LIVE

India vs Zimbabwe 3rd ODI Highlights: भारत की रोमांचक जीत, जिंबाब्‍वे का सीरीज में 3-0 से किया क्‍लीन स्‍वीप

India vs Zimbabwe 3rd ODI Highlights: टीम इंडिया ने तीसरे व अंतिम वनडे में जिंबाब्‍वे को 13 रन से मात दी। इसी के साथ भारतीय टीम ने जिंबाब्‍वे का तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। शुभमन गिल और सिकंदर रजा ने जमाए धुआंधार शतक।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Aug 22, 2022, 21:17 IST
Follow on Google News
India vs Zimbabwe 3rd ODI Highlights: भारत की रोमांचक जीत, जिंबाब्‍वे का सीरीज में 3-0 से किया क्‍लीन स्‍वीप

India vs Zimbabwe 3rd ODI Highlights: शुभमन गिल (130) के शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया ने सोमवार को जिंबाब्‍वे को रोमांच से भरे तीसरे व अंतिम वनडे में 13 रन से हरा दिया। भारत ने हरारे में पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 289 रन बनाए। जवाब में जिंबाब्‍वे की टीम 49.3 ओवर में 276 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मेजबान टीम की तरफ से सिकंदर रजा (115) ने उम्‍दा पारी खेली और उनके आउट होने पर ही पासा पलटा व भारत ने जीत दर्ज की।

जिंबाब्‍वे की पारी का हाल

290 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी जिंबाब्‍वे की शुरूआत अच्‍छी नहीं रही। ताकुदवनाशे काइतानो पहले रिटायर्ड हुए जबकि चाहर ने इनोसेंट काइया (6) को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। शॉन विलियम्‍स (45) और टोनी मुनयोंगा (15) ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। पटेल ने विलियम्‍सन को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। जल्‍द ही आवेश खान ने मुनयोंगा को राहुल के हाथों कैच आउट कराकर जिंबाब्‍वे को तीसरा झटका दिया। कप्‍तान रेगिस चकाब्‍वा (16) भी ज्‍यादा देर क्रीज पर नहीं जमे और पटेल ने अपनी गेंद पर उनका कैच लपका।

यहां पर काइतानो फिर बल्‍लेबाजी करने उतरे, लेकिन ज्‍यादा देर क्रीज पर नहीं जम सके। उन्‍हें कुलदीप यादव ने स्‍टंपिंग कराया। रेयान बर्ल (8) को चाहर ने धवन के हाथों कैच आउट कराया। फिर कुलदीप ने ल्‍यूक जोंगवे (14) को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराकर मेजबान टीम को सातवां झटका दिया। यहां से सिकंदर रजा को ब्रेड इवांस (28) का साथ मिला। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। सिकंदर रजा ने इस बीच अपने वनडे करियर का छठां शतक जमाया। 

इन दोनों बल्‍लेबाजों ने मुकाबला बेहद रोमांचक बना दिया था और लग रहा था कि जिंबाब्‍वे मुकाबला जीतने में कामयाब होगा। मगर आवेश खान ने ब्रेड इवांस को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया जबकि शार्दुल ठाकुर ने रजा को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करा दिया। जिंबाब्‍वे की टीम 276 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की तरफ से आवेश खान ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट लिए। दीपक चाहर, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। शार्दुल ठाकुर को एक सफलता मिली। 

ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 289 रन जोड़े। भारत को पहला झटका केएल राहुल के तौर पर 15वें ओवर में लगा। उन्हें ब्रैड इवांस ने बोल्ड किया। उन्होंने 46 गेंदों में 1 चौकों और 1 छक्के के जरिए 30 रन की पारी खेली। राहुल ने शिखर धवन के साथ पहले विकेट लिए 63 रन की साझेदारी की। धवन 21वें ओवर में इवांस का शिकार बने। उन्होंने सीन विलियम्स को कैच थमाया। धवन ने 68 गेंदों का सामना करने के बाद 40 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 5 चौके लगाए। 

धवन के जाने के बाद शुभमन गिल और ईशान किशन ने जबरदस्त अंदाज में मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन की दमदार साझेदारी की। यह पार्टनरशिप किशन के 43वें ओवर की पहली गेंद पर रन आउट होने के बाद टूटी। उनका विकेट 224 के कुल स्कोर पर गिरा। किशन ने 61 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 50 रन जुटाए। इवांस ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर दीपक हुड्डा (3 गेंदों में 1) को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। 

आखिरी ओवर में आउट हुए गिल

भारत को पांचवां झटका संजू सैमसन के रूप में लगा, जिन्हें ल्‍यूक जोंगवे ने 46वें ओवर में काइतानो के हाथों लपकवाया। सैमसन ने 13 गेंदों में 15 रन बनाए। उन्होंने दो छक्के ठोके। अक्षर पटेल ने 4 गेंदों में रन जोड़ा। उन्हें विक्टर न्याउची ने 48वें ओवर में सिकंदर रजा को कैच कराया। वहीं, पहले नंबर पर बैटिंग करने आए गिल को आखिरी को ओवर में इवांस ने आउट किया। गिल ने काइयो को कैच थमाया। उन्होंने 97 गेंदों में 15 चौकों और 1 छक्के के दम पर 130 रन की पारी खेली। इवांस ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर (9) को पवेलियन की राह दिखाई। दीपक चाहर 1 और कुलदीप यादव 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में टीम इंडिया ने अब तक दमदार प्रदर्शन किया है। भारत ने पहला वनडे 10 विकेट से अपने नाम किया जबकि दूसरे मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की। राहुल ने अब तक युवा खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करके टीम में अपनी जगह पक्की करने का पूरा मौका दिया है। गेंदबाजों ने जिंबाब्वे दौरे पर जबरदस्त छाप छोड़ी है।

भारत की प्‍लेइंग  इलेवन 

केएल राहुल (कप्‍तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, आवेश खान और कुलदीप यादव।

जिंबाब्‍वे की प्‍लेइंग इलेवन

रेगिस चकाब्‍वा (कप्‍तान/विकेटकीपर), ताकुदवनाशे काइतानो, इनोसेंट काइया, टोनी मुनयोंगा, सिकंदर रजा, सीन विलियम्‍स, रेयान बर्ल, ल्‍यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची और रिचर्ड नगारवा।

AUG 22, 2022 20:54 IST

भारत 13 रन से जीता

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: आवेश खान आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद डॉट डाली। दूसरी गेंद पर एनगरावा सिंगल ले सके। तीसरी गेंद पर विक्‍टर एनयोची को आवेश ने किया क्‍लीन बोल्‍ड। भारत जीता। भारत ने जिंबाब्‍वे को 13 रन से हराया और सीरीज में उसका 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। 

AUG 22, 2022 20:51 IST

ठाकुर ने रजा का किया शिकार, भारत की वापसी

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: शार्दुल ठाकुर पारी का 49वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर रजा ने सिंगल लिया। रिचर्ड एनगरावा को ठाकुर ने दूसरी गेंद पर बीट किया। तीसरी गेंद पर एनगरावा ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर ठाकुर ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्‍होंने सिकंदर रजा को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। एक बहुत ही बेहतरीन पारी का अंत। रजा ने 95 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्‍के की मदद से 115 रन बनाए। गिल की जितनी तारीफ की जाए, वो कम। बेहतरीन कैच लपका। विक्‍टर एनयोची बल्‍लेबाजी करने आए। ठाकुर ने डॉट गेंद डाली। इस ओवर में 2 रन बने और एक विकेट आया। 49 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 275/9। विक्‍टर एनयोची 0* और रिचर्ड एनगरावा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 6 गेंदों में 15 रन की दरकार है जबकि उनकी आखिरी जोड़ी खेल रही है।

AUG 22, 2022 20:44 IST

आवेश की फिर हुई कुटाई

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: आवेश खान पारी का 48वां ओवर करने आए। रजा ने आवेश की दूसरी गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में चौका जमा दिया। रजा ने फिर तीसरी गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के ऊपर से शानदार छक्‍का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर इवांस ने चौका जमा दिया। भाग्‍य का भी जिंबाब्‍वे को साथ मिल रहा है। इस ओवर में 16 रन बने। आखिरी गेंद पर ब्रेड इवांस एलबीडब्‍ल्‍यू आउट हुए। इवांस ने 38 गेंदों में दो चौके की मदद से 28 रन बनाए। 48 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 273/8। सिकंदर रजा 114* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 12 गेंदों में 17 रन की जरूरत है जबकि उसके दो विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 20:37 IST

ठाकुर का अच्‍छा ओवर

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: शार्दुल ठाकुर पारी का 47वां ओवर करने आए। सिकंदर रजा ने पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर अपने वनडे करियर का छठां शतक जमाया। उन्‍होंने 88 गेंदों में 8 चौके और दो छक्‍के की मदद से सैकड़ा पूरा किया। इस ओवर में 7 रन बने। 47 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 257/7। सिकंदर रजा 103* और ब्रेड इवांस 23* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीतने के लिए 18 गेंदों में 33 रन की जरूरत है जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं। 

AUG 22, 2022 20:32 IST

चाहर काफी महंगे साबित हुए

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: दीपक चाहर अपने स्‍पेल का आखिरी और पारी का 46वां ओवर करने आए। सिकंदर रजा ने पहली ही गेंद पर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। अगली गेंद पर उन्‍होंने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चाहर ने फिर वाइड गेंद डाली। दबाव बढ़ता हुआ। अगली दो गेंदों पर इवांस और रजा ने सिंगल लिए। पांचवीं गेंद डॉट रही। इवांस ने आखिरी गेंद पर दो रन लिए। इस ओवर में 12 रन बने। 46 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 250/7। सिकंदर रजा 99* और ब्रेड इवांस 22* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को 24 गेंदों में जीत के लिए 40 रन की जरूरत जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 20:26 IST

ठाकुर के ओवर में बने 7 रन

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: शार्दुल ठाकुर पारी का 45वां ओवर करने आए। रजा ने पहली गेंद पर कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया। दूसरी गेंद पर इवांस ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर इवांस ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर रजा ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर रजा ने सिंगल लिया। इस ओवर में 7 रन बने। 45 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 238/7। सिकंदर रजा 91* और ब्रेड इवांस 19* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 30 गेंदों में 52 रन की दरकार है जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 20:22 IST

चाहर का किफायती ओवर

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: दीपक चाहर ने पारी का 44वां ओवर किया। इस ओवर में 5 रन बने। सभी सिंगल आए। 44 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 231/7। सिकंदर रजा 87* और ब्रेड इवांस 16* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 36 गेंदों में 59 रन की दरकार है जबकि उसके तीन विकेट बचे हैं।

AUG 22, 2022 20:21 IST

आवेश ने खर्च किए 11 रन

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: आवेश खान ने पारी का 43वां ओवर किया। रजा ने चौथी गेंद पर बैकवर्ड प्‍वाइंट के पास से शानदार चौका जमाया। बाकी ओवर में सिंगल-डबल आए। इस ओवर में 11 रन बने। 43 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 226/7। सिकंदर रजा 84* और ब्रेड इवांस 14* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 42 गेंदों में 64 रन की जरूरत है जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 20:12 IST

पटेल का शानदार गेंदबाजी स्‍पेल

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: अक्षर पटेल अपने स्‍पेल का आखिरी और पारी का 42वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर इवांस ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर रजा ने दो रन दौड़कर पूरे किए। इस ओवर में 4 रन बने। अक्षर पटेल ने अपने 10 ओवर के स्‍पेल में एक मेडन सहित 30 रन देकर दो विकेट लिए। 42 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 215/7। ब्रेड इवांस 11* और सिकंदर रजा 76* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 48 गेंदों में 75 रन की जरूरत है जबकि उसके तीन विकेट बचे हैं।

AUG 22, 2022 20:09 IST

आवेश खान का महंगा ओवर

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: आवेश खान पारी का 41वां ओवर करने आए। पहली दो गेंदें लगातार नो बॉल डाली, जिस पर रजा ने तीन रन चुरा लिए। फिर पहली गेंद पर रजा ने गेंदबाज के पास से चौका जमा दिया। अगली दो गेंदों पर रजा और इवांस ने सिंगल लिए। पांचवीं गेंद पर इवांस ने फिर चौका जमा दिया। इस ओवर में 16 रन बने। 41 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 211/7। ब्रेड इवांस 10* और सिकंदर रजा 73* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 9 ओवर में 79 रन की दरकार है जबकि उसके तीन विकेट बचे हैं।

