IND vs AUS 1st T20I Highlights: ग्रीन और वेड के धमाल से जीता ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों ने पहले टी20 में डुबाई लुटिया
India vs Australia 1st T20I Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला गंवा दिया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 209 रन का विशाल टारगेट रखा था।
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 4 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत ने केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 209 रन का विशाल टारगेट रखा लेकिन गेंदबाजों ने उसकी लुटिया डुबा दी। ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया मैच 6 विकेट के नुकसान पर चार गेंद बाकी रहते अपने नाम कर लिया। मेहमान टीम के लिए कैमरून ग्रीन और मैथ्यू वेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी की।
ऑस्ट्रेलिया ने की तेज शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की। आरोन फिंच और कैमरून ग्रीन ने पहले विकेट के लिए 21 गेंदों में 39 रन जुटाए। इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने चोथे ओवर में फिंच को बोल्ड कर तोड़ा। फिंच ने 13 गेंदों में 22 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 1 सिक्स लगाया। यहां से ग्रीन ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन की मजबूत पार्टनरशिप की और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। ग्रीन 11वें ओवर में अक्षर का शिकार बने। उन्होंने विराट कोहील को कैच थमाया। उन्होंने 30 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों के सहारे 61 रन बनाए।
स्मिथ-मैक्सवेल बने उमेश का शिकार
उमेश यादव ने 12वें ओवर में स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल के रूप में ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके दिए, जिससे भारतीय खेमे में कुछ देर के लिए मायूसी खत्म हो गई। उमेश ने दोनों बल्लेबाजों को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों लपकवाया। स्मिथ ने 24 गेंदों में 35 रन जोड़े। उन्होंने 3 चौके और 1 सिक्स मारा। मैक्सवेल ने 3 गेंदों में 1 रन बनाया। ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट जोश इंग्लिश के तौर पर गिरा, जिन्हें अक्षर ने 15वें ओवर में बोल्ड किया। इंग्लिस ने 10 गेंदों में 17 रन जुटाए। उन्होंने तीन चौके ठोके।
मैथ्यू वेड ने की तूफानी बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलिया के 145 के कुल स्कोर पर 5 विकेट गिरने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने तूफानी बैटिंग की। उन्होंने टिम डेविड के संग छठे विकेट विकेट के लिए 62 रन की अहम साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी चार ओवर में जीत के लिए 55 रन की जरूरत थी लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय गेंदबाजों को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 17वें ओवर में 15, 18वें ओवर में 22 और 19वें ओवर में 16 रन बटोरे। डेविड 20वें ओवर की पहली गेंद पर चहल के जाल में फंसकर पवेलियन लौटे। वहीं, वेड ने 21 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्की बदौलत नाबाद 45 रन बनाए। पैट कमिंस 1 गेंद में 4 रन बनाकर नाबाद रहे। कमिंस ने विजयी चौका लगाया।
ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा पहले विकेट के लिए महज 21 रन जोड़ सके। रोहित तीसरे ओवर में जोश हेजलवुड का शिकार बने। उन्होंने नाथन एलिस को कैच थमाने से पहले 9 गेंदों में 11 रन बनाए। भारत को दूसरा झटका विराट कोहली के रूप में लगा, जिनका बल्ला खामोश रहा। कोहली ने 7 गेंदों में 2 रन बनाए। उन्हें एलिस ने पांचवें ओवर में कैमरून ग्रीम के हाथों लपकवाया।
राहुल और सूर्या ने 69 रन जुटाए
इसके बाद, राहुल और सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और कंगारू गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 69 रन की अहम साझेदारी की और भारतीय टीम को सैकड़े के पार पहुंचाया। राहुल टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 18वां अर्धशतक जड़ने के बाद पवेलियन लौटे। उन्हें हेजलवुड ने 12वें ओवर में एलिस को कैच कराया। राहुल ने 35 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार अपनी फिफ्टी से चूक गए। उन्हें कैमरून ग्रीन ने 14वें ओवर में आउट किया। सूर्यकुमार ने विकेटीपर मैथ्यू वेड को कैच थमाया। उन्होंने 25 गेंदों में 2 चौकों और 4 सिक्स की बदौलत 46 रन बनाए।
