IND vs BAN 3rd ODI Highlights: ईशान-विराट के तूफान में उड़ी बांग्लादेश टीम, भारत ने तीसरे वनडे में दर्ज की धमाकेदार जीत
India vs Bangladesh 3rd ODI Highlights: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में धमाकेदार जीत हासिल की। भारत ने 409 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, बांग्लादेश ने सीरीज अपने नाम कर ली।
टीम इंडिया ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे 227 रन अपने नाम किया। भारत ने चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में 409 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 34वें ओवर में 182 रन पर ढेर हो गई। बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक रन शाकिब अल हसन (43) ने बनाए। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन, अक्षर पटेल और उमरान मलिक ने दो-दो विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक शिकार किया। बता दें कि बांग्लादेश ने तीन वनडे मैच की सीरीज पर 2-1 से कब्ज कर लिया है। बांग्लादेश ने पहला वनडे एक विकेट से और दूसरा मैच 5 रन से जीता।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने सधी हुआ आगाज किया। अनामुल हक और लिटन दास ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। अनामुल पांचवें ओवर में अक्षर का शिकार बने। उन्होंने 7 गेंदों में 8 रन बनाए। लिटन 26 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का मारा। उनकी पारी का अंत सिराज ने आठवें ओवर में किया। मुश्फिकुर रहीम (13 गेंदों में 7) का बल्ला खामोश रहा। उन्हें अक्षर ने 12वें ओवर में बोल्ड किया। शाकिबल अल हसन ने 50 गेंदों में 4 चौकों के जरिए 43 रन की पारी खेली। उन्हें कुलदीप 23वें ओवर में बोल्ड किया।
बांग्लादेश के पांच विकेट 124 के कुल स्कोर पर गिर गए और टीम संभल नहीं पाई। महमुदुल्लाह ने 26 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 20 रन बनाए। उन्हें सुंदर ने एलबीडब्ल्यू किया। अफीफ हुसैन (12 गेंदों में 8) को शार्दुल ने 28वें ओवर में पवेलियन भेजा। शार्दुल ने 30वें ओवर में 2 विकेट चटकाए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर मेहदी हसन मिराज (5 गेंदों में 3) को सिराज के हाथों लपकवाया और पांचवीं गेंद पर इबादत हुसैन (0) को एलबीडब्ल्यू किया। बांग्लादेश की ओर से आउट होने वाले आखिरी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान (17 गेंदों में 13) रहे, जो उमरान का शिकार बने। तस्कीन अहमद ने 16 गेंदों में नाबाद 17 रन बनाए।
ऐसा रहा भारत की पारी का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शिखर धवन (3) को पांचवें ओवर में मेहदी हसन मिराज ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। धवन के जाने के बाद ओपनर ईशान किशन और विराट कोहली ने जबरदस्त अंदाज में मोर्चा संभाला। दोनों ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी और दूसरे विकेट के लिए 290 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी तस्कीन अहमद ने 36वें ओवर में ईशान को आउट कर तोड़ी। उनका विकेट 305 के कुल स्कोर पर गिरा। ईशान ने 131 गेंदों में 24 चौकों और 10 छक्कों के दम पर 210 रन बनाए। वह सबसे तेज दोहरा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
ईशान के जाने के बाद भारत को नियमित अंतराल पर झटके लगे। शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेय अय्यर (3) का बल्ला खामोश रहा। उन्हें 39वें ओवर में इबादत हुसैन ने अपने जाल में फंसाया। कार्यकवाहक कप्तान केएल राहुल 10 गेंदों में 8 रन ही बन सके। उन्हें इबादत ने 41वें ओवर में बोल्ड किया। कोहली पांचवें खिलाड़ी के रूप में पवेलियन लौटे। वह 42वें ओवर में शाकिब का शिकार बने।
वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने छठे विकेट के लिए 46 रन की पार्टनरशिप की। अक्षर को 48वें ओवर में तस्कीन ने बोल्ड किया। उन्होंने 17 गेंदों में 20 रन जुटाए। उन्होंने एक चौका और एक सिक्स लगाया। सुंदर को 49वें ओवर में शाकिब ने बोल्ड किया। उन्होंने 27 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के के दम पर 37 रन की पारी खेली। मुस्तफिजुर रहम ने अंतिम ओवर में शार्दुल ठाकुर (3) को अपना शिकार बनाया। कुलदीप यादव 3 रन बनाकर नाबाद रहे।
केएल राहुल को मिली कमान
नियमित कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण केएल राहुल टीम की संभालेंगे। रोहित दूसरे वनडे में मोहम्मद सिराज की गेंद पर कैच पकड़ने के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। रोहित के बाएं हाथ के अंगूठे की हड्डी खिसक गई है। गौरतलब है कि भारत के लिए इस सीरीज में 20 क्रिकेटर उपलब्ध थे क्योंकि बांग्लादेश में पहले वनडे और न्यूजीलैंड में आखिरी मैच के बीच कम समय था। दोनों टीमों में कुछ खिलाड़ी समान थे। हालांकि, एक सप्ताह के भीतर हालात बद से बदतर हो गए और आखिरी मैच के लिए सिर्फ 14 फिट खिलाड़ी उपलब्ध रहे गए।
