ICC Awards: विराट कोहली ने फिर रचा इतिहास, बने ये उपलब्धि हासिल करने वाले एकलौते खिलाड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2020, 04:36 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर आईसीसी अवार्ड्स में इतिहास रच दिया है। वो तीनों आईसीसी की दशक की तीनों फॉर्मेट की टीमों में जगह हासिल करने वाले एकलौत खिलाड़ी हैं।

ICC Awards: विराट कोहली ने फिर रचा इतिहास, बने ये उपलब्धि हासिल करने वाले एकलौते खिलाड़ी

दुबई: आईसीसी ने रविवार को तीनों फॉर्मेट की पिछले दशक की विश्व एकादश का ऐलान किया। टी20 और वनडे फॉर्मेट में जहां भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा दिखाई दिया वहीं टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की दंबगई दिखाई दी लेकिन इन सबसे इतर एक खिलाड़ी ऐसी भी था जिसे तीनों फॉर्मेट की टीमों में जगह मिली। वहीं तीनों फॉर्मेंट में टीम की कमान भारतीयों के हाथ में ही आई। एक तरफ जहां एमएस धोनी को वनडे और टी20 टीम का कप्तान चुना गया है वहीं विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान बनाए गए हैं। 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी की पिछले दशक की तीनों फॉर्मेट की विश्व एकादश( टीम ऑफ डिकेड) में शामिल किया गया है। वनडे और टी20 टीम में जहां विराट को नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए चुना गया है वहीं वनडे टीम में वो नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए चुने गए हैं। 

विराट कोहली के अलावा दो और भारतीय खिलाड़ियों को वनडे और टी20 टीम में आईसीसी ने जगह दी है और ये खिलाड़ी हिटमैन रोहित शर्मा और एमएस धोनी हैं। रोहित को दोनों फॉर्मेट में बतौर ओपनर और धोनी को विकेटकीपर के साथ-साथ कप्तानी की जिम्मेजारी दी गई है। 

विराट के अलावा टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्निन हैं जिन्होंने अपनी फिरकी से पिछले दशक में कई कीर्तिमान स्थापित किए। 

आईसीसी की तीनों फॉर्मेट की टीमें इस प्रकार हैं। 

दशक की टेस्ट इलेवन:
एलेस्टर कुक, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, कुमार संगकारा(विकेटकीपर), बेन स्टोक्स,रविचंद्रन अश्निन, डेल स्टेन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन। 

दशक की टी20 इलेवन:  
रोहित शर्मा, क्रिस गेल, एरोन फिंच, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, ग्लैन मैक्सवेल, एमएस धोनी( कप्तान विकेटकीपर), किरोन पोलार्ड, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।  
 
दशक की वनडे इलेवन:  
रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, एमएस धोनी(विकेटकीपर और कप्तान), बेन स्टोक्स, मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, इमरान ताहिर, लसिथ मलिंगा।



End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!