IND vs SA 2nd ODI Match Highlights: दूसरे वनडे में भी टीम इंडिया को मिली हार, टेस्ट के बाद गंवाई एकदिवसीय सीरीज
IND vs SA 2nd ODI Match Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पार्ल में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में भारतीय टीम को 7 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ टीम इंडिया ने टेस्ट के बाद वनडे सीरीज भी गंवा दी है।
पार्ल: केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मैच में 7 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत(85), केएल राहुल(55) और शार्दुल ठाकुर(40*) की पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 287 रन का स्कोर खड़ा किया था।
जीत के लिए मिले 288 रन के लक्ष्य को मेजबान टीम ने 48.1 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। क्विंटन डिकॉक(78) और जानेमन मलान(91) की जीत में अहम भूमिका रही। अंत में एडेन मार्करम (36*) और रॉसी वान डर डुसें(37*) ने अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 75 गेंद में 74 रन जोड़े। इसके साथ ही टेस्ट के बाद दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है।
सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे केपटाउन में 23 जनवरी को खेला जाएगा। ये मैच अब महज औपचारिकता रह गया है।
डिकॉक-मलान ने दी शतकीय शुरुआत
क्विंटन डिकॉक और जानेमन मलान की सलामी जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका को शानदार शुरुआत दिलाई। क्विंटन डिकॉक के अपनी फेवरेट टीम के खिलाफ महज 36 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद पहले विकेट के लिए मलान के साथ शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली। हालांकि इस दौरान उन्हें ऋषभ पंत ने अश्विन की गेंद पर एक जीवनदान दिया था। वो स्टंपिंग करने से चूक गए। उनकी ये चूक टीम इंडिया को भारी पड़ गई।
शार्दुल ने किया डिकॉक का शिकार
भारतीय टीम को पहली सफलता 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिली। शार्दुल ठाकुर ने डिकॉक को फुलटॉस गेंद पर एलबीडब्लू कर दिया। डिकॉक ने 78(66) रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के जड़े। डिकॉक भारत के खिलाफ छठा शतक जड़ने से चूक गए लेकिन टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा गए।
मलान ने बावुमा के साथ संभाला मोर्चा
डिकॉक के आउट होने के बाद मलान ने 66 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर से कप्तान तेम्बा बावुमा ने उनका साथ दिया। दोनों ने 49 गेंद में दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। इसके बाद टीम को 33वें ओवर में 200 रन के पार पहुंचा दिया।
बुमराह ने मलान को शतक से रोका
इसके बाद बुमराह ने 35वें ओवर की चौथी गेंद पर जानेमन मलान को बोल्ड करके टीम को दूसरी सफलता दिलाई। मलान अपने करियर के चौथे शतक से 9 रन के अंतर से चूक गए। उन्होंने 108 गेंद में 91 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए मलान और बावुमा के बीच 76 गेंद में 80 रन की साझेदारी हुई। मलान के आउट होने के 6 गेंद बाद युजवेंद्र चहल ने कप्तान तेम्बा बावुमा का कैच अपनी गेंद पर फॉलो थ्रू में लपक लिया। बावुमा ने 36 गेंद में 35 रन की पारी खेली। यह द. अफ्रीका को लगा तीसरा झटका था।
दो विकेट जल्दी जल्दी गंवाने के बाद अफ्रीका पारी को एडेन मार्करम और पिछले मैच के हीरो रॉसी वॉन डर डुसें ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 47 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की और टीम को जीत की ओर बढ़ाया। अंत में एडेन मार्करम 36 और रॉसी वान डर डुसें 37 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की पारी का हाल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत को शिखर धवन (29) और केएल राहुल (55) ने 63 रन की साझेदारी करके दमदार शुरूआत दिलाई। एडेन मार्करम ने धवन को मगाला के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद केशव महाराज ने भारत को तगड़ा झटका दिया। उन्होंने विराट कोहली को खाता भी नहीं खोलने दिया और कवर्स में बावुमा के हाथों कैच आउट कराया।
पंत-राहुल की शतकीय साझेदारी
64/2 के स्कोर से केएल राहुल और ऋषभ पंत (85) ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 115 रन की दमदार साझेदारी की। पंत ने आक्रामक रुख अख्तियार किया और 71 गेंदों में 10 चौके व दो चौके की मदद से 85 रन बनाए। वहीं केएल राहुल ने बेहद धीमा अर्धशतक जमाया। उन्होंने 79 गेंदों में चार चौके की मदद से 55 रन बनाए। मगाला ने राहुल को डुसैन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। जल्द ही शम्सी ने पंत को मार्करम के हाथों कैच आउट कराकर भारत को फिर दबाव में ला दिया।
ठाकुर-अश्विन ने खेली दमदार पारियां
पंत और राहुल के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय टीम दोबारा दबाव में आ गई थी। तब श्रेयस अय्यर (11) और वेंकटेश अय्यर (22) कुछ खास योगदान नहीं दे सके और भारत को मुश्किल में रखते हुए पवेलियन लौटे। शम्सी ने श्रेयस को एलबीडब्ल्यू आउट किया जबकि वेंकटेश को फेहलुकवायो ने स्टंपिंग कराया। यहां से शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन ने अंतिम ओवरों में भारत को कोई नुकसान नहीं होने दिया और टीम को 287 रन के सम्मानजनक स्कोर तक भी पहुंचाया। ठाकुर ने 38 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 24 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तबरेज शम्सी ने दो जबकि एंडिल फेहलुकवायो, केशव महाराज, एडेन मार्करम व सिसांडा मगाला को एक-एक सफलता मिली।
