LIVE

IND vs ENG: रूट-बेयरस्टो ने भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी, पांचवें टेस्ट में धमाकेदार जीत के साथ इंग्लैंड ने ड्रॉ कराई सीरीज

India vs England 5th Test Highlights: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया है। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने दमदार बल्लेबाजी की।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 5, 2022, 16:59 IST
Follow on Google News
IND vs ENG: रूट-बेयरस्टो ने भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी, पांचवें टेस्ट में धमाकेदार जीत के साथ इंग्लैंड ने ड्रॉ कराई सीरीज

इंग्लैंड ने भारत के विरुद्ध पुननिर्धारित पांचवां टेस्ट मैच 7 विकेट से जीत लिया है। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए मैच में इंग्लैंड को 378 रन का टारगेट मिला था, जिसे उसने 76.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने पांचवें दिन खेल की शुरुआत 57 ओवर में 259 रन से की। इसके बाद टीम ने 19.4 ओवर में मैच पर कब्जा कर लिया। मेजबान टीम के लिए जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने टिककर बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी।

सोमवार को चौथे दिन नाबाद रहे रूट और बेयरस्टो मंगलवार को अपनी टीम को जिताकर लौटे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 269 रन की अटूट साझेदारी की। इंग्लैंड का स्कोर एक समय 109/3 था। रूट ने 173 गेंदों का सामना करने के बाद 19 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 142 रन की पारी खेली। वहीं, बेयरस्टो 145 गेंदों में 15 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 114 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें कि भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 284 पर ढेर हो गई। वहीं, भारत की दूसरी पारी 245 रन पर सिमट गई थी। 

इंग्लैंड ने की अच्छी शुरुआत 

इससे पहले बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने चौथे दिन अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज एलेक्स लीस (56) और जैक क्रॉले (46) ने पहले विकेट के लिए 107 रन की मजबूत साझेदारी की। यह पार्टनरशिप जसप्रीत बुमराह ने 22वें ओवर में क्रॉले को आउट कर तोड़ी। इसके बाद बुमराह ने 24वें ओवर में ओली पोप (0) को पवेलियन भेजा। वहीं, लीस 25वें ओवर में रन आउट हुए। बेयरस्टॉ को 14 के स्कोर पर हनुमा विहारी ने जीवनदान दिया, जो भारत के लिए महंगा साबित हुआ। 

इंग्लैंड ने ड्रॉ कराई टेस्ट सीरीज

गौरतलब है कि यह टेस्ट भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले साल खेली गई सीरीज का हिस्सा था। कोरोना संक्रमण फैलने के कारण तब सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट कैंसिल कर दिया गया था, जो अब बर्मिंघम में आयोजित किया गया। इंग्लैंड यह मुकाबला जीतने के साथ सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराने में कामयाब हो गया है। सीरीज के पहले टेस्ट का कोई नतीजा नहीं निकला था। वहीं, भारत ने दूसरे और चौथे टेस्ट में जीत दर्ज की थी जबकि इंग्लैंड ने तीसरे मैच में बाजी मारी थी।

India vs England 5th Test Playing 11

भारत की प्लेइंग इलेवन: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, एलेक्स लीस, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयर्स्टो, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), जेम्स एंडरसन, मैथ्यू पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और जैक लीच।

JUL 05, 2022 16:37 IST

इंग्लैंड ने सात विकेट से जीता मुकाबला

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में 7 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की है। इंग्लैंड ने 76.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 378 का लक्ष्य चेद कर लिया। जो रूट ने 142* और जॉनी बेयरस्टो ने 114* रन की नाबाद पारी खेली। रूट ने सिराज के ओवर में विजयी रन बनाया।

JUL 05, 2022 16:25 IST

IND vs ENG Test Live Score: बेयरस्टो ने जमाया शतक

पहली पारी में सैकड़ा जड़ने वाले बेयरस्टो ने दूसरी पारी में भी शतक ठोक दिया है। उन्होंने 138 गेंदों में अपनी सेंचुरी बनाई। यह उनका 12वां टेस्ट शतक है। इंग्लैंड जीत से महज 20 रन दूर है।

75 ओवर के बाद इंग्लैंड का दूसरी पारी में स्कोर 358/3, जो रूट 136* और जॉनी बेयरस्टो 100* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 05, 2022 16:08 IST

IND vs ENG Test Live Score: हार की ओर टीम इंडिया

भारतीय गेंदबाज पांचवें दिन भी रूट और बेयरस्टो के खिलाफ छाप छोड़ने में नाकाम नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच 220 रन से अधिक की साझेदार हो गई है। इंग्लैंड को अब जीत के लिए महज 47 रन की दरकार है।

70 ओवर के बाद इंग्लैंड का दूसरी पारी में स्कोर 331/3, जो रूट 114* और जॉनी बेयरस्टो 97* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 05, 2022 15:52 IST

IND vs ENG Test Live Score: जो रूट ने ठोका शतक

जो रूट ने शतक ठोक दिया है। उन्होंने 67वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मारकर अपना सतक कंप्लीट किया। यह उनके टेस्ट करियर की 28वीं सेंचुरी है।

67 ओवर के बाद इंग्लैंड का दूसरी पारी में स्कोर 309/3, जो रूट 108* और जॉनी बेयरस्टो 92* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 05, 2022 15:43 IST

IND vs ENG Test Live Score: इंग्लैंड ने छुआ 300 का आंकड़ा

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 300 का आंकड़ा छू लिया है। रूट और बेयरस्टो पांचवें दिन भी दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए अब 78 रन चाहिए।

65 ओवर के बाद इंग्लैंड का दूसरी पारी में स्कोर 301/3, जो रूट 92* और जॉनी बेयरस्टो 92* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 05, 2022 15:27 IST

IND vs ENG Test Live Score: इंग्लैंड को 90 रन की जरूरत

रूट और बेयरस्टो धीरे-धीर इंग्लैंड को जीत की ओर ले जा रहे हैं। दोनों ने पिछले पांच ओवर में 29 रन जोड़े हैं। इंग्लैंड को अब जीत के लिए 90 रन की दरकार है।

62 ओवर के बाद इंग्लैंड का दूसरी पारी में स्कोर 288/3, जो रूट 82* और जॉनी बेयरस्टो 91* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 05, 2022 15:19 IST

IND vs ENG Test Live Score: बेयरस्टो ने खोले अपने हाथ

सिराज और शमी से एक-एक ओवर कराने के बाद जसप्रीत बुमराह ने दिन का तीसरा ओवर फेंका। उन्होंने 6 रन खर्च किए। रूट को चौथी गेंद पर चौका मिला, जो बल्ले का अंदरूनी लगने के बाद गया।

60 ओवर के बाद इंग्लैंड का दूसरी पारी में स्कोर 277/3, जो रूट 82* और जॉनी बेयरस्टो 84* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 05, 2022 15:14 IST

IND vs ENG Test Live Score: बेयरस्टो ने खोले अपने हाथ

बेयरस्टो ने खेल शुरू होने के बाद दूसरे ओवर ही अपने हाथ खोल दिए हैं। उन्होंने मोहम्मद शमी के खिलाफ 59वें ओवर में लगातार दो चौके मारे। उन्होंने पांचवीं और छठी गेंद को बाउंड्री के पार भेजा।

59 ओवर के बाद इंग्लैंड का दूसरी पारी में स्कोर 271/3, जो रूट 77* और जॉनी बेयरस्टो 83* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 05, 2022 15:08 IST

IND vs ENG Test Live Score: पांचवें दिन के खेल का आगाज

पांचवें दिन के खेल की शुरुआत हो चुक है। दिन का पहला ओवर (58वां) तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने डाला, जिसमें रन आए। बेयरस्टो ने 3 और रूट ने एक रन बनाया।

58 ओवर के बाद इंग्लैंड का दूसरी पारी में स्कोर 263/3, जो रूट 77* और जॉनी बेयरस्टो 75* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JUL 05, 2022 14:56 IST

खेल शुरू होने से पहले भारतीय खिलाड़ी

JUL 05, 2022 14:45 IST

शॉर्ट गेंद से निपटने में नाकाम रहा भारत: राठौड़

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा है कि चौथे दिन भारतीय बल्लेबाज शॉर्ट गेंदों से निपटने में नाकाम रहे और उन्होंने ‘साधारण’ बल्लेबाजी की, जिससे इंग्लैंड को वापसी करके मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत करने का मौका मिल गया।

JUL 05, 2022 14:31 IST

भारतीय टीम चौथे दिन डरी हुई थी: शास्त्री

पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि चौथे दिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी में भारतीय टीम के ‘डर’ और ‘रक्षात्मक’ रवैये के कारण इंग्लैंड को वापसी करने का मौका मिला। एजबस्टन में स्काई स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा शास्त्री ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह निराशाजनक था क्योंकि वे अपनी बल्लेबाजी से इंग्लैंड को मुकाबले से बाहर कर सकते थे।’’
 

JUL 05, 2022 14:15 IST

लीस ने जताई इंग्लैंड की जीत की उम्मीद

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स लीस ने चौथे दिन खेल के बाद मीडिया कॉन्फ्रेंस में कहा, 'अगर हम पहले 30-40 के लिए अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो मंगलवार को हमें काफी मजबूत स्थिति में होना चाहिए (मैच जीतने के लिए)। हम बहुत आशावादी हैं।'

JUL 05, 2022 14:02 IST

एक बार फिर टिके रूट-बेयरस्टो

JUL 05, 2022 13:55 IST

चौथे दिन कड़ा मुकाबला हुआ

JUL 05, 2022 13:40 IST

रूट ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

इंग्‍लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने एजबेस्‍टन टेस्‍ट के चौथे दिन पूर्व भारतीय कप्‍तान विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। रूट भारत-ग्‍लैंड के बीच एक टेस्‍ट सीरीज में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं।