IND vs WI 1st ODI Highlights: भारत के लिए ऐतिहासिक 1000वां वनडे रहा यादगार, रोहित ब्रिगेड ने वेस्टइंडीज को दी 6 विकेट से शिकस्त
India vs West Indies 1st ODI Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे अपने नाम कर लिया। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में कैरेबियाई टीम को 6 विकेट से शिकस्त दी। वेस्टइंडीज ने 177 रन का टारगेट दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 28 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत के लिए यह जीत काफी यादगार है, क्योंकि टीम अपने 1000वें वनडे में मैदान पर उतरी थी। साथ ही रोहित के पूर्णाकालिक कप्तान बनने के बाद यह भारत की पहली वनडे जीत है।
रोहित शर्मा जमकर चला बल्ला
भारत के लिए ऐतिहासिक वनडे में सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। उन्होंने 51 गेंदों में 10 और 1 छक्के के दम पर 60 की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने ईशान किशन (28) के साथ पहले विकेट के लिए 84 रन की दमदार साझेदारी की। यह साझेदारी 14वें ओवर में रोहित के आउट होने पर टूटी। वहीं, विराट कोहली (8) और ऋषभ पंत (11) सस्ते में विकेट गंवा बैठे।
भारत के चार चार विकेट 18 ओवर तक गिर गए, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव और डेब्यूटेंट दीपक हुड्डा ने मोर्चा संभाला और टीम को जितकर लौटे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 62 रन की अटूट पार्टनरशिप की। सूर्यकुमार ने 36 गेंदों में 34 रन जुटाए। उन्होंने 5 चौके लगाए। दीपक ने 32 गेंदों में 26 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके ठोके। वेस्टइंडीज की ओर से अलजारी जोसफ ने दो विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने पंत को रन आउट किया। अकील हुसैन को एक विकेट मिला।
ऐसा रहा वेस्टइंडीज की पारी का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 43.5 ओवर में 176 पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक रन जेसन होल्डर ने बनाए। उन्होंने 71 गेंदों में 4 छक्कों के दम पर 57 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही थी और ओपन शाई होप (8) सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। फेबियन ऐलन (29), निकोलस पूरन (18), डैरेन ब्रावो (18), ब्रैंडन किंग (13), अलजारी जोसफ (13), शरमार्ह ब्रूक्स ने 12 रन का योगदान दिया। कीरोन पोलार्ड और अकील हुसैन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने 4, वॉशिगंटन सुंदर ने 3, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट हासिल किया।
दोनों टीमों में अब तक कांटे की टक्कर
भारत और वेस्टइंडीज के दरम्यान वनडे में अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों ने कुल 114 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 65 और वेस्टइंडीज ने 63 मुकाबलों में विजयी परचम फहराया है। दो मैच टाई पर छूटे हैं। वहीं, दोनों ने भारतीय सरजमीं पर कुल 59 वनडे खेले हैं और इस दौरान भारत ने 30 जबकि वेस्टइंडीज ने 28 मैच अपने नाम किए।
भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शाई होप, शरमार्ह ब्रूक्स, डैरेन ब्रावो, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, फेबियन ऐलन, अलजारी जोसफ, अकील हुसैन, केमार रोच।
भारत ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे
भारत ने पहले वनडे में 6 विकेट जीत दर्ज कर ली है। सूर्यकुमार और दीपक ने पांचवें विकेट के लिए 62 रन की अविजित साझेदारी की। सूर्यकुमार 34 और दीपक 26 रन बनाकर नाबाद रहे।
IND vs WI Live Score: भारत 178/4 (28 ओवर)
भारत को जीत के लिए 26 रन की जरूरत
सूर्यकुमार 22 और डेब्यूटेंट दीपक हुड्डा 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 22 ओवर समाप्त होने के बाद भारत को अब जीत के लिए महज 26 रन की जरूरत है।
IND vs WI Live Score: भारत 151/4 (22 ओवर)
ऋषभ पंत ने सस्ते में गंवाया अपना विकेट
भारत को ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 10 गेंदों में 2 चौकों की जरिए 11 रन जुटाए। पंत 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर रन आउट हुए।
