LIVE

India vs South Africa 1st T20 Match Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 में भारत को हराया, मिलर-डुसैन बने जीत की हीरो

India vs South Africa 1st T20 Match Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत को पांच गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ प्रोटियाज टीम ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 12, 2022, 17:31 IST
Follow on Google News
India vs South Africa 1st T20 Match Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 में भारत को हराया, मिलर-डुसैन बने जीत की हीरो

India vs South Africa 1st T20 Match Highlights: रासी वान डर डुसैन (75*) और डेविड मिलर (64*) की तूफानी पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत को पांच गेंदें शेष रहते 7 विकेट से हरा दिया। दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 211 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को कटक में खेला जाएगा।

India vs South Africa 2nd T20 LIVE Cricket Score, Playing 11: Watch here

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के लगातार 13 टी20 इंटरनेशनल मैच जीतकर वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाने के सपने को भी चकनाचूर कर दिया। भारतीय टीम ने टी20 विश्‍व कप 2021 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद लगातार 12 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते थे और उसका यह सिलसिला प्रोटियाज टीम ने तोड़ दिया।

दक्षिण अफ्रीका की पारी का हाल

212 रन के विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अच्‍छी नहीं रही। भुवनेश्‍वर कुमार ने तीसरे ओवर में कप्‍तान टेंबा बावुमा (10) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया। हर्षल पटेल ने फिर छठें ओवर में आक्रामक अंदाज में खेल रहे ड्वेन प्रीटोरियस (29) को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। इसके बाद 9वें ओवर में अक्षर पटेल ने क्विंटन डी कॉक (22) को इशान किशन के हाथों कैच आउट करा दिया।

दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 10 ओवर में जीत के लिए 126 रन बनाने थे। यहां से डेविड मिलर और रासी वान डर डुसैन ने मोर्चा संभाला। डुसैन ने पहले क्रीज पर जमने का समय लिया। हालांकि, मिलर ने शुरूआत से ही आक्रमकता दिखाई और केवल 22 गेंदों में एक चौके और चार छक्‍के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं हर्षल पटेल के ओवर में रासी वार डर डुसैन ने 23 रन बनाकर अपनी आक्रमकता का परिचय दिया। 

इन दोनों बल्‍लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। मिलर ने 31 गेंदों में चार चौके और पांच छक्‍के की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। वान डर डुसैन ने मैच विजयी शॉट लगाया। वो 46 गेंदों में सात चौके और पांच छक्‍के की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से हर्षल पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

भारत की पारी का हाल

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया था। इशान किशन (76) और रुतुराज गायकवाड़ (23) ने 57 रन की साझेदारी करके भारत को दमदार शुरूआत दिलाई। पार्नेल ने रुतुराज को बावुमा के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर (36) और किशन ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी करके भारत के बड़े स्‍कोर की नींव रखी। 13वें ओवर में किशन ने महाराज की गेंदों पर आक्रामक शॉट खेले, लेकिन आखिरी गेंप पर अपना विकेट गंवा दिया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 48 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्‍के की मदद से 76 रन बनाए।

किशन के आउट होने के बाद कप्‍तान ऋषभ पंत बल्‍लेबाजी करने आए। श्रेयस अय्यर को इस बीच प्रीटोरियस ने क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। इसके बाद पंत और हार्दिक पांड्या (31*) ने तेजी से रन बनाते हुए भारत को 200 रन के पार लगाया। आखिरी ओवर में नॉर्ट्जे ने पंत को डुसैन के हाथों कैच आउट कराया। पंत ने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्‍के की मदद से 29 रन बनाए। हार्दिक पांड्या 12 गेंदों में दो चौके और तीन छक्‍के की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज, एनरिच नॉर्ट्जे, वेन पार्नेल और ड्वेन प्रीटोरियस को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

भारत - इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्‍तान), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार, युजवेंद्र चहल और आवेश खान।

दक्षिण अफ्रीका - क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्‍तान), रीजा हेंड्रिक्‍स, डेविड मिलर, ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, तबरेज शम्‍सी, कगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्ट्जे।

