MI vs SRH, Match Report: मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को रौंदा, टेबल टॉपर बनी 'रोहित ब्रिगेड'
Mumbai Indians (MI) vs Sunrisers Hyderabad (SRH), IPL 2021, Match-9: मुंबई इंडियंस ने शनिवार को आईपीएल 2021 के 9वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से मात दी। मुंबई ने हैदराबाद को ऑलआउट किया।
मुंबई इंडियंस ने शनिवार को आईपीएल 2021 के 9वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से मात दी। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार तीसरी शिकस्त झेलनी पड़ी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 150 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.4 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
IPL Points Table: मुंबई-हैदराबाद के बीच मैच के बाद ये है अंक तालिका का हाल
151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को जॉनी बेयरस्टो (43) और कप्तान डेविड वॉर्नर (36) ने शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों ने 67 रन की साझेदारी की। बेयरस्टो ने आक्रामक रूप अपना रखा था, लेकिन क्रुाणल पांड्या की गेंद पर वह हिटविकेट आउट हो गए। यहां से मुंबई इंडियंस ने जोरदार वापसी की।
राहुल चाहर ने मनीष पांडे (2) को पोलार्ड के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद चाहर ने विराट सिंह (11) और अभिषेक शर्मा (2) को भी अपना शिकार बनाया। डेविड वॉर्नर ने अपना विकेट मुंबई इंडियंस को गिफ्ट किया था। हार्दिक पांड्या ने उन्हें रनआउट किया। इसके बाद विजय शंकर ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला।
अब्दुल समद (7) को हार्दिक पांड्या ने रनआउट किया। इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने राशिद खान को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। विजय शंकर (28) को जसप्रीत बुमराह ने सूर्यकुमार यादव के हाथों झिलवा दिया। इसके बाद खलील अहमद को क्लीन बोल्ड करके ट्रेंट बोल्ट ने हैदराबाद की पारी का अंत किया। मुंबई इंडियंस की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और राहुल चाहर ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह और क्रुणाल पांड्या को एक सफलता मिली।
मुंबई इंडियंस की पारी का हाल
इससे पहले क्विंटन डी कॉक (40) और किरोन पोलार्ड (35*) की पारियों की मदद से मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 150 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को क्विंटन डी कॉक और रोहित शर्मा (32) ने 55 रन की साझेदारी करके दमदार शुरूआत दिलाई। तब विजय शंकर ने मुंबई इंडियंस को दो करारे झटके दिए। उन्होंने पहले रोहित शर्मा को विराट सिंह के हाथों कैच आउट कराया और फिर अपनी गेंद पर सूर्यकुमार यादव (10) का कैच लपका।
इसके बाद कॉक और ईशान किशन (12) ने काफी धीमी बल्लेबाजी की, जिसका फायदा हैदराबाद को मिला। मुजीब उर रहमान ने कॉक और ईशान किशन दोनों को अपना शिकार बनाया। हार्दिक पांड्या (7) भी कुछ खास नहीं कर सके और खलील अहमद की गेंद पर विराट सिंह को कैच थमाकर डगआउट लौटे। किरोन पोलार्ड ने अंतिम दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जमाकर मुंबई को 150 रन पर पहुंचाया। एसआरएच की तरफ से मुजीब उर रहमान और विजय शंकर ने दो-दो विकेट झटके। खलील अहमद को एक सफलता मिली।
मुंबई इंडियंस 13 रन से जीता
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने खलील अहमद को क्लीन बोल्ड कर दिया। मुंबई इंडियंस ने 13 रन से मैच जीता।
खलील ने 1 रन लिया
ट्रेंट बोल्ड ने यॉर्क लेंथ पर गेंद डाली, जिस पर खलील अहमद बल्ला अड़ाने में कामयाब हुए और 1 रन लिया।
बोल्ट ने भुवी को किया क्लीन बोल्ड
ट्रेंट बोल्ट ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर भुवनेश्वर कुमार को क्लीन बोल्ड किया।
हैदराबाद को जीत के लिए चाहिए 16 रन
सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत है। मुंबई इंडियंस की तरफ से ट्रेंट बोल्ट आखिरी ओवर करने आए हैं।
जसप्रीत बुमराह ने किया 19वां ओवर
जसप्रीत बुमराह ने पारी का 19वां ओवर किया और केवल 5 रन दिए। उनकी पहली गेंद पर विजयं शकर ने दो रन लिए। फिर दूसरी डॉट बॉल रही। बुमराह ने तीसरी गेंद पर 2 रन दिए। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर विजय शंकर (28) को मिड ऑफ पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। आखिरी गेंद पर भुवी ने एक रन लिया।
हैदराबाद को 2 ओवर में जीतने के लिए बनाना है 21 रन
सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 2 ओवर में 21 रन की जरूरत है। अब्दुल समद को हार्दिक पांड्या ने शानदार सटीक थ्रो जमाकर रनआउट किया। आखिरी गेंद पर बोल्ट ने राशिद खान को एलबीडब्ल्यू आउट किया। हैदराबाद के सात विकेट गिर गए हैं।
राहुल चाहर ने एक ओवर में झटके दो विकेट
मुंबई इंडियंस ने मैच में जोरदार वापसी की है। राहुल चाहर ने एक ओवर में दो विकेट झटक दिए हैं। चाहर ने अभिषेक शर्मा (2) को एडम मिलने के हाथों झिलवाकर हैदराबाद का पांचवां विकेट गिराया। 15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 104/5। विजय शंकर 5* और अब्दुल समद 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद को लगा चौथा झटका, मुंबई की जोरदार वापसी
