ICC Test Ranking: मार्नस लाबुशेन और शाहीन अफरीदी ने दिखाया रैंकिंग में दम, दिग्गजों को पछाड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2021, 06:18 PM IST

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने दम दिखाया है। 

ICC Test Ranking: मार्नस लाबुशेन और शाहीन अफरीदी ने दिखाया रैंकिंग में दम, दिग्गजों को पछाड़ा

ढाका: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्नस लाबुशेन आईसीसी टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में दो पायदान की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं और इसी के साथ ही टीम के अपने साथी स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, एशेज के पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले ट्रेविस हेड को भी काफी फायदा हुआ है।

बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में शानदार प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का रैंकिंग में सुधार जारी है। अब वह टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। अफरीदी ने ऑस्ट्रेलियाई तेज जोश हेजलवुड और ब्लैक कैप्स के तेज गेंदबाज टिम साउदी को पछाड़ते हुए दो स्थान की बढ़त हासिल की है। 

अफरीदी के हमवतन हसन अली ने भी टॉप 10 में जगह बना ली है। वहीं, नए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने गाबा में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट के प्रदर्शन के बाद अपनी नंबर 1 गेंदबाजी रैंकिंग बरकरार रखी।

लाबुशेन पहले एशेज टेस्ट के बाद चौथे स्थान से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस कामयाबी से उन्होंने स्मिथ और विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है, जिनको एक-एक स्थान का नुकसान हुआ।

लाबुशेन ने स्मिथ और विलियमसन को पछाड़ा
गाबा में शतक लगाने वाले हेड ने 16 स्थानों की छलांग लगाई है, जिससे वह शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं। वह वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के साथ 10वें स्थान पर हैं।

टी20 रैंकिग में बाबर को हुआ नुकसान
दूसरी तरफ, टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भी कुछ बड़े बदलाव देखे गए, जिसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शार्ष स्थान गंवा दिया है। बाबर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों में रन नहीं बनाए थे, वह इंग्लैंड के डेविड मलान और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम से नीचे खिसक कर तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में शादाब खान ने पांच स्थानों की छलांग लगाकर शीर्ष 10 में जगह बना ली है। कराची में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों में तीन विकेट लेकर 9वां स्थान प्राप्त किया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!