IND vs WI Live Score: भारत 118/4 (18 ओवर)
ईशान किशन बड़ी पारी नहीं खेल पाए
भारत को तीसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा है। बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे ईशान बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 36 गेंदों का सामना करने के बाद 2 चौके और 1 छक्का मारा। ईशान को 17वें ओवर की चौथी गेंद पर अकील हुैसन ने अपना शिकार बनाया। ऋषभ पंत (11*) और सूर्यकुमार यादव (1*) क्रीज पर हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 116/3 (17 ओवर)
भारतीय टीम का सैकड़ा पूरा
भारत का सैकड़ा पूरा हो गया है। भारतीय टीम ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 100 रन कंप्लीट किए। ईशान 20 और ऋषभ पंत 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 101/2 (15 ओवर)
एक ही ओवर में कोहली और रोहित आउट
अलजारी जोसफ ने 14वें ओवर में भारत को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा को आउट किया जबकि पांचवीं गेंद पर विराट कोहली का शिकार किया। रोहित चौथे स्टंप पर गिरने के बाद तेजी से अंदर आई गेंद पर चूक गए और एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने 51 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 60 रन की पारी खेली। इसके बाद जोसफ ने ओवर की पांचवीं गेंद पर कोहली को रोच के हाथों कैच लपकवाया। कोहली ने 4 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 8 रन बनाए।
IND vs WI Live Score: भारत 93/2 (14 ओवर)
कप्तान रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
रोहित (55*) ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 43 देंदों में चौकों और 1 छक्के की मदद से अपना पचासा पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 44वां अर्धशतक है। ईशान 15 रन बनाक खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 67/0 (12 ओवर)
10 ओवर का खेल हुआ समाप्त
रोहित शर्मा 46 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, ईशान 14 रन बनाकर टिके हुए हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड इस साझेदारी को तोड़ने के लिए चार गेंदबाजों का आजमा चुके हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 67/0 (10 ओवर)
भारतीय टीम 30 रन के पार
रोहित और ईशान काफी समझबूझ के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। रोहित जहां अब तक 3 तीन चौके लगाए वहीं ईशान ने दो बार गेंद को बाउंड्री के पार भेजा है। रोहित 22 और ईशान 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम को चार रन अतिरिक्त के मिले हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 35/0 (6 ओवर)
रोच के ओवर में आए 4 रन
केमार रोच ने तीसरे ओवर में चार दिए। ईशान ने 2 रन दौड़कर लिए और जबकि दो रन वाइड के मिले।
IND vs WI Live Score: भारत 13/0 (3 ओवर)
होल्डर ने दूसरे ओवर में 3 रन दिए
जेसन होल्डर ने दूसरे ओवर में किफायती गेंदबाजी की और महज रन दिए। रोहित 6 और ईशान एक रन के निजी स्कोर पर हैं।
IND vs WI Live Score: भारत 9/0 (2 ओवर)
लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित-ईशान
भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन आए हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी आक्रमण की बागडोर केमार रोच ने संभाली। रोहित ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा जबकि दो रन वाइड के आए।
IND vs WI Live Score: भारत 6/0 (1 ओवर)
भारत को मिला 177 रन का लक्ष्य
वेस्टइंडीज की टीम 43.5 ओवर में 176 रन पर सिमट गई है। वेस्टइंडीज की ओर से आखिरी खिलाड़ी के तौर पर अलजारी जोसफ आउट हुए। जोसफ ने 16 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 13 रन बनाए। वहीं, केमार रोच बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 176 (43.5 ओवर)
कृष्णा ने डाला बेहतरीन ओवर
कृष्णा ने 43वें ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने केमार रोच को बल्ले से कोई रन नहीं बनाने दिया। उनके ओवर में सिर्फ एक रन वाइड का गया।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 174/9 (43 ओवर)
जोसफ ने चहल पर जमाया सिक्स
अलजारी जोसफ ने 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार सिक्स लगाया। उन्होंने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर दमदार शॉट खेला। जोसफ ने 11 रन बना लिए हैं और केमार रोच का खाता खुलना बाकी है।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 173/9 (42 ओवर)
अर्धशतक जड़कर पवेलियन लौटे होल्डर
वेस्टइंडीज का नौवां विकेट जेसन होल्डर के तौर पर गिरा। होल्डर ने मुश्किल हालात में वेस्टइंडीज के लिए 71 गेंदों में 57 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान चार छक्के लगाए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने 41वें ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 167/9 (41 ओवर)
अब सिर्फ 10 ओवर का खेल बाकी
एक समय 79 रन पर सात विकेट गंवाकर जूझती नजर आ रही वेस्टइंडीज टीम के सामने 10 ओवर और बाकी हैं। होल्डर ने 55 और जोसफ ने 5 रन बना लिए हैं।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 165/8 (40 ओवर)
अलजारी जोसफ ने चौके से खाता खोला
ऐलन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए अलजारी जोसफ ने चौके से अपना खाता खोला। उन्होंने 39वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 162/8 (39 ओवर)
फेबियन ऐलन कॉट एंड बोल्ड
आखिरकार भारत को आठवीं सफलता मिल ही गई। टिककर बल्लेबाजी कर रहे फेबियन ऐलन पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें 38वें ओवर की अंतिम गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने कॉट एंड बोल्ड किया। ऐलन ने 43 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 23 रन की पारी खेली। उन्होंने आठवें विकेट के लिए होल्डर के साथ 78 रन की साझेदारी की। होल्डर 52 रन बनाकर टिके हैं।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 157/8 (38 ओवर)
वेस्टइंडीज 150 रन के पार
वेस्टइंडीज की टीम 150 रन के पार पहुंच गई है। होल्डर ने 49 और ऐलन ने 29 रन बना लिए हैं।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 154/7 (37 ओवर)
सुंदर ने किफायती ओवर फेंका
होल्डर 40 और ऐलन 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुंदर ने 36वें ओवर में तीन रन दिए।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 145/7 (36 ओवर)
150 रन के करीब पहुंची वेस्टइंडीज टीम
वेस्टइंडीज की टीम 150 रन के करीब पहुंच गई है। होल्डर 38 और ऐलन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 142/7 (35 ओवर)
होल्डर ने तीसरा छक्का लगाया
होल्डर ने 34वें ओवर में चौथी गेंद पर छक्का जमाया। उन्होंने यह छक्का भी चहल के ओवर में लगाया। होल्डर तीन छक्के लगा चुके हैं।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 138/7 (34 ओवर)
सिराज ने अच्छा ओवर निकाला
तेज गेंदबाज सिराज ने 33वें ओवर में सधी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ दो रन दिए। होल्डर 30 और ऐलन 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 50 रन की साझेदारी हो गई है।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 129/7 (33 ओवर)
जेसन होल्डर ने फिर चहल पर छक्का ठोका
जेसन होल्डर ने चहल पर एक और छक्का ठोका है। होल्डर ने 32वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्लॉग स्वीप और गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। कृष्णा कैच पकड़ने के करीब थे लेकिन गेंद हाथ से छिटक गई।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 127/7 (32 ओवर)
मोहम्मद सिराज गेंदबाजी के लिए आए
कप्तान रोहित ने 31वें ओवर में मोहम्मद सिराज को गेंदबाजी के लिए बुलाया। सिराज ने ओवर में 7 रन दिए, जिसमें अंतिम गेंद पर ऐलन द्वारा मारा गया चौका भी शामिल है।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 121/7 (31 ओवर)
होल्डर और ऐलन ने जोड़े 35 रन
