IND vs WI, 4th T20I Highlights: रोहित ब्रिगेड ने चौथे टी20 में वेस्टइंडीज को बुरी तरह रौंदा, भारत ने सीरीज पर किया कब्जा
India vs West Indies T20 Highlights: भारत ने चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को बुरी तरह रौंद डाला। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है।
भारत ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा टी20 मुकाबला आसानी से जीत लिया है। भारत ने फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए मैच में विंडीज को 59 रन से धूल चटाई। भारत ने 191 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज टीम 19.1 ओवर में 132 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन जबकि आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट चटकाए। वेस्टइंडीज का एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार को आयोजित होगा।
ऐसा रहा वेस्टइंडीज की पारी का हाल
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर ब्रैंडन किंग (8 गंदों में 13) और विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन थॉमस (4 गेंदों में 1) ने 22 के कुल स्कोर तक अपना विकेट खो दिया। दोनों को तेज गेंदबाज आवेश ने आउट किया। किंग दूसरे ओवर में कॉट एंड बोल्ड हुए जबकि थॉमस ने चौथे ओवर में दीपक हुड्डा को कैच थमाया। वहीं, कप्तान निकोलस पूरन (8 गेंदों में 24) ताबड़तोड़ बैटिंग करने के बाद पांचवें ओवर में रन आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 2 छक्के लगाए। सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स (16 गेंदों में 14) को अक्षर ने सातवें ओवर में हुड्डा के हाथों लपकवाया।
वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट रोवमन पॉवेल के रूप में नौवें ओवर में गिरा। पॉवेल ने भी हुड्डा को कैच दिया। उन्होंने 16 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों के जरिए 24 रन बनाए। जेसन होल्डर (9 गेंदों में 13) को अर्शदीप सिंह ने 12वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। उन्होंने संजू सैमसन को कैच थमाया। रवि बिश्नोई ने 15वें ओवर में कैरेबियाई टीम को दो झटके दिए। उन्होंने अकील हुसैन (10 गेंदों में) को सूर्यकुमार यादव के हाथों कराया और शिमरोन हेटमायर (19 गेंदों में 19) को बोल्ड किया। इसके बाद डोमिनिक ड्रेक्स (7 गेंदों में 5) और ओबेड मैकॉय (8 गेंदों में 2) सस्ते में बोल्ड हो गए। अर्शदीप ने ड्रेक्स को 18वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, मैकॉय आखिरी खिलाड़ी के रूप में आउट हुए। अल्जारी जोसेफ (10 गेंदों में 6) नाबाद रहे।
भारत ने टॉस जीतकर चुनी थी बैटिंग
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। यह साझेदारी रोहित के पांचवें ओवर में आउट होने के बाद टूटी। आगे निकलकर खेलने के चक्कर में बोल्ड हो गए। उन्होंने 16 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 33 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार को छठे ओवर में अल्जारी जोसेफ ने एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने 14 गेंदों का सामना करने के बाद 1 चौके और 2 छक्कों के जरिए 24 रन बनाए। भारत को तीसरा झटका दीपक हुड्डा के रूप में लगा। उन्हें अल्जारी ने 12वें ओवर में ब्रैंडन किंग के हाथों लपकवाया। हुड्डा ने 19 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 21 रन की पारी खेली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए पंत के साथ 47 रन की साझेदारी की।
अर्धशतक से चूके ऋषभ पंत
