IND vs WI, 3rd T20I Highlights: सूर्यकुमार ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को दिखाए तारे, भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत
India vs West Indies 3rd T20 Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज के खिालफ तीसरे टी20 मुकाबला अपने नाम कर लिया है। सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की।
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने वाली भारतीय टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। भारत ने मंगलवार को तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से धूल चटाई। सेंट कीट्स के वॉर्नर पार्क मैदान पर खेले गए मैच में भारत को 165 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 3 विकेट के नुकसान पर 6 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव (76) ने शानदार बल्लेबाजी की और कैरेबियाई टीम को तारे दिखा दिए। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने दमदार शुरुआत की। रोहित शर्मा (5 गेंदों में 11) दूसरे ओवर में रिटायर्ड हर्ट हो गए, जिसके बाद सूर्यकुमार और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन की पार्टनरशिप की। हालांकि, अय्यर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह 27 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 24 रन बनाने के बाद 12वें ओवर में अकील हुसैन का शिकार बन गए।
भारत को दूसरा झटका सूर्यकुमार के तौर पर लगा, जिन्हें 15वें ओवर में डोमनिक ड्रेक्स ने अल्जारी जोसेफ के हाथों कैच लपकवाया। उन्होंने 44 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों के दम पर 76 रन बनाए। हार्दिक पांड्या (6 गेंदों में 4) को जेसन होल्डर ने 18वें ओवर में आउट किया। वहीं, ऋषभ पंत ने 26 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया। पंत ने चौका मारकर टीम को जीत दिलाई। दीपक हुड्डा 7 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने एक छक्का ठोका।
ऐसा रहा वेस्टइंडीज की पारी का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 164 रन जुटाए। मेजबान टीम ने अच्छी शुरुआत की। काइल मेयर्स और ब्रैंडन किंग ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। यह साझेदारी आठवें ओवर में किंग के आउट होने के बाद टूटी, जिन्हें हार्दिक पांड्या ने बोल्ड किया। उन्होंने 20 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 20 रन बनाए। इसके बाद मेयर्स ने कप्तान निकोलस पूरन के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप की। पूरन को 15वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 23 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के के जरिए 23 रन की पारी खेली।
काइल मेयर्स बने भुवेश्वर का शिकार
वेस्टइंडीज को तीसरा झटका मेयर्स के रूप में लगा। उन्हें भुवनेश्वर ने 17वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। मेयर्स पुल शॉट खेलने के चक्कर में विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों लपके गए। उन्होंने 50 गेंदों का सामना करने के बाद 73 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 और 4 छक्के ठोके। यहां से रोवमन पॉवेल और शिमरोन हेटमायर ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की। पॉवेल को अर्शदीप ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। उन्होंने 14 गेंदों में 23 रन बनाए। पॉवेल ने 2 चौके और 1 सिक्स लगाया। हेटमायर इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हुए। उन्होंने 12 गेंदों में 2 छक्के की बदौलत 20 रन जोड़े। जेसन होल्डर (1*) और डेवोन थॉमस (0*) नाबाद लौटे।
भारत ने पहला और वेस्टइंडीज ने दूसरा मैच जीता
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पहले टी20 में 68 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। भारत ने 190/6 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 122 रन ही बना सकी। वहीं, निकोलस पूरन के नेतृत्व वाली वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में पलटवार किया और 5 विकेट से विजयी परचम फहराया। ओबेड मैकॉय की कातिलाना गेंदबाजी के सामने टीम इंडिया 19.4 ओवर में 138 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, भारत ने बड़ा स्कोर ना होने के बावजूद कड़ी टक्कर दी। मेजबान वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोने के बाद जीत हासिल की।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, डेवोन थॉमस, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, डोमिनिक ड्रेक्स, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैकॉय।
भारत ने 7 विकेट से जीता मैच
भारत ने तीसरे टी20 मैच जीत लिया है। भारत को अंतिम 12 गेंदों पर जीत के लिए 9 रन चाहिए थे, लेकिन उसने 19वें ओवर में ही यह रन बना लिए। ऋषभ पंत ने ओबेड मैकॉय पर चौका जड़कर भारत को जीत दिलाई। पंत 33 और दीपक हुड्डा 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
19 ओवर में भारत का स्कोर 165/3
हार्दिक पांड्या ने गंवाया विकेट
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भारत को तीसरा झटका हार्दिक पांड्या के तौर पर लगा है। वह गेंदों में 4 रन ही बना सके। उन्हें 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर होल्डर ने विकेटकीपर थॉमस के हाथों कैच कराया।
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 156/3, ऋषभ पंत 28* और दीपक हुड्डा 6* क्रीज पर हैं।
भारत को 17 रन की दरकार
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भारत को जीत के लिए अब 18 गेंदों में 17 रन की दरकार है। ड्रेक्स ने 17वें ओवर में 8 रन खर्च किए। पंत ने दूसरी गेंद पर चौका मारा।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 148/2, ऋषभ पंत 26* और हार्दिक पांड्या 4* क्रीज पर हैं।
भारत को 25 रन की जरूरत
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: अल्जारी ने 16वें ओवर में 4 रन दिए। पंत और पांड्या ने दो-दो रन बनाए। भारत को जीत के लिए अब 24 गेंदों में 25 रन की जरूरत है।
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140/2, ऋषभ पंत 21* और हार्दिक पांड्या 2* क्रीज पर हैं।
सूर्यकुमार यादव हुए आउट
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भारत को दूसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है। उन्होंने 44 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 76 रन की पारी खेली।। उन्हें ड्रेक्स ने 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर ड्रेक्स ने अल्जारी के हाथों लपकवाया। सूर्यकुमार हवाई फायर करने की फिराक में थे लेकिन गेंद फाइन लेग पर टंग गई।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 136/2, ऋषभ पंत 19* और हार्दिक पांड्या 0* क्रीज पर हैं।
अकील हुसैन ने 11 रन खर्च किए
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: अकील हुसैन ने 14वें ओवर में 11 रन खर्च किए। पंत ने दूसरी गेंद पर सिक्स लगाया।
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 130/1, सूर्यकुमार यादव 72* और ऋषभ पंत 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ओबेड मैकॉय ने दिए 10 रन
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भारतीय टीम लगातार मैच पर अपना शिकंजा कसते जा रही है। भारत ने 13वां ओवर करने आए ओबेड मैकॉय के खिलाफ 10 रन जुटाए। पंत ने एक चौके समेत 8 रन बटोरे
13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 119/1, सूर्यकुमार यादव 70* और ऋषभ पंत 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: रोहित के रिटायर्ट हर्ट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर ने विकेट गंवा दिया है। उन्हें 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर अकील हुसैन ने अपना शिकार बनाया। श्रेयस आगे बढ़कर शॉट खेलने के कोशिश में स्टंप हो गए। उन्होंने 27 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 24 रन बनाए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार के साथ 86 रन जोड़े।
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 109/1, सूर्यकुमार यादव 68* और ऋषभ पंत 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया ने बनाया सैकड़ा
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भारत ने सैकड़ा पूरा कर लिया है। भारत ने 100 रन का आंकड़ा 69 गेंदों में छुआ। ड्रेक्स ने 11वें ओवर में 8 रन दिए। श्रेयस ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया।
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 104/0, सूर्यकुमार यादव 67* और श्रेयस अय्यर 24* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सूर्यकुमार ने फिर खोले अपने हाथ
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: बतौर ओपनर उतरे सूर्यकुमार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 10वां ओवर करने आए अल्जारी के खिलाफ गेंद को दो बार बाउंड्री के पार भेजा। उन्होंने तीसरी गेंद पर सिक्स और अंतिम गेंद पर चौका मारा।
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 96/0, सूर्यकुमार यादव 65* और श्रेयस अय्यर 18* क्रीज पर हैं।
सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी जड़ी दी है। नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर सिक्स लगाकर अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां अर्धशतक पूरा किया। स्पिनर अकीलन ने इस ओवर में 9 रन खर्च किए।
9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 83/0, सूर्यकुमार यादव 54* और श्रेयस अय्यर 16* क्रीज पर हैं।
सूर्यकुमार ने ठोका फॉर और सिक्स
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भारत को जेसन होल्डर द्वारा डाले गए आठवें ओवर में 15 रन मिले। सूर्यकुमार ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। वहीं, उन्होंने चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में छक्का ठोका।
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74/0, सूर्यकुमार यादव 47* और श्रेयस अय्यर 14* क्रीज पर हैं।
अकील ने किफायती ओवर किया
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: कप्तान पूरन ने सातवें ओवर में स्पिनर अकील हुसैन को गेंद थमाई। अकील ने किफायती गेंदबाजी करते हुए महज 3 रन दिए। सूर्यकुमार ने दो और श्रेयस ने एक रन बनाया।
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 59/0, सूर्यकुमार यादव 35* और श्रेयस अय्यर 12* क्रीज पर हैं।
भारत का पचासा हुआ कंप्लीट
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भारत का पचासा पूरा हो हो गया है। भारत ने यह आंकड़ा 32 गेंदों में छुआ। जेसन होल्डर ने छठे ओवर में 7 रन दिए।
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 56/0, सूर्यकुमार यादव 33* और श्रेयस अय्यर 11* क्रीज पर हैं।
डोमिनिक ड्रेक्स को मिली गेंद
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: डोमिनिक ड्रेक्स ने पांचवें ओवर में 12 रन दिए। सूर्यकुमार ने 9 और श्रेयस ने 3 रन जुटाए। सूर्यकुमार ने पांचवीं और छठी गेंद पर फॉर लगाया।
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/0, सूर्यकुमार यादव 29* और श्रेयस अय्यर 9* क्रीज पर हैं।
अल्जारी पर पड़ा फॉर और सिक्स
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: अल्जारी जोसेफ ने चौथे ओवर में 12 रन खर्च किए। सूर्यकुमार ने दूसरी गेंद पर थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर सिक्स लगाया जबकि श्रेयस ने अंतिम गेंद पर फ्लिक कर चौका हासिल किया।
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/0, सूर्यकुमार यादव 20* और श्रेयस अय्यर 6* क्रीज पर हैं।
सूर्युकमार ने फिर खोले हाथ
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: ओबेड मैकॉय ने तीसरे ओवर में 6 रन दिए। सूर्यकुमार ने एक चौके समेत 5 रन बटोरे। उन्होंने दूसरी गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट और शॉर्ट थर्ड मैन के बीच में बाउंड्री के पार भेजा।
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 25/0, सूर्यकुमार यादव 13* और श्रेयस अय्यर 1* क्रीज पर हैं।
रिटायर्ड हर्ट हुए रोहित शर्मा
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: रोहित शर्मा (5 गेंदों में 11) दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। अल्जारी जोसेफ की गेंद लगने के बाद फीजियो मैदान पर आए और रोहित को ले गए। रोहित ने जाने से पहले छक्का और चौका मारा। उनकी जगह बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर आए।
2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 19/0, सूर्यकुमार यादव 8* और श्रेयस अय्यर 0* क्रीज पर हैं।
भारत की पारी हुई शुरू
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: लक्ष्य का पीछा करने के लिए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव आए हैं। वेस्टइंडीज की ओर से गेंदबाजी आक्रमण की कमान ओबेड मेकॉय ने संभाली। उन्होंने 9 रन खर्च किए। सूर्यकुमार ने दूसरी और पांचवीं गेंद पर चौका जमाया।
1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9/0, रोहित शर्मा 1* और सूर्यकुमार यादव 8* क्रीज पर हैं।
भारत को मिला 165 रन का लक्ष्य
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भारत की ओर से 20वां ओवर अर्शदीप सिंह ने किया, जिसमें 10 रन गए और वेस्टइंडीज के दो विकेट गिरे। उन्होंने रोवमन पॉवेल (14 गेंदों में 23) तीसरी गेंद पर दीपक हुड्डा के हाथों लपकवाया। वहीं, शिमरोन हेटमायर (12 गेंदों में 20) पांचवीं गेंद पर रन आउट हो गए। जेसन होल्डर (1*) और डेवोन थॉमस (0*) नाबाद रहे।
20 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 164/5
आवेश का एक और महंगा ओवर
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: आवेश खान द्वारा डाला गया 19वें ओवर काफी महंगा साबित हुआ। उन्होंने 17 रन खर्च कर दिए। हेटमायर ने पांचवीं गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में और छठी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ा।
19 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 154/3, रोवमन पॉवेल 15* और शिमरोन हेटमायर 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अर्शदीप ने खर्च किए 5 रन
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: अर्शदीप ने 18वें ओवर में 5 रन खर्च किए। हेडमायर ने तीन और पॉवेल ने दो रन जुटाए। अर्शदीप ने पांचवीं गेंद पर हेटमायर का कैच टपका दिया।
18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 137/3, रोवमन पॉवेल 13* और शिमरोन हेटमायर 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अर्शदीप पर पड़ा फॉर और सिक्स
