IND vs WI, 5th T20I Highlights: भारत ने धमाकेदार अंदाज में जीता पांचवां टी20, स्पिनर्स के सामने बेबस हुए वेस्टइंडीज के खिलाड़ी
India vs West Indies 5th T20I Highlights: भारत ने पांचवां टी20 भी जीत लिया है। भारत ने विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में वेस्टइइंडीज टीम जल्द सिमट गई।
भारत ने पांचवें और आखिरी टी20 में वेस्टइंडीज को 88 रन से धूल चटाई है। भारत ने फ्लोरिड के लॉडरहिल में खेले गए मैच में 188 का स्कोर खड़ा किया और वेस्टइंडीज टीम 15.4 ओवर में महज 100 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए स्पिनर रवि बिश्नोई ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। उनके अलावा कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने तीन-तीन शिकार किए। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। पांचवें टी20 में नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया और उनकी जगह हार्दिक पांड्या ने टीम की कमान संभाली।
खराब शुरुआत से जूझती रही विंडीज
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने निराशाजनक आगाज किया। बतौर ओपनर उतरे जेसन होल्डर बिना खाता खोले पहले ओवर में आउट हो गए। उन्हें अक्षर ने बोल्ड किया। इसके बाद अक्षर ने पांचवें ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने शमाराह ब्रूक्स (13 गेंदों में 13) को स्टंप कराया और डेवोन थॉमस (11 गेंदों में 10) को बोल्ड किया। कप्तान निकोलस पूरन (6 गेंदों में 3) को कुलदीप ने आठवें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। बिश्नोई ने 12वें ओवर में दो शिकार किए। उन्होंने रोवमन पॉवेल (13 गेंदों में 9) और कीमो पॉल (0) को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा।
शिमरोन हेटमायर ने ठोका अर्धशतक
वेस्टइंडीज ने 88 के कुल स्कोर पर 6 विकेट खो दिए और अगले चार विकेट महज 12 रन के अंदर गिर गए। कुलदीप ने 13वें ओवर में डोमिनिक ड्रेक्स (2 गेंदों में 1) और ओडीन स्मिथ (0) का शिकार किया। वहीं, 16वें ओवर में बिश्नोई ने दो विकेट लेकर वेस्टइंडीज की पारी को समेट दिया। उन्होंने पहली गेंद पर शिमरोन हेटमायर (35 गेंदों में 36) को आउट किया और चौथी गेंद पर ओबेड मैकॉय (0) को अपने जाल में फंसाया। हेटमायर ने अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा अर्धशतक है।
ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। भारत ने सधी हुई शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। इस साझेदारी को डोमिनिक ड्रेक्स ने पांचवें ओवर में ईशान को आउट कर तोड़ा। उन्होंने 13 गेंदों में 1 चौके के जरिए 11 रन बनाए। इसके बाद अय्यर और दीपक हुड्डा ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की अहम पार्टनरशिप की। हुड्डा 12वें ओवर में हेडन वॉल्शन का शिकार बने। उन्होंने 25 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 38 रन की पारी खेली।
श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार पारी
भारत को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के तौर पर लगा। उन्हें 13वें ओवर में जेसन होल्डर ने कॉट एंट बोल्ड किया। उन्होंने 40 गेंदों का सामना करने के बाद 64 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के जड़े। संजू सैमसन से टीम को अच्छी पारी की उम्मीद थी पर वह 11 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 15 रन ही बना सके। उन्हें 16वें ओवर में ओडीन स्मिथ ने बोल्ड किया। दिनेश कार्तिक भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। उन्हें स्मिथ ने 18वें ओवर में बोल्ड किया। कार्तिक ने 9 गेंदों में 12 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके ठोके। हार्दिक पांड्या (16 गेंदों में 32) और अक्षर पटेल (7 गेंदों में 9) ने 20वें ओवर में विकेट खोया। पांड्या रन आउट हुए जबकि स्मिथ ने अक्षर को कैच कराया। आवेश खान (1*) और कुलदीप याद (0*) नाबाद रहे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
हार्दीक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, अवेश खान, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