इसके बाद ऋषभ पंत और संजू सैमसन ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और चौथे विकेट के लिए 38 रन की पार्टनरशिप की। पंत ने टिककर बल्लेबाजी की पर वह चौथे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 31 गेंदों में 6 चौकों की बदौलत 44 रन जुटाए और 15वें ओवर में ओबेड मेकॉय का शिकार बन गए। भारत का पांचवां विकेट दिनेश कार्तिक (9 गेंदों में 6) के तौर पर गिरा, जिन्हें मेकॉय ने 19वें ओवर में बोल्ड किया। संजू सैमसन (23 गेंदों में 30*) और अक्षर पटेल (8 गेंदों में 20*) नाबाद रहे। सैमसन ने अपनी पारी में 2 चौके 1 सिक्स जबकि पटेल ने 1 चौका और 1 छक्के ठोके। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 27 रन की अटूट साझेदारी की।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
निकोलस पूरन (कप्तान), ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, रोवमन पॉवेल, शिमोन हेटमेयर, डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, डोमिनिक ड्रेक्स, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय।
भारत ने 59 रन से जीता मुकाबला
अर्शदीप ने 20वें ओवर की पहली गेंद प ओबेड मैकॉय (8 गेंदों में 2) को बोल्ड कर वेस्टइंडीज की पारी को समेट दिया है। भारत ने 59 रन से चौथे टी20 में विजयी परचम फहराया। अल्जारी जोसेफ 10 गेंदों में 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
19.1 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 132/10
दीपक हुड्डा ने दिए 4 रन
IND vs WI, 4th T20, Live Score: दीपक हुड्डा ने 19वें ओवर में महज 4 रन खर्च किए। अल्जारी और मैकॉय ने दो-दो रन बनाए।
19 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 132/9, अल्जारी जोसेफ 6* और ओबेड मैकॉय 2* क्रीज पर हैं।
डोमिनिक ड्रेक्स हुए बोल्ड
IND vs WI, 4th T20, Live Score: वेस्टइंडीज को नौवां विकेट डोमिनिक ड्रेक्स के तौर पर लगा है, जिन्होंने 7 गेंदों में 5 रन जुटाए। उन्हें अर्शदीप ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया।
18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 128/9, अल्जारी जोसेफ 5* और ओबेड मैकॉय 0* क्रीज पर हैं।
अक्षर पटेल ने दिए 9 रन
IND vs WI, 4th T20, Live Score: अक्षर ने 17वें ओवर में 9 रन दिए, जिसमें दो वाइड और लेग बाई का गया। ड्रेक्स ने आखिरी गेंद पर चौका लगाया। वहीं, अल्जारी के खाते में दो रन आए।
17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 127/8, डोमिनिक ड्रेक्स 5* और अल्जारी जोसेफ 3* क्रीज पर हैं।
आवेश का स्पेल हुआ समाप्त
IND vs WI, 4th T20, Live Score: आवेश का चार ओवर का स्पेल समाप्त हो गया। उन्होंने अपने आखिर ओवर में 2 रन खर्च किए। ड्रेक्स और अल्जारी जोसेफ ने सिंगल निकालकर अपना खाता खोला।
16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 118/8, डोमिनिक ड्रेक्स 1* और अल्जारी जोसेफ 1* क्रीज पर हैं।
बिश्नोई ने एक ओवर में दो शिकार किए
IND vs WI, 4th T20, Live Score: वेस्टइंडीज का सातवां विकेट गिर गया है। अकील हुसैन 15वें ओवर की पहली गेंद पर रवि बिश्नोई का शिकार बन गए। उन्होंने लॉन्ग ऑन पर सूर्यकुमार यादव को कैच दिया। अकील ने 10 गेंदों में 3 रन जुटाए। इसके बाद बिश्नोई ने अंतिम गेंद पर शिमरोन हेटमायर को बोल्ड किया। हेटमायर ने 19 गेंदों 19 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का मारा।
15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 116/8, डोमिनिक ड्रेक्स 0* और अल्जारी जोसेफ 0* क्रीज पर हैं।
बिश्नोई ने अच्छा ओवर फेंका
IND vs WI, 4th T20, Live Score: रवि बिश्नोई ने 13वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और केवल 2 रन दिए। हेटमायर ने पांचवीं और अकील ने छठी गेंद पर सिंगल निकाला।
13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 103/6, शिमरोन हेटमायर 8* और अकील हुसैन 1* क्रीज पर हैं।
अर्शदीप के जाल में फंसे होल्डर
IND vs WI, 4th T20, Live Score: वेस्टइंडीज का छठा विकेट जेसन होल्डर के तौर पर गिरा है। उन्होंने 9 गेंदों में 13 रन जोड़े। उन्होंनेन एक चौका और एक छक्का लगाया। होल्डर को अर्शदीप ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपने जाल में फंसाया। उन्होंन स्वीपर कवर पर संजू सैमसन को कैच थमाया।