AUG 22, 2022 20:02 IST

पटेल का मेडन ओवर

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: अक्षर पटेल ने पारी का 40वां ओवर डाला। उन्‍होंने यह मेडन ओवर किया। ठाकुर के महंगे ओवर के बाद भारत को इस तरह के ओवर की जरूरत थी। 40 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 195/7। सिकंदर रजा 65* और ब्रेड इवांस 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 10 ओवर में 95 रन की दरकार है जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 20:00 IST

शार्दुल ठाकुर ने लुटाए 20 रन

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: शार्दुल ठाकुर ने पारी का 39वां ओवर किया। ठाकुर के ओवर की शुरूआत खराब रही और उन्‍होंने नो बॉल पर दो रन दिए1 हालांकि, इवांस फ्री हिट का फायदा नहीं उठा सके और सिंगल लेकर उन्‍हें संतोष करना पड़ा। फिर रजा ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए और अपना अर्धशतक पूरा किया। पांचवीं गेंद पर रजा ने शानदार चौका जमाया। यह भी नो बॉल थी। ठाकुर का बड़ा ओवर रहा। रजा ने फ्री हिट पर चौका जमा दिया। आखिरी गेंद पर फिर रजा ने चौका जमा दिया। इस ओवर में 20 रन बने। 39 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 195/7। सिकंदर रजा 65* और ब्रेड इवांस 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 11 ओवर में 95 रन की दरकार है जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 19:51 IST

पटेल का शानदार ओवर

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: अक्षर पटेल पारी का 38वां ओवर करने आए। पहली तीन गेंदें डॉट खेलने के बाद रजा ने चौथी गेंद पर सिंगल लिया। इस ओवर में केवल 1 रन आया। 38 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 175/7। ब्रेड इवांस 3* और सिकंदर रजा 48* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 22, 2022 19:48 IST

ठाकुर के ओवर में 5 रन बने

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score:  शार्दुल ठाकुर पारी का 37वां ओवर करने आए। इस ओवर में 5 रन बने। 37 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 174/7। सिकंदर रजा 47* और ब्रेड इवांस 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 13 ओवर में 116 रन की दरकार है जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 19:42 IST

कुलदीप यादव ने जोंगवे को दिखाई पवेलियन की राह

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: कुलदीप यादव अपने स्‍पेल का आखिरी और पारी का 36वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर रजा ने सिंगल लिया। अगली चार गेंदें कुलदीप ने डॉट डाली। आखिरी गेंद पर यादव ने जोंगवे को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराकर जिंबाब्‍वे को सातवां झटका दिया। ल्‍यूक जोंगवे ने 13 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 14 रन बनाए। कुलदीप यादव ने 10 ओवर के अपने स्‍पेल में 38 रन देकर दो विकेट लिए। 36 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 169/7। सिकंदर रजा 46* और ब्रेड इवांस 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 14 ओवर में 121 रन की दरकार है जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 19:38 IST

जोंगवे ने जमाए आकर्षक स्‍ट्रोक्‍स

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: दीपक चाहर अपने स्‍पेल का 8वां और पारी का 35वां ओवर करने आए। रजा ने पहली ही गेंद पर सिंगल लिया। जोंगवे ने दूसरी गेंद पर मिड ऑन के पास से शानदार चौका जमाया। अगली ही गेंद पर जोंगवे ने डीप थर्ड मैन पर छक्‍का जमाया। चौथी गेंद पर जोंगवे ने दो रन लिए। इस ओवर में 15 रन बने। 35 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 168/6। सिकंदर रजा 45* और ल्‍यूक जोंगवे 14* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 15 ओवर में 122 रन की जरूरत है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 19:33 IST

चाइनामैन का किफायती ओवर

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: कुलदीप यादव पारी का 34वां ओवर करने आए। पहली गेंद वाइड डाली। दूसरी गेंद पर रजा ने दो रन लिए। इस ओवर में4 रन बने। 34 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 153/6। ल्‍यूज जोंगवे 1* और सिकंदर रजा 43* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 16 ओवर में 137 रन की दरकार है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 19:29 IST

चाहर ने किया बर्ल का शिकार

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: दीपक चाहर ने पारी का 33वां ओवर किया। पहली ही गेंद पर उन्‍होंने बर्ल को मिड ऑन पर धवन के हाथों कैच आउट कराया। धवन ने छलांग लगाकर शानदार कैच लपका। रेयान बर्ल ने 16 गेंदों में बिना किसी बाउंड्री के 8 रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया। 33 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 149/6। सिकंदर रजा 40* और ल्‍यूक जोंगवे 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 17 ओवर में 141 रन की दरकार है जबकि उसके 6 विकेट बचे हैं। 

AUG 22, 2022 19:25 IST

रजा एक बार फिर सुरक्षित

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: कुलदीप यादव ने पारी का 32वां ओवर डाला। इस ओवर में तीन रन बने। पांचवीं गेंद पर रजा के कैच आउट की अपील की और भारत ने रिव्‍यु लिया। लेकिन बल्‍लेबाज सुरक्षित रहा। 32 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 145/5। सिकंदर रजा 37* और रेयान बर्ल 8* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 18 ओवर में 145 रन की दरकार है जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 19:17 IST

रजा ने की चाहर की धुनाई

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: दीपक चाहर पारी का 31वां ओवर करने आए। सिकंदर रजा ने पहली ही गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमाकर चाहर का स्‍वागत किया। इसके बाद चौथी गेंद पर रजा ने ऑफ साइड में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 12 रन बने। 31 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 142/5। सिकंदर रजा 36* और रेयान बर्ल 6* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 19 ओवर में 148 रन की जरूरत है जबकि उसके 5 विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 19:11 IST

कुलदीप का कड़ा ओवर

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: कुलदीप यादव ने पारी का 30वां ओवर किया। दूसरी गेंद पर रजा आउट होने से बचे। इस ओवर में 3 रन बने। 30 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 130/5। सिकंदर रजा 25* और रेयान बर्ल 5* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 20 ओवर में 160 रन की जरूरत है जबकि उसके 5 विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 19:06 IST

पटेल का किफायती ओवर

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: अक्षर पटेल ने पारी का 29वां ओवर किया। बर्ल ने चौथी गेंद पर दो रन लिए और पांचवीं गेंद पर सिंगल। इस ओवर में चार रन बने। 29 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 127/5। सिकंदर रजा 23* और रेयान बर्ल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 21 ओवर में 163 रन की जरूरत है जबकि उसके पांच विकेट बचे हैं।

AUG 22, 2022 19:04 IST

कुलदीप ने झटका विकेट

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: कुलदीप यादव पारी का 28वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर उन्‍होंने ताकुदवनाशे काइतानो को स्‍टंपिंग कराया। काइतानो कवर्स की दिशा में शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन यह गेंद रांग वन थी। गेंद ने बल्‍ले को बीट किया और किशन ने आसानी से स्‍टंपिंग की। ताकुदवनाशे काइतानो ने 22 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद स 13 रन बनाए। इस ओवर में एक रन बना और एक विकेट आया। 28 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 123/5। रेयान बर्ल 1* और सिकंदर रजा 22* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 22 ओवर में 167 रन की दरकार है जबकि उसके 5 विकेट बचे हैं।

AUG 22, 2022 18:59 IST

पटेल ने किया अपना दूसरा शिकार

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: अक्षर पटेल पारी का 27वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर चकाब्‍वा का शानदार कैच लपका। चकाब्‍वा ने गेंद हवा में गेंदबाज के बाएं ओर खेली और अक्षर ने तेजी से अपने हाथ बढ़ाते हुए कैच लपका। रेगिस चकाब्‍वा ने 27 गेंदों में एक चौके की मदद से 16 रन बनाए। इस ओवर में दो रन बने और एक विकेट आया। 27 ओवर के बदा जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 122/4। ताकुदवनाशे काइतानो 13* और सिकंदर रजा 22* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 23 ओवर में 168 रन की दरकार है जबकि उसके छह विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 18:53 IST

सिकंदर रजा बाल-बाल बचे

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: कुलदीप यादव पारी का 26वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर शॉर्ट लेग के फील्‍डर के कैच के लिए जोरदार अपील की, लेकिन रजा के पक्ष में फैसला आया। इस ओवर में 4 रन बने। 26 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 120/3। रेगिस चकाब्‍वा 16* और सिकंदर रजा 22* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 24 ओवर में 170 रन की दरकार है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 18:48 IST

सिकंदर रजा ने जमाई बाउंड्री

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: अक्षर पटेल ने पारी का 25वां ओवर किया। दूसरी गेंद पर सिकंदर रजा ने बैकफुट पर जाकर हवाई शॉट खेला और स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 5 रन बने। 25 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 116/3। सिकंदर रजा 19* और रेगिस चकाब्‍वा 15* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 25 ओवर में 174 रन की दरकार है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 18:44 IST

चकाब्‍वा ने जमाई शानदार बाउंड्री

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: कुलदीप यादव पारी का 24वां ओवर करने आए। चकाब्‍वा ने पहली ही गेंद पर चौका जमाया। लांग लेग पर धवन ने डाइव मारी, लेकिन शॉट नहीं रोक सके। फिर चौथी गेंद पर सिकंदर रजा ने दो रन लिए। इस ओवर में 8 रन बने। 24 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 111/3। रेगिस चकाब्‍वा 15* और सिकंदर रजा 14* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 26 ओवर में 179 रन की जरूरत है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। 

AUG 22, 2022 18:41 IST

पटेल का कड़ा ओवर

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: अक्षर पटेल ने पारी का 23वां ओवर डाला। बाएं हाथ के स्पिनर ने एक और कड़क ओवर डाला और केवल दो रन खर्च किए। 23 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 103/3। रेगिस चकाब्‍वा 10* और सिकंदर रजा 11* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 27 ओवर में 187 रन की जरूरत है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 18:40 IST

कुलदीप के ओवर में 6 रन बने

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: कुलदीप यादव ने पारी का 22वां ओवर डाला। पहली गेंद पर चकाब्‍वा ने डीप कवर में शॉट खेलकर दो रन लिए। चौथी गेंद पर चकाब्‍वा ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 6 रन बने। 22 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 101/3। सिकंदर रजा 10* और रेगिस चकाब्‍वा 9* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 28 ओवर में 189 रन की जरूरत है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 18:37 IST

खान का कड़क ओवर

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: आवेश खान ने पारी का 20वां ओवर डाला। केवल दो रन दिए। 21 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 95/3। रेगिस चकाब्‍वा 4* और सिकंदर रजा 9* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 30 ओवर में 197 रन की दरकार है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 18:37 IST

पटेल ने खर्च किए केवल 2 रन

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: अक्षर पटेल ने पारी का 21वां ओवर डाला। इस ओवर में उन्‍होंने केवल दो सिंगल खर्च किए। 21 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 95/3। रेगिस चकाब्‍वा 4* और सिकंदर रजा 9* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 29 ओवर में 195 रन की दरकार है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 18:30 IST

रजा की शानदार बाउंड्री

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: अक्षर पटेल पारी का 19वां ओवर करने आए। सिकंदर रजा ने आखिरी गेंद पर शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने। 19 ओवर के बाद जिंबाब्‍वे का स्‍कोर 91/3। सिकंदर रजा 7* और रेगिस चकाब्‍वा 2* रन बनाकर खेल रहे हैं। जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 31 ओवर में 199 रन की दरकार है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं। 

AUG 22, 2022 18:27 IST

आवेश ने किया टोनी मुनयोंगा का शिकार

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: आवेश खान ने पारी का 18वां ओवर डाला। पांचवीं गेंद पर टोनी मुनयोंगा को कवर प्‍वाइंट पर राहुल के हाथों कैच आउट कराया। मुनयोंगा ने 31 गेंदों में दो चौके की मदद से 15 रन बनाए। 18 ओवर के बाद जिंबब्‍वे का स्‍कोर 84/3। सिकंदर रजा 2* और रेगिस चकाब्‍वा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जिंबाब्‍वे को जीत के लिए 32 ओवर में 206 रन की दरकार है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।

AUG 22, 2022 18:19 IST

जिंबाब्वे का दूसरा विकेट गिरा

16.4 ओवर में 2 विकेट पर जिंबाब्वे का स्कोर 82-2, सीन विलियम्स आउट हुए। इससे पहले काइटानो रिटायर्ड हर्ट हुए।

AUG 22, 2022 18:15 IST

IND vs ZIM LIVE SCORE

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: जिंबाब्वे की टीम ने 16 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 80 रन बनाए हैं।

AUG 22, 2022 17:33 IST

रिटायर्ड हर्ट हुए ताकुदवनाशे काइतानो

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: ओपनर ताकुदवनाशे काइतानो रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उनकी जगह बल्लेबाजी के लिए टोनी मुनयोंगा आए हैं। मुनयोंगा को सीरीज में पहले बार प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। चाहर ने सातवें ओवर की 7 रन दिए। विलियम्स ने पहली गेंद पर चौका मारा।

7 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 42/1, वाइड-1 लेग बाई-1 रन। सीन विलियम्‍स 21* और टोनी मुनयोंगा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 22, 2022 17:29 IST

काइतानो को किस्मत का सिक्स

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: आवेश ने छठे ओवर में 9 रन दिए, जिसमें एक वाइड शामिल है। काइतानो ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाया। दरअसल, काइतानो शॉर्ट पिच गेंद पर पुल करने चाहते थे लेकिन गेंद, बल्ले के ऊपरी किनाकर लेकर  फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई।

6 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 36/1, वाइड-1 लेग बाई-1 रन। ताकुदवनाशे काइतानो 12* और सीन विलियम्‍स 16* क्रीज पर हैं। 

AUG 22, 2022 17:23 IST

विलियम्‍स ने दो चौके ठोके

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: विलियम्स ने पांचवां ओवर करने आए चाहर के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने चौथी गेंद पप बैकफुट पर जाकर बेहतरीन चौका लगाया और फिर अंतिम गेंद पर गेंदबाज और मिड ऑन के बीच से बाउंड्री हासिल की।

5 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 27/1, लेग बाई-1 रन। ताकुदवनाशे काइतानो 5* और सीन विलियम्‍स 15* क्रीज पर हैं। 

AUG 22, 2022 17:17 IST

ओपनर काइतानो ने खोला खाता

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: आवेश ने चौथे ओवर में 9 रन दिए। विलियम्स ने  फ्लिक शॉट खेलकर स्क्वायर लेग पर चौका बटोरा। वहीं, ओपनर काइतानो ने पांचवीं गेंद पर चौके से अपना खाता खोला। उन्होंने शानदार शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाया।

4 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 17/1, लेग बाई-1 रन। ताकुदवनाशे काइतानो 4* और सीन विलियम्‍स 6* क्रीज पर हैं। 

AUG 22, 2022 17:09 IST

काइया बने चाहर का शिकार

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: जिंबाब्वे को पहला झटका इनोसेंट काइया के तौर पर लगा है। उन्होंने 9 गेंदों में महज 6 रन बनाए। काइया ने एक चौका लगाया। उन्हें दीपक चाहर ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। चाहर ने यॉर्कर लेंथ गेंद पर आउट अपील की मगर अंपायर ने मना कर दिया। ऐसे में कप्तान राहुल ने विकेटकीपर ईशान किशन से बातचीत की और फिर रिव्यू ले लिया, जो भारत के पक्ष में गया।

3 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 8/1, लेग बाई-1 रन। ताकुदवनाशे काइतानो 0* और सीन विलियम्‍स 1* क्रीज पर हैं। 

AUG 22, 2022 17:02 IST

आवेश खान को मिली गेंद

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: कप्तान राहुल ने दूसरे ओवर में तेज गेंदबाज आवेश खान को गेंद थमाई। सीरीज में पहले मैच खेल रहे आवेश ने किफायती गेंदबाजी की और केवल एक रन खर्च किया, जो काइया ने बनाया।
2 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 3/0, लेग बाई-1 रन। ताकुदवनाशे काइतानो 0* और इनोसेंट काइया 2* क्रीज पर हैं। 

AUG 22, 2022 17:02 IST

शुरू हुई जिंबाब्वे की पारी

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: जिंबाब्वे की पारी का आगाज हो गया है। ताकुदवनाशे काइतानो और इनोसेंट काइया बतौर ओपनर उतरे हैं। वहीं, भारतीय गेंदबाज आक्रमण की कमान दीपक चाहर ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 2 रन दिए, जिसमें एक लेग बाई का गया। काइतानो ने पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला।
1 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 2/0, लेग बाई-1 रन। ताकुदवनाशे काइतानो * और इनोसेंट काइया 1* क्रीज पर हैं। 

AUG 22, 2022 16:25 IST

जिंबाब्वे को मिला 290 का टारगेट

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score:  भारत ने जिंबाब्वे को 290 रन का टारगेट दिया है। इवांस ने 50वें ओवर में दो और शिकार कर विकेटों का पंजा जड़ा। उन्होंने शुभमन गिल (130) को पहली और शार्दुल ठाकुर (9) को तीसरी गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। दीपक चाहर 1 और कुलदीप यादव 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
50 ओवर के बाद भारत का स्कोर 289/5, वाइड-8, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन।

AUG 22, 2022 16:17 IST

शार्दुल ठाकुर ने  ठोका चौका

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: रिचर्ड नगारवा ने 49वें ओवर में 7 रन खर्च किए। शार्दुल ने एक चौके समेत 5 रन बनाए। वहीं, गिल ने दो रन जोड़े।

49 ओवर के बाद भारत का स्कोर 282/5, वाइड-8, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 130* और शार्दुल ठाकुर 5* क्रीज पर हैं। 

AUG 22, 2022 16:13 IST

अक्षर पटेल ने गंवाया अपना विकेट

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: भारत का पांचवां अक्षर पटेल के रूप में गिरा है। पटेल ने 4 गेंदों में महज 1 रन बनाया। उन्होंने 48वां ओवर करने आए न्याउची के खिलाफ चौथी गेदं पर रजा को कैच थमाया।

48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 275/5, वाइड-8, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 128* और शार्दुल ठाकुर 0* क्रीज पर हैं। 
 

AUG 22, 2022 16:09 IST

सैमसन को जोंगवे ने किया आउट

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: भारत को पांचवां झटका संजू सैमसन के रूप में लगा है। उन्हें ल्‍यूक जोंगवे ने 46वें ओवर की अंतिम गेंद पर इनोसेंट काइया के हाथों कैच कराया। सैमसन ने 13 गेंदों में 2 छक्कों की बदौलत 15 रन जुटाए।

46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 256/5, वाइड-6, लेग बाई-1, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 112* और अक्षर पटेल 0* क्रीज पर हैं। 

AUG 22, 2022 15:48 IST

गिल ने जड़ा पहला वनडे शतक

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: शुभमन गिल ने अपना पहला वनडे शतक बना लिया है। गिल ने 44वां ओवर करने आए न्याउची के खिलाफ पहली गेंद पर सिंगल निकालकर सैकड़ा पूरा किया। उन्होंने 82 गेंदों में 12 चौकों की बदौलत 100 रन जुटाए।

44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 233/4, वाइड-6, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 104* और संजू सैमसन 0* क्रीज पर हैं। 
 

AUG 22, 2022 15:44 IST

किशन और हुड्डा लौटे पवेलियन

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: इवांस द्वारा किए गए 43वें ओवर दो विकेट गिरे। इशान किशन पहली गेंद पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होने 61 गेंदों में 6 चौकों के जरिए 50 रन की पारी खेली। वहीं, दीपक हुड्डा ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 3 गेंदों में 1 रन बनाया।

43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 227/4, वाइड-6, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 99* और संजू सैमसन 0* क्रीज पर हैं। 

AUG 22, 2022 15:35 IST

ईशान किशन ने बनाई फिफ्टी

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: ईशान किशन ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 61 गेंदों में 50 रन जुटाए। उन्होंने इस दौरान 6 चौके जड़े। यह उनके वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक है।

42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 224/2 वाइड-6, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 97* और ईशान किशन 50* क्रीज पर हैं। 
 

AUG 22, 2022 15:34 IST

भारतीय टीम 200 रन के पार

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: भारतीय टीम ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 210/2 वाइड-6, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 87* और ईशान किश 46* क्रीज पर हैं। जोंगवे ने 40वें ओवर में 11 रन खर्च किए। किशन ने एक चौके समेत 5 रन बटोरे। वहीं, गिल ने दो डबल और दो सिंगल निकाले।

40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 210/2 वाइड-6, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 87* और ईशान किशन 46* क्रीज पर हैं। 

AUG 22, 2022 15:27 IST

गिल-किशन के बीच शतकीय साझेदारी

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: गिल और किशन के बीच शतकीय साझेदारी कंप्लीट हो चुकी है। भारत को 37वें ओवर में 11 और 38वें ओवर में 7 रन मिले। गिल के बाद अब किशन अर्धसतक की तरफ बढ़ रहे हैं।

38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 189/2 वाइड-5, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 73* और ईशान किश 40* क्रीज पर हैं। 

AUG 22, 2022 15:05 IST

टोनी मुनयोंगा पर पड़े दो फॉर

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: कप्तान चकाब्‍वा ने विकेट की तलाश में टोनी मुनयोंगा को गेंद थमाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मुनयोंगा ने अपने स्पेल के पहले ओवर में 10 रन लुटाए। किशन ने दूसरी और गिल ने पांचवीं गेंद पर फॉर लगाया।
36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 171/2 वाइड-5, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 65* और ईशान किशन 30* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 22, 2022 15:01 IST

शुभमन गिल ने लगाए दो चौके

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: गिल ने अर्धशतक होने के बाद फिर से आक्रामक रुख अपना लिया है। उन्होंने 35वां ओवर करने आए विलियम्स पर दो चौको लगाए। गिल ने पहली और चौथी गेंद पर बाउंड्री जमाई।
35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 161/2 वाइड-5, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 60* और ईशान किशन 25* रन बनाकर खेल रहे हैं। 
 

AUG 22, 2022 14:59 IST

शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: शुभमन गिल ने एक और अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 51 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। यह उनके वनडे करियर की चौथी फिफ्टी है।
34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 149/2 वाइड-5, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 50* और ईशान किशन 23* रन बनाकर खेल रहे हैं। 
 

AUG 22, 2022 14:52 IST

50 रन की साझेदारी कंप्ली

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: गिल और किशन के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रन से अधिक की  साझेदार हो चुकी है। रजा ने 32वें ओवर में 9 रन खर्च किए। किशन ने दूसरी और छठी गेंद पर चौका ठोका।
32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 141/2 वाइड-5, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 44* और ईशान किशन 21* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 22, 2022 14:48 IST

30 ओवर का खेल हुआ पूरा

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: 30 ओवर का खेल पूरा हो गया है। ऐसे में  भारतीय टीम अब रनों की रफ्तार और तेज करने का प्रयास करेगा। गिल अपने पांचवां वनडे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं।
30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 130/2 वाइड-5, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 42* और ईशान किशन 12* रन बनाकर खेल रहे हैं। 
 

AUG 22, 2022 14:45 IST

गिल ने फिर चौका जमाया

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: शुभमन गिल ने विलियम्स द्वारा किए गए 29वें ओवर में चौका जमाया। उन्होंने चौथी गेंद पर कमाल का स्कूप किया और बाउंड्री हासिल की।
29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 126/2 वाइड-5, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 40* और ईशान किशन 10* रन बनाकर खेल रहे हैं। 
 

AUG 22, 2022 14:38 IST

ईशान किशन ने खोले अपने हाथ

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: आखिरकार ईशान किशन ने अपने हाथ खोल दिए हैं। उन्होंने 27वां ओवर करने आए सीन विलियम्स के विरुद्ध चौका ठोका। किशन ने ओवर पिच बॉल को गेंदबाज के सिर के ऊपर से खेला।
27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 116/2 वाइड-5, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 33* और ईशान किशन 7* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 22, 2022 14:34 IST

भारत का सैकड़ा हुआ कंप्लीट

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: भारत का सैकड़ा कंप्लीट हो गया है। ल्‍यूक जोंगवे ने 25वें ओवर में 10 रन खर्च किए। गिल ने पहली और चौथी गेंद पर चौका लगाया।

25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 106/2, वाइड-5, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 29* और ईशान किशन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