हार्दिक नाबाद पवेलियन लौटे
भारत का पांचवां विकेट अक्षर पटेल के तौर पर गिरा, जिन्होंने 5 गेंदों में 6 रन जुटाए। उन्हें एलिस ने 16वें ओवर में पवेलियन की राह दिखाई। यहां से हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 30 रन की पार्टनरशिप की। कार्तिक ने 5 गेंदों में 6 रन बनाकर विकेट खोया। उन्हें एलिस ने 19वें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। हार्दिक नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने 30 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 70 रन बनाए। यह उनके दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रय अर्धशतक है। हर्षल पटेल 4 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
India vs Australia 1st T20I Playing 11
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और उमेश यादव।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: आरोन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।
ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता मैच
ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी20 चार विकेट से जीत लिया है। युजवेंद चहल ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर टिम डेविड (14 गेंदों में 18) को हार्दिक पांड्या का हाथों लपकवाया। वहीं, पैट कमिंस (1 गेंद में नाबाद 4) ने अगली गेंद पर चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया का विजयी परचम फहरा दिया। मैथ्यू वैड 21 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
19.2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 211/6, वाइड-6, लेग बाई-2 रन।
भुवनेश्वर ने खर्च किए 16 रन
IND vs AUS T20 Live Score: भुवनेश्वर ने एक बार फिर 19वां ओवर महंगा डाला। भुवी ने अब 16 रन लुटाए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। वेड ने आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया को अब सिर्फ जीत के लिए 2 रन चाहिए।
19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 207/5, वाइड-6, लेग बाई-2 रन। टिम डेविड 18* और मैथ्यू वेड 45* क्रीज पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया को 12 रन की जरूरत
IND vs AUS T20 Live Score: हर्षल ने 18वें ओवर में 22 रन लुटाए। वेड ने पहली और पांचवीं जबकि डेविड ने तीसरी गेंद पर सिक्स लगाया। ऑस्ट्रेलिया को अब 12 गेंदों में 18 रन चाहिए।
18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 191/5, वाइड-5, लेग बाई-1 रन। टिम डेविड 17* और मैथ्यू वेड 32* क्रीज पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया को 40 रन की दरकार
IND vs AUS T20 Live Score: भुवनेश्वर ने 17वें ओवर में 15 रन दिए, जिसमें तीन वाइड शामिल है। वेड ने दूसरी और पांचवीं गेंद पर चौका ठोका। ऑस्ट्रेलिया 18 गेंदों में 40 रन की दरकार है।
17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 169/5, वाइड-5, लेग बाई-1 रन। टिम डेविड 10* और मैथ्यू वेड 17* क्रीज पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया को 55 रन की जरूरत
IND vs AUS T20 Live Score: हर्षल ने 16वें ओवर में 6 रन दिए। वेड ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। ऑस्ट्रेलिया को अंतिम चार ओवर में 55 रन की जरूरत है।
16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 154/5, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। टिम डेविड 8* और मैथ्यू वेड 7* क्रीज पर हैं।
अक्षर ने इंग्लिश को किया बोल्ड
IND vs AUS T20 Live Score: अक्षर ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने 15वें ओवर की पहली गेंद पर जोश इंग्लिश को बोल्ड किया। इंग्लिश स्वीप करना चाहते थे पर चूक गए। उन्होंने 10 गेंदों में 17 रन जुटाए। उन्होंने तीन चौके जड़े।
15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 148/5, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। टिम डेविड 7* और मैथ्यू वेड 1* क्रीज पर हैं।
हार्दिक पांड्या ने खर्च किए 11 रन
IND vs AUS T20 Live Score: हार्दिक पांड्या ने 14वें ओवर में 11 रन खर्च किए। डेविड ने दूसरी और इंग्लिश ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया।
14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 145/4, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। जोश इंग्लिस 17* और टिम डेविड 6* क्रीज पर हैं।
युजवेंद्र चहल ने दिए 11 रन
IND vs AUS T20 Live Score: युजवेंद्र चहल ने 13वें ओवर में 11 रन दिए। जोश इंग्लिस ने चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका ठोका।
13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 134/4, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। जोश इंग्लिस 11* और टिम डेविड 1* क्रीज पर हैं।
स्मिथ-मैक्सवेल लौटे पवेलियन
IND vs AUS T20 Live Score: उमेश यादव ने 12वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दो झटके दिए। उन्होंने तीसरी गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट किया। स्मित रिवर्स लैप लगाने के चक्कर में विकेटकीपर कार्तिक को कैच थमा बैठे। उन्होंने 24 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। वहीं, उमेश ने छठी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल (3 गेंदों में 1) को कार्तिक के हाथों लपकवाया। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि दोनों कंगारू खिलाड़ी डीआरएस की वजह से पवेलियन लौटे।
12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 123/4, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। जोश इंग्लिस 1* और टिम डेविड 0* क्रीज पर हैं।
अक्षर के जाल में फंसे ग्रीन
IND vs AUS T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट कैमरून ग्रीन के तौर पर गिरा है। बतौर ओपनर उतरे ग्रीन ने 30 गेंदों में 60 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके औऱ 4 छक्के मारे। ग्रीन को अक्षर ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर अपने जाल में फंसाया। वह लॉन्ग ऑन पर सिक्स जड़ना चाहते थे लेकिन गेंद ज्यादा ऊंची चली गई और मिडविकेट पर विराट कोहली के हाथों लपके गए।
11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 112/2, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। स्टीव स्मिथ 25* और ग्लेन मेक्सवेल 1* क्रीज पर हैं।
हर्षल पटेल ने खर्च किए 10 रन
IND vs AUS T20 Live Score: हर्षल ने 10वें ओवर में 10 रन खर्च किए। ग्रीन ने एक छक्के सहित 7 रन बटोरे। उन्होंने चौथी गेंद पर डीप स्क्वायर लेग की दिशा में हवाई फायर किया। वहीं, स्मिथ ने तीन रन जुटाए।
10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 109/1, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। कैमरून ग्रीन 61* और स्टीव स्मिथ 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ग्रीन ने लगाया पहला अर्धशतक
IND vs AUS T20 Live Score: कैमरून ग्रीन ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक है। ग्रीन को नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर भी जीवनदान मिला।
9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 99/1, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। कैमरून ग्रीन 54* और स्टीव स्मिथ 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कैमरून ग्रीन को मिला जीवनदान
IND vs AUS T20 Live Score: हार्दिक पांड्या ने आठवें ओवर में 11 रन दिए। स्मिथ ने पहली और ग्रीन ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। ग्रीन को तीसरी गेंद पर जीवनदान मिला। दरअसल, ग्रीन ने डीप मिडविकेट की तरफ पुल किया लेकिन अक्षर के हाथों से कैच छिटक गया।
8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 90/1, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। कैमरून ग्रीन 47* और स्टीव स्मिथ 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
युजवेंद्र चहल की हुई धूनाई
IND vs AUS T20 Live Score: कैमरून ग्रीन ने सातवां ओवर करने आए चहल की जमकर धुनाई की। ग्रीन ने तीसरी-पांचवीं पर छक्का और छठी गेंद पर चौका लगाया। वहीं, स्मिथ ने पहली गेंद पर डबल और दूसरी गेंद पर सिंगल निकाला।
7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 79/1, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। कैमरून ग्रीन 42* और स्टीव स्मिथ 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्र्रेलिया का पचासा हुआ पूरा
