3 रन से मैच जीता, आईपीएल में अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं और फिर SRH के कप्तान ने दिया ये बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 10:18 AM IST

srh vs mi, kane williamson statement: मुंबई इंडियंस पर 3 रन से रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने क्या कुछ कहा, यहां पढ़िए।

3 रन से मैच जीता, आईपीएल में अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं और फिर SRH के कप्तान ने दिया ये बयान
Photo Credit: Twitter

आईपीएल 2022 के अहम व बेहद रोमांचक मुकाबले में मंगलवार रात वानखेड़े स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 3 रन से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ हैदराबाद ने टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। इस मैच के बाद हैदराबाद के कीवी कप्तान केन विलियमसन ने क्या खास बातें कहीं, आइए जानते हैं। 

केन विलियमसन ने जीत के बाद कहा कि हार के सिलसिले को तोड़ना अच्छा है। उन्होंने कहा, "हमारे पास कुछ मैच थे जहां स्थिति निश्चित रूप से हमारे पक्ष में नहीं थी और हम इससे पार नहीं पार कर सके। हमने कल के मैच में कुछ अहम क्षण अपने नाम किए और जीत हासिल कर ली। हमे इससे काफी कुछ सीखने को भी मिला है।

मैन ऑफ द मैच रहे राहुल त्रिपाठी की शानदार बल्लेबाजी को लेकर केन बोले, "वो एक खास खिलाड़ी है और वो जब भी बाहर आता है खेल से प्रभावित करने का प्रयास करता है और खेल विरोधी टीम से दूर ले जाने की कोशिश करता है। हमने इस प्रतियोगिता के दौरान कई मौकों पर देखा है। वो भविष्य में कुछ बड़ी चीजें करने वाला है।"

अपने सबसे तेज गेंदबाज उमरान मलिक की सफलता को लेकर केन ने कहा, "वो हमेशा तेज गेंदबाजी करता है जो हमारी टीम के लिए एक खास ताकत और बोनस हथियार है। वह अभी भी युवा है लेकिन स्पष्ट रूप से उसमें खास कौशल है कि अगर वो सही समय पर ताकत का उपयोग करता है, तो मैच का रुख पलट सकता है। हमने आज देखा। उसका योगदान शानदार था।"

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!