टीम इंडिया की कोशिश सीरीज 1-1 से बराबर करने की होगी जबकि दक्षिण अफ्रीका सीरीज अपने नाम करने के इरादे से खेलेगी। टीम इंडिया की कमान केएल राहुल संभालेंगे। टेंबा बावुमा दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करेंगे। याद दिला दें कि टीम इंडिया को पहले वनडे में 31 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे में टेंबा बावुमा और रासी वान डर डुसैन के शतकों की मदद से 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 296 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 8 विकेट खोकर 265 रन बना पाई थी।
IND vs SA 2nd ODI Live Scorecard: Watch here
दोनों देशों की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11 - केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 - क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जानेमन मलान, टेंबा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रासी वान डर डुसैन, डेविड मिलर, एंडिल फेहलुकवायो, केशव महाराज, सिसांडा मगाला, लुंगी एनगीडी और तबरेज शम्सी।
भारत ने गंवाई वनडे सीरीज
जीत के लिए द. अफ्रीका को चाहिए 18 गेंद में 7 रन
जीत के लिए अब दक्षिण अफ्रीका को 18 गेंद में 7 रन और बनाने हैं। IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 281/3, 47 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
जीत के लिए द. अफ्रीका को चाहिए 24 गेंद में 12 रन
भुवी ने 46वें ओवर में केवल 4 रन दिए। ऐसे में जीत के लिए अब दक्षिण अफ्रीका को 24 गेंद में 12 रन बनाने हैं। IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 276/3, 46 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
जीत के लिए द. अफ्रीका को चाहिए 30 गेंद में 16 रन
बुमराह ने 45वें ओवर में केवल 2 रन दिए। ऐसे में जीत के लिए अब दक्षिण अफ्रीका को 30 गेंद में 16 रन बनाने हैं। IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 272/3, 45 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
जीत के लिए द.अफ्रीका को चाहिए 36 गेंद में 18 रन
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे और सीरीज में जीत के लिए द. अफ्रीकी टीम को 36 गेंद में 18 रन और बनाने हैं।
जीत से 30 रन दूर दक्षिण अफ्रीका
जीत के लिए 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए द. अफ्रीका ने 43 ओवर में 3 विकेट खोकर 258 रन बना लिए हैं। जित के लिए 42 गेंद में 30 रन और बनाने हैं।
जीत से 35 रन दूर दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत से 35 रन दूर है। 48 गेंद में उसे ये रन बनाने हैं। मार्करम 18 और डुसें 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके पास 7 विकेट शेष हैं।
द.अफ्रीका ने 37 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 217 रन
जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 ओवर में 3 विकेट के नुकसान के 217 रन बना लिए हैं। मार्करम 3 और डुसें 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 78 गेंद में 71 रन और बनाने हैं उसके पास 7 विकेट अभी शेष हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 217/3, 37 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
द.अफ्रीका ने 40 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 245 रन
जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 ओवर में 3 विकेट के नुकसान के 245 रन बना लिए हैं। मार्करम 16(14) और डुसें 117 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 60 गेंद में 43 रन और बनाने हैं उसके पास 7 विकेट अभी शेष हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 245/3, 40 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
द.अफ्रीका ने 41 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 248 रन
जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 41 ओवर में 3 विकेट के नुकसान के 248 रन बना लिए हैं। मार्करम 17(17) और डुसें 19 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 54 गेंद में 40 रन और बनाने हैं उसके पास 7 विकेट अभी शेष हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 248/3, 41 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
द.अफ्रीका ने 39 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 237 रन
जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 39 ओवर में 3 विकेट के नुकसान के 237 रन बना लिए हैं। मार्करम 9(9) और डुसें 16(15) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 66 गेंद में 51 बनाने हैं उसके पास 7 विकेट अभी शेष हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 237/3, 39 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
मार्करम और डुसें ने संभाला मोर्चा, जीत के लिए 84 गेंद में 73 रन की दरकार
जानेमन मलान और तेम्बा बावुमा के जल्दी जल्दी आउट होने के बाद एडेन मार्करम और रॉसी वान डर डुसें ने मोर्चा संभाला है। 37 ओवर में द. अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 215 रन बना लिए हैं। मार्करम 2 और डुसें 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए द. अफ्रीका को 84 गेंद में 73 रन और बनाने हैं।
भारत को चहल ने दिलाई तीसरी सफलता, कप्तान बावुमा को किया चलता
युजवेंद्र चहल ने पारी के 36वें ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान बावुमा का कैच अपनी ही गेंद पर फॉलो थ्रू मे लपका। बावुमा ने 36 गेंद में 35 रन का पारी खेली।
शतक से चूके जानेमन मलान, बुमराह का बने शिकार
जसप्रीत बुमराह ने पारी के 35वें ओवर की चौथी गेंद पर जानेमन मलान को बोल्ड करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई। मलान ने 91(108) रन की पारी खेली और इस दौरान 8 चौके और 1 छक्का जड़ा।
शतक से 9 रन दूर जानेमन मलान, जीत से 77 रन दूर द. अफ्रीका
जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 34 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के 211 रन बना लिए हैं। मलान 91(105) और बावुमा 34(33) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 77 रन 96 गेंद में बनाने हैं उसके पास 9 विकेट अभी शेष हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 197/1, 33 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