AUG 22, 2022 14:28 IST

रजा ने मेडन ओवर किया

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: सिकंजर रजा ने 24वें ओवर में किशन के पूरी तहर बांधे रखा और मेडन ओवर निकाला। किशन ने कई शॉट ट्राई किए पर रन नहीं बना सके।

24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/2, वाइड-4, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 20* और ईशान किशन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 22, 2022 14:27 IST

गिल ने फिर फॉर लगाया

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: गिल खुलकर बल्लेबाजी  करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। उन्होंने 23वें ओवर में भी चौका लगाया है। उन्होंने दूसरी गेंद पर फ्लिक किया और फाइन लेग की दिशा बाउंड्री के पार भेज दिया।

23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/2, वाइड-4, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 20* और ईशान किशन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 22, 2022 14:22 IST

शुभमन गिल ने ठोका चौका

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: रजा ने 22वें ओवर में 5 रन खर्च किए, जो शुभमन गिल ने बननाए। गिल ने शानदार कवर ड्राइव लगाया और गेंद सीमा रेखा के पार पहुंचाया।

22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 89/2, वाइड-3, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 15* और ईशान किशन 0* क्रीज पर हैं।
 

AUG 22, 2022 14:19 IST

अर्धशतक से चूके शिखर धवन

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: भारत को दूसरा झटका शिखर धवन के तौर पर लगा है। टिककर बल्लेबाजी कर रहे धवन अर्धशतक से चूक गए और 21वें ओवर में इवांस का शिकार बन गए। वह आखिरी गेंद पर फ्लिक शॉट खेलना चाहते थे और कवर पर सीन विलियम्स के हाथों लपके गए। धवन ने 68 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 40 रन की पारी खेली।

21 ओवर के बाद भारत का स्कोर 84/2, वाइड-3, नो-बॉल-1 रन। शुभमन गिल 10* और ईशान किशन 0* क्रीज पर हैं।

AUG 22, 2022 14:16 IST

20 ओवर का खेल हुआ पूरा

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: 20 ओवर का खेल पूरा हो गया है। धवन ने चौथी गेंद पर चौका लगाया और सिंगल निकाला। वहीं, गिल ने दो सिंगल लिए।

20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 77/1, वाइड-3, नो-बॉल-1 रन। शिखर धवन 39* और शुभमन गिल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 22, 2022 14:05 IST

रजा ने किफायती ओवर निकाला

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: सिकंदर रजा ने 18वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की और केवल 1 रन दिया। रजा ने शुरुआत पांच गेंदों पर कसी हुई बॉलिंग की लेकिन अंतिम गेंद पर धवन सिंगल निकालने में कामयाब रहे।
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 68/1, वाइड-3, नो-बॉल-1 रन। शिखर धवन 33* और शुभमन गिल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 22, 2022 14:03 IST

थमी भारत की रनों की रफ्तार

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: राहुल के आउट होने के बाद भारत की रनों की रफ्तार और थम गई है। भारत ने 16वें ओवर में 1 और 17वें ओवर में केवल 3 रन जुटाए।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 67/1, वाइड-3, नो-बॉल-1 रन। शिखर धवन 32* और शुभमन गिल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

AUG 22, 2022 13:54 IST

केएल राहुल बने इवांस का शिकार

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score:  भारत को पहला झटका केएल राहुल के तौर पर लगा है। राहुल ने 46 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के के जरिए 30 रन की पारी खेली। उन्हें स्पिनर ब्रैड इवांस ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। वह कट करने के चक्कर में थे मगर गेंद उनके बल्‍ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्‍टंप्‍स में घुस गई।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 63/1, वाइड-3, नो-बॉल-1 रन। शिखर धवन 29* और शुभमन गिल 0* क्रीज पर हैं।

AUG 22, 2022 13:51 IST

भारत का पचासा हुआ कंप्लीट

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: भारत का पचासा कंप्लीट हो गया है। भारत ने 75 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ। 12वां ओवर इवांस ने किया और 3 रन दिए।

13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52/0, वाइड-3, नो-बॉल-1 रन। शिखर धवन 26* और केएल राहुल 19* क्रीज पर हैं।

AUG 22, 2022 13:50 IST

न्याउची ने अच्छा ओवर किया

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: न्याउची लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्हेंने अपने स्पेल के सातवें ओवर में भी तीन रन खर्च किए। राहुल ने दूसरी गेंद पर डबल और चौथी गेंद पर सिंगल लिया।

14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 55/0, वाइड-3, नो-बॉल-1 रन। शिखर धवन 28* और केएल राहुल 22* क्रीज पर हैं।

AUG 22, 2022 13:42 IST

न्याउची ने किफायती ओवर डाला

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: न्याउची ने अपने स्पेल के छठे ओवर में किफायती गेंदबाजी की और सिर्फ 3 रन खर्च किए। राहुल ने दो जबकि धवन ने एक सिंगल निकाला।

12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/0, वाइड-3, नो-बॉल-1 रन। शिखर धवन 26* और केएल राहुल 19* क्रीज पर हैं।
 

AUG 22, 2022 13:40 IST

राहुल ने लगाया पहला चौका

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: केएल राहुल ने अपनी पारी का पहला चौकाल लगाया है। उन्होंने 11वां ओवर करने आए ब्रैड इवांस के खिलाफ दूसरी गेंद पर बाउंड्री ठोकी। इसके अलावा, उन्होंने पांचवीं गेंद पर एक रन लिया।

11` ओवर के बाद भारत का स्कोर 46/0, वाइड-3, नो-बॉल-1 रन। शिखर धवन 25* और केएल राहुल 17* क्रीज पर हैं।
 

AUG 22, 2022 13:36 IST

पहला पावर प्ले हुआ समाप्त

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: पहला पावर प्ले समाप्त हो गया है। इस दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने धीमी गति से रन जुटाए। जिंबाब्वे के लिए 10वां ओवर नाउची ने किया, जिसमें 4  रन आए।

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 41/0, वाइड-3, नो-बॉल-1 रन। शिखर धवन 25* और केएल राहुल 12* क्रीज पर हैं।
 