India vs South Africa 1st T20 Live Cricket Score Streaming Online: Watch here

बीसीसीआई ने ट्वीट करके जानकारी दी कि केएल राहुल दाएं तरफ ग्रोइन चोट के कारण आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं कुलदीप यादव को पिछली शाम नेट्स पर बल्‍लेबाजी करते समय दाएं हाथ में चोट लगी, जिसके कारण वो भी सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इन खिलाड़‍ियों के विकल्‍प की घोषणा नहीं की है। बोर्ड ने ऋषभ पंत को सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्‍तान बनाया है जबकि हार्दिक पांड्या को उप-कप्‍तानी सौंपी गई है।

IND vs SA 1st T20I LIVE Streaming: Watch here

दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने मजबूत स्‍क्‍वाड के साथ भारत आई है जबकि भारत ने कई युवा चेहरों को शामिल किया है। भारतीय टीम के नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी और रवींद्र जडेजा को आगामी सीरीज के लिए आराम दिया गया है। जडेजा चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं। दोनों टीमों के बीच आंकड़ों पर गौर करें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है।

IND vs SA 1st T20 Dream11 Prediction: आज ऐसी हो सकती है दोनों देशों की प्लेइंग-11

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने 9 मुकाबले जीते जबकि प्रोटियाज टीम 6 मैच जीतने में सफल रही है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका का भारत में मेजबान टीम के खिलाफ रिकॉर्ड प्रभावी है। प्रोटियाज टीम ने भारत में चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें से तीन जीते। भारत सिर्फ एक मैच जीत सका।

भारतीय टीम की कोशिश पहला टी20 इंटरनेशनल मैच जीतकर वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाने की होगी। भारतीय टीम ने लगातार 12 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते हैं और अगर पहले टी20 इंटरनेशनल मैच वो जीतती है तो उसकी 13वीं जीत होगी। भारत इस समय अफगानिस्‍तान और रोमानिया के साथ लगातार 12 टी20 इंटरनेशनल मैच जीतकर संयुक्‍त रूप से शीर्ष पर है। एक जीत के साथ भारतीय टीम वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। 

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और दिल्ली के मौसम का हाल यहां जानिए

JUN 09, 2022 19:38 IST

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम पहले टी20 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारतीय टीम ने मैच में अच्छी शुरुआत की है। 

JUN 09, 2022 18:16 IST

पंत की कप्‍तानी में होगा चमत्‍कार

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू जमीन पर अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं जीती है। क्‍या ऋषभ पंत की कप्‍तानी में भारतीय टीम करेगी कमाल।

JUN 09, 2022 16:51 IST

10 ओवर के बाद होगा ड्रिंक्‍स ब्रेक

बीसीसीआई ने फैसला किया है कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान प्रत्‍येक पारी में 10 ओवर के बाद ड्रिंक्‍स ब्रेक होगा। टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला गर्मी को देखते हुए लिया गया है।

JUN 09, 2022 14:21 IST

दक्षिण अफ्रीका की मजबूत है टीम

तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्किया, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान डेर डूसन, मार्को यानसेन।

JUN 09, 2022 12:47 IST

देखिए टीम इंडिया का फोटोशूट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार शाम पहले टी20 मैच से पहले भारतीय टीम का फोटोशूट हुआ जहां खिलाड़ी मस्ती करते नजर आए। यहां देखिए बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो।
JUN 09, 2022 12:06 IST

दिल्ली की गर्मी, आज ऐसा होगा मौसम

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने के आसार हैं और न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री तक रहने के आसार हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को सिर्फ क्रिकेट नहीं खेलना है, गर्मी की चुनौती से भी पार पाना होगा।

JUN 09, 2022 11:11 IST

अब कौन-कौन होगा ओपनर

अब जब केएल राहुल भी चोटिल हो गए हैं और रोहित शर्मा इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज में ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ ओपनिंग कर सकते हैं।

JUN 09, 2022 10:28 IST

दक्षिण अफ्रीका के ये धुरंधर बनेंगे खतरा

आज पहले टी20 में भारतीय टीम के सामने दक्षिण अफ्रीका के ये खिलाड़ी सबसे बड़ा खतरा होंगे। इनमें से कुछ ने आईपीएल में भी जमकर धमाल मचाया है।

क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, एनरिच नॉर्किया, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, केशव महाराज।

JUN 09, 2022 09:55 IST

क्या आज इन दोनों को मिलेगा मौका?

