NZ vs PAK Highlights, T20 WC Semi-Final: कीवियों को करारी मात देकर तीसरी बार फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
New Zealand vs Pakistan T20 World Cup 2022 Semi-Final Highlights: पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में एंट्री कर ली है। पाकिस्तान ने सिडनी में खेले गए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को करारी मात दी।
पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में कदम रख दिया है। पाकिस्तान ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया। न्यूजीलैंड ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 153 रन का टारगेट रखा। जवाब में पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की अर्धशतकीय पारियाों के दम पर 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। बता दें कि पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के फाइनल में तीसरी बार एंट्री की है।
पाकिस्ताने ने किया दमदार आगाज
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने अच्छा आगाज किया। रिजावन और बाबर ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े। यह साझेदारी 13वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने तोड़ी। उन्होंने चौथी गेंद पर बाबर को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। बाबर ने 42 गेंदों में 7 चौकों के जरिए 53 रन बनाए। वहीं, रिजवान 17वें ओवर में बोल्ट का शिकार बने। उन्होंने आखिरी गेंद पर सिक्स मारने के चक्कर में डेरिल मिचेल को कैच थमाया। रिजवान ने 43 गेंदों में 5 चौकों की बदौलत 57 रन की पारी खेली।
पाकिस्तान को तीसरा झटका मोहम्मद हारिश के तौर पर लगा है। हारिस ने 26 गेंदों में 30 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 1 छक्का ठोका। हारिस 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौटे। उन्होंने मिचेल सेंटर के विरुद्ध सिक्स लगाने के प्रयास में फिन एलन को कैच दे दिया। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए शान मसूद के संग 19 रन की पार्टनरशिप की। मसूद ने आखिरी ओवर में दौड़कर विजयी रन बनाया। वह 4 गेंदों में 3 रन बनाकर नाबाद रहे।
ऐसा रहा न्यूजीलैंड की पारी हाल
इससे पहले, न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर फिन एलन (4) को शाहीद अफरीदी ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। डेवोन कॉनवे छठे ओवर की आखिरी गेंद पर रनआउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 20 गेंदों में 3 चौकों के जरिए 21 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स की पारी का अंत आठवें ओवर की अंतिम गेंद हुआ। उन्हें मोहम्मद नवाज ने कॉट एंड बोल्ड किया। वह 8 गेंदों में 6 रन ही बना सके।
विलियम्सन-डेरिल ने बचाई लाज
न्यूजीलैंड के तीन विकेट 49 के कुल स्कोर पर गिरने के बाद केन विलियम्सन और डेरिल मिचेल ने मोर्चा संभाला। मिचेल की तुलना में विलियम्सन ने थोड़ी धीमी गति से रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। विलिम्यसन को शाहीन ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। उन्होंने 42 गेंदों का सामना करने के बाद रन जोड़े। उन्होंने एक चौका और एक छक्का मारा। वहीं, डेरिल ने 35 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की बदौलत नाबाद 52 रन की पारी खेली। जेम्स नीशम ने 12 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए।
PAK vs NZ Live Score, Pakistan vs New Zealand Live Streaming: Watch here
न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का पलड़ा भारी
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने अब तक कुल 29 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। पाकिस्तान का इस दौरान पलड़ा भारी रहा। पाकिस्तान ने 18 और न्यूजीलैंड ने 11 मैचों में विजयी परचम फहराया। टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की 7 मर्तबा टक्कर हुई है। पाकिस्तान ने सबसे छोटे फॉर्मेट के विश्व कप में कीवी के विरुद्ध पांच मैच जीते हैं और दो गंवाए हैं।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंडः केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट और ईश सोढ़ी।
पाकिस्तानः बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, मोहम्मद हारिस, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी।
फाइनल में पहुंची पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान ने 7 विकेट से सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान को अंतिम 6 गेंदों में 2 रन चाहिए थे। टिम साउदी ने 20वें ओवर में आते ही वाइड फेंक दी और फिर उसके बाद शान मसूद ने विजयी रन बनाया। मसूद ने 4 गेंदों में नाबाद 3 रन बनाए।
19.1 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 153/3, बाई-4, लेग बाई-3, वाइड-3 रन।
NZ vs PAK LIVE: मोहम्मद हारिस ने गंवाया विकेट
पाकिस्तान का तीसरा विकेट मोहम्मद हारिस के रूप में गिरा है। हारिस ने 26 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। उनकी पारी का अंत 19वें ओवर में सेंटर ने किया। हारिस ने शॉर्ट फाइन लेग पर एलन को कैच थमाया।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 19 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 151/3, बाई-4, लेग बाई-3, वाइड-2 रन। शान मसूद 2* और इफ्तिखार अहमद 0* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: पाकिस्तन को 8 रन की जरूरत
रिजवान के जाने के बाद मोहम्मद हारिस ने आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने 18वें ओवर में फर्ग्यूसन की कुटाई कर दी। हारिस ने चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर सिक्स मारा। पाकिस्तान को 12 गेंदों में जीत के लिए 8 रन की जरूरत है।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 145/2, बाई-1, लेग बाई-3, वाइड-2 रन। मोहम्मद हारिस 28* और शान मसूद 1* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: मोहम्मद रिजवान हुए आउट
पाकिस्तान का दूसरा विकेट मोहम्मद रिजवान के रूप में गिरा है। उन्हें बोल्ट ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। रिजवान छक्का मारने की फिराक में थे लेकिन डीप प्वाइंट की दिशा में फिलिप्स के हाथों लपके गए। उन्होंने 43 गेंदों में 5 चौकों के जरिए 57 रन की पारी खेली।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 132/2, लेग बाई-3, वाइड-2 रन। मोहम्मद हारिस 17* और शान मसूद 0* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: पाकिस्तान को 26 रन की दरकार
टिम साउदी ने 16वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन खर्च किए। रिजवान ने एक और हारिस ने 4 रन जोड़े। पाकिस्तान को 24 गेंदों में 26 रन की दरकार है।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 127/1, लेग बाई-2, वाइड-2 रन। मोहम्मद रिजवान 55* और मोहम्मद हारिस 15* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: पाकिस्तान को चाहिए 31 रन
सेंटनर ने 15वें ओवर में 9 रन खर्च किए। रिजवान ने दौड़कर 4 और हारिस ने 5 रन जुटाए। पाकिस्तान को अब जीत के लिए 30 गेंदों में 3 1 रन चाहिए।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 122/1, लेग बाई-2, वाइड-2 रन। मोहम्मद रिजवान 54* और मोहम्मद हारिस 11* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: रिजवान ने भी जड़ा अर्धशतक
बाबर के बाद रिजवान ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 36 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ। यह रिजवाव के टी20 इंटरनेशनल करियर की 23वीं फिफ्टी है।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 113/1, लेग बाई-2, वाइड-2 रन। मोहम्मद रिजवा 50* और मोहम्मद हारिस 6* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: बाबर आजम लौटे पवेलियन
पाकिस्तान को पहला झटका बाबर आजम के तौर पर लगा है। बाबर अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद बोल्ट का शिकार बने। उन्होंने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर डेरिल मिचेल को कैच थमाया। वह लॉन्ग ऑन क्लियर करने की फिराक में थे। उन्होंने 42 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 53 रन बनाए।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 109/1, लेग बाई-2, वाइड-2 रन। मोहम्मद रिजवान 48* और मोहम्मद हारिस 4* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: शतकीय साझेदारी हुई कंप्लीट
रिजवान और बाबर के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। दोनों ने 70 गेंदों में 100 रन जुटाए। सोढ़ी ने 12वें ओवर में 5 रन खर्च किए। रिजवान ने 2 और बाबर ने 2 रन बनाए।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 102/0, लेग बाई-2, वाइड-2 रन। मोहम्मद रिजवान 46* और बाबर आजम 52* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: बाबर आजम की फिफ्टी
खराब फॉर्म चल रहे बाबर आजम का सेमीफाइनल में बल्ला बोल उठा है। उन्होंने 38 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 30वां अर्धशतक है।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 97/0, लेग बाई-2, वाइड-2 रन। मोहम्मद रिजवान 43* और बाबर आजम 50* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: 10 ओवर का खेल समाप्त
रिजवान और बाबर कीवी न्यूजीलैंड खेमे को खुश होने का कोई मौका नहीं दे रहे हैं। सोढ़ी ने 10वें ओवर में 12 रन खर्च किए। रिजवान और बाबर ने 6-6 रन बनाए। बाबर ने पाचंवीं गेंद पर चौका लगाया।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 87/0, लेग बाई-2, वाइड-1 रन। मोहम्मद रिजवान 41* और बाबर आजम 43* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: न्यूजीलैंड को विकेट की तलाश
रिजवान और बाबर पिच पर खूंटा गाड़कर खड़े हो गए हैं। दोनों ने लगातार रन बना रहे हैं। सेंटनर ने नौवें ओवर में 7 रन दिए। रिजवान ने पांच और बाबर ने 2 रन बनाए।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 9 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 75/0, लेग बाई-2, वाइड-1 रन। मोहम्मद रिजवान 37* और बाबर आजम 35* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: ईश सोढ़ी ने किया अच्छा ओवर
स्पिनर ईश सोढ़ी ने आठवें ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए महज 5 रन दिए। बाबर ने तीन और रिजवान ने दो रन बनाए।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 8 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 68/0, लेग बाई-2, वाइड-1 रन। मोहम्मद रिजवान 32* और बाबर आजम 33* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: बाबर ने फिर खोले अपने हाथ
बाबर आजम सेमीफाइनल में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और मौका मिलने पर हाथ खोलने से पीछे नहीं हट रहे। उन्होंने सातवां ओवर करने आए मिचेल सेंटर के खिलाफ बाउंड्री हासिल की। उन्होंने पांचवीं गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिशा में चौका जमाया।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 7 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 63/0, लेग बाई-2, वाइड-1 रन। मोहम्मद रिजवान 30* और बाबर आजम 30* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: पावर प्ले हुआ समाप्त
पावर प्ले समाप्त हो गया है और पाकिस्तानी ओपनर्स ने कीवी गेंदबाजों की धुनाई करते हुए पचासा पूरा कर लिया है। छठे ओवर में फर्ग्यूसन ने 8 रन दिए। बाबर को चौथी गेंद पर विकेटकीपर के ऊपर से किस्मत का चौका मिला।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 55/0, लेग बाई-1, वाइड-1 रन। मोहम्मद रिजवान 28* और बाबर आजम 25* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: टिम साउदी का महंगा ओवर
टिम साउदी पांचवें ओवर में बेअसर रहे और 15 रन खर्च डाले, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। रिजवान ने पहली और दूसरी जबकि बाबर पांचवें गेंद पर चौका जड़ा।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 47/0, वाइड-1 रन। मोहम्मद रिजवान 27* और बाबर आजम 19* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: बॉलिंग के लिए आए फर्ग्यूसन
न्यूजीलैंड के लिए चौथा ओवर लॉकी फर्ग्यूसन ने किया लेकिन वह रनों को नहीं रोक पाए। बाबर ने पहली गेंद पर चौका, दूसरी गेंद पर डबल जबकि तीसरी गेंद पर सिंगल निकाला। वहीं, रिजाव ने पांचवीं गेंद पर एक रन बनाया।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 4 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 32/0, मोहम्मद रिजवान 18* और बाबर आजम 14* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: ट्रेंट बोल्ट पर पड़े तीन चौके
बोल्ट ने तीसरे ओवर में 15 रन लुटाए। बाबर ने दूसरी गेंद पर चौका मारा और तीसरी गेंद पर सिंग लिया। वहीं, रिजवान ने चौथी और छठी गेंद पर चौका ठोका।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 24/0, मोहम्मद रिजवान 17* और बाबर आजम 7* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: टिम साउदी का किफायती ओवर
टिम साउदी ने दूसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 2 रन खर्च किए। रिजवान ने दूसरी और बाबर ने आखिरी गेंद पर सिंगल निकाला।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 9/0, मोहम्मद रिजवान 7* और बाबर आजम 2* क्रीज पर हैं
NZ vs PAK LIVE: पाकिस्तान की पारी हुई शुरू
