IND vs PAK T20 Highlights: भारत ने किया पाकिस्तान से हिसाब चुकता, रोहित ब्रिगेड का एशिया कप में रोमांचक आगाज
Asia Cup 2022, India vs Pakistan T20 Match Highlights: भारत ने रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। भारत को 148 रन का लक्ष्य मिला था।
भारत ने एशिया कप 2022 में रोमांचक आगाज किया है। भारत ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की। पाकिस्तान ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 148 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान से पिछले साल टी20 विश्व कप में मिली हार का हिसाब चुकता कर लिया है। भारत को तब दुबई के मैदान पर पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था।
ऐसा रहा भारतीय पार पारी का हाल
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल बिना खाता खोले पहले ओवर में विकेट गंवा बैठे। उन्हें डेब्यूटेंट नसीम शाह ने बोल्ड किया। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 49 रन की अहम साझेदारी की। हालांकि, रोहित लय में नजर नहीं आए और 18 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक छक्का लगाया। रोहित को आठवें ओवर में मोहम्मद नवाज ने इफ्तिखार अहमद के हाथों लपकवाया।
भारत का तीसरा विकेट विराट कोहली के तौर पर गिरा, जो 10वें ओवर में पवेलियन लौटे। उन्हें भी नवाजा ने इफ्तिखार के हाथों कैच कराया। कोहली ने 34 गेंदों में 35 रन जुटाए। उन्होंने 3 चौके और 1 सिक्स जड़ा। रवींद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव ने चौथे विकेट के लिए 36 रन की पार्टनरशिप की। यह साझेदारी नसीम ने 15वें ओवर में सूर्यकुमार को बोल्ड कर तोड़ी। उन्होंने 18 गेंदों में 18 रन बनाए। उन्होंने एक चौका मारा।
हार्दिक पांड्या ने लगाया विजयी छक्का
वहीं, भारत को पांचवां झटका जडेजा के रूप में 20वें ओवर की पहली गेंद पर लगा, जिन्हें नवाज ने बोल्ड किया। उन्होंने 29 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 35 रन की पारी खेली। जडेजा ने हार्दिक पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 रन की दमदार साझेदारी की। जडेजा के जाने के बाद पांड्या ने भारत की जीत की नैया पार लगाई। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन की जरूरत थी। पांड्या ने छक्का लगाकर विजय दिलाई। पांड्या ने 17 गेंदों में नाबाद 33 रन जुटाए। उन्होंने 4 चौके और 1 सिक्स ठोका। दिनेश कार्तिक 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
पाकिस्तान टीम 19.5 ओवर में हुई ढेर
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। हार्दिश पांड्या ने तीन और अर्शदीप सिंह दो विकेट झटके। आवेश खान को एक सफलता मिली। पाकिस्तान ने निराशाजनक आगाज किया और 15 के कुल स्कोर पर पहला विकेट खो दिया। कप्तान बाबर आजम तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। उन्होंने अर्शदीप सिंह को कैच थमाया। बाबर ने 9 गेंदों में 10 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके लगाए। पाकिस्तान को दूसरा झटका फखर जमान के रूप में लगा, जिन्हें आवेश खान ने छठे ओवर में पवेलियन भेजा। उन्होंने विकेटकीपर कार्तिक कैच थमाने से पहले 6 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 10 रन जुटाए। उन्होंने ओपनर मोहम्मद रिजवान के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 रन जोड़े।
रिजवान और इफ्तिखार ने 45 रन जोड़े
यहां से रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने पाकिस्तान की पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। यह पार्टनरशिप इफ्तिखार के 13वें ओवर में आउट होने पर टूटी। उन्होंने हार्दिक पांड्या की गेंद पर कार्तिक को कैच थमाया। इफ्तिखार ने 22 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली। इसके बाद हार्दिक ने 15वें ओवर में दो विकेट झटके दिए। उन्होंने पहली गेंद पर रिजवान को आवेश के हाथों लपकवाया। रिजवान ने 42 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के के दम पर 43 रन जुटाए। हार्दिक ने ओवर की चौथी गेंद पर खुशदिल शाह (2) को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया।
भुवनेश्वर ने एक ओवर में किए दो शिकार
