'बाबर आजम से बेहतर कप्तान है ये खिलाड़ी', पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी का चौंकाने वाला दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2021, 09:26 AM IST

Shaheen Shah Afridi on Mohammad Rizwan and Babar Azam: शाहीन शाह अफरीदी ने पसंदीदा कप्तान को लेकर पूछे गए सवाल पर चौंकाने वाला जवाब दिया। शाहीन ने बाबर आजम की जगह पाकिस्तानी विकेटकीपर को टॉप पर रखा।

'बाबर आजम से बेहतर कप्तान है ये खिलाड़ी', पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी का चौंकाने वाला दावा
Photo Credit: AP, File Image

पिछले 6-8 महीनों में बाबर आजम ने ना सिर्फ यह दिखाया है कि वह दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से हैं बल्कि पाकिस्तान को कई बड़ी जीत में मदद करके अपनी कप्तानी की साख भी साबित की है। हालांकि, पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की लिस्ट में आजम बतौर कप्तान पहले नंबर पर नहीं बल्कि दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने टॉप पर विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को रखा है। 

बता दें कि 29 वर्षीय रिजवान ने पाकिस्तान नेतृत्व नहीं किया है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में कुछ सफलता का स्वाद चखा है। साल 2021 में शान मसूद की जगह मुल्तान सुल्तान्स के कप्तान बनाए गए रिजवान ने अपनी टीम को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का पहला खिताब जिताया था। शाहीन को हाल ही में पीएसएल 2022 के लिए लाहौर कलंदर्स के कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्होंनेप्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात की और कई सवालों के खुलकर जवाब दिया।

शाहीन से प्रेस कॉन्फ्रेंस में के दौरान पूछा गया कि रिजवान और आजम के बीच बेहतर कप्तान चुनना हो तो आप क्या कहेंगे? इसके जवाब में शाहीन ने कहा, 'मुझे रिजवान का व्यक्तित्व पसंद है। मैंने खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) टीम के लिए उनके साथ घरेलू प्रतियोगिता में  खेलना शुरू किया और मैं उन्हें बेस्ट कप्तान मानता हूं। आजम ने राष्ट्रीय टीम की ओर से शानदार काम किया है, इसलिए मैं उन्हें दूसरे स्थान पर रखूंगा।' 

शाहीन ने भले ही कप्तानी के मामले में आजम को शीर्ष पर रखा हो, मगर युवा गेंदबाज ने उन्हें अपना पसंदीदा और साथ ही नंबर वन बल्लेबाज करार दिया। उन्होंने कहा, 'बाबर आजम मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हैं और नंबर वन बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने पाकिस्तान टीम के लिए एक कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है और हम उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!