12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 101/6, शिमरोन हेटमायर 7* और अकील हुसैन 0* क्रीज पर हैं।
वेस्टइंडीज का सैकड़ा हुआ पूरा
IND vs WI, 4th T20, Live Score: वेस्टइंडीज का सैकड़ा पूरा हो गया है। विंडजी ने 66 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ। जेसन होल्डर ने 11वां ओवर करने आए रवि बिश्नोई की पांचवीं गेंद पर सिक्स और आखिरी गेंद पर चौका लगाया।
11 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 100/5, शिमरोन हेटमायर 6* और जेसन होल्डर 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आवेश खान ने खर्च किए 6 रन
IND vs WI, 4th T20, Live Score: आवेश खान ने अपने स्पेल के तीसरे ओवर में 6 रन खर्च किए। हेटमायर ने पांचवीं गेंद पर पुल शॉट खेलकर डीप मिडविकेट की दिशा में चौका हासिल किया।
10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 88/5, शिमरोन हेटमायर 6* और जेसन होल्डर 1* क्रीज पर हैं।
रोवमन को अक्षर ने किया आउट
IND vs WI, 4th T20, Live Score: अक्षर ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने रोवमन पॉवेल को नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। पॉवेल फुलटॉस गेंद पर लांग ऑन की दिशा में छक्का मारना चाहते थे लेकिन हुड्डा के हाथों लपके गए। उन्होंने 16 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 24 रन की पारी खेली।
9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 82/5, शिमरोन हेटमायर 1* और जेसन होल्डर 0* क्रीज पर हैं।
रवि बिश्नोई ने किफायती ओवर किया
IND vs WI, 4th T20, Live Score: स्पिनर रवि बिश्नोई ने आठवें ओवर में किफायती बॉलिंग की और सिर्फ 3 रन दिए। पॉवेल ने चौथी-छठी और हेटमायर ने पांचवीं गेंद पर सिंगाला निकाला।
8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 67/4, रोवमन पॉवेल 10* और शिमरोन हेटमायर 1* क्रीज पर हैं।
नहीं चला काइल मेयर्स का बल्ला
IND vs WI, 4th T20, Live Score: वेस्टइंडीज को चौथा झटका काइय मेर्यस के रूप में लगा है। ओपनर मेयर्स ने 16 गेंदों में 14 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 2 चौके मारे। मेयर्स को अक्षर ने सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया।
7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 64/4, रोवमन पॉवेल 8* और शिमरोन हेटमायर 0* क्रीज पर हैं।
पावर प्ले हुआ समाप्त
IND vs WI, 4th T20, Live Score: पहला पावर प्ले समाप्त हो गया है, जिसमें वेस्टइंडीज टीम लड़खड़ाने के बाद 60 रन से अधिक बनाने में सफल रही। भारत के लिए छठा ओवर अर्शदीप सिंह ने किया और 12 रन दिए। मेयर्स ने पहली और पॉवेल ने तीसरी गेंद पर चौका ठोका।
6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 61/3, काइल मेयर्स 13* और रोवमन पॉवेल 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
निकोलस पूरन हुए रन आउट
IND vs WI, 4th T20, Live Score: अक्षर पटेल द्वारा डाला गया पांचवां ओवर बेहद महंगा रहा, जिसमें निकोलस पूरन ने तीन छक्के और एक चौके मारकर 22 रन बटोरे। हालांकि, पूरन को आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए। वह कवर प्वाइंट में सिंगल लेने की फिराक में थे। पूरन ने 8 गेंदों में 24 रन की पारी खेली।
5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 49/3, काइल मेयर्स 9* और रोवमन पॉवेल 0* क्रीज पर हैं।
थॉमस ने सस्ते में गंवाया विकेट
IND vs WI, 4th T20, Live Score: किंग के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए डेवोन थॉमस ने सस्ते में विकेट गंवा दिया। उन्होंने 4 गेंदों में 1 रन जोड़ा। थॉमस को आवेश ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह सिक्स मारने के प्रयास में थे पर एक्स्ट्रा कवर की दिशा में दीपक हुड्डा के हाथों लपके गए।
4 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 27/2, काइल मेयर्स 9* और निकोलस पूरन 2* क्रीज पर हैं।
भुवनेश्वर ने अच्छा ओवर निकाला
IND vs WI, 4th T20, Live Score: पहले ओवर में 14 रन लुटाने वाले भुवनेश्वर ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने केवल 4 रन खर्च किए। मेयर्स ने तीन और थॉमस ने एक रन बनाया।
3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 22/1, काइल मेयर्स 7* और डेवोन थॉमस 1* क्रीज पर हैं।
ब्रैंडन किंग हुए कॉट एंड बोल्ड
IND vs WI, 4th T20, Live Score: भारत को पहली सफलता मिल गई है। ब्रैंडन किंग ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गए। उन्होंने सीधे बल्ले से खेलने के चक्कर में आवेश खान को रिटर्न कैच थमा दिया। किंग ने 8 गेंदों में 3 चौकों के जरिए 13 रन जुटाए।
2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 18/1, काइल मेयर्स 4* और डेवोन थॉमस 0* क्रीज पर हैं।
वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू
IND vs WI, 4th T20, Live Score: वेस्टइंडीज की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए ब्रैंडन किंग और काइल मेयर्स आए हैं। वहीं, भारत की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण की कमान भुवनेश्वर कुमार ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 14 रन लुटाए। किंग ने पहली, तीसरी और मेयर्स ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया।
1 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 14/0, वाइड-1। ब्रैंडन किंग 9* और काइल मेयर्स 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
वेस्टइंडीज को मिला 192 का टारगेट
IND vs WI, 4th T20, Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 192 रन का टारगेट दिया है। भारत ने ड्रेक्स द्वारा डाले गए अंतिम ओवर में 11 रन बटोरे, जिसमें 2 वाइड के आए। संजू सैमसन 30 और अक्षर पटेल 20 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।
20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 191/5, वाइड-9, लेग बाई-4।
दिनेश कार्तिक सस्ते में आउट
IND vs WI, 4th T20, Live Score: भारत को पांचवां झटका दिनेश कार्तिक के रूप में लगा है। उनसे टीम को बड़े शॉट की उम्मीद थी लेकिन वह सस्ते में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 9 गेंदों में महज 6 रन बनाए। उन्हें मेकॉय ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड किया।
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 180/5, वाइड-7, लेग बाई-4। संजू सैमसन 28* और अक्षर पटेल 13* क्रीज पर हैं।
अल्जारी ने खर्च किए 6 रन
IND vs WI, 4th T20, Live Score: अल्जारी ने 18वें ओवर में 6 रन खर्च किए, जिसमें एक लेग बाई का गया। कार्तिक ने तीन और सैमसन ने दो रन बनाए। अल्जारी का स्पेल खत्म हो गया है।
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 164/4, वाइड-5, लेग बाई-4। संजू सैमसन 27* और दिनेश कार्तिक 6* क्रीज पर हैं।
सैमसन ने फिर खोले हाथ
IND vs WI, 4th T20, Live Score: सैमसन ने 17वां ओवर करने आए ड्रेक्स के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने चौथी गेंद पर उठाकर खेला और साइटस्क्रीन के पास चौका बटोरा।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 158/4, वाइड-5, लेग बाई-3। संजू सैमसन 25* और दिनेश कार्तिक 3* क्रीज पर हैं।
होल्डर का स्पेल हुआ खत्म
IND vs WI, 4th T20, Live Score: ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने अपने हिस्सा के चार ओवर डाल दिए हैं। उन्होंने 16वें ओवर में 5 रन दिए। सैमसन ने तीन और कार्तिक ने 2 रन बनाए।
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 151/4, वाइड-5, लेग बाई-3। संजू सैमसन 19* और दिनेश कार्तिक 2* क्रीज पर हैं।
अर्धशतक से चूके ऋषभ पंत
