GT vs RR, IPL 2022 FINAL: जीत किसी की भी हो, खिताबी मुकाबले में बनेगा 'नया इतिहास'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2022, 09:00 AM IST

अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रिकॉर्ड संख्या में दर्शक गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

GT vs RR, IPL 2022 FINAL: जीत किसी की भी हो, खिताबी मुकाबले में बनेगा 'नया इतिहास'

अहमदाबाद: आईपीएल 2022 के खिताबी मुकाबला रविवार को गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों में से किसी भी टीम के हाथ विजयी ट्रॉफी क्यों ना लगे लेकिन मैदान पर रिकॉर्ड दर्शकों की संख्या के साथ एक नया इतिहास भी रचा जाएगा।

बनेगा दर्शकों की संख्या का नया रिकॉर्ड 
पहली बार दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम(Narendra Modi Cricket Stadium) में दर्शकों की पूरी संख्या के साथ किसी मैच का आयोजन होने जा रहा है। इस खिताबी मुकाबले के सारे टिकट बिक चुके हैं और संभावना है कि तकरीबन सवा लाख दर्शक एक साथ इस मैच का लुत्फ उठाएंगे। इतनी बड़ी संख्या में भारत में किसी भी स्टेडियम में आजतक क्रिकेट नहीं खेली गई है। इसलिए यह मुकाबला कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। मैच के सारे टिकट बिक चुके हैं।

अभी भी हैं दर्शकों की संख्या नहीं है पूरी 
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 1.32 लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है। ऐसे में मैच के दौरान अंतिम वक्त तक प्रशंसकों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। लेकिन भारतीय खेल और क्रिकेट इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में किसी भी खेल के दौरान दर्शक किसी स्टेडियम में इकट्ठे नहीं हुए हैं। ऐसे में पहली बार दुनिया इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगी।

उत्तर कोरिया में है सबसे ज्यादा क्षमता वाला स्टेडियम 
दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में जुलाई 2022 में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। उस कार्यक्रम के दौरान भी बडी़ संख्या में लोग कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। दर्शकों की क्षमता के आधार पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है। वहां की क्षमता उत्तर कोरिया के प्योंगयोंग स्टेडियम से कम है उस मैदान पर 1.50 लाख दर्शक मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!