होल्डर और ऐलन के दरम्यान 35 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। दोनों ने 43 गेंदों में यह रन जोड़े हैं। होल्डर 21 और ऐलन 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 114/7 (30 ओवर)
वेस्टइंडीज का सैकड़ा पूरा
वेस्टइंडीज का सैकड़ा पूरा हो गया है। मेहमान टीम ने 29वें ओवर की दूसरी गेंद पर 100 रन कंप्लीट किए। फिलहाल होल्डर 20 और ऐलन 12 रन बनाकर टिके हैं।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 106/7 (29 ओवर)
चहल ने किफायती ओवर डाला
चहल ने 28वें ओवर में ऐलन और बोल्डर को बांधे रखा। उन्होंने महज 2 रन खर्च किए। ऐलन ने 4 और होल्डर ने 18 रन बना लिए हैं।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 96/7 (28 ओवर)
कप्तान रोहित ने शार्दुल को थमाई गेंद
कप्तान रोहित ने 27वें ओवर में शार्दुल टाकुर को गेंद थमाई। शार्दुल ने शानदार गेंदबाजी की और एक रन दिया। ऐलन शुरुआती पांच गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके और आखिरी गेंद पर एक के लिए दौड़े।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 94/7 (27 ओवर)
वेस्टइंडीज को होल्डर-ऐलन से उम्मीदें
होल्डर 17 और ऐलन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज को दोनों से काफी उम्मीद होंगी। 26वां ओवर चहल ने डाला, जिसमें चार रन गए।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 93/7 (26 ओवर)
25 ओवर का खेल हुआ कंप्लीट
होल्डर 14 और ऐलन 1 रन के निजी स्कोर पर हैं। 25वां ओवर कृष्णा ने किया, जिसमें उन्होंने महज 3 रन दिए।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 89/7 (25 ओवर)
होल्डर ने चहल पर लगाया छक्का
जेसन होल्डर ने चहल द्वारा डाले गए 24वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। यह वेस्टइंडीज की पारी का पहला सिक्स है। होल्डर 12 रन बनाकर टिके हैं जबकि फेबियन ऐलान का खाता खुलना बाकी है।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 86/7 (24 ओवर)
अकील हुसैन का नहीं खुला खाता
भारत को सातवीं कामयाबी अकील हुसैन के रूप में मिली है। अकील नको कृष्णा ने 23वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विकेटकीपर पंत हाथों कैच कराया। वह अपना खाता नहीं खोल सके।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 79/7 (23 ओवर)
चहल ने एक और विकेट चटकाया
वेस्टइंडीज का छठा विकेट ब्रूक्स के तौर पर गिरा है। उन्होंने 26 गेंदों में 12 रन जुटाए। ब्रूक्स को चहल ने 22वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विकेट के पीछे कैच लपकवाया। चहल ने कैच की अपील की थी पर अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद कप्तान रोहित ने रिव्यू लिया और ब्रूक्स को पवेलियन लौटना पड़ा।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 78/6 (22 ओवर)
लड़खड़ाई वेस्टइंडीज की पारी
वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा चुकी है। मेहमान टीम 5 विकेट गंवाकर रनों के सिए जूझ रहे हैं। ब्रूक्स 10 और बोल्ड एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 73/5 (21 ओवर)
चहल ने पूरन-पोलार्ड को किया आउट
स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 20वें ओवर में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने पूरन और कप्तान कीरोन पोलार्ड को अपना शिकार बनाया। पूरन ओवर की तीसरी गेंद को पिर पर पड़ने के भांप नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने 25 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 18 रन की पारी खेली। वहीं, पोलार्ड (0) आते ही बड़ा शॉट मारने की फिराक में थे और चौथी गेंद पर बोल्ड हो गए।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 71/5 (20 ओवर)
पूरन-ब्रूक्स के बीच 25 रन की साझेदारी
पूरन और ब्रूक्स के बीच चौथे विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी हो चुकी है। पूरन 18 और ब्रूक्स 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 70/3 (19 ओवर)
कृष्णा की मिसफील्ड से आया चौका
18वें ओवर की दूसरी गेंद पर कृष्णा की मिसफील्ड के कारण चौका चला गया। पूरन ने स्वीप किया और शॉर्ट फाइन लेग पर मौजूदा कृष्णा गेंद को पकड़ नहीं पाए। इसके बाद किशन ने गेंद को रोकने की कोशिश पर नाकाम रहे।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 69/3 (18 ओवर)
कृष्णा ने किफायती ओवर डाला
प्रसिद्ध कृष्णा ने 17वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ 2 रन दिए, जो ब्रूक्स ने बनाए। ब्रूक्स 6 और पूरन 13 रन बनाकर टिके हैं।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 63/3 (17 ओवर)
पूरन ने सुंदर पर जड़ा चौका
पूरन ने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा। उन्होंने गेंद को डीप प्वाइंट सीमा रेखा पर भेजा। सुंदर के इस ओवर में 2 रन और आए।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 61/3 (16 ओवर)
15 ओवर का खेल समाप्त
तीन विकेट गिरने के बाद निकोलस पूरन और शरमार्ह ब्रूक्स वेस्टइंडीज की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। पूरन ने 8 और ब्रूक्स ने 3 रन बना लिए हैं।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 55/3 (15 ओवर)
वॉशिंगटन सुंदर ने मेडन ओवर निकाला
वॉशिंगटन सुंदर शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 14वें ओवर में निकोलस पूरन को एक भी रन नहीं बनाने दिया।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 51/3 (14 ओवर)
वेस्टइंडीज का पचासा हुआ कंप्लीट
वेस्टइंडीज टीम का पचासा कंप्लीट हो गया है। मेहमान टीम ने 75 गेंदों में यह रन बनाए। टीम को इस दौरान पांच अतिरिक्त रन मिले।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 51/3 (13 ओवर)
सुंदर ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट
वॉशिंगटन सुंदर ने 12वें ओवर में वेस्टइंडीज के दो झटके दिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर ब्रैंडन किंग का शिकार किया, जिन्होंने सिंगल निकालनने के चक्कर में सूर्युकमार यादव को कैच थमा दिया। सूर्यकुमार ने डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। किंग ने 26 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 13 रन बानए। इसके बाद सुंदर ने अंतिम गेंद पर डैरेन ब्रावो को पवेलियन भेजा। वह मिडविकेट पर शॉट खेलने की कोशिश में एलबीडब्ल्यू हो गए।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 45/3 (12 ओवर)
शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी के लिए आए
किंग 13 और ब्रावो 17 रन के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। 11वें ओवर शार्दुल ठाकुर ने किया, जिसमें चार रन गए। एक रन किंग और दो ब्रावो ने बनाए। एक रन लेग बाई का गया।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 43/1 (11 ओवर)
10 ओवर का खेल हुआ पूरा
किंग और ब्रावो संभलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। किंग 12 और ब्रावो 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 39/1 (10 ओवर)
सिराज ने नौवें ओवर में दिए 4 रन
सिराज ने नौवें ओवर में चार रन दिए। ब्रैंडन किंग ने तीसरी और पांचवीं गेंद पर दो-दो रन बनाए।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 34/1 (9 ओवर)
कप्तान रोहित ने सुंदर को सौंपी गेंद
कप्तान रोहित शर्मा ने सिराज और कृष्णा के बाद वॉशिंगटन सुंदर को गेंद सौंपी। सुंदर ने नौवें ओवर में कीफायती गेंदबाजी की और महज 2 रन खर्च किए। ब्रावो ने यह दो रन बनाए।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 30/1 (8 ओवर)
सिराज ने किंग को मेडन ओवर किया
सिराज ने एक और मेडन ओवर किया है। उन्होंने सातवें ओवर में ब्रैंडन किंग को कोई रन नहीं बनाने दिया। बता दें कि सिराज ने पहला ओवर होप को मेडन फेंका था।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 28/1 (7 ओवर)
डैरेन ब्रावो ने खोले अपने हाथ
डैरेन ब्रावो ने छठे ओवर में अपने हाथ खोले। उन्होंने चौथी और छठी गेंद पर चौका मारा। ब्रावो 9 और किंग 8 के निजी स्कोर पर हैं।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 28/1 (6 ओवर)
पांच ओवर का खेल हुआ समाप्त
पांच ओवर का खेल समाप्त हो गया है। इस ओवर में सिराज ने सिर्फ एक रन दिया। किंग 8 और डैरेन ब्रावो 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 20/1 (5 ओवर)
किंग ने कृष्णा पर कवर ड्राइव मारा
किंग ने कृष्णा द्वारा डाले गए चौथे ओवर की चौथी गेंद पर बेहतरीन कवर ड्राइव मारा और गेंद को सामी रखा के पार भेजा। उन्होंने फ्रंट फुट पर आकर यह शॉट खेला।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 19/1 (4 ओवर)
सिराज ने किया शाई होप का शिकार
वेस्टइंडीज को पहला झटका शाई होप के रूप में लगा है। होप को मोहम्मद सिराज ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया। होप ने दूसरी-तीसरी गेंद पर चौका मारा और वह फिर शॉट खेलने की फिराक में थे पर गेंद बल्ले का अंदरूनी किनाकर लेकर विकेटों में घुस गई। उन्होंने 10 गेंदों में 8 रन जोड़े।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 14/1 (3 ओवर)
ब्रैंडन ने कृष्णा पर जड़ा चौका
ब्रैंडन किंग ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शानदार चौका लगाया। उन्होंने गेंद को सही तरह भांपा और फ्रंट फुट पर आकर करारा ड्राइव मारा। यह ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने डाला। उन्होंने एक वाइड गेंद भी की।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 5/0 (2 ओवर)
पारी का आगाज करने आए ब्रैंडन-होप
वेस्टइंडीज की ओर से पारी का आगाज करने के लिए ब्रैंडन किंग और शाई होप आए हैं। वहीं, भारत की तरफ से गेंदबाजी आक्रमण की कमान मोहम्मद सिराज ने संभाली। सिराज ने पहला ओवर मेडन फेंका।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज 0/0 (1 ओवर)
दीपक हुड्डा को डेब्यू का मौका
26 वर्शीय बल्लेबाज दीपक हुड्डा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया गया है। कई भारतीय खिलाड़ी कोरोना से जूझ रहे हैं, जिसके चलते युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
A look at #TeamIndia's Playing XI for the 1st ODI.
— BCCI (@BCCI) February 6, 2022
Live - https://t.co/NH3En574vl #INDvWI @Paytm pic.twitter.com/SYFrR5LZ5F
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शाई होप, शरमार्ह ब्रूक्स, डैरेन ब्रावो, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, फेबियन ऐलन, अलजारी जोसफ, अकील हुसैन, केमार रोच।
टॉस हारने के बाद पोलार्ड ने क्या कहा?
टॉस गंवाने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा कि टॉस 50-50 है। हमें परिस्थितियों का आकलन करना होगा और अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। खिलाड़ियों को अलग-अलग परिदृश्यों के अनुसार ढलना पड़ता है।
भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज का पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। एक अच्छी पिच लग रही है, जो ज्यादा नहीं बदलेगी। मैं फिर से मैदान पर आकर खुश हूं। मुझे क्रिकेट खेले हुए दो महीने हो चुके हैं। यह भारतीय क्रिकेट में एक ऐतिहासिक दिन (1000वां वनडे) है। भारतीय टीम की एक लंबी यात्रा रही है। हमने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं।
Captain @ImRo45 wins the toss and elects to bowl first in the 1st ODI against West Indies.
— BCCI (@BCCI) February 6, 2022
Live - https://t.co/VNmt1PeR9o #INDvWI pic.twitter.com/8qLvNHzX9p
अहमदाबाद में 5 बार हो चुकी है भिड़ंत
भारत और वेस्टइंडीज की टीम अहमदाबाद के मैदान पर कुल 5 बार वनडे में टकराई हैं। वेस्टइंडीज ने 4 जबकि भारत ने 1 मैच में जीत हासिल की।
भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), मयंक अग्रवाल, ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, ऋषभ पतं (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान और आवेश खान।
वेस्टइंडीज का स्क्वाड
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलेन, एन्क्रूमाह बोनर, डैरेन ब्रावो, शरमार्ह ब्रुक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अलजारी जोसफ, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, केमार रोच, रोमारियो शेफ, ओडियन स्मिथ, हेडन वाल्श जूनियर।