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। राहुल चाहर ने विराट सिंह (11) को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराकर एसआरएच को चौथा झटका दिया।
डेविड वॉर्नर रनआउट, हैदराबाद को लगा तीसरा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को तगड़ा झटका लगा है। कप्तान डेविड वॉर्नर (37) रनआउट हो गए हैं। किरोन पोलार्ड के ओवर में हार्दिक पांड्या ने बैकवर्ड प्वाइंट से सटीक थ्रो जमाकर वॉर्नर को रनआउट कर दिया।
मनीष पांडे 2 रन बनाकर आउट
मनीष पांडे एक बार फिर प्रभावित करने में नाकाम रहे। राहुल चाहर की फिरकी में उलझे और पोलार्ड को कैच थमाकर डगआउट लौटे। 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 74 रन। डेविड वॉर्नर 26* और विराट सिंह 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
जॉनी बेयरस्टो हिट विकेट आउट
सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका। जॉनी बेयरस्टो (43) क्रुणाल पांड्या की गेंद पर हिटविकेट आउट हुए। हैदराबाद का स्कोर 7.2 ओवर में 1 विकेट पर 67 रन। डेविड वॉर्नर 23* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर
सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार शुरूआत की है। 151 रन का पीछा करते हुए 6 ओवर में हैदराबाद ने बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 41* और डेविड वॉर्नर 15* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 84 गेंदों में 94 रन की जरूरत है।
सनराइजर्स हैदराबाद का जोरदार पलटवार, स्कोर 50 रन के पार
सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस द्वारा मिले 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 55 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो ने केवल 15 गेंदों में 40 रन जड़ दिए हैं। वॉर्नर 14 रन बनाकर जमे हुए हैं।
जॉनी बेयरस्टो ने की बोल्ट की धुनाई
जॉनी बेयरस्टो ने ट्रेंट बोल्ट की जमकर धुनाई की। उन्होंने ओवर में 18 रन बनाए। बेयरस्टो ने इस दौरान 3 चौके और एक छक्का जमाया। 3 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 23/0। जॉनी बेयरस्टो 20* और डेविड वॉर्नर 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू
मुंबई इंडियंस द्वारा मिले 151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 2 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 2* और जॉनी बेयरस्टो 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद को मिला 151 रन का लक्ष्य
मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 151 रन का लक्ष्य रखा है। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 150 रन बना लिए हैं। किरोन पोलार्ड 35* और क्रुणाल पांड्या 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे रहे। किरोन पोलार्ड ने आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जमाए।
हार्दिक पांड्या 7 रन बनाकर आउट
हार्दिक पांड्या 7 रन बनाकर आउट हुए। खलील अहमद ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर पांड्या को डीप कवर्स में विराट सिंह के हाथों कैच आउट कराया।
18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोऱ
18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 126/4 हो गया है। किरोन पोलार्ड 14* और हार्दिक पांड्या 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
ईशान किशन 12 रन बनाकर आउट
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ईशान किशन ने काफी निराश किया और 21 गेदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। मुजीब उर रहमान ने ईशान किशन को विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों झिलवाया। मुंबई का स्कोर 17 ओवर में 4 विकेट पर 115 रन है। किरोन पोलार्ड 10* और हार्दिक पांड्या 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर
मुंबई इंडियंस का 15 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 101 रन हो गया है। किरोन पोलार्ड 2* और ईशान किशन 9* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
मुंबई इंडियंस को लगा तीसरा झटका
मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है। क्विंटन डी कॉक 40 रन बनाने के बाद आउट हुए। मुजीब उर रहमान की गेंद पर सुचित ने कॉक का आसान कैच लपका।
13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर
मुंबई इंडियंस की रनगति दो विकेट गिरने के बाद धीमी हुई है। 14 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 94 रन हो गया है। क्विंटन डी कॉक 38* और ईशान किशन 6* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर
मुंबई इंडियंस की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 2 विकेट पर 80 रन हो गया है। क्विंटन डी कॉक 26* और ईशान किशन 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
सूर्यकुमार यादव आउट
मुंबई इंडियंस को जोरदार झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। विजय शंकर ने 9वें ओवर की तीसरी गेंद डाली और अपनी ही गेंद पर आसान कैच लपका।
8 ओवर में मुंबई का स्कोर
8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 1 विकेट पर 64 रन हो गया है। क्विंटन डी कॉक 22* और सूर्यकुमार यादव 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
रोहित शर्मा आउट
