ENGvsPAK: पहले पाकिस्तानी टीम से वापस लिया था नाम, अब खेलने को तैयार हुआ ये धुरंधर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2020, 07:30 PM IST

England vs Pakistan, Mohammad Amir: पाकिस्तान क्रिकेट टीम व उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है कि इंग्लैंड दौरे पर मौजूद उनकी टीम को अपने एक और दिग्गज का साथ मिलने वाला है।

ENGvsPAK: पहले पाकिस्तानी टीम से वापस लिया था नाम, अब खेलने को तैयार हुआ ये धुरंधर
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। (20-7-2020): पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को कहा है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) अपने बच्चे के जन्म के बाद इंग्लैंड में टीम के साथ जुडेंगे।आमिर ने इससे पहले दौरे से नाम वापस ले लिया था क्योंकि टी-20 मैचों की तारीखें उनके दूसरे बच्चे के जन्म की तारीखों के टकरा रही थीं। पीसीबी ने साथ ही बताया है कि टीम प्रबंधन की मांग पर वह नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर से मैसयोर भी इंग्लैंड भेज रही है।

पीसीबी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, आमिर और इमरान दोनों का सोमवार को कोविड-19 टेस्ट हुआ। उन्हें इंग्लैंड जाने के लिए दो निगेटिव टेस्ट की जरूरत होगी। अगर उनका पहला टेस्ट निगेटिव आता है तो उन्हें लाहौर में बायो सिक्योर वातावरण में रखा जाएगा जहां बुधवार को उनका दूसरा टेस्ट किया जाएगा और इस सप्ताह के अंत में वह इंग्लैंड के लिए रवाना हो सकते हैं।

रोहेल नजीर को कर दिया जाएगा रिलीज

आमिर जैसे ही इंग्लैंड में टीम के साथ जुड़ेंगे रिजर्व विकेटकीपर रोहेल नजीर को टीम से रिलीज कर दिया जाएगा। वहीं पीसीबी ने कहा है कि अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक अगस्त के दूसरे सप्ताह तक इंग्लैंड के लिए नहीं जा पाएंगे क्योंकि भारत ने 31 जुलाई तक अंतर्राष्ट्रीय विमानों पर प्रतिबंध लगा रखा है जिसके कारण मलिक अपने परिवार से नहीं मिल पा रहे हैं।

28 अगस्त से होगी टी20 सीरीज

पीसीबी ने कहा, जब मलिक 28 अगस्त से शुरू हो रही टी-20 सीरीज के लिए टीम से जुड़ जाएंगे तो टीम प्रबंधन खिलाड़ी को रिलीज कर देगा। पाकिस्तान को इंग्लैंड में तीन मैचों की टेस्ट और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!