IND vs NZ 3rd T20I Match Highlights: भारत ने जीता तीसरा टी20, सीरीज में न्यूजीलैंड का हुआ सूपड़ा साफ
India vs New Zealand 3rd T20I Match Highlights: रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के टी20 सीरीज पर 3-0 के अंतर से कब्जा करके विजयी शुरुआत की है। रविवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 73 रन के अंतर से मात दी।
India vs New Zealand 3rd T20I Match Highlights: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलकाता में रविवार को खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 73 रन के अंतर से मात देकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया। 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 17.2 ओवर में 111 रन बनाकर ढेर हो गई।
रविवार को टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया था। रोहित शर्मा ने 31 गेंद में 56 रन की धमाकेदार पारी खेली। वो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसके बाद जीत के लिए मिले 185 रन के लक्ष्य को कीवी टीम हासिल नहीं कर सकी। मार्टिन गप्टिल के अलावा और कोई कीवी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने पिच पर नहीं टिक सका।
भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट अक्षर पटेल ने लिए। उनके अलावा हर्षल पटेल ने 2 विकेट लिए। वहीं युजवेंद्र चहल, वेंकटेश अय्यर और दीपक चाहर को 1-1 सफलता मिली। जबकि 2 कीवी खिलाड़ी रन आउट हुए।
185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। दो ओवर में 21 रन बना लिए थे। लेकिन तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने डेरिल मिचेल और मार्क चैपमैन को आउट करके न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद अपने अगले ओवर में अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स को भी चलता कर दिया। इस तरह 4.4 ओवर में कीवी टीम का स्कोर 3 विकेट पर 30 रन हो गया।
ऐसे में दूसरे छोर पर खड़े मार्टिन गप्टिल ने अपना अर्धशतक 33 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा किया। 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल को युजवेंद्र चहल ने आउट करके टीम इंडिया की जीत पक्की कर दी। गप्टिल ने 36 गेंद में 51 रन बनाए।
गप्टिल के आउट होने के बाद लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी कीवी टीम 17.2 ओवर में 111 रन बनाकर ढेर हो गई। 8 कीवी खिलाड़ी एक अंक के आंकड़े को नहीं छू सके। गप्टिल के अलावा टिम सीफर्ट 17 लॉकी फर्ग्युसन 14 रन बना सके।
भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए कीवी टीम को 185 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और 6 ओवर में 69 रन बगैर किसी नुकसान के जड़ दिए। इसके बाद सातवें ओवर में कार्यवाहक कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के विकेट लेकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। सेंटनर और सोढी ने 10 ओवर तक भारतीय टीम को बांधकर रखा और खुलकर बल्लेबाजी नहीं करने दी। 10 ओवर में भारत ने 3 विकेट पर 90 रन बना लिए थे।
इसके बाद रोहित शर्मा ने 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया लेकिन 12वें ओवर में रोहित शर्मा का फॉलोथ्रू पर शानदार कैच ईश सोढी ने लपका। रोहित ने 31 गेंद में 56 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े। रोहित के आउट होने के बाद भारतीय टीम के लगातार विकेट गिरते रहे। वेंकटेश और श्रेयस अय्यर ने थोड़ी देर पारी संभालने की कोशिश की लेकिन वो दोनों भी 16वें और 17वें ओवर के बीच तीन गेंद के अंतराल में पवेलियन लौट गए। वेंकटेश ने 15 गेंद में 20 और श्रेयस अय्यर ने 20 गेंद में 25 रन बनाए। इसके बाद अंत में हर्षल पटेल ने 11 गेंद में 18 और दीपक चाहर मे 8 गेंद में 20 रन की पारी खेलकर भारतीय टीम को 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन तक पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान मिचेल सेंटनर सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट लिए। बाकी सभी गेंदबाजों को 1-1 सफलता मिली।
भारत ने जीता टॉस, किया पहले बल्लेबाजी का फैसला
इडेन गार्डन्स में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने लगातार तीसरी बार सीरीज में टॉस जीता है। भारतीय टीम मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है। आज के मुकाबले में कीवी टीम की कप्तानी मिचेल सेंटनर कर रहे हैं। टिम साउदी को आराम दिया गया है।
दोनों देशों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल।
न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर(कप्तान), एडम मिल्ने, लॉकी फॉर्ग्यूसन, ईश सोढी, ट्रेंट बोल्ट।
रोहित शर्मा बने मैन ऑफ द सीरीज
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में दो अर्धशतक जड़ने वाले रोहित शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने 3 मैच की 3 पारियों में 53 की औसत और 154.37 की स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए। उन्होंने जयपुर में 48 (36), रांची में 55 (36) और कोलकाता में 56 (31) रन की पारी खेली।
अक्षर पटेल चुने गए मैन ऑफ द मैच
भारत ने 73 रन से जीता तीसरा टी20
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को कोलकाता में खेले गए तीसरे टी20 में 111 रन पर ढेर करके 73 रन के अंतर से मैच और 3-0 के अंतर से सीरीज अपने नाम कर ली।
17 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 9 विकेट पर 110 रन
न्यूजीलैंड ने 17 ओवर में 9 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं। लॉकी फर्ग्यूसन 14 और बोल्ट 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हर्षल पटेल ने किया ईश सोढी का शिकार, न्यूजीलैंड ने गंवाया नौवां विकेट
भारतीय टीम को नौवीं सफलता हर्षल पटेल ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर दिलाई। सोढी 9 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव की गेंद पर लपके गए।
न्यूजीलैंड को लगा 8वां झटका, वेंकटेश अय्यर ने लिया पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट
वेंकटेश अय्यर ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर ए़डम मिल्ने को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला विकेट हासिल किया। मिल्ने 6 गेंद में 7 रन बना सके।
15 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 7 विकेट पर 93 रन
कीवी टीम ने 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। ईश सोढी 8 और एडम मिल्ने 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रन आउट हुए मिचेल सेंटनर, न्यूजीलैंड ने गंवाया सातवां विकेट
14वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन के शानदार थ्रो पर कार्यवाहक कप्तान मिचेल सेंटनर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 4 गेंद में 2 रन बनाए।
13 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 6 विकेट पर 83 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने 13 ओवर में 6 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। एडम मिल्ने ने हर्षल पटेल के ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। मिल्ने ने 6(2) और सेंटनर 1(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
जिमी नीशम को हर्षल पटेल ने भेजा पवेलियन
पारी के 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन हर्षल पटेल की कटर के खिलाफ वो चूक गए और गेंद आसमान में चली गई। ऐसे में विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत ने शानदार तरीके से उसे लपक लिया और इसके बाद जिमी नीशम को 3 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटना पड़ा।
12 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 5 विकेट पर 76 रन
न्यूजीलैंड ने 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। जिमी नीशम 3 और मिचेल सेंटनर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेंकटेश अय्यर ने अपने दूसरे ओवर में 6 रन दिए। जीत के लिए कीवी टीम को 48 गेंद में 109 रन बनाने हैं।
रन आउट हुए सीफर्ट, न्यूजीलैंड को लगा पांचवां झटका
न्यूजीलैंड ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर टिम सीफर्ट का विकेट गंवा दिया। ईशान किशन के शानदार थ्रो पर ऋषभ पंत ने कोई चूक नहीं की और सीफर्ट को पवेलियन वापस लौटना पड़ा। उन्होंने 18 गेंद में 17 रन बनाए।
11 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 4 विकेट पर 70 रन
न्यूजीलैंड ने 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में 4 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। चहल ने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल को आउट करके अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। जिमी नीशम 0(2) और टिम सीफर्ट 14 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं।
चहल की गेंद पर लपके गए गप्टिल, न्यूजीलैंड ने गंवाया चौथा विकेट
युजवेंद्र चहल ने पारी के 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल को बाउंड्री पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। गप्टिल लॉन्गऑन की दिशा में छक्का जड़ना चाहते थे लेकिन नाकाम रहे। उन्होंने 36 गेंद में 51 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान गप्टिल ने 4 चौके और 4 छक्के जड़े।
10 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 68 रन, गप्टिल ने जड़ा अर्धशतक
10 ओवर में न्यूजीलैंड ने 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 10 ओवर में 117 रन बनाने हैं। गप्टिल 51 और सीफर्ट 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
गप्टिन ने जड़ा अंतरराष्ट्रीय टी20 में 20वां अर्धशतक
10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षर पटेल की गेंद को कट करके चौका जड़ दिया और इसी के साथ ही उन्होंने 33 गेंद पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से अंतरराष्ट्रीय टी20 में 20वां अर्धशतक पूरा किया।
कीवी बल्लेबाजों के निशाने पर आए चहल
9वें ओवर में मार्टिन गप्टिल और टिन सीफर्ट ने युजवेंद्र चहल को निशाने पर लेते हुए 2 चौके और एक छक्के की मदद से कुल 16 रन जोड़े। 9 ओवर में 3 विकेट खोकर न्यूजीलैंड ने 61 रन बना लिए हैं। गप्टिल 47(30) और सीफर्ट 9(12) रन बनाकर खेल रहे हैं।
50 रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड
युजवेंद्र चहल की नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर सीफर्ट ने चौका जड़कर स्कोर को 8.2 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया।
8 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 3 विकेट पर 45 रन
न्यूजीलैंड ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं। गप्टिल 35 और सीफर्ट 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। हर्षल पटेल ने अपने पहले ओवर में 4 रन दिए।
अक्षर पटेल की घातक गेंदबाजी
रोहित ने वेंकटेश अय्यर के हाथ में थमाई गेंद
सीरीज मेें पहली बार रोहित शर्मा ने वेंकटेश अय्यर को गेंदबाजी पर लगाया। अय्यर ने अपने पहले ओवर में 4 रन दिए। 7 ओवर में न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं। गप्टिल 34 और सीफर्ट 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
6 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 3 विकेट पर 37 रन
पारी के छठे ओवर में गेंदबाजी करने आए भुवनेश्वर कुमार के ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। इस ओवर में भुवी ने कुल 7 रन दिए। पॉवरप्ले में 6 ओवर में 3 विकेट खोकर न्यूजीलैंड ने 37 रन बना लिए हैं। गप्टिल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं सीफर्ट 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
5 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 3 विकेट पर 30 रन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन बना लिए हैं। अपने दूसरे ओवर में अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड करके पवेलियन वापस भेजा। इस ओवर में उन्होंने 1 रन देकर 1 विकेट लिया। 2 ओवर में अबतक वो 2 रन देकर 3 विकेट झटक चुके हैं।
अक्षर पटेल ने किया तीसरा शिकार, फिलिप्स को भेजा पवेलियन
पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड करके अक्षर पटेल ने कीवी टीम को तीसरा झटका दिया। फिलिप्स ने 4 गेंद का सामना किया और अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
4 ओवर में न्यूजीलैेड ने बनाए 2 विकेट पर 29 रन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं। युजवेंद्र चहल के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने शानदार छक्का जड़ा। इस ओवर में चहल ने 7 रन दिए।
अक्षर पटेल ने दिया न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
अक्षर पटेल ने न्यूजीलैंड को पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका दिया। अक्षर की फिरकी में चैपमैन गच्चा खा गए और ऋषभ पंत ने उन्हें स्टंपिंग करने में कोई चूक नहीं की। चैपमैन ने 2 गेंद का सामना किया और अपना खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए।
अक्षर पटेल ने किया डेरिल मिचेल का शिकार, कीवी टीम को लगा पहला झटका
अक्षर पटेल ने पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर डेरिल मिचेल को हर्षल पटेल के हाथों लपकवाकर पवेलियन वापस भेज दिया। मिचेल ने 6 गेंद में 5 रन बनाए। अक्षर पटेल की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में वो लपके गए।
2 ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए बगैर नुकसान के 11 रन
न्यूजीलैंड ने 2 ओवर में लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 रन बना लिए हैं। दीपक चाहर द्वारा फेंके गए दूसरे ओवर में गप्टिल और मिचेल ने मिलकर 16 रन जोड़े। ओवर की आखिरी गेंद पर गप्टिल का कैच छूट गयाय़
पहले ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 5 रन
न्यूजीलैंड ने जीत के लिए मिले 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 ओवर में 5 रन बना लिए हैं। गप्टिल 5(3) और डेरिल मिचेल 0(3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा न्यूजीलैंड
