NZ vs PAK: जानें कहां और कैसे देखें न्यूजीलैंड-पाकिस्तान टी20 मैच का लाइव प्रसारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2022, 04:59 PM IST

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2022 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले को भारत में आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं, आइए यहां आपको बताते हैं।

google

आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में खेला जाएगा। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले इस मैच में बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तानी टीम मैदान पर होगी जबकि केन विलियमसन कीवी टीम की कप्तानी कर रहे होंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में तब चमत्कारी एंट्री हासिल हो गई थी, जब नीदरलैंड्स ने द.अफ्रीका को हराते हुए बड़ा उलटफेर किया और उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा हो गईं और उन्होंने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप-1 में टेबल टॉपर रही। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल को कब और कहां देख सकते हैं।

End of Feed