IPL 2022 Retention: आठ आईपीएल टीमों ने इन खिलाड़ियों को बरकरार रखने का फैसला किया, यहां जानिए पूरी डिटेल
IPL 2022 Player Retention, CSK, RCB, DC, KKR, MI, SRH, RR Retained and Released Players List: आईपीएल की आठ टीमों ने अपने-अपने रिटेन किए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। अब आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी जब होगी तो टीमें अपने पर्स के साथ खिलाड़ियों को खरीदेंगी। जानिए टीमों ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया।
IPL 2022 Players Retention Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का क्रेज अभी से फैंस के सिर-चढ़कर बोल रहा है। आज 8 टीमों ने घोषणा कर दी है कि उन्होंने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तारीख आज ही की थी। प्रत्येक टीम के पास 90 करोड़ का पर्स था। प्रत्येक फ्रेंचाइजी को 1 से 30 नवंबर तक समय मिला था कि वह किन खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखना चाहती हैं। आज शाम करीब 9:30 बजे निर्णायक लिस्ट सामने आई। याद दिला दें कि आईपीएल 2022 में 74 मैच देखेने को मिलेंगे।
रिटेंशन के क्या है नियम
# आईपीएल की आठ टीमें ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।
# चार खिलाड़ियों को चुनते समय टीमें दो विभिन्न संयोजन लागू कर सकती हैं। तीन भारतीय और एक विदेशी या फिर दो भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी। यह मायने नहीं रखता कि भारतीय खिलाड़ी कैप्ड है या अनकैप्ड।
# पिछले मेगा ऑक्शन से अलग 2018 सीजन से पहले इस बार नीलामी में राइट टू मैच कार्ड्स नहीं है। इसका मतलब पूर्व खिलाड़ियों पर कोई पहली या दूसरी बोली नहीं लग सकती।
# प्रत्येक खिलाड़ी से पूछा जाएगा कि वो उस फ्रेंचाइजी के साथ खेलना चाहते हैं या नहीं।
रिटेन करने पर कितनी रकम घटेगी
# अगर फ्रेंचाइजी चार खिलाड़ियों को रिटेन करेगी तो कुल पर्स (90 करोड़ रुपए) में से 42 करोड़ रुपए खर्च हो जाएंगे।
# अगर फ्रेंचाइजी ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया तो पर्स से 33 करोड़ रुपए कम होंगे।
# दो रिेटेंशन से 24 करोड़ रुपए कुल पर्स में से कम होंगे।
# अगर एक खिलाड़ी को रिटेश किया तो 14 करोड़ रुपए कुल पर्स में से खर्च होंगे।
# अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए 4 करोड़ रुपए पर्स में प्रति प्लेयर खर्च होंगे।
नए फ्रेंचाइजी कब एक्शन में आएंगी
1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक नई फ्रेंचाइजी नीलामी में जाने वाले खिलाड़ियों में से तीन खिलाड़ियों (दो भारतीय और एक विदेशी) से करार कर सकती है। आज आठ फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ी चुन लेगी, जिसके बाद ऑक्शन पूल में अन्य टीमें जाएंगी।
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में कितनी रकम के साथ उतरेंगी टीमें
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में कितनी रकम के साथ उतरेंगी टीमें
पंजाब किंग्स - 72 करोड़ रुपए
सनराइजर्स हैदराबाद - 68 करोड़ रुपए
राजस्थान रॉयल्स - 62 करोड़ रुपए
आरसीबी - 57 करोड़ रुपए
सीएसके - 48 करोड़ रुपए
केकेआर - 48 करोड़ रुपए
मुंबई इंडियंस - 48 करोड़ रुपए
दिल्ली कैपिटल्स - 47.5 करोड़ रुपए
राजस्थान रॉयल्स ने 4 खिलाड़ी रिटेन किए
राजस्थान रॉयल्स के रिटेन खिलाड़ियों की घोषणा कुमार संगकारा ने की। संगाकारा ने तीन खिलाड़ियों की खूबी बताते हुए रिटेन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की।
प्लेयर नंबर-1 : संजू सैमसन (14 करोड़)
प्लेयर नंबर-2 : जोस बटलर (10 करोड़)
प्लेयर नंबर-3 : यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)
