IPL 2022, GT vs LSG Highlights: गुजरात टाइटन्स का विजयी आगाज, लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी ओवर में दी मात
IPL 2022, Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants Highlights: नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल में विजयी आगाज किया है। गुजरात ने आखिरी ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को धूल चटाई।
गुजरात टाइटन्स (जीटी) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। गुजरात ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 5 विकेट से मात दी। लखनऊ ने 159 रन का टारगेट दिया था, जिसे जीटी ने पांच विकेट गंवाने के बाद 2 गेंदें बाकी रहते हासिल कर लिया। गुजरात के लिए सर्वाधिक रन राहुल तेवतिया ने बनाए। उन्होंने 24 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों के दम पर नाबाद 40 रन की पारी खेली। उन्होंने विजयी चौका लगाया।
तेवतिया-मिलर ने डूबती नैया बचाई
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बिना खाता खोले ही आउट हो गए। विजय शंकर (4) का बल्ला भी खामोश रहा। मैथ्यू वेड ने 29 गेंदों में 4 चौकों के जरिए 30 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 33 रन बनाए। हार्दिक ने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। गुजरात की टीम एक समय 78 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर जूझ रही थी, जिसके बाद तेवतिया और डेविड मिलर ने डूबती नैया को बचाया।
दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन की अहम साझेदारी की। मिलर 18वें ओवर में पवेलियन लौटे। उन्होंने 21 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 30 रन जुटाए। इसके बाद तेवतिया ने अभिनव मनोहर (7 गेंदों में नाबाद 15) के साथ छठे विकेट के लिए 23 रन की अटूट पार्टनरशिप की और टीम को जिताकर लौटे। लखनऊ की ओर से दुष्मंथा चमीरा ने दो विकेट झटके। आवेश खान, दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या को एक-एक विकेट मिला।
ऐसा रहा लखनऊ की पारी का हाल
लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। लखनऊ ने निराशाजनक किया और शुरुआती चार विकेट महज 29 के कुल स्कोर पर खो दिए। बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे केएल राहुल (0), क्विंटन डिकॉक (7), ऐविन लुइस (10) और मनीष पांडे (6) पांचवें ओवर तक पवेलियन लौट गए। ऐसे लग रहा था कि लखनऊ की टीम लड़खड़ाने जाए, लेकिन फिर दीपक हुड्डा और आईपीएल डेब्यूटेंट आयुष बडोनी ने धमाल मचाकर सभी को हैरान कर दिया।
हुड्डा और बडोनी ने मचाया धमाल
दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 87 रन जोड़े। यह साझेदारी 16वें ओवर में हुड्डा के आउट होने के बाद टूटी। हुड्डा ने 41 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 55 रन की पारी खेली। इसके बाद बडोनी ने छठे विकेट के लिए क्रुणाल पांड्या (13 गेंदों में नाबाद 21) के संग 40 रन की पार्टनरशिप की। बडोनी 20वें ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन लौटे। उन्होंने 41 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। दुष्मंथा चमीरा एक रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए मोहम्मद शमी ने तीन, वरुण आरोन ने दो और राशिद खान ने एक विकेट हासिल किया।
गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटन्स: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण आरोन और मोहम्मद शमी।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ऐविन लुइस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, दुष्मंथा चमीरा और आवेश खान।
गुजरात ने पांच विकेट से जीता मुकाबला