भारतीय टीम में दो उभरते हुए गेंदबाज अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक भी शामिल हैं, लेकिन उनके प्लेइंग इलेवन में खेलने की आशंका बनी हुई है। 36 आईपीएल मैचों में अर्शदीप ने 8.42 की इकॉनमी रेट से 40 विकेट लिए हैं, जिसमें उनके नाम एक पांच विकेट है। जम्मू-कश्मीर के उमरान ने लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदें फेंकी हैं।

JUN 09, 2022 08:54 IST

दिल्ली में जमकर बहाया पसीना

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 के लिए खिलाड़ियों ने दिल्ली की भीषण गर्मी में पसीना बहाया। दिलचस्प ट्रेनिंग सेशन की कुछ खास तस्वीरें जो बीसीसीआई ने शेयर की है।
JUN 09, 2022 08:36 IST

IND vs SA 1st T20I: नंबर.3 का नया बल्लेबाज?

आज दिल्ली में होने वाले पहले टी20 में श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की अनुपस्थिति में तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है लेकिन अच्छी फॉर्म में चल रहे दीपक हुड्डा को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

JUN 09, 2022 07:05 IST

पहला बार भारत के कप्तान बने पंत, भावुक पल

केएल राहुल के चोटिल होने के साथ ही रिषभ पंत को पहली बार टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। बुधवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान पंत ने इस गौरवपूर्ण क्षण को लेकर क्या कुछ कहा, यहां देखिए व सुनिए।
JUN 09, 2022 06:57 IST

भारतीय टीम को मिला नया उपकप्तान

आज जब भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहले टी20 में आमने-सामने होंगी तो फैंस भारत के नए उपकप्तान को भी देख सकेंगे, ये एक अजीबोगरीब फैसला भी है- आईपीएल खिताब जीतने वाले हार्दिक पांड्या उपकप्तान होंगे। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के बाहर होने की वजह बने रिषभ पंत टीम इंडिया के कप्तान हैं।

JUN 09, 2022 00:53 IST

केएल राहुल ने सीरीज से बाहर होने के बाद किया ट्वीट

राहुल ने ट्वीट किया, 'स्‍वीकार करना मुश्किल है, लेकिन मैंने आज एक और चुनौती की शुरूआत की। निराश हूं कि घर में पहली बार टीम का नेतृत्‍व नहीं कर पाऊंगा, लेकिन मेरी तरफ से लड़कों को पूरा समर्थन है। आप सभी के समर्थन के लिए शुक्रिया। ऋषभ और लड़कों को सीरीज के लिए शुभकामनाएं। जल्‍द ही मिलते हैं क्रिकेट।'
JUN 09, 2022 00:18 IST

आज भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टी20

आज दिल्ली में भारत और मेहमान साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्तानी इस सीरीज में रिषभ पंत करेंगे, जबकि हार्दिक पांड्या पहली बार उपकप्तान होंगे। केएल राहुल चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। मैच की ताजा जानकारियों के लिए यहां जुड़े रहिए। मैच शाम 7 बजे से होगा।

JUN 08, 2022 21:44 IST

बल्‍लेबाजी क्रम में ज्‍यादा छेड़छाड़ नहीं

यह पूछने पर कि राहुल के चोटिल होने के कारण बल्‍लेबाजी क्रम में प्रभाव पड़ेगा तो पंत ने कहा, 'मेरे ख्‍याल से बल्‍लेबाजी क्रम में ज्‍यादा छेड़छाड़ नहीं होगी क्‍योंकि केएल राहुल पारी की शुरूआत करते। हमारे पास ज्‍यादा ओपनर्स नहीं है। हम इसके बारे में कुछ समय के बाद बातचीत करेंगे। मेरे ख्‍याल से टीम के रूप में हमें कुछ लक्ष्‍य के बारे में सोचना है जो हम टीम के रूप में हासिल करना चाहते हैं। अंत में हमारे दिमाग में वर्ल्‍ड कप है और हम उसकी तैयारी में जुटे हैं। आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि बदलाव होंगे और हम किस तरह अपना क्रिकेट खेलते हैं।'

