नई दिल्ली: 2020 आखिरकार खत्म हुआ और अब उम्मीद जताई जा रही है कि 2021 में कुछ सकारात्मक हो। भारतीय खेल जगत ने भी अपने फैंस से इस साल कुछ बेहतर होने की उम्मीद जताते हुए नए साल की शुभकामनाएं दी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स सुरेश रैना, मनोज तिवारी, हरभजन सिंह सहित कई खिलाड़ियों ने नए साल की शुभकामनाएं दी। बीसीसीआई ने भी 2021 में कुछ बेहतर होने की कामना के साथ क्रिकेट फैंस को शुभकामनाएं दी।
2020 में कोरोना वायरस महामारी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और जिंदगी को बेहाल करके रख दिया था। सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने कहा कि 2020 बहुत अलग था और काफी हद तक दुखी था। याद हो कि 15 अगस्त 2020 को एमएस धोनी के बाद सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। रैना के इस फैसले ने फैंस को काफी दुखी कर दिया था।
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी का खेल जगत पर गहरा प्रभाव पड़ा। महामारी के कारण कई खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी रही। जो खेल आयोजन हुए, उसमें दर्शकों की जमकर कमी खली। महामारी के कारण भारतीय टीम भी दर्शकों के सामने एक भी मैच नहीं खेल सकी। अब बस 2020 को भूलने की जरूरत है ताकि 2021 में सबकुछ अच्छा हो और खेल गतिविधियां एक बार फिर पटरी पर लौट आएं।
Cricket News (क्रिकेट न्यूज़) Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर। और साथ ही IPL News in Hindi (आईपीएल न्यूज़) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।