PAK vs AFG Pitch Report, Weather Forecast, T20 World Cup 2021: कैसी होगी पाकिस्‍तान-अफगानिस्‍तान मैच की पिच और मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 29, 2021, 11:06 AM IST

PAK vs AFG Pitch Report, Dubai weather Forecast Today, T20 World Cup 2021: आज पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान का आमना-सामना होगा। दोनों टीमें दुबई के मैदान पर भिड़ेंगी।

PAK vs AFG Pitch Report, Weather Forecast, T20 World Cup 2021: कैसी होगी पाकिस्‍तान-अफगानिस्‍तान मैच की पिच और मौसम

Pakistan vs AFghanistan Match Pitch Report: पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बीच आज टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 का 24वां मुकाबला दुबई अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्‍तान टीम इस समय शानदार फॉर्म में है और उसने पहले दो मुकाबलों में भारत व न्‍यूजीलैंड को मात दी है। वहीं मोहम्‍मद नबी के नेतृत्‍व वाली अफगानिस्‍तान ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 में अपने अभियान की धमाकेदार शुरूआत की और स्‍कॉटलैंड को 130 रन के विशाल अंतर से मात दी। आज दोनों ही टीमें आमने-सामने होंगी तो मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्‍मीद है। अगर अफगानिस्‍तान की टीम पाकिस्‍तान को हरा देगी तो टॉप से हटा देगी क्‍योंकि उसका रनरेट शानदार है।

कैसी होगी पाकिस्‍तान-अफगानिस्‍तान मैच की पिच? (Pakistan vs Afghanistan Pitch Report)

पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बीच हाई स्‍कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। दुबई ही एकमात्र ऐसी पिच है, जहां कई बार बड़ा स्‍कोर बनते हुए देखा गया है। वैसे, यहां की पिच से तेज गेंदबाजों को भी अच्‍छा फायदा मिला है। स्पिनर्स ने भी समय-समय पर अपना जलवा बिखेरा है। तो बड़ी बात यह है कि गेंद और बल्‍ले के बीच अच्‍छा मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमों में से जो भी टॉस का बॉस बनेगा, वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा। दूसरी पारी में ओस के कारण बल्‍लेबाजी करने वाली टीम को काफी फायदा मिलेगा।

आज दुबई का मौसम कैसा होगा? (Dubai Weather Forecast Today) 

दुबई में इस समय गर्मी का समय चल रहा है और शुक्रवार को पाकिस्‍तान-अफगानिस्‍तान के बीच मुकाबला शाम में खेला जाना है। ऐसी उम्‍मीद है कि शाम के समय में गर्मी में हल्‍की राहत मिलने की उम्‍मीद है। हालांकि, खिलाड़ियों को मैच के समय उमस की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। शारजाह का तापमान दिन में लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा और शाम में 35 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। उमस करीब 58 फीसदी रह सकती है और हवा 21 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। गौरतलब है कि दूसरी पारी के दौरान ओस के कारण परेशानी हो सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!