IND vs AUS T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया का पचासा पूरा हो गया है। मेहमान टीम ने 32 गेंदों में 50 रन बनाए। हर्षल पटेल ने छठे ओवर में 12 रन दिए। स्मिथ ने तीसरी और ग्रीन ने आखिरी गेंद पर चौका मारा।
6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 60/1, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। कैमरून ग्रीन 26* और स्टीव स्मिथ 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
युजवेंद्र चहल को मिली गेंद
IND vs AUS T20 Live Score: कप्तान रोहित ने पांचवें ओवर में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को गेंद सौंपी। चहल ने 8 रन दिए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। ग्रीन ने एक चौके समेत 5 और स्मिथ ने दो रन जुटाए।
5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 48/1, वाइड-1 रन। कैमरून ग्रीन 22* और स्टीव स्मिथ 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अक्षर पटेल ने फिंच को किया बोल्ड
IND vs AUS T20 Live Score: भारत को पहली सफलता स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने दिलाई है। उन्होंने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर आरोन फिंच को पवेलियन की राह दिखाई। फिंच धीमी गति की गेंद पर हवाई फायर करने की फिराक में थे पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 13 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 22 रन की पारी खेली।
4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40/1, कैमरून ग्रीन 17* और स्टीव स्मिथ 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भुवनेश्वर कुमार पर पड़े तीन चौके
IND vs AUS T20 Live Score: भुवनेश्वर ने तीसरे ओवर में 14 रन खर्च किए। फिंच ने पहली गेंद पर डबल लेने के बाद तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर चौका लगाया।
3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 38/0, आरोन फिंच 22* और कैमरून ग्रीन 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।
उमेश यादव ने दिया चार चौके
IND vs AUS T20 Live Score: लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे तेज गेंदबाज उमेश यादव ने दूसरे ओवर में 16 रन लुटाए। ग्रीन ने शुरुआती गेंदों पर लगातार चौके ठोके। हालांकि, उमेश ने आखिरी दो गेंदों पर वपासी की और कोई रन नहीं दिया।
2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 24/0, आरोन फिंच 8* और कैमरून ग्रीन 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया की पारी का हुआ आगाज
IND vs AUS T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया की ओर से लक्ष्य का पीछा करने के लिए आरोन फिंच और कैमरून ग्रीन आए हैं। भारत की गेंदबाजी आक्रमण की कमान भुवनेश्वर कुमार ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 8 रन दिए। फिंच ने पारी की पहली गेंद पर सिक्स जड़ा और पांचवीं गेंद पर डबल लिया।
1 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8/0, आरोन फिंच 8* और कैमरून ग्रीन 0* क्रीज पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया को मिला 209 का टारगेट
IND vs AUS T20 Live Score: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन टारगेट दिया है। भारत ने ग्रीन द्वारा डाले गए आखिरी ओवरमें 21 रन बटोरे। हार्दिक पांड्या ने तीसरी गेंद पर डबल के बाद चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर दमदार सिक्स लगाया। हार्दिक ने 30 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों के जरिए नाबाद 70 रन की पारी खेली। हर्षल पटेल 4 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 208/6, वाइड-4 रन।
कार्तिक 6 रन बनाकर आउट
IND vs AUS T20 Live Score: भारत का छठा विकेट दिनेश कार्तिक के रूप में गिरा है। उन्हें 19वें ओवर की पहली गेंद पर एलिस ने एलबीडब्ल्यू किया। कार्तिक ने 5 गेंदों 6 रन जुटाए। वहीं, हार्दिक ने इस ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया।
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 187/6, वाइड-4 रन। हार्दिक पांड्या 51* हर्षल पटेल 6* क्रीज पर हैं।
कमिंस के ओवर में आए 16 रन
IND vs AUS T20 Live Score: कमिंस ने 18वें ओवर में 16 रन लुटाए। हार्दिक ने 13 और कार्तिक ने 3 रन बनाए। हार्दिक ने पहली गेंद पर दमदार सिक्स और पांचवीं गेंद पर बेहतरीन चौका लगाया।
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 176/5, वाइड-4 रन। हार्दिक पांड्या 46* दिनेश कार्तिक 6* रन बनाकर खले रहे हैं।
हेजलवुड ने खर्च किए 12 रन
IND vs AUS T20 Live Score: हेजलवुड ने 17वें ओवर में 12 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड का भी गया। राहुल ने दो बाउंड्री के जरिए 10 रन जुचाए। उन्होंने तीसरी और पांचपीं गेंद पर चौका लगाया।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 160/5, वाइड-4 रन। हार्दिक पांड्या 33* दिनेश कार्तिक 3* रन बनाकर खले रहे हैं।
सस्ते में आउट हुए अक्षर पटेल
IND vs AUS T20 Live Score: भारत ने पांचवां विकेट खो दिया है। अक्षर पटेल 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलिस का शिकार बन गए। उन्होंने छक्का लगाने के प्रयास में लॉन्ग ऑफ पर ग्रीन को कैच दिया। अक्षर ने 5 गेंदों में 6 रन बनाए।
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 141/5, वाइड-3 रन। हार्दिक पांड्या 23* दिनेश कार्तिक 2* रन बनाकर खले रहे हैं।
पैट कमिंस ने दिए 10 रन
IND vs AUS T20 Live Score: पैट कमिंस ने 15वें ओवर में 10 रन दिए। अक्षर ने दूसरी और हार्दिक ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 141/4, वाइड-3 रन। हार्दिक पांड्या 18* और अक्षर पटेल 6* क्रीज पर हैं।
अर्धशतक से चूके सूर्यकुमार यादव
IND vs AUS T20 Live Score: भारत को चौथा झटका सूर्यकुमार यादव के तौर पर लगा है। ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 25 गेंदों में 46 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 4 सिक्स मारे। सूर्यकुमार को 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर कैमरून ग्रीन ने आउट किया। वह कट करना चाहते थे और विकेटकीपर वेड के हाथों लपके गए।
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 131/4, वाइड-3 रन। हार्दिक पांड्या 13* और अक्षर पटेल 1* क्रीज पर हैं।
सूर्यकुमार ने जड़े दो बेहतरीन सिक्स
IND vs AUS T20 Live Score: जंपा ने 13वें ओवर में 16 रन दिए, जिसमें 14 रन अकेले सूर्यकुमार ने जुटाए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में छठी गेंद पर मिडविकेट बाउंड्री के बाहर बेहतरीन सिक्स मारा।
13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 119/3, वाइड-3 रन। सूर्यकुमार यादव 46* और हार्दिक पांड्या 2* क्रीज पर हैं।
केएल राहुल लौटे पवेलियन
IND vs AUS T20 Live Score: भारत का तीसरा विकेट ओपनर केएल राहुल के रूप में गिरा है। उन्हें हेजलवुड ने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह खड़े खड़े सिक्स लगाना चाहते थे पर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर एलिस को कैच थमा बैठे। उन्होंने 35 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 55 रन की पारी खेली।
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 103/3, वाइड-3 रन। सूर्यकुमार यादव 32* और हार्दिक पांड्या 0* क्रीज पर हैं।
नाथन एलिस ने खर्च किए 7 रन
IND vs AUS T20 Live Score: केएल राहुल ने फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने 31 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 18वां अर्धशतक है।
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 91/2, वाइड-3 रन। केएल राहुल 50* और सूर्यकुमार यादव 25* क्रीज पर हैं।
नाथन एलिस ने खर्च किए 7 रन
IND vs AUS T20 Live Score: तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने 10वें ओवर में 7 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। सूर्यकुमार ने चार और राहुल ने दो रन जुटाए।
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 86/2, वाइड-3 रन। केएल राहुल 47* और सूर्यकुमार यादव 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
राहुल ने लगाया दमदार छक्का
IND vs AUS T20 Live Score: राहुल का बल्ला लगातर आग उगल रहा है। उन्होंने नौवें ओवर में मैक्सवेल पर दमदार हवाई फायर किया। राहुल ने आखिरी गेंद पर स्लॉग स्वीप कर छक्का मारा।
9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/2, वाइड-2 रन। केएल राहुल 45* और सूर्यकुमार यादव 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।
राहुल ने मारा सिक्स और फॉर
IND vs AUS T20 Live Score: राहुल ने आठवें ओवर करने आए कैमरून ग्रीन के विरुद्ध दो दमदार शॉट मारे। उन्होंने चौथी गेंद पर फ्लिक कर छक्का लगाया और पांचवीं गेंद पर एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौका जमाया।
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 69/2, वाइड-2 रन। केएल राहुल 37* और सूर्यकुमार यादव 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत का पचासा हुआ कंप्लीट
IND vs AUS T20 Live Score: भारत ने अपना पचासा कंप्लीट कर लिया है। जंपा ने सातवें ओवर में 10 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। सूर्यकुमार ने एक चौके समेत 6 रन जुटाए और राहुल ने तीन रन बनाए।
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 56/2, वाइड-2 रन। केएल राहुल 25* और सूर्यकुमार यादव 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।
सूर्यकुमार ने खोले अपने हाथ
IND vs AUS T20 Live Score: सूर्यकुमार ने छठे ओवर करने आए कमिंस के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने तीसरी गेंद पर ड्राइव कर मिडऑफ और एक्स्ट्रा कवर के बीच से चौका बटोरा। वहीं, उन्होंने पांचवीं गेंद पर बेहतरीन पुल शॉट खेला और डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिसा में छक्का जड़ा।
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 46/2, वाइड-1 रन। केएल राहुल 22* और सूर्यकुमार यादव 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नहीं चला विराट कोहली का बल्ला
IND vs AUS T20 Live Score: भारत को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें नाथन एलिस ने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। कोहली मिडविकेट की ओर शॉट लगाने की फिराक में थे पर मिडऑन पर कैमरून ग्रीन को कैच थमा दिया। उन्होंने 7 गेंदों में 2 रन जुटाए।
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 35/2, वाइड-1 रन। केएल राहुल 21* और सूर्यकुमार यादव 0* क्रीज पर हैं।
स्पिनर एडम जंपा को मिली गेंद
IND vs AUS T20 Live Score: कप्तान फिंच ने पावर प्ले में स्पिनर एडम जंप को गेंदबाजी के लिए बुला लिया है। जंपा ने चौथे ओवर में 5 रन दिए। कोहली ने चौथी गेंद पर सिंगल निकाला जबकि राहुल ने आखिरी गेंद पर चौका मारा।
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 30/1, केएल राहुल 18* और विराट कोहली 1* क्रीज पर हैं।
रोहित बने हेजलवुड का शिकार
IND vs AUS T20 Live Score: भारत को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के तौर पर लगा है। उन्हें हेजलवुड ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर अपना जाल में फंसाया। रोहित ने फ्लिक शॉट खेलकर छक्का लगाने का प्रयास किया पर नाथन एलिस के हाथों लपके गए। एलिस ने डीप स्क्वेयर लेग से आगे की ओर दौड़कर अच्छा कैच लपका। रोहित ने 9 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाए।
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 25/1, केएल राहुल 14* और विराट कोहली 0* क्रीज पर हैं।
रोहित ने लगाया चौका और छक्का
IND vs AUS T20 Live Score: पैट कमिंस ने दूसरे ओर में 10 रन दिए। रोहित ने दो जबरदस्त शॉट लगाए। उन्होंने चौथी गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर चौका और छठी गेंद पर कवर के ऊपर से सिक्स ठोका।
2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 14/0, केएल राहुल 3* और रोहित शर्मा 11* क्रीज पर हैं।
भारतीय पारी का हुआ आगाज
IND vs AUS T20 Live Score: भारत की ओर से पारी का आगाज करने के लिए केएल राहुल और रोहित शर्मा आए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहला ओवर जोश हेजलवुड ने डाला और 4 रन खर्च किए। राहुल ने तीन और रोहित ने एक रन बनाया।
1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4/0, केएल राहुल 3* और रोहित शर्मा 1* क्रीज पर हैं।
टिम डेविड को डेब्यू का मौका
सिंगापुर में जन्मे धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड आज ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 डेब्यू करेंगे। उन्होंने इससे पहले सिंगापुर के लिए 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। वहीं, भारतीय टीम ने अंतिम एकादश में ऋषभ पंत की जगह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाजी दिनेश कार्तिक को शामिल किया है। हर्षल पटेल की वापसी हुई है।
टॉस गंवाने के बाद क्यो बोले रोहित?
टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यह खुद को परखने का मौका है। हर गेम सीखने के लिए एक बड़ा गेम है। हमें पिछले छह-आठ महीनों में काफी कुछ सीखने को मिला है कि कैसे मैच जीते जाते हैं। यह सीरीज हमारे लिए कुछ ज्यादा अलग नहीं होगी। एशिया कप में जो हुआ, उसे देखते हुए हमें यह सोचने का मौका मिला कि हम कहां गलत रहे। इससे हमें एक समूह के रूप में खुद को सही करने का मौका मिलता है। हमारे दृष्टिकोण के संदर्भ में कुछ भी नहीं बदला है। जसप्रीत बुमराह आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं। वह एक गेम का ब्रेक लेने के बाद सम्भवतः दूसरे और तीसरे गेम में वापसी करेंगे।
Here's #TeamIndia's Playing XI for the T20I series opener
— BCCI (@BCCI) September 20, 2022
Follow the match https://t.co/ZYG17eC71l #INDvAUS pic.twitter.com/VUaQFzVUDf
ऑस्ट्रेलिया जीता टॉस, भारत की बैटिंग
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। टॉस के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमें इसे विश्व कप की तैयारी के नजरिए से देख रहे हैं। ऐसे में हम खिलाड़ियों के बारे में कुछ समझ बनाने चाहते हैं। मैच को लेक उत्साहित हैं। उम्मीद है कि कुछ ओस पड़ेगी। पिच सख्त और सपाट दिख रही है।
Toss Update
— BCCI (@BCCI) September 20, 2022
Australia have elected to bowl against #TeamIndia in the first #INDvAUS T20I.
Follow the match https://t.co/ZYG17eC71l pic.twitter.com/jxRYDRl9Bk
दो हजारी बनने की ओर राहुल
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल टी20 अंतरराष्ट्रीय में दो हजारी बनने की ओर हैं। उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए 37 रन की जरूरत है।
स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री
The Stage Is Set! ️ #TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/SZVNaZyn45
— BCCI (@BCCI) September 20, 2022
कुछ देर में शुरू होगा मुकाबला
Hello from Mohali for the #INDvAUS T20I series opener! #TeamIndia pic.twitter.com/FI9cdsviP3
— BCCI (@BCCI) September 20, 2022
फिंच को इसलिए चाहिए 2 चौके
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 850 चौके तक पहुंचने वाले हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए महज दो चौकों की आवश्यकता है।
रोहित शर्मा बनेंगे 'सिक्सर किंग'?
रोहित शर्मा (171) टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज बनने के करीब हैं। उन्हें मार्टिन गप्टिल (172) को पछाड़ने के लिए सिर्फ दो सिक्स की जरूरत है।
नंबर वन टीम बनाम वर्ल्ड चैंपियन
CAN. NOT. WAIT ⌛️#TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/qT8JZT8fZb
— BCCI (@BCCI) September 20, 2022
तैयारियों में जुटे टीम इंडिया के धुरंधर
Preps ✅#TeamIndia set for the 1⃣st #INDvAUS T20I! pic.twitter.com/R07qPSsNlO
— BCCI (@BCCI) September 20, 2022
नई जर्सी में उतरेगी टीम इंडिया
New series
— BCCI (@BCCI) September 19, 2022
New threads
Renewed energies #TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/H9fyYCRwe4
कैसी होगी पिच-मौसम?
भारत-ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड
आरोन फिंच (कप्तान), टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम जंपा, सीन एबट, एश्टन आगर, पैट कमिंस।

