वाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का नाम प्रमुखता से आने के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा बढ़ा दी गई। मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने सलमान खान की समग्र सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस उनके अपार्टमेंट के आसपास मौजूद रहेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राजस्थान से गिरोह द्वारा कोई नापाक गतिविधि न की जाए।"

End of Article