निकोलस पूरन (कप्तान), शमाराह ब्रूक्स, डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), शिमोन हेटमेयर, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, ओडीन स्मिथ, कीमो पॉल, डोमिनिक ड्रेक्स, हेडन वॉल्श और ओबेड मैकॉय।
भारत ने 88 रन से जीता मुकाबला
भारत पांचवां टी20 मैच 88 रन से जीत लिया है। वेस्टइंडीज टीम 16वें ओवर में ही ढेर हो गई। शिमरोन हेटमायर (56) नौवें और ओबेड मैकाय (0) आखिरी खिलाड़ी के तौर पर पवेलियन लौटे। दोनों को रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनााया।
15.4 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 100/10
वेस्टइंडीज ने बनाया सैकड़ा
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: वेस्टइंडीज ने सैकड़ा बना लिया है। कुलदीप ने 15वें ओवर में 5 रन खर्च किए। हेटमायर ने चौथी गेंद पर चौका मारा और पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला।
15 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 100/8, शिमरोन हेटमायर 56* और हेडन वॉल्श 0* क्रीज पर हैं।
हेटमायर का अर्धशतक कंप्लीट
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: टिककर बल्लेबाजी कर रहे हेटमायर ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने चौके लगाकर फिफ्टी कंप्लीट की। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा पचासा है।
14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 95/8, शिमरोन हेटमायर 51* और हेडन वॉल्श 0* क्रीज पर हैं।
ड्रेक्स और स्मिथ हुए आउट
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: कुलदीप यादव ने 13वें ओवर मेडल निकाला और दो विकेट चटकाए। उन्होंने पहली गेंद पर डोमिनिक ड्रेक्स (2 गेंदों में 1) को बोल्ड किया। कुलदीप ने चौथी गेंद पर ओडीन स्मिथ को अपने जाल में फंसाया, जो अपना खाता भी नहीं खोल सके।
13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 89/8, शिमरोन हेटमायर 46* और हेडन वॉल्श 0* क्रीज पर हैं।
पॉवेल और पॉल लौटे पवेलियन
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: रवि बिश्नोई ने 12वें ओवर में दो शिकार किए। उन्होंने तीसरी गेंद पर रोवमन पॉवेल और चौथी गेंद पर कीमो पॉल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। पॉवेल ने 13 गेंदों में 9 रन बनाए। उन्होंने एक चौका मार। वहीं, पॉल का खाता नहीं खुला।
12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 89/6, शिमरोन हेटमायर 46* और डोमिनिक ड्रेक्स 1* क्रीज पर हैं।
हेटमायर ने जड़े दो सिक्स
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: हेटमायर का ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना जा रही है। उन्होंने 11वें ओवर में आवेश के खिलाफ दो बड़े शॉट लगाए। हेटमायर ने पहली गेंद पर लांग ऑफ और दूसरी गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से सिक्स जड़ा।
11 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 79/4, शिमरोन हेटमायर 46* और रोवमन पॉवेल 5* क्रीज पर हैं।
कुलदीप यादव ने 5 रन खर्च किए
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: कुलदीप ने 10वें ओवर में 5 रन खर्च किए। पॉवेल ने तीन और हेटमायर ने 2 रन जुटाए।
10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 64/4, शिमरोन हेटमायर 34* और रोवमन पॉवेल 4* क्रीज पर हैं।
हेटमायर ने किया हवाई फायर
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: हार्दिक ने नौवें ओवर में 9 रन दिए। हेटमायर ने दूसरी गेंद पर दमदार छक्का मारा। उन्होंने शॉर्ट लेंथ गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में हवाई फायर किया।
9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 59/4, शिमरोन हेटमायर 31* और रोवमन पॉवेल 1* क्रीज पर हैं।
निकोलस पूरन हुए एलबीडब्ल्यू
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: स्पिनर कुलदीप यादव ने भारत को चौथी कामयाबी दिलाई है। उन्होंने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान निकोलस पूरन को अपने जाल में फंसाया। वह बैकफुट पर जाकर खेलना चाहते थे लेकिन गेंद पैड पर जा लगी। पूरन ने 6 गेंदों में 3 रन जुटाए।
8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 50/4, शिमरोन हेटमायर 23* और रोवमन पॉवेल 0* क्रीज पर हैं।
हेटमायर ने हार्दिक पर ठोका सिक्स
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: हेटमायर रन गति बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सातवां ओवर करने आए हार्दिक पांड्या के खिलाफ हवाई फायर किया। हेटमायर ने दूसरी गेंद पर पुल किया और डीप स्क्वेयर लेग में सिक्स हासिल किया।
7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 48/3, शिमरोन हेटमायर 22* और निकोलस पूरन 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहला पावर प्ले हुआ समाप्त
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: पहला पावर प्ले समाप्त हो गया है, जिसके बाद वेस्टइंडीज टीम लड़खड़ा गई है। आवेश खान ने छठे ओवर में 5 रन दिए। हेटमायर ने पहली गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर सिंगल लिया।
6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 38/3, शिमरोन हेटमायर 14* और निकोलस पूरन 0* क्रीज पर हैं।
अक्षर पटेल किए दो और शिकार
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: अक्षर ने पांचवें ओवर में वेस्टइंडीज को दो झटके दिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर शमाराह ब्रूक्स को स्टंप आउट कराया। ब्रूक्स ने 13 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 13 रन बनाए। अक्षर ने ओवर की अंतिम गेंद पर डेवोन थॉमस को बोल्ड किया। थॉमस ने 11 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 10 रन जुटाए।
5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 33/3, शिमरोन हेटमायर 9* और निकोलस पूरन 0* क्रीज पर हैं।
अर्शदीप सिंह पर पड़े दो चौके
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: अर्शदीप सिंह ने चौथे ओवर में 11 रन दिए। ब्रूक्स ने चौथी और थॉमस ने छठी गेंद पर चौका जड़ा।
4 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 20/1, शमाराह ब्रूक्स 9* और डेवोन थॉमस 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अक्षर ने किफायती ओवर निकाला
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: अक्षर ने तीसरे ओवर में भी शानदार गेंदबाजी की और केवल 2 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड का गया। वहीं, ब्रूक्सू ने चौथी गेंद पर सिंगल निकाला।
3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 9/1, शमाराह ब्रूक्स 3* और डेवोन थॉमस 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
डेवोन थॉमस ने खोल अपने हाथ
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: डेवोन थॉमस ने दूसरा ओवर करने आए अर्शदीप सिंह के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने चौथे गेंद पर कवर के करीब शानदार ड्राइव कर चौका बटोरा।
2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 7/1, शमाराह ब्रूक्स 2* और डेवोन थॉमस 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जेसन होल्डर का नहीं खुला खाता
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: भारत को पहले ओवर में ही सफलता मिल गई है। अक्षर पटेल ने तीसरी गेंद पर जेसन होल्डर को बोल्ड कर दिया। वह फुल गेंद पर लैप शॉट खेलने के प्रयास में थे लेकिन चूक गए। होल्डर अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
1 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 0/1, शमाराह ब्रूक्स 0* और डेवोन थॉमस 0* क्रीज पर हैं।
वेस्टइंडीज को मिला 189 का टारगेट
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज को 189 रन का टारगेट दिया है। भारतने स्मिथ द्वारा डाला गए अंतिम ओवर में 7 सात रन जुटाए और 2 विकेट खोए। उन्होंने हार्दिक पांड्या (28) पहली गेंद पर रन आउट हुए। अक्षर पटेल (9) ने चौथी गेंद पर पूरन को कैच थमाया। आवेश खान (1*) और कुलदीप याद (0*) नाबाद रहे।
20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 179/5, वाइड-7, नो-बॉल-3।
जेसन होल्डर ने लुटाए 17 रन
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: हार्दिक पांड्या ने 19वें ओवर में जेसन होल्डर की जमकर धनाई की। उन्होंने तीसरी गेंद पर सिक्स, चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का मारा।