भारत द्वारा जीत के लिए मिले 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने मार्टिन गप्टिल और डेरिल मिचेल की जोड़ी उतरी है। गप्टिल ने कीवी पारी की दूसरी ही गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। भुवनेश्वर कुमार भारत के लिए पहला ओवर डालने उतरे हैं।
न्यूजीलैंड को मिला 185 रन का लक्ष्य
भारत ने 20 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 184 रन
भारतीय टीम ने अंतिम ओवर में दीपक चाहर की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन का स्कोर खड़ा किया। अंतिम ओवर में दीपक चाहर ने एडम मिल्ने की गेंद पर दो चौके और एक छक्के सहित कुल 19 रन बटोरे और अपनी टीम को 184 रन तक पहुंचा दिया। चाहर 8 गेंद में 21 और अक्षर पटेल 4 गेंद में 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
19 ओवर में भारत ने बनाए 7 विकेट पर 165 रन
भारत ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 2 और दीपक चाहर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 19वें ओवर में फर्ग्यूसन ने 9 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
हिटविकेट हुए हर्षल पटेल, भारत ने गंवाया सातवां विकेट
शानदार बल्लेबाजी कर रहे हर्षल पटेल 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर बैकफुट में व्हाइड यॉर्कर को खेलने की कोशिश की और ऐसे में उनका बल्ला स्टंप पर जा लगा और वो हिट-विकेट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 11 गेंद में 18 रन बनाए। इस दौरान हर्षल ने 2 चौके और 1 छक्का जड़ा।
हर्षल पटेल ने छक्के के साथ की 19वें ओवर की शुरुआत
हर्षल पटेल ने पारी के 19वें ओवर की शुरुआत लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर की।
150 रन के पार पहुंचा भारत, 18 ओवर में बनाए 6 विकेट पर 156 रन
भारतीय टीम ने 17.3 ओवर में 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया। 18 ओवर में भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। हर्षल पटेल 12 और अक्षर पटेल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
17 ओवर में भारत ने बनाए 6 विकेट पर 148 रन
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 1 और हर्षल पटेल 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। एडम मिल्ने ने 17वेंं ओवर में 8 रन दिए और 1 विकेट हासिल किया। हर्षल पटेल ने अपना खाता चौका जड़कर खोला।
मिल्ने ने किया श्रेयस का शिकार, भारत ने गंवाया छठा विकेट
पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद पर श्रेयस अय्यर ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और वो मिड ऑन पर वो लपके गए। श्रेयस अय्यर ने 20 गेंद पर 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यह टीम इंडिया को लगा छठा झटका था।
बोल्ट ने किया वेंकटेश अय्यर का शिकार, भारत का लगा पांचवां झटका
भारत को पांचवां झटका 16वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने वेंकटेश अय्यर के रूप में दिया। वेंकटेश 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले पर सही तरह से नहीं लगी और मार्क चैपमेन ने डीप मिडविकेट पर लपके गए। वेंकटेश ने 15 गेंद में 20 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का जड़ा।
भारत ने 15 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 134 रन
भारत ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं। 15वें ओवर में वेंकटेश और श्रेयस अय्यर ने मिचेल सेंटरन के खिलाफ 7 रन बनाए। श्रेयस 21 (15) और वेंकटेश 19(13) रन बनाकर खेल रहे हैं। सेंटनर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके और भारतीय टीम को पॉवरप्ले के बाद बैकफुट पर धकेला।
14 ओवर में भारत ने बनाए 4 विकेट पर 127 रन
भारतीय टीम ने 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 127 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 9 गेंद में 13 और श्रेयस अय्यर 12 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेंकटेश अय्यर ने 14वें ओवर में ईश सोढी की चौथी गेंद पर स्वीप करके मिड विकेट की दिशा में शानदार छक्का जड़ा।
13 ओवर में भारत ने बनाए 4 विकेट पर 114 रन
भारतीय टीम ने 13 ओवर में 4 विकेट खोकर 114 रन बना लिए हैं। वेंकटेश अय्यर 5 (5) और श्रेयस अय्यर 15(11) रन बनाकर खेल रहे हैं।
12 ओवर में भारत ने बनाए 4 विकेट पर 108 रन
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 में 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर13 (8) और वेंकटेश अय्यर 2(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
ईश सोढी ने रोहित का फॉलो थ्रू मे किया शिकार, भारत को लगा चौथा झटका
भारतीय टीम को पारी के 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। स्ट्रेट ड्राइव की कोशिश करते हुए रोहित फॉलो थ्रू में शानदार अंदाज में लपके गए। रोहित ने 31 गेंद में 56 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े।
11 ओवर में भारत का स्कोर 3 विकेट पर 103 रन
भारतीय टीम ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं। मिचेल सेंटनर की तीसरे ओवर में रोहित शर्मा ने चौका जड़कर अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर भारत को 100 रन के पार पहुंचा दिया। रोहित शर्मा 56 (29) और श्रेयस अय्यर 10 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
हिटमैन ने जड़ा 27 गेंद में अर्धशतक
रोहित शर्मा का इडेन गार्डन्स साथ प्यार रविवार को भी जारी रहा। उन्होंने 11वें ओवर में मिचेल सेंटनर की गेंद पर चौका जड़कर अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 में 26वां अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े।
10 ओवर में भारत ने बनाए 3 विकेट पर 90 रन
टीम इंडिया ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 25 गेंद में 48 और श्रेयस अय्यर 4 गेंद में 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी चार ओवर में भारतीय बल्लेबाज केवल 21 रन बना सके और 3 विकेट गंवा दिए। सेंटनर ने 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं ईश सोढी ने 2 ओवर में 14 रन खर्च किए।
सेंटनर ने दिया भारत को तीसरा झटका, पंत को पवेलियन भेजा
अपने पहले ओवर में दो शिकार करने के बाद कप्तानी कर रहे मिचेल सेटनर ने 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत को आउट करके भारतीय टीम को तीसरा झटका दिया। पंत छक्का जड़ने की कोशिश ें लपके गए। उन्होंने 6 गेंद में 4 रन बनाए। भारतीय टीम ने 9 ओवर में 3 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 23 गेंद में 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं।
बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत
ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने ऋषभ पंत उतरे हैं। रोहित शर्मा एक छोर पर 17 गेंद पर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
सेंटनर ने दिए भारत को दोहरे झटके, सूर्यकुमार भी लौटे पवेलियन
मिचेल सेंटनर ने अपने पहले ओवर में भारत को दो झटके दिए। पहले उन्होंने ईशान किशन को विकेट के पीछे लपकवाया इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर कवर की दिशा में मार्टिन गप्टिल के हाथों लपके गए। सूर्यकुमार ने 4 गेंद को सामना किया और अपना खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। 7 ओवर में भारत ने 2 विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं। सेंटनर ने अपने पहले ओवर में 2 रन देकर 2 विकेट झटके।
भारत को लगा पहला झटका, ईशान किशन आउट
ईशान किशन के रूप में भारत को पहला झटका सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल सेंटनर ने दिया। ईशान सेंटनर की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों लपके गए। ईशान ने 21 गेंद में 29 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके जड़े। उनके और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हुई।
रोहित ने की फर्ग्युसन की जमकर धुनाई, 6 ओवर में भारत ने बनाए 69 रन
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पॉवरप्ले में बगैर किसी नुकसान के 69 रन बना लिए हैं। रोहित 17 गेंद में 39 और ईशान 29 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं। 6वें ओवर में लॉकी फर्ग्युसन की रोहित और ईशान ने जमकर धुनाई की और 20 रन जोड़े। इस ओवर में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का जड़ा।
रोहित शर्मा के टी20 में 150 छक्के पूरे
रोहित ने 6वें ओवर की पांचवी गेंद पर जैसे ही छक्का जड़ा उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 छक्के पूरे हो गए। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं।
पचास रन के पार पहुंचा भारत
रोहित शर्मा ने पारी के 6वें ओवर की पहली गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन के खिलाफ चौका जड़कर अपनी टीम को पचास रन के पार पहुंचा दिया।
5 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 49 रन
टीम इंडिया ने रोहित शर्मा और ईशान किशन की धमाकेदार पारियों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 49 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 13 गेंद में 24 और ईशान किशन 17 गेंद में 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। एडम मिल्ने के इस ओवर में ईशान किशन ने लगातार दो चौके जड़े।
4 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 39 रन
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 4 ओवर में 39 रन बना लिए हैं। पारी के चौथे ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार छक्का जड़ा। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने तीसरी गेंद पर शानदार फील्डिंग करते हुए गेंद को बाउंड्री के पार जाने से बचा लिया। फर्ग्यूसन ने इस ओवर में 10 रन दिए। रोहित शर्मा 12 गेंद में 23 और ईशान किशन 12 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
3 ओवर में भारत ने बनाए 29 रन, बोल्ट की हुई धुनाई
भारत ने कोलकाता में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। मुंबई इंडियन्स के साथी खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ ईशान किशन और रोहित शर्मा ने 11 रन जोड़े। रोहित ने जहां दूसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर किशन ने चौका जड़ा। दोनों बल्लेबाज 9 गेंद का सामना करके 14-14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2 ओवर में भारत ने बनाए बगैर किसी नुकसान के 18 रन
भारतीय टीम ने 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 8 (6) और ईशान किशन 10 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे ओवर में एडम मिल्ने के खिलाफ ईशान किशन ने चौके के साथ शुरुआत की और चौके के साथ ही अंत किया। मिल्ने ने अपने पहले ओवर में 10 रन दिए।
पहले ओवर में भारत ने बनाए 8 रन
टॉज जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ पहले ओवर में बगैर किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 8 (6) और ईशान किशन 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा और ईशान किशन ने की पारी की शुरुआत
केएल राहुल को आराम दिए जाने के बाद ईशान किशन रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की है। कीवी टीम के लिए ट्रेंट बोल्ट ने गेंदबाजी का आगाज किया है।
IND vs NZ 3rd T20I: टॉस पर क्या बोले दोनों टीमों के कप्तान
भारत की प्लेइंग-11
युजवेंद्र चहल ने पूरा किया मैचों का अर्धशतक!
2 साल बाद भारतीय कप्तान ने जीते लगातार तीन टॉस
भारत के लिए अंतरारष्ट्रीय टी20 में साल 2019 के बाद भारतीय कप्तान ने लगातार तीन टॉस जीते हैं। जयपुर, रांची के बाद कोलकाता में भी सिक्का रोहित शर्मा के पक्ष में गिरा है।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर(कप्तान), एडम मिल्ने, लॉकी फॉर्ग्यूसन, ईश सोढी, ट्रेंट बोल्ट।
ये है भारत की तीसरे मैच की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल।
न्यूजीलैंड ने टीम में किया एक बदलाव
कीवी टीम ने तीसरे टी20 मैच में एक बदलाव टिम साउदी के रूप में किया है। उनकी जगह लॉकी फर्ग्यूसन को एकादश में जगह मिली है।
भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
रोहित शर्मा ने सीरीज में लगातार तीसरी बार टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम दो बदलाव के साथ मैच में उतरी है। युजवेंद्र चहल को रविचंद्रन अश्विन की जगह और केएल राहुल की जगह ईशान किशन को मौका दिया गया है।
कीवी टीम के लिए कप्तानी करने उतरे मिचेल सेंटनर
तीसरे मैच में कीवी टीम ने टिम साउदी को आराम दिया और मिचेल सेंटनर टॉस के लिए मैदान में उतरे।
दो साल बाद कोलकाता में हो रहा है मुकाबला!
कोलकाता के इडेन गार्डन्स में दो साल बाद कोई मुकाबला खेला जा रहा है। भारत-बांग्लादेश के बीच पिंक बॉल टेस्ट के बाद इस मैदान पर कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला गया है।
कीवी और भारतीय खिलाड़ियों के बीच हो रही है मस्ती!
मुकाबले के लिए इडेन गार्डन्स है तैयार!
दोनों के बीच ऐसी रही है भिड़ंत
भारत और न्यूजीलैंड की टीमृ अभी तक कुल 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 मैच में भारत और 9 में न्यूजीलैंड विजयी रहा है। भारतीय टीम मौजूदा सीरीज के शुरुआती 2 मैच में जीत हासिल कर चुकी है।
ऐसी हो सकती है न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
टिम साउदी (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने/लॉकी फॉर्ग्यूसन, ईश सोढी, ट्रेंट बोल्ट।
ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव/ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत/ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल/युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार/आवेश खान, दीपक चाहर, हर्षल पटेल।
IND vs NZ: तीसरा टी20 आज, कीवी टीम बचाने उतरेगी साख
सीरीज के शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद टिम साउदी की कप्तानी वाली कीवी टीम आज तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज करके अपनी साख बचाने उतरेगी। भारतीय टीम इस मैच में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है जिसका फायदा निश्चित तौर न्यूजीलैंड की टीम उठाना चाहेगी।

