क्‍या विराट कोहली-अनुष्‍का शर्मा के बॉडीगार्ड की सैलरी जानते हैं आप? जानकर उड़ जाएंगे होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2021, 08:00 AM IST

Virat Kohli and Anushka Sharma's bodyguard's salary: भारत की सेलिब्रिटी जोड़ी विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के बॉडीगार्ड की सैलरी का पता चला है। विरुष्‍का के बॉडीगार्ड को मिलने वाली सैलरी के बारे में जानकर कई लोगों के होश उड़ जाएंगे। इस लोकप्रिय कपल ने हाल ही में अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई।

क्‍या विराट कोहली-अनुष्‍का शर्मा के बॉडीगार्ड की सैलरी जानते हैं आप? जानकर उड़ जाएंगे होश

मुंबई: विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा भारत में सबसे ज्‍यादा प्‍यार और फॉलो किए जाने वाले कपल्‍स में से एक हैं और इनके फैन बेस की कोई सीमाएं नहीं हैं। शक्तिशाली जोड़ी के रूप में लोकप्रिय विराट और अनुष्‍का अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये फैंस को अच्‍छी चीजें बताने से पीछे नहीं रहते हैं। हालांकि, यह सभी अच्‍छे से जानते हैं कि सेलिब्रिटी कपल्‍स अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत सचेत होते हैं और यही हाल विराट-अनुष्‍का का भी है। अनुष्‍का और विराट का बॉडीगार्ड है प्रकाश सिंह, जिसे सोनू भी कहते हैं। अधिकांश सार्वजनिक जगहों पर सोनू आपको अनुष्‍का के साथ नजर आएगा।

अब इस बारे में रोचक जानकारी मिली है कि विराट और अनुष्‍का को अपनी सेवाएं देने के लिए सोनू को बहुत मोटी सैलरी मिलती है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्‍का शर्मा सालाना सोनू को 1.2 करोड़ यानी 10 लाख रुपए महीना का वेतन देती हैं। ध्‍यान दिला दें कि सोनू कई सालों से अनुष्‍का शर्मा के साथ है। वह अनुष्‍का शर्मा की 2017 में विराट कोहली के साथ शादी होने से पहले से साथ में है। कोहली की अपनी सुरक्षा है, लेकिन फिर भी सोनू उनकी सुरक्षा में तैनात रहता है।

परिवार का सदस्‍य है सोनू

सोनू को अधिकांश बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा के साथ सार्वजनिक जगहों पर देखा गया है। यह महत्‍वपूर्ण बात है कि सोनू इस जोड़ी की जिंदगी का महत्‍वपूर्ण सदस्‍य है। ऐसी जानकारी मिली है कि विराट और अनुष्‍का सोनू को अपने परिवार का सदस्‍य मानते हैं। जब अनुष्‍का शर्मा गर्भवती थी, तब सोनू ने उनका अच्‍छे से ख्‍याल रखा था। सोनू पीपीई किट पहनकर अनुष्‍का शर्मा के आस-पास था।

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा ने हाल ही में अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई। दोनों ने 2017 दिसंबर में इटली के टसकनी में निजी समारोह में शादी की थी। दोनों की एक बेटी वमिका है। वमिका का चेहरा अब तक लोग नहीं देख पाए हैं क्‍योंकि विरुष्‍का ने फैसला किया है कि बेटी को सोशल मीडिया से तब तक दूर रखेंगे जब तक उसे इसका ज्ञान नहीं हो जाता।

दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी में जुटे कोहली

विराट कोहली अब दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने की तैयारी में जुटे हैं, जहां तीन टेस्‍ट में वह भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। फिर भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसमें विराट कोहली बतौर खिलाड़ी एक्‍शन में नजर आएंगे। हाल ही में बीसीसीआई ने घोषणा की है कि रोहित शर्मा को नया वनडे कप्‍तान बनाया गया है, जो विराट कोहली की जगह लेंगे।

इस बात पर विवाद हुआ कि कोहली को वनडे कप्‍तानी से क्‍यों हटाया गया। बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली ने बताया कि कोहली से बोर्ड ने टी20 कप्‍तानी नहीं छोड़ने की गुजारिश की थी। मगर वह अपने फैसले पर अडिग थे। फिर सीमित ओवर में दो अलग कप्‍तान हो, यह सही नहीं लगता। इस बात के मद्देनजर रोहित शर्मा को सीमित ओवर कप्‍तान बनाया गया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!