'शाहीन अफरीदी लंदन में रिहैब का अपना पूरा खर्च उठा रहे हैं, पीसीबी ने नहीं की मदद', शाहीद अफरीदी ने किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2022, 04:06 PM IST

Shahid Afridi on Shaheen Afridi: पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी ने खुलासा किया है कि लंदन में घुटने की सर्जरी कराने के बाद रिहैब से गुजर रहे शाहीन अफरीदी अपना पूरा खर्च खुद उठा रहे हैं। तेज गेंदबाज को पीसीबी से कोई मदद नहीं मिल रही है।

'शाहीन अफरीदी लंदन में रिहैब का अपना पूरा खर्च उठा रहे हैं, पीसीबी ने नहीं की मदद', शाहीद अफरीदी ने किया खुलासा

कराची: पाकिस्‍तान ने गुरुवार को टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी जुलाई में घुटने में चोट के कारण क्रिकेट एक्‍शन से दूर हैं, लेकिन वर्ल्‍ड कप स्‍क्‍वाड में उनका नाम शामिल है। 22 साल के तेज गेंदबाज ने हाल ही में एशिया कप में शिरकत नहीं की थी और वह अब इंग्‍लैंड के खिलाफ सात टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज से भी बाहर रहेंगे। हालांकि, टी20 वर्ल्‍ड कप तक उनके फिट होने की पूरी उम्‍मीद है। शाहीन अफरीदी का इस समय लंदन में रिहैब कार्यक्रम चल रहा है।

अफरीदी हाल ही में संपन्‍न एशिया कप में पाकिस्‍तान टीम के साथ थे और स्‍टैंड्स में बैठकर टीम की हौसला अफजाई कर रहे थे। इसके बाद वो लंदन गए और अपनी रिहैब प्रक्रिया जारी रखी। पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी ने खुलासा किया कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज लंदन में अपना पूरा खर्च उठा रहे हैं ताकि जल्‍दी ठीक हो जाएं और उन्‍हें पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड से किसी प्रकार की मदद नहीं मिल रही है।

पूरे परिदृश्‍य की जानकारी अफरीदी ने समा टीवी से साझा करते हुए कहा, 'जब मैं शाहीन अफरीदी के बारे में बात करता हूं, तो वो अपने खर्चे खुद उठा रहा है। वो होटल में रूकने के लिए अपने पैसे लगा रहा है। मैंने उनके लिए एक डॉक्‍टर का अरेंजमेंट किया, तब उसने डॉक्‍टर संपर्क किया। पीसीबी ने कुछ नहीं किया वो सब अपने दम पर कर रहा है। डॉक्‍टर्स से लेकर होटल रूम और खाने का खर्चा वो खुदसे दे रहा है। जहां तक मैं जानता हूं, जाकिर खान ने उनसे 1 या दो बार बात की और बस। खान इस समय पीसीबी के अंतरराष्‍ट्रीय दौरों के क्रिकेट निदेशक हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!