India vs Bangladesh 3rd ODI Playing 11
भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), ईशान किशन, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, शाकिब अल हसन, यासिर अली, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, एबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।
भारत ने बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त
भारत ने बांग्लादेश को 227 रन से करारी शिकस्त दी है। बांग्लादेश की पारी 34वें ओवर की अंतिम गेंद पर सिमट गई। उमरान ने मुस्तफिजुर रहमान (17 गेंदों में 13) के रूप में आखिरी शिकार किया। वहीं, तस्कीन अहमद ने 16 गेंदों में नाबाद 17 रन बनाए।
34 ओवर में बांग्लादेश का स्कोर 182/10, बाई-4, लेग बाई-1, वाइड-3, नो-बॉल-1 रन।
IND vs BAN LIVE: नहीं चला मेहदी का बल्ला
बांग्लादेश का आठवां विकेट मेहदी हसन मिराज के तौर पर गिरा है। पिछले दो मैचों में टिककर बल्लेबाजी करने वाले मेहदी 5 गेंदों में केवल 3 रन बना सके। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने 30वें ओवर की पहली गेंद पर सिराज के हाथों कैच कराया। शार्दुल ने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर इबादत हुसैन (0) को एलबीडब्ल्यू किया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 30 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 148/9, लेग बाई-1, वाइड-1, नो-बॉल-1 रन। तस्कीन अहमद 2* और मुस्तफिजुर रहमान 0* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: अफीफ हुसैन हुए आउट
शार्दुल ठाकुर ने अफीफ हुसैन को अपना शिकार बना लिया है। उन्होंने 28वें ओवर की चौथी गेंद पर अफीफ को पवेलियन की राह दिखाई। अफीफ डीप कवर के ऊपर से ड्राइवर लगाना चाहते थे मगर उमरान को कैच थमा बैठे। उन्होंने 12 गेंदों में 8 रन बनाए। उन्होंने एक चौका ठोका।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 28 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 146/7, लेग बाई-1, वाइड-1, नो-बॉल-1 रन। मेहदी हसन मिराज 2* और तस्कीन अहमद 1* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: महमुदुल्लाह ने गंवाया विकेट
बांग्लागेश को छठा झटका महमुदुल्लाह के तौर पर लगा है। महमुदुल्लाह ने 26 गेंदों में 20 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का मारा। उन्हें सुंदर ने 27वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 27 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 144/6, लेग बाई-1, वाइड-1, नो-बॉल-1 रन। अफीफ हुसैन 8* और मेहदी हसन मिराज 1* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: भारतीय गेंदबाजों का दबदबा
भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अपना दबदबा बना रखा है। मेजबान बल्लेबाज रनों के लिए जूझ रहे हैं। कुलदीप ने 25वें ओवर में किफायदी गेंदबाजी करते हुए केवल 2 रन खर्च किए। अफीफ और महमुदुल्लाह ने एक-एक रन बनाया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 25 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 134/5, लेग बाई-1, वाइड-1, नो-बॉल-1 रन। महमुदुल्लाह 12* और अफीफ हुसैन 7* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: कुलदीप के जाल में फंसे शाकिब
कुलदीप ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने शाकिब अल हसन को 23वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपने जाल में फंसाया। शाकिब कट करना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले से लगकर स्टंप्स में जा टकराई। उन्होंने 50 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 43 रन बनाए।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 23 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 124/5, लेग बाई-1, वाइड-1, नो-बॉल-1 रन। महमुदुल्लाह 9* और अफीफ हुसैन 0* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: यासिर अली ने गंवाया विकेट
बांग्लादेश को चौथा झटका यासिर अली के रूप में लगा है। यासिर को उमरान ने 20वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। वह तीसरी गेंद पर फ्लिक करना चाहते थे पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उमरान की अपील को मैदान अंपायर ने नकार दिया था, जिसके बाद भारत ने रिव्यू लिया और फैसला उसके पक्ष में गया। यासिर ने 30 गेंदों में 25 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 1 सिक्स जमाया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 20 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 109/4, लेग बाई-1, वाइड-1, शाकिब अल हसन 37* और महमुदुल्लाह 1* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: बांग्लादेश का सैकड़ा पूरा
बांग्लादेश ने लड़खड़ाने के बाद सैकड़ा पूरा कर लिया है। मेजबान टीम ने 113 गेंदों में 100 रन जुटा लिए। कुलदीप ने 19वें ओवर में 8 रन खर्च किए। यासिर ने चौथी गेंद पर सिंगल लिया और छठी गेंद पर छक्का ठोका। वहीं, शाकिब ने पांचवीं गेंद पर एक रन बनाया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 19 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 106/3, लेग बाई-1, वाइड-1, शाकिब अल हसन 35* और यासिर अली 25* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: कुलदीप पर पड़ा चौका
कप्तान राहुल ने स्पिनर कुलदीप यादव को गेंदबाजी के मोर्चे पर लगा दिया है। उन्होंने अपने स्पैल के दूसरे ओवर में 9 रन दिए। यासिर तीसरी गेंद पर शानदार कवर ड्राइव खेलकर चौका बटोरा।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 15 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 88/3, लेग बाई-1, वाइड-1, शाकिब अल हसन 31* और यासिर अली 11* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: मुश्फिकुर रहीम हुए बोल्ड
अक्षर ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने 12वें ओवर में मुश्फिकुर रहीम को बोल्ड किया। मुश्फिकुर छठी गेंद पर स्वीप शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गिल्लियां बिखर गईं। उन्होंने 13 गेंदों में 7 रन जुटाए।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 12 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 73/3, लेग बाई-1, वाइड-1, शाकिब अल हसन 27* और यासिर अली 0* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: पहला पॉवर प्ले समाप्त
पहला पावर प्ले समाप्त हो गया है। बांग्लादेश ने इस दौरान दो विकेट गंवाए। शाकिब रन गति बढ़ाने के प्रयास में जुट हैं। उन्होंने नौवें ओवर में उमरान के खिलाफ दो और 10वें ओवर में सिराज के विरुद्ध एक चौका लगाया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 66/2, वाइड-1, शाकिब अल हसन 23* और मुश्फिकुर रहीम 4* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: लिटन दास लौटे पवेलियन
बांग्लादेश का दूसरा विकेट लिटन दास के तौर पर गिरा है। उन्होंने 26 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 29 रन की पारी खेली। लिटन के आठवें ओवर में सिराज ने अपना शिकार बनाया। वह एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से सिक्स मारना चाहते थे लेकिन शार्दुल ने कैच लपक लिया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 8 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 48/2, वाइड-1, शाकिब अल हसन 8* और मुश्फिकुर रहीम 1* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: अनामुल बने अक्षर का शिकार
स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर अनामुल हक को आउट किया। अनामुल सिक्स मारने के चक्कर में लॉन्ग ऑफ पर सिराज के हाथों लपके गए। सिराज ने दौड़कर अच्छा कैच पकड़ा। अनामुल ने 7 गेंदों में 1 छक्के के जरिए 8 रन बनाए।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 5 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 38/1, वाइड-1, लिटन दास 24* और शाकिब अल हसन 5* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: शार्दुल ने लुटाए 15 रन
शार्दुल ने चौथे ओवर में 15 रन लुटाए, जिसमें एक वाइड शामिल है। लिटन ने तीन शानदार शॉट खेले। उन्होंने पहली गेंद पर चौका, पांचवीं गेंद पर सिक्स और छठी गेंद पर चौका लगाया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 4 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 33/0, वाइड-1, अनामुल हक 8* और लिटन दास 24* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: बांग्लादेश की पारी शुरू
बांग्लादेश की पारी शुरू हो गई है। लक्ष्य का पीछा करने के लिए अनामुल हक और लिटन दास उतरे हैं। भारत की गेंदबाजी आक्रमण की कमान मोहम्मद सिराज ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 2 रन दिए। अनामुल ने दूसरी और लिटन ने पांचवीं गेंद पर सिंगल लिया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 1 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 2/0, अनामुल हक 1* और लिटन दास 1* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: लिटन दास ने खोले हाथ
कप्तान राहुल ने दूसरे ओवर में शार्दुल ठाकुर को गेंद सौंपी, जिसमें 4 रन गए। लिटन दास ने तीसरी गेंद पर अपने हाथ खोले और शार्दुल के सिर के ऊपर से चौका हासिल किया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 2 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 6/0, अनामुल हक 1* और लिटन दास 5* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: सिराज पर पड़ा चौका-छक्का
सिराज ने तीसरे ओवर में 12 रन खर्च किए। लिटन ने फिर अपने हाथ खोले। उन्होंने दूसरी गेंद पर बेहतरीन ड्राइव कर चौका मारा। वहीं, अनामुल ने पांचवीं गेंद पर पुल कर शानदार छक्का जड़ा।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 3 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 18/0, अनामुल हक 8* और लिटन दास 10* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: बांग्लादेश को मिला 410 का टारगेट
भारत ने बांग्लादेश को 410 रन का विशाल टारगेद दिया है। मुस्तफिजुर ने अंतिम ओवर में 3 रन दिए और एक विकेट चटकाया। उन्होंने शार्दुल ठाकुर को चौथी गेंद पर लिटन के हाथों कैच कराया। ठाकुर ने 5 गेंदों में 3 रन बनाए। वहीं, कुलदीप यादव 3 गेंदों में 3 रन बनाकर नाबाद रहे।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 50 ओवर के बाद भारत का स्कोर 409/8, लेग बाई-5, वाइड-4।
IND vs BAN LIVE: शाकिब ने किया सुंदर का शिकार
भारत का सातवां विकेट वॉशिंगटन सुंदर के रूप में गिरा। उन्हें शाकिब ने 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। सुंदर ने छठे नंबर पर उतरने के बाद 27 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की बदौलद 37 रन की पारी खेली।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 49 ओवर के बाद भारत का स्कोर 406/7, लेग बाई-5, वाइड-4, शार्दुल ठाकुर 1* और कुलदीप यादव 1* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: अक्षर को तस्कीन ने किया आउट
तस्कीन अहमद ने बांग्लादेस छठी सफलता दिलाई है। उन्होंने 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल को बोल्ड किया। अक्षर ने 17 गेंदों में 20 रन जोड़े। उन्होंने एक चौका और एक सिक्स लगाया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 398/6, लेग बाई-4, वाइड-3, वॉशिंगटन सुंदर 33* और शार्दुल ठाकुर 1* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: 40 रन की साझेदारी पूरी
सुंदर और अक्षर के बीच छठे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी पूरी हो गई है। अक्षर ने 46वें ओवर में दो चौके लगाए जबकि सुंदर ने 27वें ओवर में एक चौका जमाया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर 384/5, लेग बाई-4, वाइड-3, वॉशिंगटन सुंदर 26* और अक्षर पटेल 14* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: सिर्फ 5 ओवर का खेल बाकी
सुंदर और अक्षर धीरे-धीरे भारतीय पारी की रन गति में इजाफा कर रहे हैं। अब सिर्फ 5 ओवर का खेल बाकी रह गया है। ऐसे में दोनों की नजर भारतीय का स्कोर 400 के पार पहुंचाने पर होगी।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 365/5, लेग बाई-4, वाइड-3, वॉशिंगटन सुंदर 13* और अक्षर पटेल 8* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: भारतीय टीम 350 के पार
भारतीय टीम 350 के पार पहुंच गई है। इबादत ने 43वें ओवर में 8 रन दिए। सुंदर ने एक चौके समेत 7 रन बटोरे। उन्होंने पहली गेंद पर ड्राइव किया और मिडऑफ के दाईं तरफ से बाउंड्री हासिल की।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 354/5, लेग बाई-4, वाइड-3, वॉशिंगटन सुंदर 8* और अक्षर पटेल 2* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: विराट कोहली ने गंवाया विकेट
भारत को विराट कोहली के तौर पर बड़ा झटका लगा है। कोहली ने 90 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 113 रन की पारी खेली। उन्हें शाकिब ने 42वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। कोहली पहली गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑफ की दिशा में छक्का मारने चाहते थे मगर मेहदी के हाथों लपके गए।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 346/5, लेग बाई-4, वाइड-3, वॉशिंगटन सुंदर 1* और अक्षर पटेल 1* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: केएल राहुल हुए क्लीन बोल्ड
भारत को चौथा विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा है। राहुल टिककर बल्लेबाजी करने में नहीं रहे। उन्होंने 10 गेंदों में केवल 8 रन जुटाए। राहुल को इबाद ने 41वें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। राहुल बेहतरीन यॉर्कर पर पूरी तरह गच्चा खा गए।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर 344/4, लेग बाई-4, वाइड-3, विराट कोहली 113* और वॉशिंगटन सुंदर 0* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: 40 ओवर का खेल पूरा
भारतीय टीम अब तक बांग्लदेश के खिलाफ हावी है। अब सिर्फ 10 ओवर का खेल बाकी रह गया है और भारत के 7 विकेट हैं। ऐसे में मेहमान टीम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर विशाल स्कोर खड़ा करने की फिराक में होगी।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 339/3, लेग बाई-4, वाइड-3, विराट कोहली 112* और केएल राहुलर 4* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: विराट ने जड़ा 44वां शतक
विराट कोहली ने शतक ठोक दिया है। यह उनके वनडे करियर का 44वां शतक है। उन्होंने लेग स्टंप पर लेंथ बॉल मिलने के बाद फ्लिक कर दिया और छक्का जड़कर अपनी सेंचुरी कंप्लीट की। इबादत ने 39वें ओवर में 10 रन खर्च किए।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 39 ओवर के बाद भारत का स्कोर 330/3, लेग बाई-4, वाइड-3, विराट कोहली 104* और केएल राहुलर 3* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन
ईशान के जाने के बाद बैटिंग के लिए आए श्रेयस अय्यर का बल्ला नहीं चला। वह 6 गेंदों में केवल 3 रन ही बना सके। उन्हें इबादत ने 39वें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन भेजा। वह शॉर्ट कवर के ऊपर से करार मारना चाहते थे पर लिटन को कैच थमा बैठे।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 38.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 320/3, लेग बाई-4, वाइड-3, विराट कोहली 85* और केएल राहुलर 0* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: ईशान बने तस्कीन का शिकार
भारत को दूसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा है। ईशान ने 131 गेंदों का सामने करने के बाद 210 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 24 चौके और 10 छक्के ठोके। उन्हें तस्कीन अहमद ने 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना शिकार बनाया। ईशान ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से सिक्स मारने के चक्कर में बाउंड्री के नजदीक लिटन दास को कैच थमा दिया। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए कोहली के साथ 290 रन की साझेदारी की।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर 306/2, लेग बाई-4, वाइड-3, विराट कोहली 85* और श्रेयस अय्यर 1* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: ईशान किशन ने जड़ा दोहरा शतक
ईशान किशन ने बड़ा इतिहास रच दिया है। वह सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 126 गेंदों में डबल सेंचुरी कंप्लीट कर ली। ईशान से पहले सबसे तेज दोहरा शतक बनाने के रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था। उन्होंने 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 गेंदों में यह कमाल किया था।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 295/1, लेग बाई-4, वाइड-3, ईशान किशन 200* और विराट कोहली 85* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: भारतीय टीम 275 पर पहुंची
तस्कीन अहमद ने 32वें ओवर में 12 और मुस्तफिजुर ने 33वें ओवर में 6 रन दिए। ईशान किशन सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के करीब बढ़ रहे हैं। उनके बल्ला जमकर आग उगल रहा है।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 275/1, लेग बाई-4, वाइड-3, ईशान किशन 188* और विराट कोहली 77* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: भारत ने छुआ 250 का आंकड़ा
भारतीय टीम ने 250 का आंकड़ा छू लिया है। ईशान और कोहली लगातार बांग्लादेशी गेंदबाजों के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं। मुस्तफिजुर ने अपने स्पैल के चौथे ओवर में 11 रन खर्च किए। ईशान ने तीसरी और कोहली ने पांचवीं गेंद पर चौका ठोका।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 257/1, लेग बाई-4, वाइड-2, ईशान किशन 184* और विराट कोहली 64* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: मेहदी ने खर्च किए 17 रन
स्पिनर मेहदी ने 30वें ओवर में 17 रन दिए। ईशान ने तीन शानदार शॉट लगाए। उन्होंने दूसरी गेंद पर सिक्स मारा जबकि पांचवीं और छठी गेंद पर चौका हासिल किया। कोहली के खाते में सिर्फ 2 रन गए।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 246/1, लेग बाई-4, वाइड-2, ईशान किशन 179* और विराट कोहली 58* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक
विराट कोहली ने अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 54 गेंदों में अपना पचासा बनाया। यह उनके वनडे करियर का 65वां अर्धशतक है। कोहली और ईशान के बीच 200 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। ईशान ने 28वें ओवर में मेहदी के विरुद्ध एक सिक्स और एक चौका मारा।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 217/1, लेग बाई-4, वाइड-2, ईशान किशन 158* और विराट कोहली 50* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: भारत ने छुआ 200 का आंकड़ा