AUG 22, 2022 13:27 IST

आखिरकार भारत को मिला चौका

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: धवन ने काफी देर तक दौड़कर रन बनाने के बाद आखिरकार नौवें ओवर में चौका लगाया। उन्होंने पांचनीं गेंद पर कमाल का शॉट खेला और थर्ड मैन की दिशा में बाउंड्री हासिल की।

9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/0, वाइड-2, नो-बॉल-1 रन। शिखर धवन 25* और केएल राहुल 9* क्रीज पर हैं।


 

AUG 22, 2022 13:24 IST

चौके को तरसे भारतीय टीम

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: जिंबाब्वे के गेंदबाज भारतीय ओपनर्स को खुलकर खेलने का मौका नहीं दे रहे हैं। पिछले 6 ओवर से भारत को काई बाउंड्री नहीं मिली है। भारतीय पारी का आखिरी चौका दूसरे ओवर में आया था।
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 32/0, वाइड-2, नो-बॉल-1 रन। शिखर धवन 21* और केएल राहुल 8* क्रीज पर हैं।

AUG 22, 2022 13:20 IST

धवन को मिला जीवनदान

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: नगारवा द्वारा किए गए आठवें ओवर में धवन को जीवनदान मिला। उन्होंने पांचवीं गेंद पर कट किया लेकिन बैकवर्ड प्‍वाइंट पर मौजूद फील्डर ने कैच टपक दिया।
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 27/0, वाइड-2 रन। शिखर धवन 18* और केएल राहुल 7* क्रीज पर हैं।

AUG 22, 2022 13:13 IST

न्याउची ने मेडन ओवर किया

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: विक्टर न्याउची ने छठे ओवर में धवन के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने यह ओवर मेडन निकाला।

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 22/0, वाइड-1 रन। शिखर धवन 15* और केएल राहुल 6* क्रीज पर हैं।
 

AUG 22, 2022 13:12 IST

नगारवा ने अच्छा ओवर फेंका

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: नगारवा ने पांचवें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने महज 2 रन दिए। राहुल ने पहली और धवन ने आखिरी गेंद पर एक रन लिया।

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 22/0, वाइड-1 रन। शिखर धवन 15* और केएल राहुल 6* क्रीज पर हैं।
 

AUG 22, 2022 13:04 IST

न्याउची ने खर्च किए 4 रन

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: न्याउची ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में चार रन दिए, जिसमें एक वाइड शामिल है। राहुल ने पहली गेंद पर डबल और पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला।
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 20/0, वाइड-1 रन। शिखर धवन 14* और केएल राहुल 5* क्रीज पर हैं।

AUG 22, 2022 13:00 IST

नगारवा ने किफायती ओवर फेंका

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: रिचर्ड नगारवा ने तीसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल 2 रन खर्च किए। धवन ने तीसरी और राहुल ने अंतिम गेंद पर सिंगल निकाला।
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 16/0, शिखर धवन 14* और केएल राहुल 2* क्रीज पर हैं।

AUG 22, 2022 12:56 IST

धवन ने फिर लगाया चौका

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: धवन ने दूसरा ओवर करने आए विक्टर न्याउची के खिलाफ  भी अपने हाथ खोले। उन्होंने चौथी गेंद पर फ्लिक शॉट खेलकर स्‍क्‍वायर लेग बाउंड्री की दिशा में चौका हासिल किया। 

2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 14/0, शिखर धवन 13* और केएल राहुल 1* क्रीज पर हैं।

AUG 22, 2022 12:52 IST

भारतीय पारी का हुआ आगाज

IND vs ZIM, 3rd ODI, LIVE Score: भारत की ओर से पारी का आगाज करने के लिए शिखर धवन और केएल राहुल आए हैं। वहीं, जिंबाब्वे के लिए पहला ओवर रिचर्ड नगारवा ने किया और 8 रन खर्च किए। धवन ने पहली और पांचवीं गेंद पर चौका ठोका।

1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8/0, शिखर धवन 8* और केएल राहुल 0* क्रीज पर हैं।

AUG 22, 2022 12:32 IST

भारत-जिंबाब्वे ने किए बदलाव

भारत और जिंबाब्वे ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो-दो बदलाव किए हैं। भारत ने मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के स्थान पर दीपक हुड्डा और आवेश खान को शामिल किया है। वहीं, जिंबाब्वे ने वेस्ली मधेवीरे और तनाका चिवांगा की जगह टोनी मुनयोंगा और रिचर्ड नगारवा को मौका दिया गया है।
 

AUG 22, 2022 12:24 IST

भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के बाद कप्तान केएल राहुल ने कहा कि हम बैटिंग करेंगे। हम खुद को चैलेंज करना चाहते हैं। मेरे पास खेलने के लिए समय की कमी है तो इसलिए मैं कुछ रन बनाने और पिच पर वक्त बिताने के लिए उत्सुक हूं। वहीं, जिंबाब्वे के कप्तान चकाब्‍वा ने कहा कि पहले गेंदबाजी मिलने पर खुश हैं। हम आज जल्दी विकेट लेने की कोशिश करेंगे और फिर बल्ले से खुद को साबित करने का प्रयास करेंगे।

AUG 22, 2022 12:00 IST

600 चौके जड़ने वाले हैं केएल राहुल

धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल को सभी प्रारूपों में 600 चौके कंप्लीट करने के करीब हैं। उन्हें इस आंकड़ो के छूने के लिए सिर्फ दो चौकों की आवश्यकता है।

AUG 22, 2022 11:45 IST

कैचों के पचासे के करीब चकाब्‍वा

जिंबाब्वे के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज रेगिस चकाब्‍वा वनडे में 50 कैच पूरे करने के नजदीक हैं। उन्हें इसके लिए सिर्फ एक कैच की जरूरत है।

AUG 22, 2022 11:30 IST

कैसी होगी मैच की पिच-मौसम?

भारत-जिंबाब्वे तीसरे वनडे की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

IND vs ZIM 3rd ODI Pitch and Weather Report

AUG 22, 2022 11:11 IST

भारत का स्क्वाड

केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, शाहबाज अहमद।
 

AUG 22, 2022 10:47 IST

जिम्बाब्वे का स्क्वाड

रेगिस चकाब्‍वा (कप्तान), रयान बर्ल,  तनाका शिवांगा, ब्रेड इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काइया, ताकुदवनाशे काइतानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याउची, मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो।