विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया 30 सदस्यीय ट्रेनिंग टीम का ऐलान 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2020, 10:01 AM IST

ECB announce 30 member closed doors training group: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 8 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए ईसीबी ने 30 सदस्यीय अभ्यास टीम का ऐलान कर दिया है।

विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया 30 सदस्यीय ट्रेनिंग टीम का ऐलान 

लंदन: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने वेस्टइंडीज के साथ आठ जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले बुधवार को अपनी 30 सदस्यीय अभ्यास टीम की घोषणा की। ये टीम 23 जून से एजेस बाउल में आयोजित होने वाले ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेगी। यह टीम बंद दरवाजों के बीच अपनी तैयारी करेगी और फिर उसके बाद वह एक जुलाई से तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। 

ईसीबी ने साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कोचिंग टीम का भी ऐलान किया। पूर्व क्रिकेटर ग्राहम थोर्प टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड को सपोर्ट करेंगे। थोर्प बल्लेबाजी विशेषज्ञ और सहायक कोच के रूप में टीम के साथ जुड़ेंगे।

इंग्लैंड को आठ जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है। कोरोना वायरस के कारण मैच बिना दर्शकों के ही खेले जाएंगे। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला मैच हेम्पशायर के एजेस बाउल  8-12 जुलाई के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा और तीसरा मैच ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर 16-20 और 24-28 जुलाई के बीच खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम पहले ही इंग्लैंड पहुंच गई है और क्वारंटीन में वक्त गुजार रही है। 

ईसीबी के राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, इंग्लैंड की टीम से जुड़े हर किसी व्यक्ति को इस बात की खुशी है कि जल्दी है क्रिकेट की वापसी हो रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ी ग्रुप ट्रेनिंग के लिए रिपोर्ट कर रहे हैं। हम उन सभी काउंटी प्रशिक्षकों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने पिछले कुछ सप्ताह में इन खिलाड़ियों की तैयार होने में मदद की।'

इंग्लैंड का 30 सदस्यीय अभ्यास दल:
मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयर्स्टो, डोमिनिक बेस, जेम्स ब्रेसिस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉले, सैम कुरेन, जो डेनली, बेन फॉक्स, लुईस ग्रेगरी, कीटन जेनिंग्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, साकिब महमूद, क्रेग ओवरटन, जेमी ओवरटन, मैथ्यू पार्किंसन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, ओली स्टोन, अमर विर्दी, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, मार्क वुड।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!