शाबिक ने 27वें ओवर में 20 रन खर्च किए, जिसमें से 19 रन अकेले ईशान ने बनाए। ईशान ने पहली गेंद पर चौका, दूसरी गेंद पर सिक्स, तीसरी गेंद पर डबल, चौथ गेंद पर सिक्स और पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 205/1, लेग बाई-4, वाइड-2, ईशान किशन 147* और विराट कोहली 49* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: ईशान ने मारे दो छक्के
ईशान शतक लगाने के बाद और भी खतरनाक बल्लेबाजी कर हैं। उन्होंने 26वें ओवर में इबात के विरुद्ध 2 दमादर सिक्स लगाए। उन्होंने पहली और चौथी गेंद को आधा दर्जन रन के लिए बाउंड्री के ऊपर से भेजा।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 185/1, लेग बाई-4, वाइड-2, ईशान किशन 128* और विराट कोहली 48* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: ईशान ने किया हवाई फायर
शाबिक ने 25वें ओवर में 8 रन दिए। ईशान ने चौथी गेंद पर जबरदस्त हवाई फायर किया। उन्होंने छोटी गेंद मिलने के बाद मिडविकेट के ऊपर से पुल किया और सिक्स जमाया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 170/1, लेग बाई-4, वाइड-2, ईशान किशन 114* और विराट कोहली 47* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: ईशान किशन ने जड़ा शतक
ईशान किशन ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने 85 गेंदों में सैकड़ा कंप्लीट किया। उन्होंने 24वें ओवर करने आए अफीफ के खिलाफ पहली गेंद पर चौका लगाकर यह कमाल किया। ईशान के वनडे करियर की यह पहली सेंचुरी है।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 162/1, लेग बाई-4, वाइड-2, ईशान किशन 107* और विराट कोहली 46* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: ईशान को मिला जीवनदान
मेहदी ने 20वें ओवर में 11 रन दिए। ईशान ने दूसरी और पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। उन्हें तीसरी गेंद पर जीवनदान मिला। ईशान ने डीप मिडविकेट की दिशा में पुल किया और शाकिब ने कैच लपक लिया लेकिन फिर गेंद हाथ से छिटक गई।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127/1, लेग बाई-4, वाइड-2, ईशान किशन 90* और विराट कोहली 28* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: शतकीय साझेदारी कंप्लीट
धवन के जाने के बाद ईशान और कोहली खूंटा गाड़कर खड़े हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। मुस्तफिजुर ने 19वें ओवर में 6 रन दिए। कोहली ने आखिरी गेंद पर चौका मारा।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 116/1, लेग बाई-4, वाइड-2, ईशान किशन 80* और विराट कोहली 27* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: भारतीय टीम ने बनाया सैकड़ा
भारतीय टीम ने सैकड़ा बना लिया है। 102 गेंदों में 100 रन कंप्लीट किए। ईशान ने 17वें ओवर में तस्कीन के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और अच्छे शॉट जड़े। उन्होंने चौथी गेंद पर सिक्स और अंतिम गेंद पर फोर मारा।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 103/1, वाइड-2, ईशान किशन 75* और विराट कोहली 19* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: ईशान किशन ने ठोका चौका
तस्कीन अहमद ने 15वें ओवर में 11 रन खर्च किए। ईशान ने एक चौके समेत 8 रन बटोरे। उन्होंने पांचवी गेंद लोअर फुल टॉस मिलने के बाद कवर के ऊपर से शानदार शॉट खेला और बाउंड्री हासिल की।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 85/1, वाइड-2, ईशान किशन 60* और विराट कोहली 16* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक
ईशान किशन ने फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने 49 गेंदों में 50 रन पूरे किए। यह उनके वनडे करियर का चौथा अर्धशतक है। शाकिब ने 13वें ओवर में 6 रन खर्च किए। कोहली ने चार और ईशान ने दो रन बनाए।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 73/1, वाइड-1, ईशान किशन 51* और विराट कोहली 14* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: ईशान ने की इबादत की कुटाई
भारतीय टीम ने पचासा पूरा कर लिया है। भारत ने 68 गेंदों में 50 रन जुटाए। इबादत ने 12वें ओवर में 18 रन दिए। उनकी ईशान ने जमकर कुटाई की। ईशान ने दूसरी-तीसरी गेंद पर चौका जबकि पांचवीं गेंद पर छक्का और छठी गेंद पर चौका मारा।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 67/1, वाइड-1, ईशान किशन 49* और विराट कोहली 10* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: पहला पावर प्ले समाप्त
पहला पावर प्ले समाप्त हो गया है। भारत शुरुआती 10 ओवर में पचासा कंप्लीट नहीं कर पाया। इबादत ने अपने स्पैल के दूसरे ओवर में 3 रन दिए। ईशान ने दो और कोहली ने एक रन जुटाया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 45/1, वाइड-1, ईशान किशन 33* और विराट कोहली 8* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: शाकिब का किफायती ओवर
ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने नौवें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 2 रन दिए। ईशान ने तीसरी और कोहली ने चौथी गेंद पर दौड़कर एक रन बनाया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 42/1, वाइड-1, ईशान किशन 31* और विराट कोहली 7* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: ईशान ने फिर जड़ा फोर
कप्तान लिटन ने आठवें ओवर में इबादत हुसैन को गेंद सौंपी, जिसमें 5 रन आए। ईशान ने शुरुआती चार गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया और पांचवीं गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में चौका मारा। उन्होंने आखिरी गेंद पर सिंगल लिया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 40/1, वाइड-1, ईशान किशन 30* और विराट कोहली 6* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: कोहली ने लगाया चौका
मेहदी ने सातवें ओवर में 7 रन खर्च किए। कोहली को तीसरी गेंद पर जीवनदान मिला, क्योंकि कप्तान लिटन ने आसान कैच टपका दिया। इसके बाद कोहली ने चौथी गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में चौका ठोका।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 35/1, वाइड-1, ईशान किशन 25* और विराट कोहली 6* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: ईशान ने फिर खोले हाथ
तस्कीन अहमद ने छठे ओवर में 12 रन दिए, जो ईशान किशन ने बनाए। उन्होंने एक बार फिर अपने हाथ खोले। उन्होंने पहली और चौथी गेंद पर चौका लगाया जबकि दूसरी और छठी गेंद पर डबल लिया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 29/1, वाइड-1, ईशान किशन 24* और विराट कोहली 1* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: शिखर धवन सस्ते में आउट
भारत को पहला झटका शिखर धवन के तौर पर लगा है। धवन की खराब फॉर्म जारी है और वह एक बार फिर सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 8 गेंदों में महज 3 रन बनाए। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। मेहदी की अपील पर मैदानी अंपायर ने आउट नहीं किया जिसके बाद बांग्लादेश ने रिव्यू लिया, जो उनके पक्ष में गया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 17/1, वाइड-1, ईशान किशन 12* और विराट कोहली 1* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: तस्कीन ने डाला मेडन ओवर
तस्कीन अहमद ने चौथे ओवर में अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की। उन्होंने ईशान किशन को पूरी तरह बांधे रखा और मेडन ओवर निकाला। ईशान ने चौथी गेंद पर हवाई फायर करने का प्रयास किया लेकिन बल्ले से सही संपर्क नहीं हो पाया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 15/0, वाइड-1, शिखर धवन 3* और ईशान किशन 11* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: ईशान किशन ने जड़े दो चौके
मुस्तफिजुर ने तीसरे ओवर में 10 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड शामिल है। ईशान किशन ने लगातार दो शानदार चौके ठोके। उन्होंने पहली गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में और दूसरी गेंद पर प्वाइंट के नजदीक से बाउंड्री निकाली।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 15/0, वाइड-1, शिखर धवन 3* और ईशान किशन 11* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: तस्कीन अहमद को मिली गेंद
मौजूदा सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने दूसरा ओवर डाला और 4 रन दिए। धवन ने पहली-तीसरी और ईशान ने दूसरी-चौथी गेंद पर दौड़कर एक रन लिया।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5/0, शिखर धवन 3* और ईशान किशन 2* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: भारतीय पारी का हुआ आगाज
भारत की पारी का आगाज हो चुका है। शिखर धवन और ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। बांग्लादेश की ओर से पहला ओवर मुस्तफिजुर रहमान ने किया और 2 रन खर्च किए। धवन ने तीसरी गेंद पर सिंगल निकाला।
India vs Bangladesh ODI Live Score: 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1/0, शिखर धवन 1* और ईशान किशन 0* क्रीज पर हैं।
IND vs BAN LIVE: भारत-बांग्लादेश ने किए बदलाव
भारत और बांग्लादेश ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। भारत ने रोहित शर्मा और दीपक चाहर के चोटिल होने कारण ईशान किशन और कुलदीप यादव को मौका दिया है। बांग्लदेश ने नजमुल हुसैन शंटो और नसुम अहमद के स्थान पर यासिर अली और तस्कीन अहम को अवसर दिया है।
IND vs BAN LIVE: टॉस के बाद क्या बोले राहुल?
टॉस गंवाने के बाद भारत के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने कहा कि कई खिलाड़ी चोटिल हैं लेकिन इससे अन्य खिलाड़ियों को अवसर मिलता है। एक टीम के रूप में हमारे पास हमेशा गुणवत्ता रही है। अभी हमारे लिए व्यक्तिगत रूप से बेहतर होना और विभिन्न परिस्थितियों में रन बनाना महत्वपूर्ण है। लंबे समय से वनडे क्रिकेट नहीं खेला और फोकस टी20 क्रिकेट पर था। हम हमेशा जीतना चाहते हैं और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा नहीं होता। ऐसा कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं होता, जिसमें दबाव ना हो।
IND vs BAN LIVE: बांग्लादेश ने जीता टॉस
बांग्लादेश टॉस जीतकर भारतीय टीम को बैटिंग के लिए उतारा है। टॉस के बाद बांग्लदेश के कप्तान लिटन दास ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। ऐसा लग रहा है कि विकेट पर कुछ घास है। जल्दी विकेट लेने की कोशिश करेंगे।
कुछ देर में होगा तीसरे वनडे का टॉस
It's Match Day
— BCCI (@BCCI) December 10, 2022
The 3⃣rd & final #BANvIND ODI is upon us #TeamIndia pic.twitter.com/gfk0kR5QC4
भारतीय गेंदबाजों पर होगी नजर
भारत की गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज,शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के हाथ में थी। पहले मैच में खराब गेंदबाजी के चलते भारत को पराजय का सामना करना पड़ा जब बांग्लादेश को 51 रन बनाने थे और उसका एक ही विकेट बाकी था जो भारतीय टीम नहीं ले सकी। दूसरे मैच में बांग्लादेश ने छह विकेट 69 रन पर गिरने के बाद 200 से अधिक रन बना डाले।
कौन करेगा भारत की पारी का आगाज?
अब देखना यह है कि कार्यवाहक कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पारी की शुरूआत करते हैं या ईशान किशन को अंतिम एकादश में सलामी बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया जाता है। दूसरा विकल्प विराट कोहली और शिखर धवन से पारी की शुरूआत कराना और हरफनमौला राहुल त्रिपाठी को अंतिम एकादश में शामिल करना होगा।
वॉशिगंटन को मिले बैटिंग टिप्स
ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ से बैटिंग टिप्स लिए।
Learning from one of the best! @Sundarwashi5 gets some batting tips from Head Coach Rahul Dravid #TeamIndia | #BANvIND pic.twitter.com/YgvZRNKyfr
— BCCI (@BCCI) December 9, 2022
भारत का स्क्वाड
केएल राहुल (कप्तान) , शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, कुलदीप यादव।
बांग्लादेश का स्क्वाड
लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक बिजय, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, यासिर अली चौधरी, मेहदी हसन मिराज, मुस्ताफिजूर रहमान, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, इबादत हुसैन चौधरी, नासुम अहमद, महमूदुल्लाह, नजमुल हुसैन शंटो, काजी नुरूल हसन सोहन, शरीफुल इस्लाम।