200 रन के पार पहुंचा द. अफ्रीका
जानेमन मलान के शानदार चौके की बदौलत द. अफ्रीका ने 33.2 ओवर में 200 रन पूरे कर लिए।
शतक की ओर बढ़े मलान, जीत से 91 रन दूर द. अफ्रीका
जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के 197 रन बना लिए हैं। मलान 86 (103) और बावुमा 25(30) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 91 रन 102 गेंद में बनाने हैं उसके पास 9 विकेट अभी शेष हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 197/1, 33 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
द.अफ्रीका ने 32 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 196 रन
जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 32 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के 196 रन बना लिए हैं। मलान 85 (98) और बावुमा 25(28) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 92 रन 108 गेंद में बनाने हैं उसके पास 9 विकेट अभी शेष हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 196/1, 32 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
द.अफ्रीका ने 31 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 187 रन
जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 31 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के 187 रन बना लिए हैं। मलान 79 (98) और बावुमा 22(25) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 101 रन 114 गेंद में बनाने हैं उसके पास 9 विकेट अभी शेष हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 187/1, 31 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
द.अफ्रीका ने 29 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 176 रन
जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 29 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के 176 रन बना लिए हैं। मलान 72 (89) और बावुमा 18 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 112 रन और बनाने हैं उसके पास 9 विकेट अभी शेष हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 176/1, 29 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
द.अफ्रीका ने 27 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 167 रन
जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 27 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के 167 रन बना लिए हैं। मलान 68 (82) और बावुमा 13 (14) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 121 रन और बनाने हैं उसके पास 9 विकेट अभी शेष हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 167/1, 27 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
द.अफ्रीका ने 26 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 160 रन
जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के 160 रन बना लिए हैं। मलान 66 (79) और बावुमा 12 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को 128 रन और बनाने हैं उसके पास 9 विकेट अभी शेष हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 160/1, 26 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
25 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 1 विकेट पर 153 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 25 ओवर में 1 विकेट खोकर 153 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उन्होंने 150 गेंद में 135 रन और बनाने हैं।
द.अफ्रीका ने 24 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 145 रन
जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 24 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के 145 रन बना लिए हैं। मलान 58 (72) और बावुमा 5 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 145/1, 24 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
जानेमन मलान ने पूरा किया अर्धशतक
जानेमन मलान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22वें ओवर में 66 गेंद में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके जड़े।
द.अफ्रीका ने 21 ओवर में बनाए 128/0 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 128 रन बना लिए हैं। डिकॉक 77 (63) और मलान 49 (63) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 128/0, 21 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
द.अफ्रीका ने 20 ओवर में बनाए 122/0 रन, जीत से 166 रन दूर
दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 122 रन बना लिए हैं। शार्दुल ने अपने इस ओवर में 1 रन दिए। डिकॉक 75 (61) और मलान 45 (59) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 122/0, 20 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
द.अफ्रीका ने 19 ओवर में बनाए 121/0 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 121 रन बना लिए हैं। डिकॉक 75 (59) और मलान44 (55) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 121/0, 19 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
द.अफ्रीका ने 18 ओवर में बनाए 116/0 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 116 रन बना लिए हैं। शार्दुल ने अपने पहले ओवर में 7 रन दिए। डिकॉक 72 (56) और मलान 42 (52) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 116/0, 18 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
राहुल ने शार्दुल के हाथों थमाई गेंद
टीम इंडिया में जोड़ी ब्रेकर बन चुके शार्दुल ठाकुर के हाथों में केएल राहुल ने गेंद थमाई है।
द.अफ्रीका ने 17 ओवर में बनाए 109/0 रन, चहल भी नहीं कर सके कोई कमाल
दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 109 रन बना लिए हैं। डिकॉक 67 (52) और मलान 40(50) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 109/0, 17 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
द.अफ्रीका ने 16 ओवर में बनाए 105/0 रन, भुवी की हुई जमकर धुनाई
दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 105 रन बना लिए हैं। डिकॉक 65 (50) और मलान 38(46) रन बनाकर खेल रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार ने इस ओवर में 12 रन दिए। वो चार ओवर में अबतक 40 रन लुटा चुके हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 105/0, 16 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
छक्के के साथ 100 रन के पार पहुंचा दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 15.4 ओवर में क्विंटन डिकॉक के भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ शानदार छक्के के साथ 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया।
द.अफ्रीका ने 15 ओवर में बनाए 93/0 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 93 रन बना लिए हैं। डिकॉक 58 (47) और मलान 33(43) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 93/0, 15 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
द.अफ्रीका ने 14 ओवर में बनाए 90/0 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 90 रन बना लिए हैं। डिकॉक 57 (44) और मलान 31(40) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 90/0, 14 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
13 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 81/0 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 81 रन बना लिए हैं। डिकॉक 55 (42) और मलान 24(36) रन बनाकर खेल रहे हैं। चहल अपने दूसरे ओवर में भी कोई सफलता नहीं दिला सके।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 81/0, 13 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
12 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 75/0 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 75 रन बना लिए हैं। डिकॉक 51 (39) और मलान 22(33) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 75/0, 12 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
डिकॉक ने 36 गेंद में जड़ा अर्धशतक
क्विटंन डिकॉक ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर 2 रन लेकर वनडे करियर का 27वां अर्धशतक 36 गेंद में पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े।
11 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 72/0 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 72 रन बना लिए हैं। डिकॉक 48 (35) और मलान 22(31) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 72/0, 11 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
गेंदबाजी करने आए युजवेंद्र चहल
कप्तान केएल राहुल ने बुमराह की जगह युजवेंद्र चहल के हाथ में गेंद थमाई है।
विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज, 10 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 66/0 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 66 रन बना लिए हैं। डिकॉक 46 (32) और मलान 19(28) रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी गेंद पर भारतीय टीम ने मलान के खिलाफ एलबीडब्लू का रिव्यू लिया लेकिन तीसरे अंपायर ने उसे नकार दिया।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 66/0, 10 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
अर्धशतक की ओर बढ़े डिकॉक, 9 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 59/0 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 59 रन बना लिए हैं। डिकॉक 40 (29) और मलान 18(25) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 59/0, 9 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
पंत ने छोड़ा डिकॉक की स्टंपिंग का मौका, 50 रन के पार दक्षिण अफ्रीका
ऋषभ पंत ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक को अश्विन की गेंद पर स्टंपिंग करने का आसान सा मौका छोड़ दिया। इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया। आठवें ओवर की अंतिम गेंद पर मलान के रिवर्स स्वीप पर जड़े चौके के साथ दक्षिण अफ्रीका ने पारी में अपने पचास रन भी पूरे कर लिए। IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 52/0, 8 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
दक्षिण अफ्रीका ने 7 ओवर में बनाए 41/0 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 41 रन बना लिए हैं। डिकॉक 32 (24) और मलान 8(18) रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 41/0, 7 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
अश्विन ने फेंका मेडन ओवर, दक्षिण अफ्रीका ने 6 ओवर में बनाए 38/0 रन
क्विटन डिकॉक और डेविड मलान की सधी हुई बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 38 रन बना लिए हैं। डिकॉक 31(23) और मलान 6(13) रन बनाकर खेल रहे हैं। अश्विन ने पारी के छठे ओवर में कोई रन नहीं दिया। IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 38/0, 6 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
दक्षिण अफ्रीका ने 5 ओवर में बनाए 38/0 रन
क्विटन डिकॉक और डेविड मलान की सधी हुई बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 38 रन बना लिए हैं। डिकॉक 31(23) और मलान 6(7) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 38/0, 5 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
चार ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 34/0 रन
