टी20 विश्व कप 2022: रिकी पोंटिंग ने की फाइनलिस्ट की भविष्यवाणी, बोले- इस टीम को हराकर ऑस्ट्रेलिया बनेगा चैंपियन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 09:33 PM IST

Ricky Ponting on T20 World Cup 2022 finalists: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने टी20 विश्व कप 2022 के फाइनलिस्ट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

टी20 विश्व कप 2022: रिकी पोंटिंग ने की फाइनलिस्ट की भविष्यवाणी, बोले- इस टीम को हराकर ऑस्ट्रेलिया बनेगा चैंपियन
Photo Credit: AP, File Image

आरोन फिंच की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती थी। यह उसका सबसे छोटे फॉर्मेट का पहला खिताब था। अब कंगारू टीम की नजर टी20 विश्व कप 2022 चैंपियन बनने पर है, जो इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने आगामी विश्व कप के फाइनलिस्ट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने यह भी बताया कि फाइनल में किस टीम को जीत और किसे हार का सामना करना पड़ेगा।

'इस टीम को हरा ऑस्ट्रेलिया बनेगा चैंपियन'

पोंटिंग का कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस साल टी20 विश्व कप खिताब का बचाव करने में कामयाब रहेगी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिाया फाइनल में भारत को हराकर चैंपियन बनेगा। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के ताजा एपिसोड में कहा, "मुझे लगता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया फाइनल में खेलने वाले दो टीमें होंगी और फाइनल में ऑस्ट्रेलिया उन्हें हरा देगा।" उन्होंने कहा कि मौजूदा पैंपियन के पास घरेलू परिस्थितियों का फायदा होगा। हालांकि, दो बार के वनडे विश्व कप विजेता कप्तान ने स्वीकार किया कि आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए किस्मत की भी जरूरत होती है।

पोंटिंग ने इस टीम को बताया मुख्य खतरा

यह पूछे जाने पर कि मेगा इवेंट में ऑस्ट्रेलिया और भारत के लिए मुख्य खतरा कौन है तो इसपर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज का कहना है कि इंग्लैंड के पास भी कई मैच विजेता हैं। उन्होंने कहा, "मुझे वास्तव में लगता है कि इंग्लैंड एक मजबूत सफेद गेंद वाली टीम है। यह भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टीम है, जो मेगा इवेंट में बेहतर कर सकती है।" गौरतलब है कि पोंटिंग हाल में टी20 क्रिकेट से जुड़े रहे हैं। उन्होंने ना सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच के रूप में काम किया है बल्कि पिछले पांच वर्षों से आईपीएल में दिल्ली कैपिटल के हेड कोच हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!