22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र चिराग गुप्ता को फर्जी रिफंड घोटाले में अमेजन से 3.7 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि गुप्ता ने अमेजन से चार आईफोन ऑर्डर किए, डिलीवरी के बाद खरीदारी रद्द कर दी, जिसके बाद रिफंड जारी किया गया लेकिन प्रोडक्ट वापस नहीं किया गया। मामले के सिलसिले में 16 आईफोन सहित 20.34 लाख के गैजेट जब्त किए गए हैं।
डीसीपी (उत्तर) शिवप्रकाश देवराजू ने कहा कि पुलिस को मई में अमेजन प्रतिनिधियों से शिकायत मिली थी। शिकायत में बदमाशों पर प्रोडक्ट को वापस किए बिना रिफंड प्राप्त करके कंपनी को धोखा देने का आरोप लगाया गया।
चिराग गुप्ता ने 15 मई से 17 मई के बीच अमेजन पर चार आईफोन बुक किए और ऑनलाइन भुगतान किया। बाद में जब चिराग ने प्रोडक्ट को वापस करने का फैसला किया तो उन्हें 3.7 लाख रुपए से अधिक का रिफंड जारी किया गया। हालांकि निरीक्षण करने पर अमेजन कर्मचारियों ने पाया कि प्रोडक्ट हमारे गोदाम में वापस नहीं किए गए थे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि चिराग ने अपने समूह के साथ यह भी सुनिश्चित किया कि अमेजन वेबसाइट यह दर्शाए कि प्रोडक्ट वापस कर दिए गए हैं। अमेजन के जोनल मैनेजर परमेश एचडी ने यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में कहा।
