बांग्‍लादेशी कप्‍तान पर अभद्र भाषा का उपयोग करने के लिए लगा जुर्माना, ये नुकसान भी हुआ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2021, 07:36 PM IST

Tamim Iqbal: इस जुर्माने के साथ ही तमीम के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया है। जब कोई खिलाड़ी 24 महीने के अंदर चार या उससे ज्यादा डीमेरिट अंक पा लेता है तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ता है।

बांग्‍लादेशी कप्‍तान पर अभद्र भाषा का उपयोग करने के लिए लगा जुर्माना, ये नुकसान भी हुआ

दुबई: बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल पर श्रीलंका के खिलाफ ढाका में खेले गये विश्व कप सुपर लीग सीरीज के तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल करने पर मैच फीस के 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक तमीम ने आईसीसी के खिलाड़ियों एवं सहयोगी सदस्यों के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का दोषी पाया गया। इसमें ‘अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अभ्रद भाषा के इस्तेमाल का जिक्र है’।

इस जुर्माने के साथ ही तमीम के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डीमेरिट अंक जोड़ दिया है। जब कोई खिलाड़ी 24 महीने के अंदर चार या उससे ज्यादा डीमेरिट अंक पा लेता है तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ता है। यह घटना शुक्रवार को बांग्लादेश की पारी के 10वें ओवर में हुई, जब तमीम ने अपने विकेट के पीछे कैच की असफल समीक्षा के बाद अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया।

तमीम ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है और इसलिए अब उनके खिलाफ औपचारिक कार्रवाई की जरूरत नहीं है। मैदानी अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और तनवीर अहमद, टेलीविजन अंपायर गाजी सोहेल और चौथे अधिकारी मसूदुर रहमान ने तमीम के खिलाफ आरोप लगाए।

स्तर एक के तहत आने वाले इस तरह के उल्लंघनों में न्यूनतम दंड आधिकारिक फटकार है जबकि अधिकतम ढंड मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमैरिट अंक शामिल है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!