IND vs WI, 4th T20, Live Score: भारत का चौथा विकेट ऋषभ पंत के रूप में गिरा है। उन्होंने टिककर बल्लेबाजी की पर वह अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 31 गेंदों में 6 चौकों की बदौलत 44 रन जुटाए। उन्हें मेकॉय ने 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट किया। वह सिक्स मारने की फिराक में लॉन्ग ऑन पर ड्रेक्स को कैच थमा बैठे। पंत ने चौथे विकेट के लिए सैमसन के साथ 38 रन की पार्टनरशिप की।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 146/4, वाइड-5, लेग बाई-3। संजू सैमसन 16* और दिनेश कार्तिक 0* क्रीज पर हैं।
जेसन होल्डर ने 9 रन खर्च किए
IND vs WI, 4th T20, Live Score: होल्डर ने 14वें ओवर में 9 रन खर्च किए। पंत ने एक बार फिर हार खोला। उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका ठोका।
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 132/3, वाइड-4, लेग बाई-3। ऋषभ पंत 39* संजू सैमसन 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हुड्डा बने अल्जारी का शिकार
IND vs WI, 4th T20, Live Score: भारत को तीसरा झटका दीपक हुड्डा के रूप में लगा है। रोहित के जाने के बाद आए हुड्डा ने 19 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 21 रन की पारी खेली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए पंत के साथ 47 रन की साझेदारी की। हुड्डा को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर अल्जारी जोसेफ ने ब्रैंडन किंग के हाथों लपकवाया। वह हवाई फायर करने के प्रयास में एक्स्ट्रा कवर पर लपके गए।
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 114/3, वाइड-3, लेग बाई-2। ऋषभ पंत 26* संजू सैमसन 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अकील हुसैन का स्पेल खत्म
IND vs WI, 4th T20, Live Score: स्पिनर अकील हुसैन का 4 ओवर का स्पेन समाप्त हो गया है। उन्होंने 13वें ओवर में 9 रन खर्च किए। पंत ने एक चौके सहित 7 रन बटोरे।
13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 123/3, वाइड-3, लेग बाई-2। ऋषभ पंत 33* संजू सैमसन 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम का सैकड़ा कंप्लीट
IND vs WI, 4th T20, Live Score: भारतीय टीम ने 11वें ओवर में अपना सैकड़ा बना लिया है। ओबेड मेकॉय ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में 11 रन खर्च किए। पंत ने एक चौके समेत 9 रन जुटाए।
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 107/2, वाइड-2, लेग बाई-2। दीपक हुड्डा 21* और ऋषभ पंत 25* क्रीज पर हैं।
पंत और हुड्डा ने जड़ा चौका
IND vs WI, 4th T20, Live Score: होल्डर ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में 12 रन दिए। पंत ने तीसरी और हुड्डा ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा।
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/2, वाइड-2, लेग बाई-2। दीपक हुड्डा 19* और ऋषभ पंत 16* क्रीज पर हैं।
डोमिनिक ड्रेक्स ने दिए सात रन
IND vs WI, 4th T20, Live Score: डोमिनिक ड्रेक्स ने नौवें ओवर में सात रन खर्च किए। हुड्डा ने चार और पंत ने तीन रन बनाए।
9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 84/2, वाइड-2, लेग बाई-2। दीपक हुड्डा 13* और ऋषभ पंत 10* क्रीज पर हैं।
दीपक हुड्डा ने लगाया चौका
IND vs WI, 4th T20, Live Score: जेसन होल्डर ने आठवें ओवर में 9 रन दिए, जिसमें एक वाइड और एक लेग बाई का गया। हुड्डा ने दूसरी गेंद पर गेंद पर शानदार स्ट्रेट ड्राइव कर चौका बटोरा।
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 77/2, वाइड-2, लेग बाई-2। दीपक हुड्डा 9* और ऋषभ पंत 7* क्रीज पर हैं।
अकील ने डाला किफायती ओवर
IND vs WI, 4th T20, Live Score: अकील हुसैन ने सातवें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 3 रन खर्च किए। हुड्डा ने दो जबकि पंत ने एक सिंगल निकाला।
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 68/2, वाइड-1, लेग बाई-1। दीपक हुड्डा 4* और ऋषभ पंत 5* क्रीज पर हैं।
सूर्यकुमार यादव हुए आउट