पाकिस्तान का छठा विकेट आसिफ अली के तौर पर गिरा। उन्हें भुवनेश्वर ने 17वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। वह सिक्स मारने के चक्कर में सूर्यकुमार यादव को कैच दे बैठे। अर्शदीप ने 18वें ओवर में मोहम्मद नवाज को अपना शिकार बनाया। नवाज ने कट शॉट खेलने की फिराक में कार्तिक को कैच थमाया। उन्होंने 3 गेंदों में 1 रन बनाया। भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में दो शिकार किए। उन्होंने दूसरी गेंद पर शादाब खान (10) और तीसरी गेंद पर नसीम शाह (0) को एलबीडब्ल्यू किया। अर्शदीप ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शाहनवाज दहानी को बोल्ड कर पाकिस्तान की पारी को समेट दिया। दहानी ने 6 गेंदों में 2 छक्कों के जरिए 16 रन जुटाए। हारिस रऊफ 7 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
टी20 में आपसी मुकाबलों में ऐसा है रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 10 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 8 में भारत और 2 में पाकिस्तान विजयी रहा है। अगर एशिया कप में दोनों के बीच हुए मुकाबलों पर नजर डालें तो वहां भी भारत का पलड़ा भारी रहा है। एशिया कप में दोनों के बीच अभी तक कुल 15 मैच खेले गए हैं। इस दौरान 9 में भारत और 5 में पाकिस्तान को जीत मिली। साल 1997 में दोनों के बीच खेला मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ था।
India vs Pakistan Playing 11
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।
भारत ने पाकिस्तान को दी मात
भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी है। हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद नवाज के खिलाफ विजयी छक्का लगाया। हार्दिक ने 17 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए। वहीं, दिनेश कार्तिक 1 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें कि नवाज ने रवींद्र जडेजा (29 गेंदों में 35) को आखिरी ओवर की पहली गेंद बोल्ड कर भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थीं। हालांकि, हार्दिक ने संयम बरता और मौका मिलता ही सिक्स ठोक दिया।
19.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 148/5, वाइड-9, लेग बाई-5 रन।
भारत को 7 रन की जरूरत
IND vs PAK T20 Live Score: हारिस रऊफ ने 19वें ओवर में 14 रन दिए। हार्दिक ने तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर चौका ठोका। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन की जरूरत है।
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 141/4, वाइड-9, लेग बाई-5 रन। रवींद्र जडेजा 35* और हार्दिक पांड्या 27* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम को 21 रन चाहिए
IND vs PAK T20 Live Score: नसीम शाह ने 18वें ओवर में 11 रन दिए। जडेजा ने दो शानदार शॉट लगाए। उन्होंने पहली गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर सिक्स जमाया। भारत को अब जीत के लिए 12 गेंदों में 21 रन की दरकार है।
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127/4, वाइड-9, लेग बाई-5 रन। रवींद्र जडेजा 34* और हार्दिक पांड्या 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत को 32 रन की दरकार
IND vs PAK T20 Live Score: रऊफ ने 17वें ओवर में 9 रन दिए। उन्होंने तीन वाइड और एक लेग बाई दिया। पांड्या ने तीन और जडेजा ने 2 रन जुटाए। भारत को अब जीत के लिए 18 गेंदों में 32 रन चाहिए।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 116/4, वाइड-8, लेग बाई-5 रन। रवींद्र जडेजा 24* और हार्दिक पांड्या 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत को 41 रन की जरूरत
IND vs PAK T20 Live Score: दहानी ने 16वें ओवर में 10 रन दिए, जिसमें 3 वाइड के रन आए। वहीं, पांड्या ने चार और जडेजा ने तीन रन बनाए। भारत को अब जीत के लिए 24 गेंदों में 41 रन की जरूरत है।
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 107/4, वाइड-5, लेग बाई-4 रन। रवींद्र जडेजा 22* और हार्दिक पांड्या 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव हुए बोल्ड
IND vs PAK T20 Live Score: भारत को चौथा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है। कोहली के जाने के बाद बैटिंग के लिए आए सूर्यकुमार ने 18 गेंदों में 1 चौके की मदद से 18 रन की पारी खेली। उन्हें नसीम शाह ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया। वह ऑफ स्टंप के पर आई गेंद पर जोरदार शॉट मारने की कोशिश में थे मगर उनका स्टंप उखड़ गया। उन्होंने चौथे विकेट के लिए जडेजा के संग 36 रन की साझेदारी की।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 97/4, वाइड-2, लेग बाई-4 रन। रवींद्र जडेजा 19* और हार्दिक पांड्या 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दहानी ने खर्च किए 6 रन
IND vs PAK T20 Live Score: दहानी ने 14वें ओवर में नपी-तुली गेंदबाजी की और 6 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड शामिल है। वहीं, सूर्यकुमार ने तीन और जडेजा ने 2 रन जुटाए।
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 89/3, वाइड-2, लेग बाई-4 रन। रवींद्र जडेजा 18* और सूर्यकुमार यादव 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शादाब खान का स्पेल हुआ खत्म
IND vs PAK T20 Live Score: स्पिनर शादाप खान का चार ओवर का स्पेल खत्म हो गया है। उन्होंने इस दौरान 19 रन दिए और कोई विकेट नहीं चटकाया। उन्होंने 13वें ओवर में 6 रन खर्च किए। सूर्यकुमार ने 5 और जडेदा ने एक रन बनाया।
13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 83/3, वाइड-1, लेग बाई-4 रन। रवींद्र जडेजा 16* और सूर्यकुमार यादव 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रवींद्र जडेजा ने ठोका फॉर
IND vs PAK T20 Live Score: मोहम्मद नवाज ने 12वें ओवर में 8 रन खर्च किए। जडेजा ने तीसरी गेंद पर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। उन्होंने फुलर गेंद पर चहलकदमी करते हुए सामने की दिशा में चौका मारा।
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 77/3, वाइड-1, लेग बाई-4 रन। रवींद्र जडेजा 15* और सूर्यकुमार यादव 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव ने लगाया चौका
IND vs PAK T20 Live Score: शादाब खान ने 11वें ओवर में 7 रन खर्च किए। सूर्यकुमार ने चौथी गेंद पर शानदार चौका लगाया। उन्होंने स्वीप शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल की।
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 69/3, वाइड-1, लेग बाई-4 रन। रवींद्र जडेजा 8* और सूर्यकुमार यादव 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
विराट कोहली भी लौटे पवेलियन
IND vs PAK T20 Live Score: भारत को एक और बड़ा झटका लगा है। टिककर बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें नवाज ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर अपने जाल में फंसाया। कोहली कदमों का इस्तेमाल करते हुए सिक्स लगाने की फिराक में थे और लॉन्ग ऑफ पर इफ्तिखार को कैच थमा बैठे। उन्होंने 34 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के के जरिए 35 रन की पारी खेली।
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 62/3, वाइड-1, लेग बाई-4 रन। रवींद्र जडेजा 8* और सूर्यकुमार यादव 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
शाबाद खान ने दिए 3 रन
IND vs PAK T20 Live Score: रोहित के विकेट गिरने का असर शादाब द्वारा डाले गए नौवें ओवर में नजर आया। भारत को सिर्फ 3 रन मिले। कोहली ने दो और जडेजा ने एक रन बनाया।
9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/2, वाइड-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 34* और रवींद्र जडेजा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा बने नवाज का शिकार
IND vs PAK T20 Live Score: भारत को दूसरा झटका रोहित शर्मा के तौर पर लगा है। रोहित 18 गेंदों में 12 रन बनाने के बाद आठवें में मोहम्मद नवाज का शिकार बन गए। वह चौथी गेंद पर सिक्स जड़ने के बाद छठी गेंद पर भी बड़ा शॉट लगाना चाहते थे और लांग ऑफ पर इफ्तिखार अहमद के हाथों लपके गए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए कोहली के साथ 49 रन की पार्टनरशिप की।
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50/2, वाइड-1, लेग बाई-4 रन। विराट कोहली 33* और रवींद्र जडेजा 0* क्रीज पर हैं।
शादाब ने किफायती ओवर डाला
IND vs PAK T20 Live Score: कप्तान बाबर ने सातवें ओवर में स्पिनर शादाब खान को गेंद थमाई, जिसमें उन्होंने किफायती गेंदबाजी की। शादाब ने केवल 3 रन दिए। कोहली ने दो और रोहित ने एक सिंगल निकाला।
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 41/1, वाइड-1, लेग बाई-4 रन। रोहित शर्मा 5* और विराट कोहली 30* क्रीज पर हैं।
पहला पावर प्ले हुआ समाप्त
IND vs PAK T20 Live Score: पहला पावर प्ले समाप्त हो गया है और भारत शुरुआती झटके से काफी हद तक उबर चुका है। छठा ओवर रऊफ ने किया और 9 रन खर्च किए। कोहली ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया जबकि चौथी गेंद पर लेग बाई के चार रन आए।
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 38/1, वाइड-1, लेग बाई-4 रन। रोहित शर्मा 4* और विराट कोहली 29* क्रीज पर हैं।
कोहली ने दहानी पर जड़ा फॉर
IND vs PAK T20 Live Score: कोहली ने पांचवां ओवर करने आए दहानी के विरुद्ध फिर अपने हाथ खोले। उन्होंने पांचवें स्टंप पर आई गुड लेंथ पर पैर निकलकर ड्राइव मारा और डीप प्वाइंट की दिशा में चौका हासिल किया।
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 29/1, वाइड-1 रन। रोहित शर्मा 4* और विराट कोहली 24* क्रीज पर हैं।
कोहली को मिला किस्मत का सिक्स
IND vs PAK T20 Live Score: पाकिस्तान के लिए चौथा ओवर हारिस रऊफ ने किया। उन्होंने 8 रन दिए। कोहली को पांचवीं गेंद पर किस्मत का सिक्स मिला। दरअसल, कोहली बाउंसर पर पुल करना चाहते थे लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर रिजवान के सिर के ऊपर से बाउंड्री के पार चली गई।
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 23/1, वाइड-1 रन। रोहित शर्मा 3* और विराट कोहली 19* क्रीज पर हैं।
नसीम शाह ने खर्च किए 5 रन
IND vs PAK T20 Live Score: पहले ओवर में तीन रन देने वाले नसीम शाह ने तीसरे ओवर में 5 रन खर्च किए। कोहली ने डबल के अलावा दो सिंगल निकाले। रोहित ने एक रन जुटाया।
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 15/1, वाइड-1 रन। रोहित शर्मा 2* और विराट कोहली 12* क्रीज पर हैं।
विराट कोहली ने खोले अपने हाथ
IND vs PAK T20 Live Score: कोहली ने दूसरा ओवर करने आए शाहनवाज दहानी के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने शुरुआत तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया और चौथी गेंद पर डबल लिया। इसके बाद कोहली ने पांचवीं गेंद पर शानदार पुल शॉट खेलकर चौका बटोरा।
2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 10/1, वाइड-1 रन। रोहित शर्मा 1* और विराट कोहली 8* क्रीज पर हैं।
भारती की खराब शुरुआत, राहुल बोल्ड
IND vs PAK T20 Live Score: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शुरुआत खराब की है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पहले ओवर की दूसरी गेंद पर डेब्यूटेंट नसीम शाह का शिकार बन गए। राहुल सही से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद उनके बल्ले काअंदरूनी किनारा लेकर विकेटों में घुस गई। उनका खाता भी नहीं खुला।
1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3/1, वाइड-1 रन। रोहित शर्मा 1* और विराट कोहली 1* क्रीज पर हैं।
भारत को मिला 148 का टारगेट
IND vs PAK T20 Live Score: पाकिस्तान ने भारत को 148 रन का टारगेट दिया है। भारत के लिए अंतिम ओवर गेंदबाजी के लिए आए अर्शदीप सिंह आए। उन्होंने शाहनवाज दहानी को बोल्ड कर पाकिस्तान की पारी को समेटा। दहानी ने 6 गेंदों में 2 छक्कों के जरिए 16 रन जुटाए। हारिस रऊफ 7 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
19.5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 147/10, वाइड-4, बाई-1 रन।
भुवनेश्वर कुमार ने किए दो शिकार
IND vs PAK T20 Live Score: भुवनेश्वर ने 19वें ओवर में दो शिकार किए। उन्होंने दूसरी गेंद पर शादाब खान (10) और तीसरी गेंद पर नसीम शाह (0) को एलबीडब्ल्यू किया। भुवी की पहली गेंद पर चौका और अलावा पांचवीं गेंद पर सिक्स पड़ा। सिक्स दहानी ने मारा।
19 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 136/9, वाइड-4, बाई-1 रन। हारिस रऊफ 10* और शाहनवाज दहानी 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
मोहम्मद नवाज 1 रन बनाकर आउट
IND vs PAK T20 Live Score: पाकिस्तान को सातवां झटका मोहम्मद नवाज के रूप में लगा है। नवाज को अर्शदीप ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर कार्तिक के हाथों लपकवाया। नवाज कट शॉट खेलने की कोशिस में थे। उन्होंने 3 गेंदों में 1 रन बनाया।
18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 124/7, वाइड-4, बाई-1 रन। शादाब खान 6* और हारिस रऊफ 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आसिफ अली की पारी का अंत
IND vs PAK T20 Live Score: भारत को छठी सफलता भुवनेश्वर कुमार ने दिलाई है। उन्होंने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर आसिफ अली को अपने जाल में फंसाया। आसिफ बड़ा शॉट जमाने के चक्कर में लांग ऑफ पर सूर्यकुमार यादव के हाथों लपके गए। उन्होंने 7 गेंदों में 9 रन बनाए।
17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 114/6, वाइड-4, बाई-1 रन। शादाब खान 6* और मोहम्मद नवाज 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