आखिरी ओवर में गुजरात को 11 रन चाहिए थे, जो उसने चार गेंदों में ही बना लिए। अभिनम मनोहर ने पहली दूसरी गेंद पर चौका लगाया और तीसरी गेंद पर एक रन बनाया। वहीं, चौथी गेंद पर राहुल तेवतिया ने चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी। मनहोर 15 और तेवतियन 40 रन बनाकर नाबाद रहे।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 161/5 (19.4 ओवर)
गुजरात को 6 गेंदों में 11 रन की जरूरत
गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत है। चमीरा ने 19वां डाला, जिसमें 9 रन आए। तेवतिया 36 और मनोहर 6 रन बनाकर टिके हैं।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 148/5 (19 ओवर)
मिलर को आवेश ने दिखाई पवेलियन की राह
गुजरात को पांचवां विकेट डेविड मिलर के तौर पर गिरा है। मिलर ने 21 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों के जरिए 30 रन की पारी खेली। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए तेवतिया के साथ 60 रन की पार्टनरशिप की। मिलर को आवेश खान ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल के हाथों कैच कराया। तेवतिया 31 और अभिनव मनोहर 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 139/5 (18 ओवर)
गुजरात टाइटन्स को 29 रन की जरूरत
गुजरात की टीम को मैच जीतने के लिए 18 गेंदों में 29 रन की जरूरत है। बिश्वनोई द्वारा डाले गए 17वें ओवर में गुजरात ने 17 रन बटोरे। तेवतिया ने एक छक्का और दो चौके जड़े। तेवतिया 32 और मिलर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 130/4 (17 ओवर)
दीपक हुड्डा के ओवर में 2 चौके और 2 छक्के
दीपक हुड्डा 16वें ओवर में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 22 रन लुटा डाले, जिसके चलते गुजरात की टीम गेम में कमबैक करन में सफल रही। तेवतिया ने दूसरी गेंद पर छक्का और तीसरी पर चौका जमाया जजबकि मिलर ने पांचवीं पर चौका और आखिरी गेंद पर सिक्स मारा।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 113/4 (16 ओवर)
15 ओवर का खेल हुआ कंप्लीट
15 ओवर का खेल कंप्लीट हो चुका है और गुजरात सैकड़े के करीब है। 15वें ओवर में बिश्नोई ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 रन दिए। मिलर 10 और तेवतिया 6 रन बनाकर टिके हैं।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 91/4 (15 ओवर)
कप्तान राहुल ने हुड्डा को एक ओवर दिया
कप्तान केएल राहुल ने दीपक हुड्डा को 14वें ओवर में भी गेंद थमाई। हुड्डा ने पांच रन खर्च किए। मिलर ने तीन और तेवतिया ने दो रन बनाए। मिलर 8 और तेवतिया 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 88/4 (14 ओवर)
क्रुणाल पांड्या ने अच्छा ओवर निकाला
क्रुणाल पांड्या ने 13वां ओवर अच्छा निकाला, जिसमें केवल 4 रन गए। राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने दो-दो रन जुटाए।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 83/4 (13 ओवर)
मैथ्यू वेड धीमी पारी खेलकर पवेलियन लौटे
गुजरात को चौथा झटका विकेटकीपर बल्लेबाजी मैथ्यू वेड के रूप में लगा है। वेड धीमी पारी खेलकर 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन लौटे। उन्हें दीपक हुड्डा ने क्लीन बोल्ड किया। वेड ने 29 गेंदों में 30 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 4 चौके मारे।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 79/4 (12 ओवर)
हार्दिक पांड्या को क्रुणाल ने किया आउट
गुजरात का तीसरा विकेट कप्तान हार्दिक पांड्या के तौर पर गिरा है। हार्दिक ने 28 गेंदों में 33 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का जमाया। हार्दिक को भाई क्रुणाल पांड्या ने पवेलियन भेजा। उन्होंने छक्का लगाने के प्रयास में लॉन्ग ऑफ पर मनीष पांडे को कैच थमाया।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 75/3 (11 ओवर)
हार्दिक और वेड के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