IND vs WI, 4th T20, Live Score: भारत ने दूसरा विकेट भी खो दिया है। पिछले मैच में टिककर बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव 24 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंदों का सामना करने के बाद 1 चौके और 2 छक्के लगाए। सूर्यकुमार को अल्जारी जोसेफ ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया।
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 65/2, वाइड-1, लेग बाई-1। दीपक हुड्डा 2* और ऋषभ पंत 4* क्रीज पर हैं।
रोहित शर्मा लौटे पवेलियन
IND vs WI, 4th T20, Live Score: भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है। ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग कर रहे भारतीय कप्तान को अकील हुसैन ने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह आगे निकलकर खेलने के चक्कर में बोल्ड हो गए। उन्होंने 16 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 33 रन की पारी खेली।
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 54/1, वाइड-1, लेग बाई-1। सूर्यकुमार यादव 18* और दीपक हुड्डा 1* क्रीज पर हैं।
अल्जारी जोसेफ को थमाई गेंद
IND vs WI, 4th T20, Live Score: कप्तान निकोलस पूरन ने चौथे ओवर में अल्जारी जोसेफ को गेंद थमाई, जिसमें उन्होंने सात रन दिए। रोहित ने 2 और सूर्यकुमार ने एक रन जुटाया जबकि एक रन लेग बाई का आया।
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39/0, वाइड-1, लेग बाई-1। रोहित शर्मा 27* और सूर्यकुमार यादव 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ओबेड मेकॉय की हुई धुनाई
IND vs WI, 4th T20, Live Score: ओबेड मेकॉय की तीसरे ओवर में जमकर धुनाई हुई। उन्होंने 25 रन खर्च किए। रोहित ने पहली और चौथी गेंद पर सिक्स मारा। वहीं, सूर्यकुमार ने तीसरी गेंद पर सिक्स और चौथी गेंद पर फॉर लगाया।
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39/0, वाइड-1 रन। रोहित शर्मा 25* और सूर्यकुमार यादव 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय पारी का हुआ आगाज
IND vs WI, 4th T20, Live Score: वेस्टइंडीज की ओर से दूसरा ओवर डोमिनिक ड्रेक्स ने किया और 6 रन खर्च किए। रोहित ने चौथी गेंद पर मिडऑफ के ऊपर से चौका लगाया।
2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 14/0, रोहित शर्मा 12* और सूर्यकुमार यादव 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय पारी का हुआ आगाज
IND vs WI, 4th T20, Live Score: भारतीय पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए पहला ओवर स्पिनर अकील हुसैन ने डाला। उन्होंने 8 रन खर्च किए। रोहित ने एक चौके समेत 7 और सूर्यकुमार ने एक रन बनाया।
1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8/0, रोहित शर्मा 7* और सूर्यकुमार यादव 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम ने किया फेबरबदल
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। भारत ने हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर की जगह रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और संजू सैमसन को शामिल किया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में कोई फेरबदल नहीं किया।
पहले गेंदबाजी चाह रहे थे रोहित
टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम भी गेंदबाजी करना चाह रहे थे। हालांकि, हम निश्चित नहीं कि पिच कैसे होगी। हमें अब बोर्ड पर अच्छा स्कोर लगाना होगा।
वेस्टइंडीज टीम ने जीता टॉस
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। ग्राउंड पर कवर्स थे तो ऐसे में थोड़ी नमी होनी चाहिए। हम शुरुआत में विकेट हासिल करने की कोशिस करेंगे। गेम को जितना संभव हो उतनई गहराई तक ले जाएं और और महत्वपूर्ण पलों को अपने नाम करें।
Toss News
— BCCI (@BCCI) August 6, 2022
West Indies have elected to bowl against #TeamIndia in the fourth #WIvIND T20I.
