VIDEO: आईपीएल 2021 के लिए सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे यूएई, आज भी एकदम फिट, देखिए वीडियो

Sachin Tendulkar Viral Video, Mumbai Indians, IPL 2021, Dubai: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गए हैं। मुंबई इंडियंस ने उनका वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो बिल्कुल फिट दिख रहे हैं।

Sachin Tendulkar in UAE: IPL 2021 Mumbai Indians team
Sachin Tendulkar in UAE (MI)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी यूएई पहुंचे, आईपीएल 2021 के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़े
  • मुंबई इंडियंस के मेंटॉर हैं सचिन तेंदुलकर, दुबई में बिल्कुल पुराने अंदाज में नजर आए
  • मुंबई और चेन्नई के बीच रविवार को खेला जाना है आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का मैच

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी यूएई पहुंच गए हैं। मास्टर ब्लास्टर आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन व सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के दल का खास हिस्सा हैं। वो टीम के मेंटॉर हैं और टीम को मार्गदर्शन देने व कोचिंग स्टाफ की सहायता करेंगे। सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी ही तमाम खिलाड़ियों के लिए मनोबल बढ़ाने वाला पल होगा।

सचिन तेंदुलकर यूएई में मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़ चुके हैं। सचिन ने मैदान में पहुंचने के बाद वीडियो में कहा कि वो 5 दिनों के क्वारंटीन पीरियड के बाद बाहर आए हैं और मुंबई इंडियंस की जर्सी में काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर टीम बस में रोहित शर्मा और टीम के बॉलिंग कोच जहीर खान सहित अन्य धुरंधरों के साथ मैदान पहुंचे, वो बिल्कुल फिट और यंग नजर आ रहे हैं। देखिए वीडियो..

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में अपना पहला मुकाबला रविवार को धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। मुंबई की कमान एक बार फिर उनके स्टार कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में है और वे खिताब बचाने के इरादे से तरेंगे।

इस समय मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका (Points table) में फिलहाल चौथे स्थान पर है। उसने अपना पहला मैच चेन्नई के खिलाफ खेलना है जो कि अंक तालिका में 10 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर