'अब तो आदत सी है सबको...' सहवाग, रैना और अन्य ने रोहित शर्मा को खिताबी जीत के पंजे पर ऐसे दी बधाई  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2020, 06:30 AM IST

आईपीएल 2020 का खिताब जीतने के बाद मुंबई इंडियन्स और रोहित शर्मा को चारों और से बधाई संदेश मिल रहे हैं। ऐसे में सहवाग ने एक बार फिर रोचक ढंग से बधाई दी है।

'अब तो आदत सी है सबको...' सहवाग, रैना और अन्य ने रोहित शर्मा को खिताबी जीत के पंजे पर ऐसे दी बधाई  

दुबई: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स ने मंगलवार को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर पांचवीं बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया। जीत के लिए मिले 157 रन के लक्ष्य को मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मी की 68 रन की शानदार पारी खेलते हुए 5 विकेट से टीम को जीत दिला दी। जीत के बाद सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियन्स और रोहित शर्मा के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आई। ट्विवर वीर वीरेंद्र सहवाग से सुरेश रैना सहित क्रिकेट जगत की कई मौजूदा और पूर्व दिग्गजों ने मुंबई पलटन को बधाई दी। 

नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियन्स की जीत के बाद ट्वीट करके कहा, 'अब तो आदत सी है सबको ऐसे धोने की।' दुनिया की सबसे बेहतरीन टी20 फ्रेंचाइजी और इस फॉर्मेट का सबसे सफल कप्तान। मुंबई इंडियन्स, डिजर्विंग विनर्स, कोई शक। बहुत सारी चुनौतियों के बावजूद शानदार तरीके से टूर्नामेंट आयोजित हुआ।

वहीं टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही आईपीएल 2020 से निजि कारणों का हवाला देकर लौटने वाले सुरेश रैना ने मुंबई को जीत की बधाई देते हुए कहा,  भाई रोहित शर्मा की महान नेतृत्व में मुंबई इंडियन्स को आईपीएल 2020 की खिताबी जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। फाइनल तक पहुंचने के दिल्ली कैपिटल्स के शानदार प्रयास किया। 

हरभजन सिंह ने मुंबई को बधाई देते हुए कहा, मुंबई इंडियन्स, रोहित शर्मा और पूरी टीम को पांचवां आईपीएल खिताब जीतने के लिए बधाई। शानदार। 

मुंबई के पूर्व रणजी प्लेयर और किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने तो मुंबई इंडियन्स को बधाई देते हुए कुछ सालों के लिए छुट्टी लेने की सलाह दे डाली। जाफर ने ट्वीट किया, मुंबई इंडियन्स को बधाई! अब कुछ सालों के लिए छुट्टी ले लो, ये आपने कमाया है। 

वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई की जीत के बीद एक शार्ट वीडियो साझा किया है जिसमें वो मुंबई की जीत की खुशी का इजहार करते दिख रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, वेलडन, मुंबई इंडियन्स! 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!