JUN 08, 2022 21:20 IST

द्रविड़ से बहुत कुछ सीखने को मिलता है

राहुल द्रविड़ के साथ होने के बारे में पूछने पर ऋषभ पंत ने कहा, 'उनका पास होना सबसे शानदार चीजों में से एक है। मैंने अंडर-19 के दिनों में उनके साथ काम किया और फिर मैंने भारतीय टीम में उनके साथ काम किया। काफी अनुभव भी है। वो एक दिग्‍गज क्रिकेटर हैं। उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। उनसे बहुत कुछ सीखना बाकी है।'

JUN 08, 2022 21:01 IST

आईपीएल से कप्‍तानी में मदद मिली

पंत ने आगे कहा, 'यह शानदार भावना है, विशेषकर अपने गृहनगर में टीम का नेतृत्‍व करने का मौका मिलना। मेरे ख्‍याल से आईपीएल के माध्‍यम से मुझे कप्‍तानी में काफी मदद मिली क्‍योंकि जब आप बार-बार ये करते हो तो सुधार आता है। मैं उनमें से हूं, जो अपनी गलतियों से सीखता है और मेरे ख्‍याल से आने वाले दिनों में मुझे इससे मदद मिलेगी।'

JUN 08, 2022 20:45 IST

ऋषभ पंत ने प्रेस कांफ्रेंस में क्‍या कहा

पंत ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, 'यह शानदार एहसास है। बहुत अच्‍छी परिस्थिति में नहीं आई, लेकिन उसी पल मैं खुश हूं। मैं बीसीसीआई को धन्‍यवाद देना चाहूंगा कि मुझे भारतीय टीम का नेतृत्‍व करने का मौका दिया। मैं इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करूंगा। मेरे सभी शुभचिंतकों का धन्‍यवाद, जिन्‍होंने मेरे क्रिकेट करियर के उतार-चढ़ाव में हमेशा साथ दिया। मैं इसे आधार बनाकर लगातार सुधार करने की कोशिश करूंगा और अपनी जिंदगी को दिन-प्रतिदिन बेहतर बनाने की कोशिश करूंगा।'

JUN 08, 2022 20:35 IST

करीब एक घंटे देर से शुरू हुई पंत की प्रेस कांफ्रेंस

ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारतीय टीम की कप्‍तानी करेंगे क्‍योंकि केएल राहुल दाएं तरफ ग्रोइन चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करीब एक घंटे देरी से शुरू हुई और ऋषभ पंत ने आकर पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि देश की टीम का नेतृत्‍व करना बड़े सम्‍मान की बात है।

JUN 08, 2022 20:06 IST

ऋषभ पंत कप्‍तान, हार्दिक पांड्या उप-कप्‍तान

बीसीसीआई ने साथ ही बताया कि ऋषभ पंत आगामी सीरीज में भारतीय टीम की कप्‍तानी संभालेंगे। हार्दिक पांड्या को उप-कप्‍तान बनाया गया है।  बीसीसीआई ने ट्वीट किया, 'केएल राहुल और कुदलीप यादव चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं। अखिल भारतीय सीनियर चयनकर्ता समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत को भारतीय टीम का कप्‍तान जबकि हार्दिक पांड्या को उप-कप्‍तान बनाया है।'

JUN 08, 2022 20:05 IST

बीसीसीआई ने दिया राहुल-कुलदीप पर अपडेट

JUN 08, 2022 20:05 IST

केएल राहुल और कुलदीप यादव बाहर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज गुरुवार से शुरू होगी। सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को करारे झटके लगे हैं। बीसीसीआई ने पुष्टि कर दी है कि केएल राहुल और बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं।