Narco Test में आफताब का कबूलनामा, कहा- गुस्से में आकर अकेले ही किया श्रद्धा का मर्डर

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 2, 2022, 11:05 AM IST

नार्को टेस्ट के दौरान आफ़ताब बार-बार Unconscious हो रहा था। नार्को टेस्ट के दौरान आफ़ताब से जब पूछा गया कि श्रद्धा का फोन कहाँ है तो उसने कहा कि श्रद्धा का फोन उसने कहीं फेंक दिया था। नार्को टेस्ट के दौरान आफ़ताब ने ये कुबूल किया कि उसने गुस्से में आकर श्रद्धा की हत्या की थी और शव के टुकड़े करने के लिए आरी के इस्तेमाल की बात को कुबूल किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. आज आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू, FSL की चार सदस्यीय टीम तिहाड़ जाएगी
  2. सुबह 10 से दोपहर 3 के बीच होगा इंटरव्यू, आफताब की जान को खतरा है
  3. FSL के मेंबर और केस के जांच अधिकारी जाएंगे तिहाड़ जेल

Shraddha Murder Case: गुरुवार यानि कल आफताब का नार्को टेस्ट पूरा हो गया। आफताब (Aftab Amin Poonawalla) ने नार्को टेस्ट (Narco Test)के दौरान भी श्रद्धा की हत्या की बात कबूल की है। सूत्रों के मुताबिक आफताब ने उन जगहों के बारे में बताया जहां उसने सबूतों को ठिकाने लगाया है। पुलिस आज उन जगहों पर जाकर सर्च करेगी..आफ़ताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए आरी के इस्तेमाल की बात को कुबूल किया है। नार्को टेस्ट के दौरान आफ़ताब ने कबूल किया कि उसने गुस्से में आकर श्रद्धा की हत्या की थी। आफ़ताब से जब पूछा गया कि श्रद्धा का फोन कहाँ है तो उसने कहा कि श्रद्धा का फोन उसने कहीं फेंक दिया।

Aftab Amin Ponawalla

आरोपी आफताब अमीन पूनावाला

आफताब ने दिए इन सवालों के जवाब

आफ़ताब से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या कोई और भी इस हत्याकांड में शामिल है तो उसने कहा कि इस हत्याकांड को उसने अकेले ही अंजाम दिया है। आफ़ताब ने नार्को टेस्ट में श्रद्धा के शव के टुकड़ों को जंगल में ठिकाने लगाने की बात कबूल की है। अगला सवाल था कि श्रद्धा के सिर को कहाँ फेंका है? आफ़ताब ने जवाब दिया कि वो इस बारे में पुलिस को पहले ही बता चुका है।सूत्रों के मुताबिक पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट में कई सवाल के जवाब आफ़ताब ने एक जैसे दिए।आफताब का नार्को टेस्ट 1 घंटे 50 मिनट तक चला।

End of Feed