हार्दिक और वेड के बीच 50 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। हार्दिक 33 और वेड 27 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। मोहसिन ने 10वां ओवर फेंका, जिसमें 8 रन आए।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 72/2 (10 ओवर)
क्रुणाल के ओवर में आए 9 रन
क्रुणाल पांड्या के ओवर में गुजरात को 9 रन मिले। हार्दिक ने एक चौके समेत पांच रन बटोर जबकि वेड ने तीन रन बनाए। वहीं, एक रन लेग बाई का आया।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 64/2 (9 ओवर)
हार्दिक ने बिश्नोई पर ठोका छक्का
हार्दिक ने आठवें ओवर में स्पिनर रवि बिश्नोई पर छक्का ठोका। उन्होंने फुल लेंथी आई पांचवीं गेंद का पूरा फायदा उठाया और लॉन्ग ऑफ के ऊपर से जबरदस्त शॉट खेल दिया। हार्दिक ने 27 और वेड ने 17 रन बना लिए हैं।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 55/2 (8 ओवर)
क्रुणाल पांड्या ने किफायती ओवर डाला
क्रुणाल पांड्या ने सातवें ओवर में किफायती बॉलिंग की। उन्होंने सिर्फ 2 रन दिए। हार्दिक ने पांच गेंदों में एक रन बनाया। वहीं, एक रन वेड ने जुटाया।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 46/2 (7 ओवर)
पावर प्ले में गुजरात ने बनाए 44 रन
शुरुआती 6 ओवर में गुजरात की टीम पचासे के नजदीक पहुंच गई है। छठा ओवर रवि बिश्नोई ने किया, जिसमें 5 रन आए। वेड 14 और हार्दिक 19 के निजी स्कोर पर हैं।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 44/2 (6 ओवर)
आवेश खान ने किफायती ओवर फेंका
आवेश खान ने पांचवें ओवर में किफायती गेंदबाज की। ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक ने मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। लेकिन हार्दिक अगली पांच गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 39/2 (5 ओवर)
मोहसिन खान ने खर्च किए 10 रन
कप्तान राहुल ने चौथे ओवर में गेंद डेब्यूटेंट मोहिसन खान को थमाई। मोहसिल ने 10 रन खर्च किए, जिसमें हार्दिक और वेड ने एक-एक चौका लगाया। वहीं, दोनों ने एक-एक रन दौड़कर लिया।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 35/2 (4 ओवर)
विजय शंक सस्ते में हुए आउट
गिल के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए विजय शंकर सस्ते मे ंअपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें तीसरे ओवर की पहली गेंद पर चमीरा ने क्लीन बोल्ड किया। शंकर ने 6 गेंदों में 4 रन बनाए। वहीं, मैथ्यू वेड 5 और हार्दिक पांड्या 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 25/2 (3 ओवर)
मैथ्यू वेड ने आवेश पर लगाया चौका
आवेश खान ने दूसरे ओवर में आठ रन खर्च किए। मैथ्यू वेड ने आखिरी गेंद पर शानदार चौका लगाया। उन्होंने यॉर्कर पर फ्लिक कर दिया और गेंद को मिडविकेट की दिशा में बाउंड्री के पार भेजा।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 15/1 (2 ओवर)
गुजरात टाइटन्स ने की खराब शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने खराब शुरुआत की है। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। उन्हें दुष्मंथा चमीरा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। गिल ने बड़ा शॉट मारने के चक्कर में प्वाइंट की दिशा में दीपक हुड्डा को कैच थमाया। बता दें कि चमीरा ने ओवर में एक लेग बाई का चौका दिया और एक वाइड गेंद फेंकी। विजय शंकर ने 2 रन बना लिए हैं और मैथ्यू वेड का खाता खुलना बाकी है।
GT vs LSG Live Score: गुजरात टाइटन्स 7/1 (1 ओवर)
लखनऊ ने गुजरात को दिया 159 रन का टारगेट
लखनऊ ने गुजरात के सामने 159 रन का लक्ष्य रखा है। 20वां ओवर वरुण आरोन ने डाला, जिसमें 9 रन गए और बडोनी का विकेट मिला। बडोनी चौथी गेंद पर हार्दिक के हाथों लपके गए। उन्होंने 41 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। वहीं, क्रुणाल पांड्या 13 गेंदों में 21 और दुष्मंथा चमीरा 1 गेंद में 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 158/6 (20 ओवर)