Follow the match ▶️ https://t.co/DNIFgqfRJ5 pic.twitter.com/JUCQA1i5TY
8 बजकर 15 मिनट पर होगा टॉस
टॉस को लेकर अहम अपडेट आ गया है। बीसीसीआई ने बताया है कि चौथे टी20 का टॉस भारतीय समयानुसर 8 बजकर 15 मिनट पर होगा।
UPDATE
— BCCI (@BCCI) August 6, 2022
Toss: 08.15 PM IST (10:45 AM Local Time)
Start of Play: 08.45 PM IST (11:15 AM Local Time)#TeamIndia | #WIvIND pic.twitter.com/nNeBXCzbHG
कवर्स हटे, कुछ देर में होगा टॉस
Update From Lauderhill
— BCCI (@BCCI) August 6, 2022
Toss for the 4th #WIvIND T20I has been delayed due to bad weather.
Good news, the covers are off.
We will be back with further updates shortly#WIvIND pic.twitter.com/xRTz9Fxlxa
एक हजारी बनने वाले हैं सूर्यकुमार
भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (988) सभी फॉर्मेट में 1000 रन पूरे करने के नजदीक हैं। उन्हें एक हजारी बनने के लिए महज 12 रन की जरूरत है।
कुछ देर में शुरू होगी टक्कर
Hello from Florida for the 4th #WIvIND T20I!
— BCCI (@BCCI) August 6, 2022
LIVE action just around the corner! ⌛️#TeamIndia pic.twitter.com/ipnddAf94G
मैदान पर भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
Getting into the groove, be like! #TeamIndia gear up for the 4⃣th #WIvIND T20I! pic.twitter.com/05CXwnbhay
— BCCI (@BCCI) August 6, 2022
ऐसे WC की तैयारी में मदद मिलेगी: कार्तिक
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मानना है कि कैरेबियाई दौरे में भिन्न परिस्थितियों में खेलने से भारत को ऑस्ट्रेलिया में इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों में मदद मिलेगी। कार्तिक ने कहा कि यहां हम जिस भी मैदान में खेले वहां चुनौतियां अलग तरह की थीं, इसलिए जब भी आपको मौका मिला तब आपके सामने कुछ चुनौती थी।
रोहित बैटिंग करते हुए, ऋषभ देखते हुए
Rohit bats, Rishabh watches #TeamIndia | #WIvIND | @ImRo45 | @RishabhPant17 pic.twitter.com/1twNyIrvhF
— BCCI (@BCCI) August 5, 2022
रोहित को इसलिए चाहरिए 46 रन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (3454) टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3500 रन पूरे करने के करीब हैं। उन्हें इसके लिए 46 रन चाहिए।
India vs West Indies Head-to-Head
वेस्टइंडीज और भारत ने अब तक 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान भारत ने 15 और वेस्टइंडीज ने 8 मैचों में जीत हासिल की। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, ईशान किशन, दिनेश कार्तिक, संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल।
वेस्टइंडीज का स्क्वाड
निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल, शमरह ब्रूक्स, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, ओबेड मैकॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, डेवोन थॉमस, हेडन वॉल्श।