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 179/5, वाइड-7, नो-बॉल-3। हार्दिक पांड्या 28* और अक्षर पटेल 2* क्रीज पर हैं।
नहीं चला कार्तिक का बल्ला
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: वेस्टइंडीज को पांचवीं सफलता मिल गई है। दिनेश कार्तिक को ओडीन स्मिथ ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना शिकार बना लिया है। वह फुलटॉस गेंद पर रिवर्स स्वीप करने के चक्कर में एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने रिव्यू लिया पर कोई फायदा नहीं हुआ। कार्तिक ने 9 गेंदों में 12 रन जुटाए। उन्होंने 2 चौके जड़े।
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 162/5, वाइड-7, नो-बॉल-3। हार्दिक पांड्या 11* और अक्षर पटेल 2* क्रीज पर हैं।
भारत ने छुआ 150 का आंकड़ा
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: भारतीय टीम 150 रन के पार पहुंच गई है। ड्रेक्स ने 17वें ओवर में 10 रन दिए। कार्तिक ने पहली औऱ तीसरी गेंद पर चौका ठोका। इसके अलावा उन्होंने चौथी गेंद पर डबल निकाला।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 156/4, वाइड-7, नो-बॉल-2। हार्दिक पांड्या 8* और दिनेश कार्तिक 12* क्रीज पर हैं।
सैमसन बने स्मिथ का शिकार
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: भारत को चौथा विकेट संजू सैमसन के तौर पर गिरा है। सैमसन ने 11 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 15 रन बनाए। उन्हें ओडीन स्मिथ ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। वह हटकर शॉट खेलने की फिराक में थे पर बोल्ड हो गए।
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 146/4, वाइड-7, नो-बॉल-2। हार्दिक पांड्या 8* और दिनेश कार्तिक 2* क्रीज पर हैं।
दोबारा खेल हुआ शरू
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: खेल शुरू हो गया है। होल्डर ने 15वां ओवर कंप्लीट करते हुए 8 रन खर्च किए। सैमसन ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 141/3, वाइड-5, नो-बॉल-2। संजू सैमसन 15* और हार्दिक पांड्या 6* क्रीज पर हैं।
खराब मौसम के कारण खेल रुका
खराब मौसम के कारण खेल को रोक दिया गया है। खेल रोक जाने के समय भारत का स्कोर 14.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 135 रन था।
हेडन वॉल्श का स्पेल समाप्त
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: हेडन वॉल्श का चार ओवर का स्पेल समाप्त हो गया है। उन्होंने 14वें ओवर में 11 रन खर्च किए। पांड्या ने तीसरी और सैमसन ने पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 133/3, वाइड-5, नो-बॉल-2। संजू सैमसन 8* और हार्दिक पांड्या 5* क्रीज पर हैं।
श्रेय्यर अय्यर हुए कॉट एंड बोल्ड
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: भारत ने तीसरा विकेट खो दिया है। बतौर ओपनर उतरे श्रेयस अय्यर अर्धशतक जड़कर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 40 गेंदों का सामना करने के बाद 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के ठोके। उन्हें जेसन होल्डर ने 13वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट किया। अय्यर ने फुलटॉस गेंद पर होल्डर को रिटर्न कैच थमा दिया।
13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 122/3, वाइड-5, नो-बॉल-2। संजू सैमसन 2* और हार्दिक पांड्या 0* क्रीज पर हैं।
अर्धशतक से चूके दीपक हुड्डा
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: भारत को दूसरा झटका दीपक हुड्डा के तौर पर लगा है। उन्होंने 25 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की बदौलद 38 रन की पारी खेली। उन्हें हेडन वॉल्श ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर ब्रूक्स के हाथों कैच कराया। वह डीप मिडविकेट पर छक्का मारना चाहते थे पर सही से कनेक्ट नहीं कर सके।
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 116/2, वाइड-5, नो-बॉल-2। श्रेयस अय्यर 59* और संजू सैमसन 1* क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम ने बनाया सैकड़ा
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: भारतीय टीम ने 11वें ओवर में सैकड़ा बना लिया। मैकॉय की जमकर धुनाई है और उन्होंने 17 रन लुटाए। हुड्डा ने पहली गेंद पर चौका और दूसरी पर छक्का मारा। अय्यर ने चौथी गेंद पर चौका लगाया।
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 112/1, वाइड-5, नो-बॉल-2। श्रेयस अय्यर 57* और दीपक हुड्डा 37* क्रीज पर हैं।
श्रेयस अय्यर ने जड़ा अर्धशतक
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: श्रेयस अय्यर अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर पचासा पूरा किया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सातवीं फिफ्टी है।
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 95/1, वाइड-5, नो-बॉल-2। श्रेयस अय्यर 52* और दीपक हुड्डा 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दीपक हुड्डा ने लगाया सिक्स
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: दीपक हुड्डा भी हवाई फायर के लिए हाथ खोल रहे हैं। उन्होंने नौवें ओवर की पहली गेंद पर आगे निकलकर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर सिक्स जमाया।
9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 86/1, वाइड-4, नो-बॉल-2। श्रेयस अय्यर 46* और दीपक हुड्डा 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अय्यर ने जड़े दो दमदार सिक्स
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: श्रेयस अय्यर ने आठवें ओवर में ओडीन स्मिथ के खिलाफ दो दमदार सिक्स ठोके। उन्होंने पांचवीं और छठी गेंद पर हवाई फायर किया।
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 76/1, वाइड-4, नो-बॉल-2। श्रेयस अय्यर 44* और दीपक हुड्डा 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बॉलिंग के लिए आए हेडन वॉल्श
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: सातवां ओवर स्पिनर हेडन वॉल्श ने किया और 8 रन दिए। अय्यर ने एक चौके सहित 6 रन जुटाए। उन्होंने पहली गेंद को बाउंड्री के पार भेजा।
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 61/1, वाइड-4, नो-बॉल-2। श्रेयस अय्यर 31* और दीपक हुड्डा 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत का पचासा हुआ कंप्लीट
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: भारत ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कीमो पॉल ने छठे ओवर में 14 रन दिए, जिसमें एक वाइड और एक नो-बॉल भी शामिल है। हुड्डा ने दूसरी और चौथी गेंद पर चौका ठोका।
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/1, वाइड-4, नो-बॉल-2। श्रेयस अय्यर 25* और दीपक हुड्डा 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ईशान किशन लौटे पवेलियन
IND vs WI, 5th T20I, Live Score: भारत को पहला झटका ईशान किशन के रूप में लगा है, जो सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 13 गेंदों में 1 चौके के जरिए 11 रन बनाए। उन्हें ड्रेक्स ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर मिडऑन की दिशा में पूरन के हाथों लपकवाया।
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39/1, वाइड-3, नो-बॉल-1। श्रेयस अय्यर 23* और दीपक हुड्डा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कीमो पॉल ने खर्च किए 10 रन
Ind vs WI, 5th T20I, Live Score: कप्तान पूरन ने चौथे ओवर में कीमो पॉल को गेंद थमाई, जिसमें उन्होंने 10 रन खर्च किए। अय्यर ने एक चौके समेत 8 रन बटोरे।
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/0, वाइड-3, नो-बॉल-1। ईशान किशन 14* और श्रेयस अय्यर 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।
श्रेयस अय्यर ने लगाए दो चौके
Ind vs WI, 5th T20I, Live Score: तीसरा ओवर करने आए डोमिनिक ड्रेक्स ने 12 रन दिए। अय्यर ने दो शानदार चौका लगाए। उन्होंने दूसरी गेंद पर मिडविकेट और मिडऑन के बीच जबकि तीसरी गेंद पर प्वाइंट और कवर के बीच से बाउंड्री हासिल की।
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 27/0, वाइड-3। ईशान किशन 14* और श्रेयस अय्यर 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मेकॉय ने खर्च किए 10 रन
Ind vs WI, 5th T20I, Live Score: ओबेड मैकॉय ने दूसरे ओवर में 10 रन खर्च किए, जिसमें 3 वाइड के गए। ईशान ने दूसरी गेंद को शॉर्ट थर्ड और बैकवर्ड प्वाइंट के बीच से बाउंड्री के पार चार रन के लिए भेजा।
2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 15/0, वाइड-3। ईशान किशन 7* और श्रेयस अय्यर 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय पारी का हुआ आगाज
Ind vs WI, 5th T20I, Live Score: भारत की ओर से पारी का आगाज करने के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव आए हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से पहला ओवर जेसन होल्डर ने डाला और 5 रन खर्च किए। अय्यर ने पांचवीं गेंद पर मिडऑन के ऊपर से सिक्स लगाया।
1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5/0, ईशान किशन 1* और श्रेयस अय्यर 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत-वेस्टइंडीज ने किए चार बदलाव
भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में चार-चार फेरबदल हुए हैं। भारतीय टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और भुवनेश्वर कुमार की जगह हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और कुलदीप को शामिल किया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, अकील हुसैन और अल्जारी जोसेफ के स्थान पर शमाराह ब्रूक्स, हेडन वॉल्श, ओडीन स्मिथ और कीमो पॉल को मौका दिया है।
टॉस हारने के बाद क्या बोले पूरन
टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे लेकिन गेंदबाजी भी ठीक है। हमें विश्व कप की तैयारी करनी होगी। यह एक नया ग्रुप है और भारत भी एक बेहतरीन टीम है।
भारतीय टीम ने जीता टॉस
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया है। टॉस के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या उतरे। टॉस के बाद कार्यवाहक कप्तान पांड्या ने कहा कि हम बैटिंग करना चाहते हैं। हमने देखा कि शनिवार को विकेट धीमा हो गया। ऐसे में हम नए विकेट पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं। यहां 99 फीसदी फैंस भारत को सपोर्ट कर रहे हैं
50 सिक्स के नजदीक हार्दिक पांड्या
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टी20 इंटरनेशनल में 50 सिक्स तक पहुंचने के लिए छह छक्कों की आवश्यकता है। बता दें कि हार्दिक चौथे टी20 में नहीं खेले थे।
पचास चौकों के करीब पॉवेल
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवम पॉवेल टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 चौकों तक पहुंचने वाले हैं। वह सिर्फ चार चौके दूर हैं।
150 विकेट के नजदीक अल्जारी जोसेफ
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ सभी प्रारूपों में 150 अंतरराष्ट्रीय विकेट कंप्लीट करने नजदीक है। उन्हें सिर्फ इसके लिए 1 शिकार की दरकार है।
3500 रन के करीब रोहित शर्मा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (3487) को टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3500 रन का आंकड़ा छूने के लिए केवल 13 रन की जरूरत है।
विश्व कप के लिए रवैये में बदलाव की जरूरत थी: रोहित
कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि पिछले साल टी20 विश्व कप में लचर प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अपने रवैये और दृष्टिकोण में आमूलचूल परिवर्तन लाने के लिए मजबूर हुई। रोहित अब ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के आगामी सत्र में भारतीय टीम की अगुवाई करने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन इससे पहले टीम को एशिया कप में खेलना है।
चौथा टी20 जीतने के बाद रोहित
Thanking fans & appreciating their support - Captain @ImRo45 way!
— BCCI (@BCCI) August 7, 2022
Scenes after #TeamIndia's win in the 4⃣th #WIvIND T20I in Florida. pic.twitter.com/XzORF1rCUc
आवेश-अक्षर की दिलचस्प बातचीत
Florida Diaries with @akshar2026 & @Avesh_6
— BCCI (@BCCI) August 7, 2022
From bouncing back in style to chipping in with an all-round performance!
The #TeamIndia duo discusses it all post the win in the 4th #WIvIND T20I. - By @28anand
Full interview https://t.co/grfbTsuGhq pic.twitter.com/lSkrvI4zNz