चहल का स्पेल हुआ समाप्त
IND vs PAK T20 Live Score: चहल ने अपने स्पेल के चौथे और आखिरी ओवर में 8 रन दिए। आसिफ ने दौड़कर 6 रन बटोरे जबकि शादाब ने 2 रन बनाए।
16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 111/5, वाइड-4, बाई-1 रन। आसिफ अली 9* और शादाब खान 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
रिजवान-खुशदिल लौटे पवेलियन
IND vs PAK T20 Live Score: हार्दिक ने 15वें ओवर में पाकिस्तान को दो झटके दिए। उन्होंने पहली गेंद पर मोहम्मद रिजवान को पवेलियन भेजा। रिजवा ने थर्डमैन पर आवेश खान को कैच थमाया। उन्होंने 42 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के के दम पर 43 रन की पारी खेली। हार्दिक ने ओवर की चौथी गेंद पर खुशदिल शाह का शिकार किया। उन्होंने डीप प्वाइंट पर रवींद्र जडेजा के कैच दिया। खुशदिल ने 7 गेंदों में केवल 2 रन बनाए।
15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 103/5, वाइड-4, बाई-1 रन। आसिफ अली 2* और शादाब खान 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
फिर गेंदबाजी के लिए आवेश खान
IND vs PAK T20 Live Score: कप्तान रोहित ने 14वें ओवर में आवेश खान को गेंथ थमाई। उन्होंने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में 6 रन दिए। रिजवान ने चौथी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर चौका मारा।
14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 96/3, वाइड-2, बाई-1 रन। मोहम्मद रिजवान 43* और खुशदिल शाह 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हार्दिक ने इफ्तिखार को भेजा पवेलियन
IND vs PAK T20 Live Score: हार्दिक ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने 13वें ओवर की पहली गेंद पर इफ्तिखार अहद को अपना शिकार बनाया। इफ्तिखार बाउंसर पर पुल करने के प्रयास में थे मगर गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनाकर लेकर खड़ी हो गई। ऐसे में विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने कैच लपक लिया। इफ्तिखार ने 22 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए रिजवान के साथ 45 रन की साझेदारी की।
13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 90/3, वाइड-2, बाई-1 रन। मोहम्मद रिजवान 38* और खुशदिल शाह 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
इफ्तिखार अहमद को मिला जीवनदान
IND vs PAK T20 Live Score: चहल ने 12वें ओवर में 11 रन दिए। इफ्तिखार अहमद ने चौथी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से सिक्स मारा। वहीं, इफ्तिखार को पांचवीं गेंद पर जीवनदान मिला। उन्होंने सामने की दिश में शॉट जड़ा लेकिन चहल ने कॉट एंड बोल्ड का मौका गंवा दिया।
12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 87/2, वाइड-2, बाई-1 रन। मोहम्मद रिजवान 36* और इफ्तिखार अहमद 28* क्रीज पर हैं।
रिजवान ने जड़ेजा पर लगाया चौका
IND vs PAK T20 Live Score: रवींद्र जडेजा ने 11वें ओवर में 8 रन खर्च किए। रिजवान ने पहली गेंद पर बैकफुट पर जाकर बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में चौका निकाला। इसके अलावा उन्होंने और इफ्तिखार ने दो-दो रन दौड़क बनाए।
11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 76/2, वाइड-2, बाई-1 रन। मोहम्मद रिजवान 35* और इफ्तिखार अहमद 18* क्रीज पर हैं।
10 ओवर का खेल हुआ समाप्त
IND vs PAK T20 Live Score: भारत के लिए 10वां ओवर चहल ने किया, जिसमें उन्होंने 5 रन खर्च किए। रिजवान ने दौड़कर 3 रन जुटाए जबकि इफ्तिखार ने 2 रन जोड़े।
10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 68/2, वाइड-2, बाई-1 रन। मोहम्मद रिजवान 29* और इफ्तिखार अहमद 16* क्रीज पर हैं।
रवींद्र जडेजा ने अच्छा ओवर फेंका
IND vs PAK T20 Live Score: रवींद्र जडेजा ने नौवें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और केवल 4 रन दिए। इस दौरान एक बाई का रन आया। इसके अलावा इफ्तिखार के खाते में एक और रिजवान के खाते में 2 रन गए।
9 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 63/2, वाइड-2, बाई-1 रन। मोहम्मद रिजवान 26* और इफ्तिखार अहमद 14* क्रीज पर हैं।
इफ्तिखार अहमद ने फिर खोले हाथ
IND vs PAK T20 Live Score: इफ्तिखार अहमद ने आठवां ओवर करने आए लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के खिलाफ भी हाथ खोले। उन्होंने तीसरी गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। इफ्तिखार ने चौथे स्टंप पर आई गुड लेंथ पर लेट कट के जरिए चौका मारा।
8 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 59/2, वाइड-2 रन। मोहम्मद रिजवान 24* और इफ्तिखार अहमद 13* क्रीज पर हैं।
पाकिस्तान टीम का पचासा पूरा
IND vs PAK T20 Live Score: पाकिस्तान टीम का पचासा कंप्लीट हो गया है। पाकिस्तान ने 41 गेंदों में इस आंकड़ा को छुआ। पाकिस्तान को इस दौरान 2 अतिरिक्त रन मिले। हार्दिक ने सातवें ओवर में सात रन दिए। इफ्तिखार ने चौथी गेंद पर डीप कवर की दिशा में चौका लगाया।
7 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 51/2, वाइड-2 रन। मोहम्मद रिजवान 22* और इफ्तिखार अहमद 7* क्रीज पर हैं।
आवेश ने फखर को किया आउट
IND vs PAK T20 Live Score: पाकिस्तान को दूसरा झटका फखर जमान के रूप में लगा है। उन्हें आवेश खाने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर अपने जाल में फंसाया। जमान पटकी हुई गेंद पर अपर कट करने की फिराक में थे मगर चूक गए। गेंद उनके बल्ले का महीन किनाकर लेकर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों में चली गई। जमाने ने 6 गेंदों में 2 चौकों के जरिए 10 रन बनाए।
6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 43/2, वाइड-2 रन। मोहम्मद रिजवान 20* और इफ्तिखार अहमद 1* क्रीज पर हैं।
हार्दिक पांड्या को मिला ओवर
IND vs PAK T20 Live Score: कप्तान रोहित ने पांचवें ओवर में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को गेंद थमाई, जिन्होंने 7 रन खर्च किए। जमान ने पहली गेंद पर कवर ड्राइव लगाकर चौका जड़ा और दूसरी गेंद पर सिंगल निकाला। वहीं, रिजवा ने चौथी गेंद पर डबल लिया।
5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 30/1, वाइड-2 रन। मोहम्मद रिजवान 9* और फखर जमान 9* क्रीज पर हैं।
मोहम्मद रिजवान ने खोले अपने हाथे
IND vs PAK T20 Live Score: अर्शदीप सिंह ने चौथे ओवर में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन रिजवान एक चौका निकालने में कामयाब रहे। उन्होंने चौथी गेंद पर अपने हाथ खोलते हुए शॉर्ट थर्ड मैन के करीब बाउंड्री जमाई।
4 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 23/1, वाइड-2 रन। मोहम्मद रिजवान 4* और फखर जमान 4* क्रीज पर हैं।
बाबर आजम बने भुवी का शिकार
IND vs PAK T20 Live Score: अनुभवी गेंदबाज भुनेश्वर कुमार ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान बाबर आजम को पवेलियन की राह दिखाई। बाबर बाउंसर गेंद पर हुक करना चाहते थे लेकिन गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर शॉर्ट फाइन लेग पर अर्शदीप सिंह के हाथों में चली गई। बाबर ने 9 गेंदों में 10 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके मारे।
3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 19/1, वाइड-2 रन। मोहम्मद रिजवान 3* और फखर जमान 4* क्रीज पर हैं।
पाकिस्तान की पारी का आगाज
IND vs PAK T20 Live Score: पाकिस्तान की ओर से पारी का आगाज करने के लिए मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम आए हैं। वहीं, भारत की तरफ गेंदबाजी आक्रमण की कमान भुवनेश्वर कुमार ने संभाली। दूसरी गेंद पर भुवी की अपील के बाद अंपायर ने रिजनान एलबीडब्ल्यू करार दिया लेकिन वह रिव्यू लेने के बाद बच गए। वहीं, भारत ने आखिरी गेंद पर कॉट बिहाइंड के लिए रिव्यू लिया, जो उसे गंवाना पड़ा। रिजवान ने ओवर में एक रन बनाया जबकि आजम ने एक चौके समेत 5 रन बटोरे।
1 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 6/0, मोहम्मद रिजवान 1* और बाबर आजम 5* क्रीज पर हैं।
बाबर ने अर्शदीप पर जड़ा चौका
IND vs PAK T20 Live Score: कप्तान रोहित ने दूसरे ओवर में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को गेंद धमाई। अर्शदीप ने 8 रन खर्च किए, जिसमें 2 वाइढ शामिल हैं। बाबर ने आखिरी गेंद पर चौका ठोका। उन्होंने ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ पर स्ट्रेट ड्राइव कर बाउंड्री हासिल की।
2 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 14/0, वाइड-2 रन। मोहम्मद रिजवान 2* और बाबर आजम 10* क्रीज पर हैं।
ट्रॉफी के साथ कप्तान बाबर और रोहित
The two captains pose with the glistening #AsiaCup2022 trophy.#INDvPAK pic.twitter.com/HxSOZfkELa
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
भारत की प्लेइंग इलेवन
Captain @ImRo45 has won the toss and we will bowl first against Pakistan.
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
A look at our Playing XI for the game.
Live - https://t.co/o3hJ6VNfwF #INDvPAK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/O0HQXFQzC4
टॉस के बाद क्या बोले बाबर आजम?
टॉस गंवाने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते, लेकिन ये हमारे हाथ में नहीं है। हम बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे। नसीम शाह टी20 डेब्यू कर रहे हैं। हम तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ मैदान पर उतर रहे हैं। भारतीय टीम में कुछ नए और कुछ पुराने चेहरे हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता टॉस
भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद भारतीय कप्तान रोहित ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि टॉस उतना महत्वपूर्ण है। हम यहां सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलने आए हैं। हम यहां आईपीएल में खेले हैं तो उम्मीद है कि पिच अच्छी होगी। दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत के बीच हमें एक कठिन निर्णय लेना पड़ा। ऋषभ आज नहीं खेल रहे हैं। वहीं, अवेश को तीसरे सीमर के रूप में शामिल किया गया है। यह हमारे लिए अहम मैच है। हालांकि, बतौर क्रिकेटर हम विपक्षी टीम के बारे में नहीं सोचना चाहते। हमने जो भी गलतियां की हैं, उन्हें सुधारना चाहते हैं।'
एक्शन में लौटने जा रहे विराट कोहली
All eyes on @imVkohli who is all set to play his 100th T20I #INDvPAK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/uK0nACz3vx
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
राहुल गांधी ने भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, 'जिस मुकाबले का इंतज़ार हर हिंदुस्तानी को होता है, आज वो दिन आ ही गया। एशिया कप 2022 में, आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के लिए हम सब बहुत उत्साहित हैं।' राहुल ने कहा, 'टीम इंडिया को पूरे देश और मेरी तरफ से शुभकामनाएं। जी-जान लगाकर खेलेंगे और जीतेंगे।'
गेंदबाज नसीम शाह करेंगे टी20 डेब्यू
भारत के खिलाफ मैच में तेज गेंदबाज नसीम शाह अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करेंगे। 19 साल के नसीम पाकिस्तान के लिए 13 टेस्ट और 3 वनडे खेल चुके हैं। उन्होंने इसी महीने नेदरलैंड्स के विरुद्ध वनडे डेब्यू किया था।
️ "Happy to represent Pakistan in all formats"@iNaseemShah will be making his T20I debut today against India #AsiaCup2022 | #INDvPAK pic.twitter.com/cc9IDCEGhk
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 28, 2022
स्टेडियम पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम
#TeamIndia have arrived at Dubai International Cricket Stadium for #INDvPAK #AsiaCup2022 pic.twitter.com/HulEswjtpA
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
राहुल को इसलिए चाहिए एक चौका
धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल तीन फॉर्मेट में 600 चौकों का आंकड़ा छूने के बेहद नजदीक हैं। उन्हें इसके लिए सिर्फ एक चौका चाहिए।
चार हजारी बनने के करीब रिजवान
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (3959) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन बनाने के करीब हैं। उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए 41 रन की जरूरत है।
इस बड़ी उपलब्धि के नजदीक रोहित
आज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3500 रन जुटाने वाला पहला खिलाड़ी बनने के लिए 13 रन की दरकार है।
कोहली को 100वें टी20 के लिए मिली बधाई
आज कोहली अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 100वां मुकाबला खेलेंगे। कोहली को 'स्पेशल सैकड़ा' जमाने से पहले साथी खिलाड़ियों ने बधाई दी है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हैं।
Wishes galore for @imVkohli ahead of his 100th T20I for #TeamIndia.
— BCCI (@BCCI) August 28, 2022
Listen in to what the team members have to say on his milestone game.#AsiaCup2022 #INDvPAK pic.twitter.com/uWloBWzBxI
'स्पेशल शतक' जमाएंगे विराट कोहली
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही 'स्पेशल शतक' जमाएंगे। दरअसल, कोहली रविवार को अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू साल 2010 में जिंबाब्वे के विरुद्ध किया था।
पाकिस्तानी फैंस से मिले बाबर आजम
From dawn to dusk, fans are our real support #AsiaCup2022 | #INDvPAK pic.twitter.com/klr0wHBG5E
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 28, 2022
IND vs PAK: मुकाबले से पहले गरजे हिटमैन
IND vs PAK: महामुकाबले के लिए स्टेडियम पहुंची दोनों टीमें
जानिए भारत पाकिस्तान मुकाबले से पहले क्या बोले हिटमैन?
पिछले एक साल में ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों का 12 महीने में अच्छा प्रदर्शन रहा है। भारतीय टीम ने जहां इस दौरान 29 मैच खेले और इसमें से 22 में जीत दर्ज की। वहीं पाकिस्तान ने इस दौरान13 टी20 मैच खेले जिसमें से केवल 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
कोरोना से उबरकर टीम के साथ जुड़े राहुल द्रविड़
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना से उबरने के बाद टीम के साथ दुबई में भारत पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले अहम मुकाबले से पहले जुड़ गए हैं। हालांकि इससे पहले वीवीएस लक्ष्मण को टीम के साथ अंतरिम कोच के रूप में जोड़ा गया था। वो टीम के साथ मौजूद रहेंगे।
IND vs PAK: बाबर आजम ने अपनी टीम को दिया जीत का मंत्र
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जीत का मंत्र दिया है। बाबर ने टीम के खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप की जीत को याद करने को कहा है। पढें पूरी खबर: Asia Cup 2022: महा-मुकाबले से पहले बाबर आजम ने दिया अपनी टीम के खिलाड़ियों को जीत का मंत्र
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगा भारत
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में खेले गए पिछले तीन मैच में टीम इंडिया विजयी रही है। ऐसे में टीम इंडिया की नजर एशिया कप में पाक के खिलाफ जीत का चौका जड़ने पर टीम इंडिया की नजर होगी।
IND vs PAK LIVE: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में अबतक कुल 14 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 8 में भारत और 5 में पाकिस्तान विजयी रहा है। साल 1997 में दोनों के बीच खेला मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ था।
IND vs PAK: इन 11 खिलाड़ियों के साथ महा-मुकाबले में मैदान में उतर सकता है पाकिस्तान
बाबर आजम (c), फखर जमान, मोहम्मद रिजवान (wk), खुशदिल शाह, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हारिस रउफ, नसीम शाह, उस्मान कादिर, शाहनवाज दहानी।
IND vs PAK: ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (wk), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
पाकिस्तान को शाहीन अफरीदी की खलेगी कमी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को रविवार को भारत के खिलाफ मुकाबले में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की कमी खलेगी जो चोट की वजह से एशिया कप में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने विश्व कप के मुकाबले में भारत को रोहित शर्मा और केएल राहुल को शुरुआत में आउट करके मुश्किल में डाल दिया था। शुरुआत में बने दबाव से टीम इंडिया आखिर तक नहीं उबर पाई थी।
विश्व कप की हार का हिसाब चुकता करने उतरेगा भारत
भारतीय टीम बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम से पिछले साल टी20 विश्व कप में दुबई में 10 विकेट के अंतर से मिली हार का हिसाब चुकता करने उतरेगी। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी ने जीत के लिए मिले 152 रन के लक्ष्य को बगैर किसी नुकसान के हासिल कर लिया था।
नौ महीने बाद एक दूसरे के सामने हैं दोनों टीमें
भारत और पाकिस्तान की टीमें 9 महीने के अंतराल के बाद एक दूसरे के सामने आई हैं। इसी मैदान पर पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान दोनों टीमें भिड़ी थीं और उस मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया का 10 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।
भारत और पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला
एशिया कप 2022 में आज भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच भिड़त होने जा रही है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