पाकिस्तान की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम आए हैं। न्यूजीलैंड के लिए पहला ओर ट्रेंट बोल्ट ने किया और 7 रन दिए। रिजवान ने पहली गेंद पर कवर और कवर प्वाइंट के बीच से शानदार चौका जड़ा।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 1 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 7/0, मोहम्मद रिजवान 6* और बाबर आजम 1* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: पाकिस्तान को मिला 153 का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को जीत के लिए 153 रन का लक्ष्य दिया है। पाकिस्तान के लिए आखिरी ओवर नसीम शाह ने डाला और 8 रन खर्च किए। डेरिल मिचेल ने 35 गेंदों में नाबाद 52 रन की पारी खेली। जेम्स नीशम ने 12 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 152/4, लेग बाई-4, बाई-2 रन।
NZ vs PAK LIVE: डेरिल मिचेल ने जड़ी फिफ्टी
डेरिल मिचेल ने फिफ्टी जड़ दी है। उन्होंने 32 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय का तीसरा पचासा है। हारिश ने 19वें ओवर में 11 रन दिए। नीशम ने चौथी गेंद पर चौका जमाया।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 144/4, लेग बाई-3 रन। डेरिल मिचेल 50* और जेम्स नीशम 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
NZ vs PAK LIVE: नसीम शाह ने खर्च किए 10 रन
नसीम शाह ने 18वें ओवर में 10 रन दिए। मिचेल ने एक चौके समेत 8 रन बटोरे। मिचेल ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में बाउंड्री हासिल की। वहीं, नीशम ने दो रन बनाए।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 133/4, लेग बाई-2 रन। डेरिल मिचेल 46* और जेम्स नीशम 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
NZ vs PAK LIVE: अर्धशतक से चूके विलियम्सन
न्यूजीलैंड का चौथा विकेट कप्तान केन विलियम्सन के तौर पर गिरा है। विलियम्सन ने मुश्किल वक्त में टिककर बल्लेबाजी की लेकिन वह अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 42 गेंदों में 42 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का मारा। विलियम्सन को शाहीन ने 17वें ओर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। उन्होंने चौथे विकेट के लिए डेरिल के साथ 68 रन की साझेदारी की।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 123/4, लेग बाई-2 रन। डेरिल मिचेल 38* और जेम्स नीशम 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
NZ vs PAK LIVE: हारिस के ओवर में चार डबल
हारिस रऊफ ने 16वें ओवर में 10 रन दिए और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने एक बार खराब फील्डिंग की। विलियम्स ने पहली गेंद पर डबल और तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। वहीं, मिचेल ने तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर डबल और आखिरी गेंद पर सिंगल निकाला।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 116/3, लेग बाई-1 रन। केन विलियम्सन 46* और डेरिल मिचेल 38* रन बनाकर खेल रहे हैं।
NZ vs PAK LIVE: अर्धशतकीय साझेदार हुई पूरी
न्यूजीलैंड टीम ने सैकड़ा बना लिया है। शाहीन अफरीदी ने 15वें ओवर में 7 रन खर्च किए। विलियम्सन ने तीसरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका मारा।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 106/3, लेग बाई-1 रन। केन विलियम्सन 43* और डेरिल मिचेल 31* रन बनाकर खेल रहे हैं।
NZ vs PAK LIVE: अर्धशतकीय साझेदार हुई पूरी
शादाब ने 14वें ओवर में 10 रन दिए। मिचेल ने एक सिक्स समेत 8 और विलियम्सन ने दो रन जुटाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 99/3, लेग बाई-1 रन। केन विलियम्सन 37* और डेरिल मिचेल 30* रन बनाकर खेल रहे हैं।
NZ vs PAK LIVE: विलियम्सन जड़ा सिक्स
विलियम्सन ने 13वें ओवर में मोहम्मद वसीम के खिलाफ जबरदस्त हवाई फायर किया। उन्होंने पहली गेंद पर मिडविकेट बाउंड्री के ऊपर से सिक्स मारा। इसके बाद विलियम्सन और मिचेल ने एक-एक रन बनाया।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 89/3, लेग बाई-1 रन। केन विलियम्सन 35* और डेरिल मिचेल 22* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: नसीम ने खर्च किए 8 रन
नसीम शाह ने 12वें ओवर में 8 रन खर्च किए, जिसमें एक लेग बाई भी शामिल है। विलिम्सन के खाते में 4 रन गए जबकि मिचेल ने 3 रन बनाए।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 81/3, लेग बाई-1 रन। केन विलियम्सन 28* और डेरिल मिचेल 21* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: डेरिल मिचेल ने खोले हाथ
डेरिल मिचेल ने 11वें ओवर में डेरिल मिचेल के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने दो बाउंड्री समेत 13 रन बटोरे। मिचेल दूसरी गेंद पर चौका जड़ने के बाद तीसरी, चौथी गेंद पर डबल लिया और फिर पांचवीं गेंद पर चौका मारा।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 73/3, केन विलियम्सन 24* और डेरिल मिचेल 18* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: 10 ओवर का खेल समाप्त
पहला हाफ समाप्त हो चुका है और न्यूजीलैंड की सांसें फुल रही है। कीवी टीम का शीर्षक्रम बुरी तरह ढह गया है। नवाज ने 10वें ओवर में 7 रन दिए। विलियम्सन ने तीन और मिचेल ने चार रन जुटाए।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 59/3, केन विलियम्सन 23* और डेरिल मिचेल 5* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: न्यूजीलैंड का पचासा कंप्लीट
न्यूजीलैंड ने लड़खड़ाने के बाद अपना पचासा पूरा कर लिया है। शादाब ने नौवें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 3 रन दिए। विलियम्सन ने दो और मिचेल ने एक रन लिया।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 52/3, केन विलियम्सन 20* और डेरिल मिचेल 1* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: फिलिप्स बने नवाज का शिकार
स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ने आठवें ओवर में पाकिस्तान को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने आखिरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को कॉट एंड बोल्ड किया। फिलिप्स लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन सही से कनेक्ट नही कर पाए और नवाज को ही कैच थमा बैठे। उन्होंने 8 गेंदों में 6 रन जोड़े। उन्होंने एक चौका मारा।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 49/3, केन विलियम्सन 18* और डेरिल मिचेल 0* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: गेंदबाजी के लिए आए शादाब
स्पिनर शादाब खान ने सातवें ओवर में 6 रन खर्च किए। फिलिप्स ने पहली जबकि विलियम्सन ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। वहीं, फिलिप्स ने तीसरी गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट के पास से चौका निकाला।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 7 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 44/2, केन विलियम्सन 14* और ग्लेन फिलिप्स 5* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: डेवोन कॉनवे लौटे पवेलियन
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका डेवोन कॉनवे के तौर पर लगा है। ओपनर कॉनवे को छठे ओवर की आखिरी गेंद पर शादाब खान ने रनआउट किया। कॉनवे मिडऑफ के पास शॉट खेलकर दौड़ पड़ लेकिन शादाब ने डायरेक्ट हिट कर गिल्लियां बिखरे दीं। उन्होंने 20 गेंदों का सामने करने के बाद 3 चौकों की मदद से 21 रन बनाए।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 38/2, केन विलियम्सन 13* और ग्लेन फिलिप्स 0* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: मोहम्मद वसीम ने दिए 7 रन
मोहम्मद वसीम जूनियर ने पांचवें ओवर में 7 रन खर्च किए। हालाकिं, कीवी बल्लेबाजी कोई बड़ा शॉट नहीं खेल सके। विलियम्सन ने 6 और कॉनवे ने एक रन बनाया।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 30/1, डेवोन कॉनवे 14* और केन विलियम्सन 12* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: हारिस रऊफ को मिली गेंद
पाकिस्तान के लिए चौथा ओवर हारिस रऊफ ने फेंका और केवल 4 रन दिए। विलियम्सन ने पहली गेंद पर डबल, तीसरी गेंद पर सिंगल जबकि कॉनवे ने चौथी गेंद पर एक रन लिया।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 23/1, डेवोन कॉनवे 11* और केन विलियम्सन 8* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: शाहीन ने डाला किफायती ओवर
शाहीन अफरीदी ने अपने स्पैल के दूसरे ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और सिर्फ 5 रन खर्च किए। विलियम्सन ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर तीन और पांचवीं गेंद पर रन लिया। वहीं, कॉनवे ने चौथी गेंद पर सिंगल निकाला।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 19/1, डेवोन कॉनवे 10* और केन विलियम्सन 5* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: नसीम शाह पर पड़े दो चौके
कप्तान बाबर आजम ने दूसरे ओवर में तेज गेंदबाज नसीम शाह को गेंद थमाई। उन्होंने शुरुआती तीन गेंदों पर कोई रन नहीं दिया लेकिन कॉनवे ने चौथी और छठी गेंद पर चौका ठोक दिया।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 14/1, डेवोन कॉनवे 9* और केन विलियम्सन 1* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: न्यूजीलैंड का निराशाजनक आगाज
न्यूजीलैंड ने निराशाजनक आगाज किया है। ओपनर फिन एलन पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का शिकार बन गए। उन्होंने तीसरी गेंद को लेग साइड में खेलने का प्रयास किया लेकिन स्विंग से गच्चा खा गए और एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने रिव्यू लिया पर कोई फायदा नहीं हुआ। एलन ने 3 गेंदों में चार रन बनाए।
New Zealand vs Pakistan LIVE Score: 1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 6/1, डेवोन कॉनवे 1* और केन विलियम्सन 1* क्रीज पर हैं।
NZ vs PAK LIVE: टॉस के बाद ये बोल कप्तान बाबर
टॉस गंवाने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हमने भी टीम में बदलाव नहीं किया। हम बतौर टीम आश्वस्त हैं और मोमेंटम को जारी रखने की कोशिश करेंगे। न्यूजीलैंड के पास अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन हम शांत रहकर उनका मुकाबला करने की कोशिश करेंगे। हम ध्यान इस मैच पर है।
NZ vs PAK LIVE: न्यूजीलैंड टीम ने जीता टॉस
टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलयम्सन ने कहा कि हम पहले बल्लेबाज करेंगे। इस्तेमाल की हुई पिच है। हमने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। यह महत्वपूर्ण है कि हम बदलती परिस्थितियों का तेजी से आकलन करें। हमारा पूरा फोकस इस मैच पर है।
एससीजी की पिच का जायजा लेते बाबर आजम
Bat or bowl first?
— T20 World Cup (@T20WorldCup) November 9, 2022
The Pakistan skipper takes a close look at the SCG deck #T20WorldCup | #NZvPAK pic.twitter.com/oD6rjqev6o
खूबसूरत सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
Beautiful Sydney evening for a @T20WorldCup semi-final at the @scg! Follow play LIVE in NZ with @skysportnz and @SENZ_Radio. #T20WorldCup pic.twitter.com/nwjwA9pUMn
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 9, 2022
'डबल सेंचुरी' कंप्लीट करेंगे सोढ़ी?
न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी तीनों फॉर्मेट में विकेटों की डबल सेंचुरी कंप्लीट करने के नजदीक हैं। सोढ़ी इसके लिए 2 विकेट की आवश्यकता है।
100 शिकार करने वाले हैं रऊफ
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटों की सेंचुरी बनाने वाले हैं। उन्हें 100 विकेट तक पहुंचने के लिए एक शिकार की जरूरत है।
चौकों के पचासे के करीब डेरिल
कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल टी20 अंतरराष्ट्रीट में चौकों को पचासा लगाने के करीब हैं। उन्हें केवल एक चौके की दरकार है।
स्पेशल 'सेंचुरी' की दिशा में शादाब
स्पिनर शादाब खान टी20 इंटरनेशनल विकेट के 100 विकेट चटकाने की दिशा में आगे बढ़े रहे हैं। उन्हें इस कीर्तिमान को छूने के लिए सिर्फ तीन शिकार और करने हैं।
चौकों का सैकड़ा जामाएंगे कॉनवे?
न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेवोन कॉनवे टी20ई में 100 चौकों का सैकड़ा लगाने के नजदीक हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए सिर्फ एक चौके की जरूरत है।
भिड़ने के लिए बेकरार लॉकी फर्ग्यूसन
Get @T20WorldCup Semi-Final ready with Lockie Ferguson! Follow play from 9pm NZT with @skysportnz and @SENZ_Radio in Aotearoa. #T20WorldCup pic.twitter.com/LObBJL7jd3
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 9, 2022
कीवी खिलाड़ियों ने जमकर की तैयारी
Final training at the @scg ahead of tomorrow's @T20WorldCup semi-final against @TheRealPCB. #T20WorldCup pic.twitter.com/eCkEtvHbxa
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 8, 2022
न्यूजीलैंड का स्क्वाड
केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, फिन एलन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ट्रेंट बोल्ट।
पाकिस्तान का स्क्वाड
बाबर आजम (कप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, खुशदिल शाह, शान मसूद, मोहम्मद हारिस, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), हारिस रउफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह , शाहीन अफरीदी।