क्विटन डिकॉक की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 34 रन बना लिए हैं। डिकॉक 29(19) और मलान 4(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 34/0, 4 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
गेंदबाजी में बदलाव, भुवी की जगह आए अश्विन
चौथे ही ओवर में कप्तान केएल राहुल ने बदलाव करते हुए रविचंद्रन अश्विन के हाथ में गेंद थमा दी है। अश्विन बांए हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ अक्सर सफल रहते हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने 3 ओवर में बनाए 28/0 रन
क्विटन डिकॉक की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 28 रन बना लिए हैं। डिकॉक 24(14) और मलान 3(4) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 28/0, 3 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
दक्षिण अफ्रीका ने 2 ओवर में बनाए 23/0 रन
क्विंडन डिकॉक और जानेमन मलान की जोड़ी ने दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए भुवनेश्वर कुमार की जमकर धुनाई की। इस ओवर में डिकॉक ने 2 चौके और एक छक्का जड़ा। ओवर में भुवी ने 16 रन दिए।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 23/0, 2 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
डिकॉक ने जड़ा शानदार छक्का
दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर क्विटन डिकॉक ने पुल करके शानदार छक्का मिड विकेट की दिशा में जड़ दिया।
दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए भुवनेश्वर कुमार
भारतीय टीम के लिए दूसरे छोर से गेंदबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए हैं।
पहले ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 7/0 रन
क्विंडन डिकॉक और जानेमन मलान की जोड़ी ने पहले ओवर में शानदार शुरुआत करते हुए बगैर किसी नुकसान के 7 रन जोड़ लिए हैं। ओवर की पांचवी गेंद पर डिकॉक ने शानदार चौका जड़ा।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: दक्षिण अफ्रीका 7/0, 1 ओवर( लक्ष्य 288 रन)
जीत के लिए 288 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा दक्षिण अफ्रीका
भारतीय टीम को 287 रन के स्कोर पर रोकने के बाद जानेमन मलान और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी दक्षिण अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत करन उतरी है। भारत के लिए गेंदबाजी का आगाजा जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं।
भारत की पारी का हाल
ऋषभ पंत (85) और केएल राहुल (55) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रखा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 287 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर 40* और रविचंद्रन अश्विन 25* रन बनाकर नाबाद रहे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत को शिखर धवन (29) और केएल राहुल (55) ने 63 रन की साझेदारी करके दमदार शुरूआत दिलाई। एडेन मार्करम ने धवन को मगाला के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद केशव महाराज ने भारत को तगड़ा झटका दिया। उन्होंने विराट कोहली को खाता भी नहीं खोलने दिया और कवर्स में बावुमा के हाथों कैच आउट कराया।
पंत-राहुल की शतकीय साझेदारी
64/2 के स्कोर से केएल राहुल और ऋषभ पंत (85) ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 115 रन की दमदार साझेदारी की। पंत ने आक्रामक रुख अख्तियार किया और 71 गेंदों में 10 चौके व दो चौके की मदद से 85 रन बनाए। वहीं केएल राहुल ने बेहद धीमा अर्धशतक जमाया। उन्होंने 79 गेंदों में चार चौके की मदद से 55 रन बनाए। मगाला ने राहुल को डुसैन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। जल्द ही शम्सी ने पंत को मार्करम के हाथों कैच आउट कराकर भारत को फिर दबाव में ला दिया।
ठाकुर-अश्विन ने खेली दमदार पारियां
पंत और राहुल के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय टीम दोबारा दबाव में आ गई थी। तब श्रेयस अय्यर (11) और वेंकटेश अय्यर (22) कुछ खास योगदान नहीं दे सके और भारत को मुश्किल में रखते हुए पवेलियन लौटे। शम्सी ने श्रेयस को एलबीडब्ल्यू आउट किया जबकि वेंकटेश को फेहलुकवायो ने स्टंपिंग कराया। यहां से शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन ने अंतिम ओवरों में भारत को कोई नुकसान नहीं होने दिया और टीम को 287 रन के सम्मानजनक स्कोर तक भी पहुंचाया। ठाकुर ने 38 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 24 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तबरेज शम्सी ने दो जबकि एंडिल फेहलुकवायो, केशव महाराज, एडेन मार्करम व सिसांडा मगाला को एक-एक सफलता मिली।
ठाकुर-अश्विन का दमदार प्रदर्शन
शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन ने अंतिम ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 287 रन बनाए। अब दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू होगी। जल्द ही आपके पास एक्शन में लौटेंगे।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 287/2, 50 ओवर
अश्विन का जबर्दस्त हिट
रविचंद्रन अश्विन ने केशव महाराज द्वारा किए पारी के 46वें ओवर की चौथी गेंद पर डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जमाया। इस ओवर में 11 रन बने। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर 263/6। शार्दुल ठाकुर 32* और रविचंद्रन अश्विन 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 263/2, 47 ओवर
ठाकुर का जोरदार प्रयास
शार्दुल ठाकुर एक छोर से अच्छे शॉट्स खेलकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। तबरेज शम्सी ने पारी का 46वां ओवर किया, जिसकी आखिरी गेंद पर ठाकुर ने एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से शानदार बाउंड्री जमाई। इसी के साथ भारत का स्कोर 250 रन के पार हुआ। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 252/6। शार्दुल ठाकुर 29* और रविचंद्रन अश्विन 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 252/2, 45 ओवर
फेहलुकवायो ने अय्यर का किया शिकार
एंडिल फेहलुकवायो ने 44वें ओवर में भारत को तगड़ा झटका दिया। फेहलुकवायो ने अय्यर को क्विंटन डी कॉक के हाथों स्टंपिंग कराया। वेंकटेश अय्यर ने 33 गेंदों में एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 239/6। रविचंद्रन अश्विन 0* और शार्दुल ठाकुर 19* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 239/2, 44 ओवर
भारत को एक बड़ी साझेदारी की दरकार
वेंकटेश अय्यर और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर जम गए हैं। दोनों की कोशिश भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की है। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 232/5। वेंकटेश अय्यर 21* और शार्दुल ठाकुर 14* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 232/2, 43 ओवर
आखिरी 10 ओवर का खेल बचा
वेंकटेश अय्यर और शार्दुल ठाकुर क्रीज पर जमने का प्रयास कर रहे हैं। 40 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। भारत का स्कोर 217/5। शार्दुल ठाकुर 5* और वेंकटेश अय्यर 15* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 217/2, 40 ओवर
शम्सी ने अय्यर का किया शिकार
तबरेज शम्सी ने 37वें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर को एलबीडब्ल्यू आउट करके भारत को पांचवां झटका दिया। श्रेयस अय्यर ने 14 गेंदों में 11 रन बनाए। श्रेयस अय्यर की जगह शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी करने आए। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 207/5। वेंकटेश अय्यर 11* और शार्दुल ठाकुर 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 207/2, 37 ओवर
अय्यरों पर पारी संवारने की जिम्मेदारी
श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर भारतीय पारी को संवारने में जुट गए हैं। 36 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। वेंकटेश अय्यर ने मगाला की आखिरी गेंद पर लंबा छक्का जमाया। इस ओवर में 12 रन बने। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 203/4। वेंकटेश अय्यर 10* और श्रेयस अय्यर 9* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 203/2, 36 ओवर
ऋषभ पंत शतक चूके
तबरेज शम्सी ने 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत की पारी का अंत किया। शम्सी ने फुल लेंथ की गेंद डाली, जिस पर पंत ने लांग ऑन की दिशा में शॉट जमाया। वहां मौजूद एडेन मार्करम ने दौड़कर आगे की तरफ डाइव लगाई और शानदार कैच लपका। ऋषभ पंत ने 71 गेंदों में 10 चौके और दो छक्के की मदद से 85 रन बनाए। 33 ओवर में भारत का स्कोर 186/4। वेंकटेश अय्यर 1* और श्रेयस अय्यर 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 186/2, 33 ओवर
केएल राहुल 55 रन बनाकर आउट
केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच 115 रन की साझेदारी रुक गई है। सिसांडा मगाला ने पारी के 32वें ओवर की पहली गेंद पर राहुल को लेग साइड में रासी वान डर डुसैन के हाथों कैच आउट कराया। मगाला ने फुल लेंथ की गेंद डाली, जिस पर राहुल ने फ्लिक किया और डुसैन ने बाएं ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। केएल राहुल ने 79 गेंदों में चार चौके की मदद से 55 रन बनाए। राहुल के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 183/3। ऋषभ पंत 84* और श्रेयस अय्यर 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 183/2, 32 ओवर
केएल राहुल का अर्धशतक
केएल राहुल ने फेहलुकवायो द्वारा किए पारी के 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर कवर की दिशा में एक रन लेकर अपना पचासा पूरा किया। उन्होंने 71 गेंदों में 4 चौके की मदद से अर्धशतक जमाया। इसी के साथ राहुल और पंत के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हुई। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 167/2। केएल राहुल 51* और ऋषभ पंत 75* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 167/2, 29 ओवर
पंत के आक्रमक तेवर से प्रोटियाज पस्त
ऋषभ पंत की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम। तबरेज शम्सी द्वारा किए पारी के 28वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लेग साइड में शानदार चौका जमाया। ओवर की आखिरी गेंद पर पंत आगे बढ़े और लांग ऑन के ऊपर से छक्का जमाया। इस ओवर में 12 रन बने। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 162/2। ऋषभ पंत 73* और केएल राहुल 48* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 162/2, 28 ओवर
भारत 150 रन के पार
एंडिल फेहलुकवायो ने पारी का 27वां ओवर बेहद कसा हुआ डाला। अच्छी लय हासिल कर चुके ऋषभ पंत और केएल राहुल को उन्होंने बाउंड्री नहीं जमाने दी और पूरे ओवर में केवल दो रन दिए। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 150/2। केएल राहुल 47* और ऋषभ पंत 62* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 150/2, 27 ओवर
पंत का तेजतर्रार अर्धशतक
ऋषभ पंत ने 43 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। पंत ने फेहलुकवायो द्वारा किए पारी के 25वें ओवर की पहली गेंद पर कवर की दिशा में एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। फिर तीसरी गेंद पर पंत ने शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 141/2। केएल राहुल 45* और ऋषभ पंत 55* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 141/2, 25 ओवर
पंत ने शम्सी की जमकर की धुनाई
ऋषभ पंत ने पारी का 24वां ओवर करने आए तबरेज शम्सी का स्वागत स्वीप शॉट के जरिये बाउंड्री जमाकर किया। अगली ही गेंद पर पंत ने एक और खूबसूरत चौका जमाया। शम्सी ने फुल लेंथ की गेंद डाली, जिस पर पंत ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में दमदार बाउंड्री जमाई। दो बैक टू बैक बाउंड्री। तीसरी गेंद खाली गई। मगर चौथी गेंद पर पंत ने थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। बेहतरीन ओवर बीता। पंत औ राहुल ने भारत को खराब शुरूआत से उबार लिया है। इस ओवर में 13 रन बने। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 133/2। ऋषभ पंत 49* और केएल राहुल 43* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 133/2, 24 ओवर
मार्करम का शानदार ओवर
एडेन मार्करम ने साउथ अफ्रीका के लिए पारी का 22वां ओवर अच्छा किया, लेकिन आखिरी गेंद पर पंत बाउंड्री निकालने में कामयाब हो गए। मार्करम ने आखिरी गेंद लेग साइड में डाली, जिस पर पंत ने फाइन शॉट खेलकर चार रन बटोरे। इस ओवर में चार रन बने। 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 115/2। ऋषभ पंत 34* और केएल राहुल 41* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 115/2, 22 ओवर
मार्करम की हुई धुनाई
एडेन मार्करम अब तक काफी कसी हुई गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन पंत ने प्वाइंट के पास से दमदार चौका जमा दिया। मार्करम के ओवर में 9 रन बने। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 108/2। ऋषभ पंत 27* और केएल राहुल 41* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 108/2, 20 ओवर
भारतीय टीम वापसी करते हुए
ऋषभ पंत और केएल राहुल ने बाउंड्री जमाकर भारतीय टीम की वापसी कराई है। पंत और राहुल ने महाराज के ओवर में 9 रन बटोरे। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 99/2। केएल राहुल 39* और ऋषभ पंत 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 99/2, 19 ओवर
पंत-राहुल ने जमाई बाउंड्री
आखिरकार, ऋषभ पंत ने बाउंड्री का सूखा खत्म किया। केशव महाराज द्वारा किए पारी के 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्का जमाया। फिर राहुल ने आखिरी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 11 रन बने। भारत को मिली कुछ राहत। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 83/2। केएल राहुल 32* और ऋषभ पंत 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 83/2, 17 ओवर
भारतीय बल्लेबाज बाउंड्री को तरसे
टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर इस समय दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर्स पूरी तरह हावी हैं। पिछले छह ओवर में भारतीय बल्लेबाज एक भी बाउंड्री नहीं जमा सके हैं। मार्करम ने पारी का 16वां ओवर डाला, जिसमें केवल दो रन बने। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 72/2। ऋषभ पंत 4* और केएल राहुल 28* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 72/2, 16 ओवर
स्पिनर्स ने बनाया भारत पर दबाव
दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर्स ने भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाया है। पिछले कुछ ओवरों से भारतीय बल्लेबाज बाउंड्री जमाने के लिए प्रयासरत हैं। पिछले पांच ओवर में भारतीय बल्लेबाज केवल 13 रन बना पाए हैं। 15वें ओवर में पांच रन बने। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 70/2। केएल राहुल 27* और ऋषभ पंत 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 70/2, 15 ओवर
मुश्किल में भारत
केशव महाराज ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर भारतीय फैंस को निराश कर दिया। महाराज की गेंद पर कोहली ने कवर्स में आसान कैच थमा दिया। वह बिना खाता खोले आउट हुए। बावुमा ने कवर्स में उनका आसान कैच लपका। टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोहली ने 5 गेंदों का सामना किया। कोहली के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 64/2। केएल राहुल 24* और ऋषभ पंत 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 64/2, 13 ओवर
मार्करम ने दिलाई सफलता
आखिरकार दक्षिण अफ्रीका को जिसकी दरकार थी, वो 12वें ओवर में पूरी हुई। एडेन मार्करम ने शिखर धवन को डीप मिडविकेट में सिसांडा मगाला के हाथों कैच आउट कराया। मार्करम ने ऊपर गेंद डाली, जिस पर धवन स्लॉग स्वीप शॉट खेलने गए और बल्ले के बीच भाग से शॉट खेला। मगाला तुरंत अपने दाएं ओर गए और दोनों हाथों से कैच लपका। शिखर धवन ने 38 गेंदों में 5 चौके की मदद से 29 रन बनाए। धवन के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए। इस ओवर में कुल 5 रन बने। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 63/1। विराट कोहली 0* और केएल राहुल 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 63/1, 12 ओवर
मार्करम का बेहतरीन ओवर
एडेन मार्करम ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और लगातार दूसरा किफायती ओवर डाला। मार्करम के ओवर में केवल 2 रन बने। इसी के साथ पावरप्ले समाप्त। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 57/0। शिखर धवन 25* और केएल राहुल 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 57/0, 10 ओवर
राहुल का लाजवाब शॉट
लुंगी एनगिडी ने अपने स्पेल का पांचवां ओवर डाला। दूसरी गेंद पर राहुल ने आगे आकर ड्राइव खेली। दक्षिण अफ्रीका की फील्डिंग थोड़ी धीमी नजर आई, लेकिन इस शॉट को देखकर मजा आ गया। इस ओवर में 6 रन बने। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 55/0। शिखर धवन 24* और केएल राहुल 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 55/0, 9 ओवर
एडेन मार्करम गेंदबाजी करने आए
दक्षिण अफ्रीका ने अपने गेंदबाजी आक्रमण में पहला बदलाव किया है। सिसांडा मगाला अपनी लय खोजते हुए नजर आ रहे थे, जिसको ध्यान में रखते हुए बावुमा ने परिवर्तन किया। मार्करम ने अपने स्पेल की शानदार शुरूआत करते हुए ओवर में केवल 4 रन दिए। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/0। शिखर धवन 24* और केएल राहुल 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 49/0, 8 ओवर
एनगिडी का शानदार ओवर
लुंगी एनगिडी ने अपने स्पेल का चौथा ओवर शानदार किया। इस ओवर में उन्होंने दोनों बल्लेबाजों को बाउंड्री नहीं जमाने दी। दक्षिण अफ्रीका को पहले विकेट की तलाश है। वही राहुल-धवन बड़ी साझेदारी करने की फिराक में नजर आ रहे हैं। इस ओवर में केवल 3 रन बने। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 45/0। शिखर धवन 22* और केएल राहुल 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 45/0, 7 ओवर
मगाला अपनी लय खोजते हुए
सिसांडा मगाला खासे महंगे साबित हो रहे हैं। ओवर की पांचवीं गेंद वाइड डाली, जो बाउंड्री लाइन के पार चली गई। इसके अलावा ओवर में चार सिंगल भी बने। इस तरह इस ओवर में कुल 9 रन बने। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 42/0। शिखर धवन 19* और केएल राहुल 12* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 42/0, 6 ओवर
धवन की खूबसूरत बाउंड्री
शिखर धवन ने लुंगी एनगिडी द्वारा किए पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर कवर्स की दिशा में शानदार चौका जमाया। बहुत ही आकर्षक स्ट्रोक। इस ओवर में 7 रन बने। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 33/0। शिखर धवन 17* और केएल राहुल 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत 33/0, 5 ओवर
राहुल ने खोले हाथ
केएल राहुल ने सिसांडा मगाला द्वारा किए चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर बेहतरीन चौका जमाया। हालांकि, इसके बाद मगाला ने दमदार वापसी की और पूरे ओवर में केवल आगे केवल एक रन दिया। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 26/0। केएल राहुल 8* और शिखर धवन 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 26/0, 4 ओवर
धवन का जलवा
शिखर धवन इस समय शानदार लय में नजर आ रहे हैं। लुंगी एनगिडी ने पारी के तीसरे ओवर की पहली पांच गेंदें शानदार डाली और कोई रन नहीं दिया। मगर आखिरी गेंद पर कवर्स की दिशा में धवन ने चौका जमा दिया। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 21/0। शिखर धवन 12* और केएल राहुल 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: 21/0, 3 ओवर
मगाला का बेहद महंगा ओवर
सिसांडा मगाला ने पारी का दूसरा ओवर किया और वो खर्चीले साबित हुए। धवन ने ओवर की दूसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में खूबसूरत चौका जमाकर अपना खाता खोला। फिर मगाला ने एक वाइड पर चार रन देकर अपने स्पेल की शुरूआत बिगाड़ ली। आखिरी गेंद पर धवन ने स्क्वायर लेग की दिशा में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 15 रन बने। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 16/0। शिखर धवन 8* और केएल राहुल 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत का स्कोर 16/0, 2 ओवर
भारत की पारी शुरू
लुंगी एनगिडी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए पारी का पहला ओवर किया और राहुल को रन बनाने का मौका नहीं दिया। आखिरी गेंद पर राहुल ने थर्डमैन की दिशा में कट शॉट खेलकर खाता खोला। इस ओवर की सभी गेंदों का सामना राहुल ने किया। 1 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 1/0। केएल राहुल 1* और शिखर धवन 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
IND vs SA, 2nd Odi Live Score: भारत का स्कोर 1/0, 1 ओवर
शिखर धवन ने मैच से पहले क्या कहा?
शिखर धवन ने मैच से पहले कहा, 'भारतीय टीम में लौटकर अच्छा महसूस हो रहा है और करीब पांच-छह महीने बाद आते ही रन बनाने से विश्वास बढ़ा। यह ज्यादा एशियाई विकेट जैसा है, जहां उछाल कम है। अफ्रीकी विकेट जैसा नहीं। उसी समय, यहां टर्न भी मौजूद है। तो हमें पता है कि साझेदारी बनाकर मैच को गहराई में लेकर जाना होगा क्योंकि नए बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होने वाला है। बीच के ओवरों में विकेट निकालना महत्वपूर्ण है। हमने शुरूआत में विकेट निकाले, लेकिन बीच के ओवरों में ऐसा नहीं कर पाए थे। मगर इससे सबक मिला। आप नए आईडिया और योजना के साथ आते हो। हर कोई आज देखेगा कि हमारी नई योजना और रणनीति होगी। किसी भी तरह का मैच हो, बेसिक्स वही रहते हैं। साझेदारी बनाओ और मैच को आगे लेकर जाओ।'
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत - केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।
दक्षिण अफ्रीका - क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जानेमन मलान, टेंबा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रासी वान डर डुसैन, डेविड मिलर, एंडिल फेहलुकवायो, केशव महाराज, सिसांडा मगाला, लुंगी एनगीडी और तबरेज शम्सी।
भारत बना टॉस का बॉस
भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने शुक्रवार को दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका में मार्को जानसेन की जगह सिसांडा मगाला को शामिल किया गया है।
IND vs SA Live Score: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच का प्रीव्यू
भारत और दक्षिण अफ्रीका की शुक्रवार को दूसरे वनडे में टक्कर होगी, मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा:
IND vs SA Live Score: बोलैंड पार्क की पिच
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम शुक्रवार को दूसरे वनडे मैच में टकराएंगी।
IND vs SA Live Score: दूसरे वनडे में संभावित प्लेइंग 11
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज पार्ल में तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे खेला जाएगा। केएल राहुल पहले वनडे की हार से सबक लेकर दूसरे मैच में अपनी प्लेइंग 11 में करेंगे ये बदलाव। देखना दिलचस्प होगा।
इंडिया महाराजास की शानदार जीत
लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया महाराजास और एशिया लायंस के बीच पहला मैच खेला गया। पठान बंधु (यूसुफ और इरफान) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंडिया महाराज ने 6 विकेट से मैच जीता।