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भुवनेश्वर कुमार ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर काइल मेयर्स को आउट कर दिया। मेयर्स ने विकेट के पीछे पंत को कैच थमाया। उन्होंने 50 गेंदों का सामना करने के बाद 73 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 और 4 छक्के जमाए।
17 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 132/3, रोवमन पॉवेल 11* और शिमरोन हेटमायर 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अर्शदीप पर पड़ा फॉर और सिक्स
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: अर्शदीप ने 16वें ओवर में 14 रन खर्च किए। मेयर्स ने दूसरी गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग में चौका मारा जबकि पॉवेल ने चौथी गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में दमदार सिक्स ठोका।
16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 122/2, काइल मेयर्स 67* और रोवमन पॉवेल 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
निकोलस पूरन लौटे पवेलियन
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: वेस्टइंडीज को दूसरा झटका कप्तान निकोलस पूरन के रूप में लगा। उन्होंने 23 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के के जरिए 23 रन की पारी खेली। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन भेजा। वह पुल शॉट लगाने की फिराक में थे और गेंद, बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर पंत के दस्तानों में समा गई। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए मेयर्स के साथ 50 रन की पार्टनरशिप की।
15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 108/2, काइल मेयर्स 61* और रोवमन पॉवेल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आवेश ने फिर महंगा ओवर डाला
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: आवेश खान के स्पेल का दूसरा ओवर भी बेहद महंगा रहा। उन्होंने 14वें ओवर में 15 रन खर्च डाले। पूरन ने दूसरी जबकि मेयर्स ने चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया।
14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 99/1, काइल मेयर्स 61* और निकोलस पूरन 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
काइल मेयर्स ने जड़ा अर्धशतक
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: ओपनर काइल मेयर्स ने अर्धशतक बना लिया है। उन्होंने 13वें ओवर में अश्विन पर छक्का जड़कर फिफ्टी कंप्लीट की। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा पचासा है।
13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 84/1, लेग बाई- 2 रन। काइल मेयर्स 52* और निकोलस पूरन 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
निकोलस पूरन ने खोले अपने हाथ
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: निकोलस पूरन ने 11वें ओवर में अपने हाथ खोले। उन्होंने तीसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप किया डीप प्वाइंट पर चौका हासिल किया। य ह ओवर अश्विन ने किया।
11 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 71/1, लेग बाई- 2 रन। काइल मेयर्स 41* और निकोलस पूरन 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पांड्या ने अच्छा ओवर निकाला
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: हार्दिक पांड्या ने 10वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 2 रन दिए, जिसमें 1 लेग बाई का था। इसके अलावा, मेयर्स ने अंतिम गेंद पर एक रन लिया।
10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 65/1, लेग बाई- 2 रन। काइल मेयर्स 40* और निकोलस पूरन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अश्विन ने किफायती ओवर फेंका
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: अश्विन ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने केवल 2 रन दिए। मेयर्स ने पहली और पूरन ने पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला।
9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 63/1, लेग बाई का 1 रन। काइल मेयर्स 39* और निकोलस पूरन 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
किंग बने पांड्या का शिकार
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भारत को पहली सफलता हार्दिक पांड्या ने दिलाई है। उन्होंने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रैंडन किंग का शिकार किया। वह स्लॉग करना चाहते थे मगर बोल्ड हो गए। उन्होंने 20 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 20 रन की पारी खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिए मेयर्स के साथ 57 रन की साझेदारी की।
8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 61/1, लेग बाई का 1 रन। काइल मेयर्स 38* और निकोलस पूरन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मेयर्स ने लगाए दो चौके
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सातवें ओवर में 11 रन खर्च किए। मेयर्स ने एक बार फिर अपने हाथ खोले। उन्होंने पहली और तीसरी गेंद पर फॉर जमाया।