विजय शंकर ने सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी सफलता दिलाई। शंकर ने रोहित शर्मा (32) को विराट सिंह के हाथों कैच आउट कराकर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिराया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 7 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 59 रन। क्विंटन डी कॉक 17* और सूर्यकुमार यादव 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
पावरप्ले खत्म, मुंबई इंडियंस का स्कोर
मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरूआत की है। 6 ओवर के बाद उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 53 रन हो गया है। कप्तान रोहित शर्मा 31* और क्विंटन डी कॉक 16* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। मुंबई का मौजूदा रन रेट 8.83 का है। क्या यहां बड़ा स्कोर बनेगा? दिलचस्पी बढ़ी।
रोहित शर्मा के 4000 रन पूरे
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान टी20 क्रिकेट में 4,000 रन पूरे कर लिए हैं।
मुंबई इंडियंस की शानदार शुरूआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरूआत की है। 4 ओवर में मुंबई का स्कोर 38 बिना किसी नुकसान के हो गया है। क्विंटन डी कॉक 11* और रोहित शर्मा 22* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
मुंबई का स्कोर
2 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 16 रन। क्विंटन डी कॉक 9* और रोहित शर्मा 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
मुंबई इंडियंस की पारी शुरू, 1 ओवर के बाद स्कोर
मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो चुकी है। 1 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी नुकसान के 8 रन हो गया है। क्विंटन डी कॉक 8* और रोहित शर्मा 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद में बदलाव
सनराइजर्स हैदराबाद ने रिद्धिमान साहा, जेसन होल्डर, टी नटराजन और शाहबाज नदीम को बाहर बैठाया है। इनकी जगह ऑरेंज आर्मी में विराट सिंह, अभिषेक शर्मा, मुजीब उर रहमान और खलील अहमद को मौका मिला।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद- डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, विजय शंकर, विराट सिंह, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, मुजीब उर रहमान, खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, एडम मिलने, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
दोनों कप्तानों ने टीम में बदलाव के बारे में क्या कहा
मुंबई इंडियंस ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मार्को जानसेन की जगह तेज गेंदबाज एडम मिलने को शामिल किया गया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने कुल चार बदलाव किए हैं।
मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को आईपीएल 2021 के 9वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
मुंबई पलटन
मैच का रोमांच
हेड टू हेड रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आंकड़ें मजेदार हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 16 मुकाबले खेले गए, जिसमें से मुंबई और हैदराबाद ने आठ-आठ मैच जीते। यानी दोनों का विजयी प्रतिशत 50 है। पिछले पांच मैचों में मुंबई इंडियंस ने तीन जीत दर्ज की जबकि हैदराबाद ने दो मैच जीते। पिछले साल मुंबई इंडियंस ने पहले मैच में हैदराबाद को मात दी थी जबकि दूसरे मैच में ऑरेंज आर्मी ने मैच जीतकर हिसाब बराबर कर लिया था।
चेन्नई का मौसम
चेन्नई में आज का मौसम एक बार फिर गर्म रहेगा। आसमान खुला रहेगा और दिन में धूप तेज रहेगी। मुकाबला शाम 7.30 बजे होना है ऐसे में खिलाड़ियों को कुछ राहत जरूर मिलेगी लेकिन फिर भी उमस परेशान जरूर करेगी। 66 प्रतिशत नमी रहने की उम्मीद है। यहां फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। चेन्नई में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा।
चेन्नई की पिच
क्रिकेट फैंस पिछले कुछ महीनों में टेस्ट सीरीज से लेकर आईपीएल तक वाकिफ हो चुके हैं कि चेन्नई की पिच सबके लिए अवसर प्रदान करने वाली है। बेशक यहां स्पिनर्स का बोलबाला रहता है लेकिन बल्लेबाजों के पास भी अपना हुनर दिखाने का मौका रहेगा। लेकिन ये चुनौती बेहद आसान नहीं होने वाली। अब तक आईपीएल 2021 में यहां पर कभी तेज गेंदबाज स्टार बन रहे हैं, कभी स्पिनर तो कभी बल्लेबाज, ऐसे में हर खिलाड़ी की भूमिका अहम रहने वाली है।
दोनों की संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI - रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, मार्को जानसेन/जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI - डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, विजय शंकर, केदार जाधव, राशिद खान, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, शाहबाज नदीम, टी नटराजन।
पहली जीत की तलाश में उतरेगी हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शनिवार को इंडियन प्रीमयर लीग में मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम के खिलाफ सही संयोजन के साथ उतरने प्रयास करेगी, जिससे कि लगातार दो हार के बाद जीत दर्ज करके अंकों का खाता खोल सके। डेविड वॉर्नर की अगुआई वाली सनराइजर्स की टीम को चेन्नई की पिच रास नहीं आ रही है और टीम 150 रन से भी कम के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही है।

