SRH vs KKR Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2022: जानें हैदराबाद-कोलकाता मैच में कैसी रहेगी पिच और मौसम का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 12:57 PM IST

Today Match Pitch Report, SRH vs KKR, Mumbai weather Forecast Today: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण में आज 25वां मैच खेला जाएगा ,जिसमें मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। कैसी होगी पिच और मौसम।

SRH vs KKR Pitch Report, Weather Forecast, IPL 2022: जानें हैदराबाद-कोलकाता मैच में कैसी रहेगी पिच और मौसम का हाल

Today IPL match pitch report, Hyderabad vs Kolkata: आईपीएल 2022 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच टूर्नामेंट का 25वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम इस समय अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर काबिज है। उसने अपने पांच में से तीन मैच जीते हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लगातार दो मैच जीतकर अंक तालिका में आठवें नंबर पर है।

सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई केन विलियमसन करेंगे। कोलकाता नाइटराइडर्स की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। दोनों टीमों की बल्‍लेबाजी अपेक्षाकृत कमजोर नजर आई है। दोनों ही टीमों ने अपने गेंदबाजों के दम पर मैच जीते हैं। एसआरएच और केकेआर के बीच आंकड़ों पर गौर करें तो यहां कोलकाता का पलड़ा भारी नजर आता है। हैदराबाद और कोलकाता के बीच अब तक कुल 21 मैच खेले गए, जिसमें से 14 कोलकाता ने जीते जबकि हैदराबाद ने सात मैच जीते। पिछले पांच मैचों में ध्‍यान दे तो कोलकाता ने 4-1 की बढ़त बना रखी है।

हैदराबाद की कोशिश आज कोलकाता को मात देकर आंकड़ों के अंतर को कम करने की होगी। दोनों टीमों के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर मुकाबला खेला जाएगा, जिसकी पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानने में फैंस की दिलचस्‍पी बनी हुई हैं।

आज कैसी होगी ब्रेबोर्न स्‍टेडियम की पिच, हैदराबाद-कोलकाता मैच (SRH vs KKR Pitch Report)

ब्रेबोर्न स्‍टेडियम की पिच से अब तक बल्‍लेबाजों को मदद मिलती आई है। यहां पर हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। यहां टीम का औसतन स्‍कोर 170 या ज्‍यादा रहा है। हैदराबाद और कोलकाता दोनों के पास ऐसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद है, जो बड़ा स्‍कोर बनाने का दम रखते है। देखना होगा कि ब्रेबोर्न की मददगार पिच पर बल्‍लेबाज अपनी खाई लय हासिल करने में कामयाब होते हैं कि नहीं। बल्‍लेबाजों के लिए मददगार पिच पर आज देखने में मजा आएगा कि स्‍कोर 180 रन के पार जाएगा या नहीं। वैसे, ओस अपनी अलग भूमिका निभाएगी। तो एक चीज जो बदली हुई शायद नहीं नजर आए, वो है टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना।

मुंबई का मौसम (Mumbai Weather Forecast)

हैदराबाद और कोलकाता के बीच मुकाबला शाम में खेला जाएगा, जिसका मतलब है कि खिलाड़‍ियों को गर्मी से हल्‍की राहत मिलेगी। मुंबई में इस समय 30 डिग्री सेलसियस तापमान है, जो दिन में बढ़कर 35 डिग्री तक पहुंचने की उम्‍मीद है। मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है तो क्रिकेट फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा। हवा 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जाएगी। मौसम में नमी 71 प्रतिशत तक रहेगी। मैच के समय तापमान 28 डिग्री सेलसियस तक घट सकता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!