राजस्थान रॉयल्स ने 28 करोड़ रुपए खर्च किए और उनके पर्स से 28 करोड़ रुपए कटे। मेगा नीलामी के समय राजस्थान रॉयल्स की टीम 62 करोड़ रुपए लेकर उतरेगी।
संगकारा ने बताया कि बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को नहीं लेने का मलाल है।
केकेआर के रिटेन खिलाड़ी
कोलकाता नाइटराइडर्स के सीईओ और एमडी वेंकी मैसूर ने रिटेन किए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की।
प्लेयर नंबर-1 : आंद्र रसेल (12 करोड़)
प्लेयर नंबर- 2 : वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़)
प्लेयर नंबर- 3 : वेंकटेश अय्यर (8 करोड़)
प्लेयर नंबर- 4 : सुनील नरेन (6 करोड़)
केकेआर ने 34 करोड़ रुपए खर्च किए, लेकिन उसके पर्स से 42 करोड़ रुपए कट गए हैं। केकेआर ने सभी चार खिलाड़ी रिटेन किए गए, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपए बचे।
दिल्ली कैपिटल्स ने चार खिलाड़ी रिटेन किए
दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने रिटेन किए खिलाड़ियों की घोषणा की।
नंबर-1 रिटेन खिलाड़ी - ऋषभ पंत (16 करोड़)
नंबर-2 रिटेन खिलाड़ी - अक्षर पटेल (9 करोड़)
नंबर-3 रिटेन खिलाड़ी -- पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़)
नंबर-4 रिटेन खिलाड़ी - एनरिच नॉर्टजे। (6.5 करोड़)
श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, कगिसो रबाडा और कई युवा खिलाड़ियों को छोड़ना बिलकुल भी आसान नहीं था। हमारे पास जो पैसे बचे हैं, उससे कोशिश करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा दिल्ली के खिलाड़ियों को दोबारा खरीदेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स ने सभी चार खिलाड़ी रिटेन किए गए, नीलामी के लिए 47.5 करोड़ रुपए बचे हैं।
रवींद्र जडेजा ने रिटेन होने के बाद क्या कहा
चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुझे रिटेन किया। रवींद्र जडेजा दोबारा येलो जर्सी में नजर आएगा। फैंस से गुजारिश है कि इसी तरह हमारा समर्थन करें और जोश बरकरार रखें।
रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि बहुत खुश हूं और काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि सीएसके ने मुझे रिटेन किया।
मोइन अली ने कहा कि मेरा सीजन अच्छा रहा था और सीएसके ने मुझे रिटेन करके ईनाम दिया है। मेरी कोशिश अच्छा प्रदर्शन करने की होगी। मोइन अली आपको एक बार फिर येलो जर्सी में नजर आएगा।
धोनी का बयान
एमएस धोनी ने एक इवेंट में कहा था, 'मैंने अपना क्रिकेट हमेशा प्लान किया है। मैंने अपना आखिरी वनडे मैच रांची में खेला था। इसी प्रकार मेरी कोशिश है कि आखिरी टी20 मुकाबला चेन्नई में खेलूं। ये अगले साल होगा या 5 साल बाद, पता नहीं।'
सीएसके ने चार खिलाड़ी रिटेन किए
चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी ने रिटेन किए खिलाड़ियों की घोषणा की।
पहला रिटेंशन - रवींद्र जडेजा- 16 करोड़ रुपए
दूसरा रिटेंशन - एमएस धोनी - 12 करोड़ रुपए
तीसरा रिटेंशन - मोइन अली - 8 करोड़ रुपए
चौथा रिटेंशन - रुतुराज गायकवाड़ - 6 करोड़ रुपए
लक्ष्मीपति बालाजी ने चारों खिलाड़ियों की खूबी बताई और उम्मीद जताई कि टीम हमेशा की तरह खिताब जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाएगी। उन्होंने कहा कि धोनी को रिप्लेस करना नामुमकिन है। वो मेरे कप्तान हैं। सीएसके की टीम के खिलाड़ी एक परिवार की तरह हैं। कुछ खिलाड़ियों को छोड़ना मुश्किल हुआ। मगर नीलामी में देखेंगे कि क्या सर्वश्रेष्ठ हो सकता है। सीएसके ने 42 करोड़ रुपए खर्च किए और उनके पर्स से 42 करोड़ रुपए कटे। सीएसके ने सभी चार खिलाड़ी रिटेन किए गए, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपए बचे।
सनराइजर्स हैदराबाद के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट
सनराजइर्स हैदराबाद के हेड कोच टॉम मूडी ने रिटेन किए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। नंबर-1 प्लेयर - केन विलियमसन को 14 करोड़ रुपए में खरीदा गया।
नंबर-2 प्लेयर - अब्दुल समद - 4 करोड़ रुपए।
नंबर-3 खिलाड़ी - उमरान मलिक - 4 करोड़ रुपए।
टॉम मूडी ने उम्मीद जताई कि अगले सीजन में टीम दमदार अंदाज में वापसी करेगी। वहीं मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि हमने भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया। केन विलियमसन के अलावा हमने दो युवाओं को मौका दिया, जिनमें काफी प्रतिभा है। एसआरएच के सीईओ के मेनन ने कहा कि राशिद खान से हमने बातचीत की और हम नीलामी में कोशिश करेंगे कि उन्हें अपने साथ जोड़ सके। सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने 22 करोड़ रुपए खर्च किए। नीलामी के लिए हैदराबाद के पास 68 करोड़ रुपए बचे हैं।
अर्शदीप सिंह ने क्या कहा
अर्शदीप सिंह ने कहा- आईपीएल में मेरी शुरूआत इसी टीम से हुई। पंजाब की तरफ से खेलने का मौका मिला तो काफी खुशी हुई। ऐसा महसूस हुआ कि अपने ही घर में खेल रहा हूं। अपने होमग्राउंड पर खेल रहा हूं। परिवार में भी खुशी का माहौल है।
पंजाब किंग्स ने किसे किया रिटेन
पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन ने कहा कि हमने दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह और मयंक अग्रवाल को रिटेन किया है। मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया। अर्शदीप सिंह अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, तो उन्हें 4 करोड़ रुपए मिलेंगे। पंजाब किंग्स के पास अब 72 करोड़ रुपए बचे हैं। पंजाब ने खर्च किए 16 करोड़, लेकिन पर्स से 18 करोड़ रुपए कटे हैं।
रिटेन होने के बाद विराट और मैक्सवेल ने क्या कहा
विराट कोहली- यात्रा जारी है। आरसीबी ने मुझे रिटेन किया। आरसीबी के सभी फैंस से मेरा गहरा लगाव है। उम्मीद है कि सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है। हमें उम्मीद है कि हम आपको गर्व महसूस कराएंगे। टीम प्रबंधन भी हमारे साथ और फैंस के साथ बहुत अच्छा है। नए जोश के साथ मैदान पर उतरेंगे।
ग्लेन मैक्सवेल ने कहा, '2021 में हमने सफलता हासिल की और उम्मीद करते हैं कि अगले साल खिताब जीते। फैंस के समर्थन की दरकार है। आप सभी से मिलने को अगले साल तैयार हैं।'
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया
आरसीबी ने चार नहीं बल्कि तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया। विराट कोहली नंबर-1 रिटेन खिलाड़ी रहे, जिन्हें 15 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके बाद दूसरे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन किया गया, जिन्हें 11 करोड़ रुपए में रोका गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आरसीबी के तीसरे रिटेंशन रहे। सिराज को 7 करोड़ रुपए मिलेंगे। आरसीबी के पास 57 करोड़ रुपए बाकी हैं। मेगा नीलामी में आरसीबी 57 करोड़ रुपए के साथ उतरेगी।
रोहित शर्मा ने रिटेन होने पर क्या कहा
रोहित शर्मा को 16 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया। रिटेन किए जाने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हम पिछले एक दशक से एक परिवार के रूप में काम करते हुए आए हैं और आगे भी इसे जारी रखेंगे। रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई कि मुंबई इंडियंस आगे भी खिताब जीतने की कोशिश करेगी।
मुंबई के चार खिलाड़ी हुए रिटेन
आकाश अंबानी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रिटेंशन के चार नामों की घोषणा कर दी है। आकाश ने कहा कि पहला रिटेंशन रोहित शर्मा हैं। दूसरा रिटेंशन जसप्रीत बुमराह हैं। तीसरा रिटेंशन सूर्यकुमार यादव और चौथा रिटेंशन किरोन पोलार्ड हैं।
आईपीएल की सफलता
राजस्थान रॉयल्स का पहला रिटेंशन?
जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
हमें जल्द ही आधिकारिक रूप से पता चलेगा कि प्रत्येक टीम इन खिलाड़ियों को कितना भुगतान कर रही है और क्या इस बीच और लोगों को रिटेन किए जाने के नाम की घोषणा होगी।
राजस्थान रॉयल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन, जोस बटलर और अनकैप्ड ओपनर यशस्वी जायसवाल को रिटेन किया है। रॉयल्स को जायसवाल के लिए अपने पर्स से 4 करोड़ रुपए खर्च करना पड़ेंगे। राजस्थान के पास अब एक स्लॉट बचा है। देखना होगा कि वो किसी को रिटेन करते हैं या नहीं।
टीमों के पास कितना पर्स बचा है
यहां जानिए कि खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद फ्रेंचाइजी के पास कितना पर्स बचा है
सीएसके - सभी चार खिलाड़ी रिटेन किए गए, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपए बचे
केकेआर - सभी चार खिलाड़ी रिटेन किए गए, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपए बचे
डीसी - सभी चार खिलाड़ी रिटेन किए गए, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपए बचे
एसआरएच - तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया गया, नीलामी के लिए 68 करोड़ रुपए बचे
एमआई - सभी चार खिलाड़ी रिटेन किए गए, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपए बचे
आरसीबी - तीन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन, नीलामी के लिए 57 करोड़ रुपए बचे
आरआर - तीन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन, नीलामी के लिए 62 करोड़ रुपए बचे
पीबीकेएस - दो खिलाड़ियों को किया गया रिटेन, नीलामी के लिए 72 करोड़ रुपए बचे
राशिद खान को नहीं किया गया रिटेन
यह आधिकारिक हो चुका है। राशिद खान का सनराइजर्स हैदराबाद के साथ कार्यकाल समाप्त हो चुका है। राशिद ने आईपीएल में कभी किसी और फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेला था और यह कल्पना करना मुश्किल है कि वह सैलरी के कारण कुछ गंभीर रिकॉर्ड नहीं तोड़ेंगे। वो पूल में लौटेंगे। याद हो कि यह सिर्फ फ्रेंचाइजी की मर्जी नहीं कि वो रिटेन करना चाहती है या नहीं। खिलाड़ी से भी पूछा जाएगा कि वो फ्रेंचाइजी का ऑफर स्वीकार करेगा या नहीं। ऐसे में तस्वीर साफ है कि राशिद खान को एसआरएच का ऑफर पसंद नहीं। सनराइजर्स हैदराबाद के पास केन विलियमसन के रूप में एकमात्र कैप्ड रिटेन खिलाड़ी है। इसके अलावा उसने अब्दुल समद और उमरान मलिक जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उम्मीद ही थी कि खराब सीजन के बाद एसआरएच में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है।
इन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन
ईएसपीएनक्रिकइंफो की जानकारी के मुताबिक इन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने अब तक रिटेन किया है:
सीएसके - रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, रुतुराज गायकवाड़ और मोइन अली।
केकेआर - सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती और वेंकटेश अय्यर।
एसआरएच: केन विलियमसन, अब्दुल समद और उमरान मलिक।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, किरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव।
आरसीबी : विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज।
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल और एनरिच नॉर्ट्जे।
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन, जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल।
पंजाब किंग्स : मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह।
नए फ्रेंचाइजी कब एक्शन में आएंगी
1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक नई फ्रेंचाइजी नीलामी में जाने वाले खिलाड़ियों में से तीन खिलाड़ियों (दो भारतीय और एक विदेशी) से करार कर सकती है। आज आठ फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ी चुन लेगी, जिसके बाद ऑक्शन पूल में अन्य टीमें जाएंगी।
रिटेन करने पर कितनी रकम घटेगी
# अगर फ्रेंचाइजी चार खिलाड़ियों को रिटेन करेगी तो कुल पर्स (90 करोड़ रुपए) में से 42 करोड़ रुपए खर्च हो जाएंगे।
# अगर फ्रेंचाइजी ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया तो पर्स से 33 करोड़ रुपए कम होंगे।
# दो रिेटेंशन से 24 करोड़ रुपए कुल पर्स में से कम होंगे।
# अगर एक खिलाड़ी को रिटेश किया तो 14 करोड़ रुपए कुल पर्स में से खर्च होंगे।
# अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए 4 करोड़ रुपए पर्स में प्रति प्लेयर खर्च होंगे।
रिटेंशन के क्या है नियम
# आईपीएल की आठ टीमें ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।
# चार खिलाड़ियों को चुनते समय टीमें दो विभिन्न संयोजन लागू कर सकती हैं। तीन भारतीय और एक विदेशी या फिर दो भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी। यह मायने नहीं रखता कि भारतीय खिलाड़ी कैप्ड है या अनकैप्ड।
# पिछले मेगा ऑक्शन से अलग 2018 सीजन से पहले इस बार नीलामी में राइट टू मैच कार्ड्स नहीं है। इसका मतलब पूर्व खिलाड़ियों पर कोई पहली या दूसरी बोली नहीं लग सकती।
# प्रत्येक खिलाड़ी से पूछा जाएगा कि वो उस फ्रेंचाइजी के साथ खेलना चाहते हैं या नहीं।

