MI IPL 2022 Retained Players List: मुंबई इंडियंस ने रिटेन किए चार नामों की घोषणा की, हार्दिक पांड्या जैसे कई दिग्‍गजों को लगा झटका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2021, 09:44 PM IST

MI IPL 2022 Retained and Released Players List: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के लिए रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या सहित कई दिग्‍गजों को रिटेन नहीं किया है।

MI IPL 2022 Retained Players List: मुंबई इंडियंस ने रिटेन किए चार नामों की घोषणा की, हार्दिक पांड्या जैसे कई दिग्‍गजों को लगा झटका
Photo Credit: Twitter

IPL 2022, MI Retained and Released Players List: मुंबई इंडियंस (एमआई) ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम का खुलासा कर दिया है। आकाश अंबानी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रिटेंशन के चार नामों की घोषणा कर दी है। आकाश ने कहा कि पहला रिटेंशन रोहित शर्मा हैं। दूसरा रिटेंशन जसप्रीत बुमराह हैं। तीसरा रिटेंशन सूर्यकुमार यादव और चौथा रिटेंशन किरोन पोलार्ड हैं। एमआई - सभी चार खिलाड़ी रिटेन किए गए, नीलामी के लिए 48 करोड़ रुपए बचे। हार्दिक पांड्या और इशान किशन भी रिटेन किए जाने के दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने इन्‍हें रिटेन नहीं किया। 

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फ्रेंचाइजियों के लिए खिलाड़ियों को रिटेन (अपने साथ बरकरार रखना) करने की लिस्ट सौंपने की समय सीमा 30 नवंबर तय की थी। अगले साल जनवरी में आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन होना है। ऐसे में मुंबई ने सोच विचार के साथ अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। एक टीम को अधिकतम 4 प्लेयर रिटेन करने की इजजात थी। कोई भी फ्रेंचाइजी तीन से अधिक भारतीय और दो से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी बरकरार नहीं रख सकती थी।

पिछला सीजन मुंबई का अच्छा नहीं रहा

रोहित शर्मा की अगुवाई में पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई का आईपीएल 2021 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टीम ने 14वें सीजन में लड़खड़ाने के बाद संभलने का प्रयास किया था पर तब तक समीकरण बिगड़ गएथे। मुंबई को खराब रन रेट के कारण प्लेऑफ से बाहर होना पड़ा था। मुंबई और केकेआर के 14-14 अंक थे। मुंबई की टीम साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी पर कब्जा जमा चुकी है। एमआई अब पिछले सीजन के प्रदर्शन को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगी। मुंबई को रिटेन किए गए खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के लिए जिन चार खिलाड़‍ियों को रिटेन किया, उनके नाम इस प्रकार हैं: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, किरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!