आफताब की नई गर्लफ्रेंड का बड़ा खुलासा- दो बार घर गई, पता ही नहीं चला कि वहां श्रद्धा की लाश के टुकड़े हैं

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 1, 2022, 11:59 AM IST

Aftab Amin Poonawalla: श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर तमाम तरह के खुलासे हो रहे हैं। इस बीच आफताब की नई महिला मित्र ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह अक्टूबर में दो बार आफताब के घर गईं लेकिन उसे कभी नहीं लगा कि फ्रीज में श्रद्धा के शव के टुकड़े हैं।

Shraddha Murder Case : श्रद्धा मर्डर केस में लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह तो कबूल कर चका है लेकिन उसके चेहरे पर कोई शिकन तक नहीं है। वो एक नॉर्मल शख्स की तरह व्यवहार कर रहा है और सलाखों के पीछे भी सकून की नींद ले रहा है। इन सबके बीच अब लगातार कई खुलासे हो रहे हैं। दैनिक भाष्कर की खबर के मुताबिक, श्रद्धा के अलावा कई लड़कियों को डेट कर चुके आफताब की एक महिला मित्र, जो श्रद्धा के Murder के बाद उसके घर गई थी, ने दावा किया है कि उसे तनिक भी अंदाजा नहीं था कि इसी घर में आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े रखे हैं।

Aftabh and Shraddha

श्रद्धा वालकर और आरोपी आफताब

परफ्यूम का शौकीन

पेशे से साकेट्रिस्ट आफताब की नई गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि वह अक्टूबर में दो बार आफताब के घर गई थी लेकिन उसे कभी आभास तक नहीं हुआ कि आफताब ने यहां श्रद्धा की हत्या कर उसके टुकड़े रखे हैं। महिला का दावा है कि उसने कभी आफताब के चेहरे पर ना डर देखा ना ही कोई तनाव। आफताब अक्सर महिला को अपने मुंबई वाले घर के बारे में बताया करता था। महिला मित्र की मानें तो आफताब को सिगरेट पीने की लत थी और इसके अलावा उसे परफ्यूम के कलेक्शन का शौक था। वह अक्सर महिला को महंगे परफ्यूम गिफ्ट किया करता था।

End of Feed