7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 56/0, लेग बाई का 1 रन। ब्रैंडन किंग 20* और काइल मेयर्स 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बॉलिंग के लिए आए अर्शदीप
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: कप्तान रोहित ने छठे ओवर में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को गेंद सौपी। उन्होंने शुरुआत चार गेंदों पर कोई रन नहीं दिया लेकिन पांचवींद पर किंग ने चौका जड़ दिया।
6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 45/0, ब्रैंडन किंग 15* और काइल मेयर्स 29* क्रीज पर हैं।
काइल मेयर्स ने लगाया सिक्स
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: हार्दिक पांड्या ने पांचवें ओवर में 9 रन दिए। मेयर्स ने दूसरी गेंद पर दमदार सिक्स लगाया। उन्होंने मिडिल स्टंप पर आई गेंद को डीप मिडविकेट की दिशा में उठाकर मारा।
5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 41/0, ब्रैंडन किंग 11* और काइल मेयर्स 29* क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम ने गंवाया रिव्यू
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: भुवनेश्वर ने चौथे ओवर में 10 रन खर्च किए। मेयर्स ने दूसरी और चौथी गेंद पर चौका ठोका। मेयर्स लेग स्टंप पर आई पांचवीं गेंद पर शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद बिना किसी संपर्क के विकेटकीपर पंत के हाथों में चली गई। ऐसे में पंत ने कप्तान को सलाह दी कि रिव्यू लेना चाहिए। हालांकि, भारत को रिव्यू लेने का कोई फायाद नहीं हुआ।
4 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 32/0, ब्रैंडन किंग 9* और काइल मेयर्स 23* क्रीज पर हैं।
आवेश खान ने लुटाए 15 रन
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: कप्तान रोहित ने तीसरे ओवर में तेज गेंदबाज आवेश खान को गेंद थमाई, जिसमें उन्होंने 15 रन लुटा दिए। मेयर्स ने 13 और किंग ने 2 रन बनाए। मेयर्स ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का लगायाय।
3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 22/0, ब्रैंडन किंग 9* और काइल मेयर्स 13* क्रीज पर हैं।
ब्रैंडन किंग ने खोले अपने हाथ
IND vs WI, 3rd T20, Live Score: ब्रैंडन किंग ने दूसरा ओवर करने आए भुवनेश्वर कुमार के खिालफ अपने हाथ खोले। उन्होंने एक चौके समेत 6 रन जुटाए। किंग ने चौथी गेंद पर पुल के जरिए चौका बटोरा।
2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 7/0, ब्रैंडन किंग 7* और काइल मेयर्स 0* क्रीज पर हैं।
भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले फील्डिंग करेंगे। हमने यह फैसला परिस्थितियों को देखते हुए नहीं लिया बल्कि हम यही करना पसंद करते। हम पावरप्ले को भुनाना चाहते हैं। यह छोटा मैदान है। यह छक्के मारने वाला मैदान है। हालांकि, औसत स्कोर बड़ा नहीं है तो ऐसे हमें इसे भी ध्यान में रखना होगा।
Toss Update #TeamIndia have elected to bowl against West Indies in the third #WIvIND T20I.
— BCCI (@BCCI) August 2, 2022
Follow the match ▶️ https://t.co/RpAB697kHI pic.twitter.com/pNoojLNyqm
टॉस से पहले भारतीय टीम
Huddle talk before the toss #TeamIndia | #WIvIND pic.twitter.com/WLVE62fr1u
— BCCI (@BCCI) August 2, 2022
चौकों के सैकड़े के करीब पूरन
वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 चौके लगाने के करीब हैं। उन्हें इसके लिए चार चौकों की आवश्यकता है।
3500 रन के नजदीक रोहित
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (3443) को टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3500 रन पूरे करने के लिए 57 रन चाहिए। रोहित दूसरे टी20 में शन्यू पर आउट हो गए थे।
डेढ़ घंटे देर से शुरू होगा मैच
क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के देर से छूटने के कारण तीसरा मैच डेढ़ घंटा देर से शुरू करने का फैसला किया है। तीसरा टी20 मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 (भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे) शुरू होना था लेकिन अब यह डेढ़ घंटे बाद स्थानीय समयानुसार 12:00 बजे (भारतीय समयानुसार रात 9:30) पर शुरू होगा।
UPDATE
— BCCI (@BCCI) August 2, 2022
Revised timing for the 3rd #WIvIND T20I at St Kitts on August 02, 2022:
Toss: 9:00 PM IST (11:30 AM Local Time)
Start of play: 9:30 PM IST (12 PM Local Time) #TeamIndia
तीसरे टी20 की पिच-मौसम का हाल
भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 की पिच रिपोर्ट और मौसम का मिजाज जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
दूसरा टी20 जीतने के बाद वेस्टइंडीज खेमा
Watch as the #MenInMaroon celebrate clinching victory in the second match of the @goldmedalindia T20 Cup, presented by Kent Water Purifiers #WIvIND pic.twitter.com/UV5Sl2zfAc
— Windies Cricket (@windiescricket) August 1, 2022

