CSK vs RR: धोनी के धुरंधरों के आगे पस्त हुई राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स ने 45 रन से जीता मुकाबला
Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 12वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई की यह लगातार दूसरी जीत है।
मुंबई: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) सोमवार को धोनी के धुरंधरों आगे पस्त हो गई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने राजस्थान को 45 रन से करारी शिकस्त दी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले मुकाबले में चेन्नई ने 188 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। जवाब में राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन जोस बटलर (49) ने बनाए जबकि बाकी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके। जयदेव उनादकट (24) राहुल तेवतियन (20), शिवम दुबे ( (17), मनन वोहरा (14), रियान पराग (3), डेविड मिलर (2), क्रिस मॉरिस (0) और कप्तान संजू सैमसन ने 1 रन बनाया। चेन्नई की तरफ से मोईन अली ने तीन जबकि रवींद्र जडेजा और सैम करन को दो-दो विकेट मिले। शार्दुल ठाकुर और ड्वेन ब्रावो ने एक-एक शिकार किया।
इससे पहले चेन्नई ने ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 178 रन का स्कोर खड़ा किया। सीएसके के लिए सर्वाधिक रन फाफ डु प्लेसिसि (33) ने बनाए। उनके अलावा अंबाती रायुडू (27), मोईन अली (26), सुरेश रैना (18), एमएस धोनी (18), सैम करन (13), ऋतुराज गायकवाड़ (10), रवींद्र जडेजा (8) और शार्दुल ठाकुर ने 1 रन का योगदान दिया। वहीं, ड्वेन ब्रावो 8 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की ओर से चेतना सकारिया ने तीन, क्रिस मॉरिस ने दो जबकि मुस्तफिजुर रहमान और राहुल तेवतियन ने एक-एक विकेट लिया। चेन्नई के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
आखिरी तीन ओवर में राजस्थान ने 34 रन बनाए
राजस्थान की टीम ने आखिरी तीन ओवर में 34 रन बनाए और उसका स्कोर 9 विकेट खोने के बाद 143 रन तक पहुंच पाया।। राजस्थान ने 18वें ओवर में 13 जबकि 19वें ओवर में 15 रन बनाए। वहीं, टीम ने 20वें ओवर में महज 6 रन जुटाए। राहुल तेवतिया 19वें ओर में ड्वेना ब्रावो का और जयदेव उनादकट 20वें ओवर में शार्दुल ठाकुर का शिकार बने। तेवतिया ने 15 गेंदों में 2 छक्कों की बदलौत 20 रन बनाए। उनादकट ने 17 गेंदों में 24 रन की पारी खेली। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का मारा। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की।
17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 109/7
17 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान ने 109 रन बना लिए हैं। राजस्थान को जीत के लिए 18 गेंदों में 80 रन जरूरत है। जयदेव उनादकट 9 गेंदों में 8 और राहुल तेवतिया 9 गेंदों में 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रन बनाकर खेल रहे हैं।
पराग-मॉरिस 15वें ओवर में पवेलियन लौटे
मोईन अली ने 15वें ओवर में राजस्थान को दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर रिया पराग और तीसरी गेंद पर क्रिस मॉरिस को पवेलियन भेजा। दोनों छक्का मारने के चक्कर में डीप मिडविकेट पर रवींद्र जडेजा के हाथों लपके गए। पराग ने 7 गेंदों में 3 रन बनाए जबकि मॉरिस बिना खाता खोले आउट हुए। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 97/7 है। राहुल तेवतिया 2 और जयदेव उनादगट 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
खोमाश रहा डेविड मिलर का बल्ला
जोस बटलर के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए डेविड मिलर से राजस्थान का काफी उम्मीदें थी, लेकिन उनका बल्ला खोमोश रहा। वह 5 गेंदें खेलकर महज 2 रन बनाए। उन्हें मोईन अली ने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 92/5 है।
जडेजा ने बटलर-दुबे को किया आउट
राजस्थान का तीसरा विकेट सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के तौर पर गिरा। बटलर ने टिककर बल्लेबाजी की, लेकिन वह अर्धशतक जड़ने से चूक गए। उन्होंने 35 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 49 रन की पारी खेली। बटलर 12वें ओवर की पहली गेंद पर रवींद्र जडेजा का शिकार बने। वह जडेजा की गेंद को भांप नहीं पाए और बोल्ड हो गए। उनका विकेट 87 के कुल स्कोर पर गिरा। जडेजा ने बटलर के बाद अपनी इसी ओवर की आखिर गेंद पर शिवम दुबे को एलबीडब्ल्यू आउट किया। दुबे ने 20 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 17 रन बनाए।
10 ओवर बाद राजस्थान का स्कोर 81/2
राजस्थान के दो विकेट गिरने के बाद जोस बटलर और शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला हुआ है। बटलर 32 गेंदों में 48 और दुबे 136 गेंदों में 15 रन के निजी स्कोर पर टिके हुए हैं। 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 81 पर पहुंच गया है।
राजस्थान रॉयल्स का पचासा पूरा
राजस्थान का पचासा पूरा हो गया है। राजस्थान ने 8वें ओवर की पहली गेंद पर अपने 50 रन कंप्लीट किए। जोस बटलर 26 गेंदों में 39 और शिवम दुबे 6 गेंदों में 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 8 ओवर का खेल समाप्त होने पर राजस्थान का स्कोर 60/2 है।
फिर नहीं चला संजू सैमसन का बल्ला
कप्तान संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। पिछले मैच 4 रन बनाने वाले सैमसन 5 गेंदों में 1 रन ही बना सके। उन्हें सैम करन ने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने उठाकर मारना के प्रयास में मिड ऑन पर ड्वेना ब्रावो को आसान कैच थमा दिया। उनका विकेट 45 के कुल स्कोर पर गिरा। मालम हो कि सैमसन ने पहले मैच में राजस्थान के लिए शतकीय पारी खेली थी। 6 ओवर के बाद जोस बटलर 19 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं और शिवम दुबे ने अभी खाता नहीं खोला है।
बड़ी पारी नहीं खेल पाए मनन वोहरा
राजस्थान को पहला झटका मनन वोहरा के रूप में लगा। वोहरा बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 11 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का जमाया। वोहरा को सैम करन ने अपना शिकार बनाया। वह चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाने की कोशिश में थे, लेकिन वहां मौजूद रवींद्र जाडेजा ने कैच लपक लिया। उनका विकेट 30 के कुल स्कोर पर गिरा।
चेन्नई ने 3 ओवर में बनाए 22 रन
जोस बटलर और मनन वोहरा संभलकर खेल रहे हैं। बटलर ने 11 गेंदों में 15 और वोहरा ने 7 गेंदों में 7 रन बना लिए हैं। राजस्थान का स्कोर 3 ओवर के बाद 22 पर पहुंच गया है। बता दें कि चेन्नई का स्कोर भी तीन ओवर में इतना ही था।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे बटलर-वोहरा
राजस्थान की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए जोस बटलर और मनन वोहरा उतरे हैं। दीपक चाहर ने चेन्नई के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की। चाहर ने पहले ओवर में 11 रन खर्च किए। बटलर ने 7 और वोहरा ने 4 रन बनाए। दोनों एक-एक चौका जड़ा।
आखिरी ओवर में चेन्नई ने 15 रन जुटाए
चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर का खेल होने के बाद 9 विकेट खोकर 188 रन बनाए। चेन्नई ने आखिरी ने अंतिम ओवर में 15 रन जुटाए। मुस्तफिजुर रहमान द्वारा डाले गए इस ओवर में सैन करन (6 गेंदों में 13 रन) और शार्दुल ठाकुर (1 गेंद में 1 रन) रन आउट होकर पवेलियन लौटे। वहीं, ड्वेन ब्रावो 8 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्के जरिए 20 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने पारी की अंतिम गेंद पर छक्का जमाया।
सिर्फ 8 रन बना सके रवींद्र जडेजा
धोनी के बाद रवींद्र जडेजा भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। वह 7 गेंदों में सिर्फ 8 रन बना सके। उन्होंने एक चौका लगाया। जडेजा 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्रिस मॉरिस का शिकार बने। वह विकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों लपके गए। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 173/7 है।
धोनी को सकारिया ने भेजा पवेलियन
चेन्नई का छठा विकेट एमएस धोनी के रूप में गिरा। उन्होंने 17 गेंदों में 18 रन बनाए। उन्होंने दो चौके जड़े। धोनी को चेतन सकारिया ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन भेजा। वह एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का मारना चाहते थे, लेकिन गेंद और बल्ला का संपर्क ठीक से नहीं हुआ और जोस बटलर ने कैच पकड़ लिया। उनका विकेट 147 के कुल स्कोर पर गिरा। 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 158/6 है। रवींद्र जडेजा 6 गेंदों में 5 और सैम करन 4 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
चेन्नई ने 16 ओवर में बनाए 133 रन
रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी चेन्नई की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। जडेजा 3 गेंदों में 3 और धोनी 11 गेंदों में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 133/5 है।
एक ही ओवर में आउट हुए रायुडू-रैना
चेतन सकारिया ने 14वें ओवर में चेन्नई को दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर अंबाती रायुडू और पांचवीं गेंद पर सुरेश रैना को पवेलियन भेजा। रायुडू ने रियान पराग और रैना ने क्रिस मॉरिस को कैच थमाया।। रायुडू ने 17 गेंदों में 3 छक्कों के दम पर 27 रन की पारी खेली जबकि रैना ने 15 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाए। 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 127/5 है। रवींद्र जडेजा 1 रन बनाकर और एमएस धोनी बिना खाता खोले क्रीज पर हैं।
चेन्नई का सैकड़ा हुआ पूरा
चेन्नई का सैकड़ा पूरा हो गया है। चेन्नई ने 12 ओवर में दो विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं। सुरेश रैना (12*) जहां संभलकर खेल रहे हैं वहीं अंबाती रायुडू ने 23 रन जुटा लिए हैं।
मोईन बने तेवतिया का शिकार
तेन्नई को तीसरा झटका मोईन अली के तौर पर लगा। ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए मोईन ने 26 रन की पारी खेली। उन्होंने 20 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौका और 2 छक्के उड़ाए। मोईन को राहुल तेवतिया ने आउट किया। वह 10वें ओर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट मारने की फिराक में थे, लेकिन डीप मिडविकेट पर रियान पराग ने कैच लपक लिया। 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 82/3 है। सुरेश रैना (3*) और अंबाती रायुडू (3*) खेल रहे हैं।
8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 66/2
चेन्नई के दो विकेट गिरने के बाद मोईन अली और सुरेश रैना क्रीज पर हैं। मोईन 15 गेंदों में 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं जबकि रैना 3 गेंदें खेलकर खाता नहीं खोल पाए हैं। 8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 66/2 है।
डु प्लेसिस 33 रन बनाकर आउट
चेन्नई का दूसरा विकेट सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस के तौर पर गिरा। डु प्लेसिस ने ताबड़तोड़ अंदाज में 17 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 4 चौके और 2 छक्के मारे। लग रहा था कि डु प्लेसिस अर्धशतक जमा देंगे, लेकिन वह छठे ओवर की चौथी गेंद पर क्रिस मॉरिस का शिकार बन गए। उन्होंने कवर के ऊपर से मारने की कोशिश की और डीप प्वाइंच पर रियान पराग को कैच दे बेठे। उनका विकेट 45 के कुल स्कोर पर गिरा। 6 ओवर का खेल होने के बाद चेन्नई का स्कोर 46/2 है। मोईन अली ने 6 गेंदों में 3 रन बना लिए हैं। सुरेश रैना का खाता खोलना अभी बाकी है।
सस्ते में आउट हुए ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई को पहला झटका ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। गायकवाड़ ने सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने 13 गेंदों में 1 चौके के जरिए 10 रन बनाए। उन्हें मुस्ताफिजुर रहमान ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने छक्का मारने के प्रयास में कवर पर शिवम दुबे को कैच थमा दिया। उनका विकेट 25 के कुल स्कोर पर गिरा।
चेन्नई की सधी हुई शुरुआत
चेन्नई ने सधी हुई शुरुआत की है। तीन ओवर का खेल होने के बाद चेन्नई ने बिना विकेट खोए 22 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 10 गेंदों में 9 और फाफ डु प्लेसिस 8 गेंदों में 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पारी का आगाज गायकवाड़-डु प्लेसिस
चेन्नई की ओर से पारी का आगाज करने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस आए हैं। राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी की कमान जयदेव उनादकट ने संभलाी। उनादकट ने पहले ओवर में 5 रन दिए। गायकवाड़ ने एक चौका समेत यह रन बनाए।
राजस्थान-चेन्नई की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), मनन वोहरा, शिवम दुबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, क्रिस मॉरिस, मुस्ताफिजुर रहमान और चेतन सकारिया।
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, मोईन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर।
राजस्थान-चेन्नई की टीम में कोई बदलाव नहीं
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों ने पिछले मैच में जीत दर्ज करने वाली प्लेइंग इलेवन को ही उतारने का फैसला किया है।
राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
राजस्थान ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हमें बस चीजों को सरल बनाए रखने की जरूरत है। हमें अपनी टीम के साथियों पर भरोसा है। अगर पता हो कि आपके पास गहराई तक बल्लेबाजी है तो आप खुलकर खेल सकते हैं। वहीं, चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि अच्छी गेंद आउट होने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। परिस्थित के अनुसार चीजों का आकलन करने की जरूरत है। साथ ही ओस पर भी नजर रखने की जरूरत है।
वानखेड़े की पिच का हाल
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच के बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहने का आसार हैं। पिछले मैच में भी यहां बड़ा स्कोर देखने को मिला थे। साथ ही ओस की भी अहम भूमिका होगी।
पिछले सीजन में राजस्थान हावी रही
आईपीएल 2020 में राजस्थान की टीम चेन्नई पर हावी रही थी। राजस्थान ने चेन्नई के विरुद्ध दोनों मुकाबले अपने नाम किए थे। राजस्थान ने पहला 16 रन से और दूसरा मुकाबला 7 विकेट से जीता था।
अब तक चेन्नई का पलड़ा भारी
आईपीएल में राजस्थान के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों में अब तक 24 बार आमना-सामना हुआ, जिसमें से 14 मैच में चेन्नई को और 10 मुकाबलों में राजस्थान को जीत मिली है। वहीं, पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो राजस्थान ने तीन और चेन्नई ने दो मैच में जीते हैं।

