IND vs ENG 2nd T20I: भारत-इंग्लैंड की दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 11:33 AM IST

भारत और इंग्लैंड की शनिवार को दूसरे टी20 मैच में टक्कर होगी। जानिए, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन।

 IND vs ENG 2nd T20I: भारत-इंग्लैंड की दूसरे टी20 में ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन
Photo Credit: Twitter

आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होगा। भारत तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में मेहमान टीम की नजर दूसरा मैच जीतकर सीरीज में निर्णायक बढ़त हासिल करने पर होगी। भारत ने पहले टी20 में हार्दिक पांड्या (51 रन की पारी और चार विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड को 50 रन से धूल चटाई थी। भारत ने 198/8 का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.3 ओवर में 148 रन पर ढेर हो गई।

टीम इंडिया में होंगे कई बदलाव?

पहले टी20 में बड़ी जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दरअसल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत पहले मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, अय्यर को छोड़कर एजबेस्टन टी20 में बाकी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है। कोहली को ईशान किशन, पंत को दिनेश कार्तिक, जडेजा को अक्षर पटेल जबकि बुमराह को अर्शदीप सिंह की जगह मौका मिल सकता है। वहीं, मुश्किल हालात में टिकने का माद्दा रखने वाले दीपक हुड्डा के एक बार फिर अंतिम एकादश में बने रहने की उम्मीद है।

इंग्लैंड में ये हो सकते हैं बाहर

जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम दूसरे टी20 में दो फेरबदल के साथ मैदान पर उतर सकती है। पहले टी20 में इंग्लिश गेंदबाज और बल्लेबाज छाप छोड़ने में नाकाम रहे लेकिन बदलाव बॉलिंग लाइनअप में होने की संभावना है। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में बॉलिंग ऑलराउंडर डेविड विली की वापसी हो सकती है। वह रीस टॉपली को रिप्लेस कर सकते हैं। 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके विली ने 38 विकेट चटकाने के अलावा 182 रन बनाए हैं। वहीं, इंग्लैंड की ओर से गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। ग्लीसन को टायमल मिल्‍स के स्थान पर मौका मिल सकता है।

IND vs ENG 2nd T20I Playing XI

भारत की संभावित प्‍लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्‍तान), ईशान किशन/विराट कोहली, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत/दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल/रवींद्र जडेजा, भुवनेश्‍वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह/जसप्रीत बुमराह।

इंग्‍लैंड की संभावित प्‍लेइंग-11: जोस बटलर (कप्‍तान), जेसन रॉय, डेविड मलान, लियाम लिविंगस्‍टोन, हैरी ब्रूक, मोइन अली, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, रिचर्ड ग्लीसन/टायमल मिल्‍स, रीस टॉपली/डेविड विली और मैट पार्किंसन।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!