आयुष बडोनी ने जमाया अर्धशतक
आयुष बडोनी (53*) ने फिफ्टी जमा दी है। उन्होंने 38 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। बडोनी ने फर्ग्यूसन पर छक्का लगाया, जिसके बाद वह इस आंकड़े को छून में सफल रहे। क्रुणाल 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 149/5 (19 ओवर)
मोहम्मद शमी ने खर्च किए 15 रन
पहले स्पेल में किफायती रहे मोहम्मद शमी ने 18वें ओवर में 15 रन खर्च कर डाले, जिसमे तीन चौके गए। क्रुणाल ने तीसरी और चौथी गेंद पर जबकि बडोनी ने आखिरी गेंद पर गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। क्रुणाल 13 और बडोनी 45 रन बनाकर टिके हैं।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 139/5 (18 ओवर)
अर्धशतक की ओर आयुष बडोनी
आईपीएल डेब्यू मैच खेल रहे आयुष बडोनी अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 33 गेंदों में 40 रन जुटा चुके हैं। उन्होंने 17वें ओवर में फर्ग्यूसन पर चौका लगाया। क्रुणाल 3 रन के निजी स्कोर पर हैं।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 124/5 (17 ओवर)
दीपक हुड्डा बने राशिद खान का शिकार
राशिद खान ने गुजरात को पांचवीं और बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने दीपक हुड्डा को पवेलियन भेजा दिया है, जिन्होंने गुजरात के गेंदबाजों की नाक में दम कर रखा था। हुड्डा 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। उन्होंने 41 गेंदों का सामना किया और 55 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के मारे। उन्होंने छठे विकटे के लिए बडोनी (35*) के साथ 87 रन की साझेदारी की। क्रुणाल पांड्या का खाता खुलना बाकी है।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 116/5 (16 ओवर)
हार्दिक के ओवर में एक छक्का और तीन चौके
कप्तान हार्दिक द्वारा फेंका गया 15वां ओवर काफी महंगा साबित हुआ, जिसमें 19 रन गए। युवा बल्लेबाज बडोनी ने पहली गेंद पर छक्का, दूसरी और तीसरी पर चौका जमाया। वहीं, हुड्डा ने अंतिम गेंद पर चौका जड़ा। बडोनी 28 और हुड्डा 55 के निजी स्कोर पर हैं।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 109/4 (15 ओवर)
दीपक हुड्डा ने लगाया चौथा अर्धशतक
ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे दीपक हुड्डा (51*) ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 36 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत अपना पचासा पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर की चौथी फिफ्टी है।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 90/4 (14 ओवर)
वरुण आरोन की जमकर हुई धुनाई
वरुण आरोन की 13वें ओवर में जमकर धुनाई हुई। उन्होंने 17 रन लुटा दिए। हुड्डा ने पहली गेंद पर चौका, दूसरी पर छक्का और पांचवीं गेंद पर चौका ठोका।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 80/4 (13 ओवर)
राशिद खान ने खर्च किए पांच रन
लेग स्पिनर राशिद खान ने 12वें ओवर में पांच रन खर्च किए। हुड्डा ने 2 और बडोनी ने 3 रन जोड़े। हुड्डा 27 और बडोनी 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 63/4 (12 ओवर)
हुड्डा ने हार्दिक पर जमाए दो चौके
11वां ओवर करने आए हार्दिक ने 11 रन लुटाए, जिसमें हुड्डा दो चौके जमाए। उन्होंने पहली और तीसरी गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। इसके अलावा हुड्डा ने दो और बडोनी ने एक रन बनाया।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 58/4 (11 ओवर)
10 ओवर का खेल हुआ समाप्त
10 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और लखनऊ की टीम पचासे के नजदीक है। राशिद खान ने 10वां ओवर डाला, जिसमें 5 रन आए।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 47/4 (10 ओवर)
हुड्डा ने हार्दिक पर जड़ा चौका
हुड्डा ने नौवें ओवर की चौथी गेंद पर अपने हाथ खोले। उन्होंने हार्दिक द्वारा ऑफ स्टंप के बाहर छोटी गेंद फेंकने के बाद प्वाइंट के ऊपर से चौका जड़ा। हुड्डा 12 और बडोनी 4 रन बनाकर टिके हैं।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 42/4 (9 ओवर)
लॉकी फर्ग्यूसन ने दिए 3 रन
तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने आठवें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और केवल तीन रन ही दिए। बडोनी ने दूसरी गेंद पर एक जबकि हुड्डा ने चौथी गेंद पर दो रन जुटाए।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 36/4 (8 ओवर)
हार्दिक पांड्या ने डाला किफायती ओवर
कप्तान हार्दिक पांड्या ने सातवें ओवर में खुद गेंद थामी और किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने महज एक खर्च किया, जो बडोनी ने दूसरी गेंद पर लिया।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 33/4 (7 ओवर)
पावर प्ले में लखनऊ की हालत खस्ता
शुरुआती 6 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद लखनऊ की हालत खस्ता है और वो अहम चार विकेट गंवाकर जूझ रही है। दीपक हुड्डा 5 और आयुष बडोनी 1 के निजी स्कोर पर हैं।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 32/4 (6 ओवर)
शमी ने मनीष पांडे को किया बोल्ड
मोहम्मद शमी ने लखनऊ को चौथा झटका दिया है। उन्होंने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर मनीष पांड का शिकार किया। पांडे कट करने की फिराक में थे पर अंदर स्विंग से चूक गए और बोल्ड हो गए। उन्होंने 5 गेंदों में केवल 6 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान एक चौका जड़ा।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 29/4 (5 ओवर)
शुभमन ने लपका लुइस का शानदार कैच
लखनऊ को तीसरा झटका एविन लुइस के तौर पर लगा है। एविन लुइस 9 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 10 रन बनाकर वरुण आरोन का शिकार बन गए। लुइस का चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने शानदार कैच लपका। शुभमन ने उलटी दिशा में दौड़कर डाइव लगाने के बाद गेंद पकड़ी।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 26/3 (4 ओवर)
क्विंटन डिकॉक का बल्ला नहीं चला
शमी ने गुजरात टाइटन्स को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने तीसरी ओवर की तीसरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक को क्लीन बोल्ड किया। डिकॉक सीधे स्टंप्स की ओर आई गेंद पर रफ्तार से गच्चा खा गए और गिल्लियां बिखर गईं। उन्होंने 9 गेंदों में 1 चौके के जरिए 7 रन जुटाए। लुइश 6 और मनीष पांडे 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 14/2 (3 ओवर)
लुइस ने वरुण आरोन पर जमाया चौका
लुइस ने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अपने हाथ खोले। उन्होंने वरुण आरोन पर फ्लिक कर चौका बटौरा। इसके अलावा लुइस ने दो और डिकॉक ने एक रन बनाया।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 9/1 (2 ओवर)
मैच की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे राहुल
लखनऊ ने निराशाजनक आगाज किया है। बतौर ओपनर उतरे केएल राहुल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें मोहम्मद शमी ने पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों लपकवाया। राहुल ने रिव्यू लिया पर कोई फाएदा नहीं हुआ। राहुल के जाने के बाद ऐविन लुइस बल्लेबाजी के लिए आए हैं। लुइस और क्विंटन डिकॉक ने एक-एक रन बना लिया है।
GT vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स 2/1 (1 ओवर)
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग इलेवन
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण आरोन और मोहम्मद शमी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ऐविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, दुष्मंथा चमीरा और आवेश खान।
टॉस गंवाने के बाद क्या बोले कप्तान राहुल?
टॉस गंवाने के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि मुझे लगता है कि जब आप वानखेड़े में खेलते हैं तो यह बहुत स्पष्ट होता है कि हर कोई पहले गेंदबाजी करना चाहता है। दूसरी पारी में ओस की अहम भूमिका होती है लेकिन पूरे 40 ओवर में विकेट वैसा ही रहता है। यह हमारा पहला मैच है और महत्वपूर्ण है कि हम इसका लुत्फ उठाएं और बोर्ड पर अच्छा स्कोर लगाएं।
गुजरात ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
गुजरात ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक ने कहा कि हमने गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हम पहले मैच में देखना चाहते हैं कि विकेट कैसा बर्ताव कर रहा है और ओस फैक्टर कितना है। वानखेड़े में खेलना हमेशा खास होता है, क्योंकि यहां मेरी कुछ शानदार यादें हैं। अब मैं एक अलग भूमिका में हूं और अलग टीम है, लेकिन फीलिंग एक ही है।
छक्कों का पचासा जमाने के करीब क्रुणाल
ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (46) को टूर्नामेंट में 50 छक्कों तक पहुंचने के लिए चार छक्कों की दरकार है।
फिफ्टी की फिफ्टी बनाने वाले हैं राहुल
केएल राहुल टी20 मैचों में 50 अर्धशतक जमाने के करीब हैं। वह यह आंकड़ा छूने से महज एक फिफ्टी दूर हैं।
100 कैच का कीर्तिमान छूने के करीब हार्दिक
हार्दिक पांड्या (97) टी20 मैचों में 100 कैच का कीर्तिमान हासिल करने से तीन कैच दूर हैं।
50 चौके के नजीदक दीपक हुड्डा
दीपक हुड्डा आईपीएल में 50 चौकों तक पहुंचने की दिशा में हैं। वह 41 चौके जमा चुके हैं और उन्हें बाउंड्री की जरूरत है।
शुभमन गिल छूने जा रहे 1500 का आंकड़ा
शुभमन गिल आईपीएल में 1500 रन पूरे करने के लिए 83 रन चाहिए। वह अब तक टूर्नामेंट में 1417 रन बना चुके हैं।
स्पेशल सैकड़ा जमाने वाले हैं हार्दिक
हार्दिक पांड्या आईपीएल में छक्कों का सैकड़ा जमाने के नजदीक हैं। उन्हें 100 सिक्स का कीर्तिमान हासिल करने के लिए दो बड़े हिट की दरकार है।
500 चौके कंप्लीट करने के करीब राहुल
केएल राहुल आज के मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वह टी20 क्रिकेट में 500 चौके पूरे करने के करीब हैं। उन्हें इस आंकड़े को छूने के लिए सिर्फ दो चौकों की जरूरत है।
जानिए، पिच और मौसम का हाल
गुजरात बनाम लखनऊ मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल का जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
गुजरात टाइटन्स का स्क्वाड
हार्दिक पंड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, गुरकीरत सिंह, साइ सुदर्शन, शुभमन गिल, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मैथ्यू वेड, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिधिमान साहा, अलजारी जोसफ, दर्शन नलकांडे, डेामिनिक ड्रेक्स, जयंत यादव, लॉकी फर्ग्युसन, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, प्रदीप सांगवान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साइ, वरूण आरोन, यश दयाल।
लखनऊ सुपर जाइंट्स का स्क्वाड
केएल राहुल (कप्तान), मनन वोहरा, एविन लुईस, मनीष पांडे, क्विंटोन डिकॉक, रवि विश्नोई, दुष्मंता चामीरा, शाहबाज नदीम, मोहसिन खान, मयंक यादव, अंकित राजपूत, आवेश खान, एंड्रयू टाय, मार्कस स्टोइनिस, काइल मायर्स, करण शर्मा, कृष्णप्पा गौतम, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, कृणाल पंड्या, जैसन होल्डर।

