BCCI SGM: क्या टी20 विश्‍व कप 2021 की मेजबानी भारत करेगा? बोर्ड ने अभी लिया ये फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2021, 03:16 PM IST

BCCI SGM on T20 World Cup 2021: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ऑफ इंडिया (बीसीसीआई) की शनिवार को स्पेशल जनरल मीटिंग (एसजीएम) थी। जानिए बैठक में टी20 विश्व कप 2021 को लेकर क्या निर्णय हुआ?

BCCI SGM: क्या टी20 विश्‍व कप 2021 की मेजबानी भारत करेगा? बोर्ड ने अभी लिया ये फैसला
Photo Credit: Twitter

टी20 विश्व कप 2021 इस साल भारत में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाना है। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते विश्व कप के आयोजन पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगर देश में कोरोना की स्थिति में नहीं बदली तो टूर्नामेंट विदेश में आयोजित किए जा सकता हैं। हालांकि, आईसीसी ने अभी इसपर कोई फैसला नहीं लिया है। दूसरी ओर, शनिवार को बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग (एसजीएम) हुई, जिसमें निर्णय किया गया कि भारतीय बोर्ड विश्व कप की मेजबानी पर उचित फैसला लेने के लिए आइसीसी से कुछ समय देने की मांग करेगा। 

भारतीय बोर्ड को कुछ समय की दरकार

वहीं, एएनआई के मुताबिक, एक सूत्र ने टी20 विश्व कप के संबंध में कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्व कप में अभी चार से अधिक समय है। ऐसे में बीसीसीआई अंततरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से अनुरोध करेगा कि जून के अंत या जुलाई की शुरुआत तक भारतीय बोर्ड को विश्व कप की मेजबानी पर निर्णय लेने का समय दिया जाए। सूत्र ने कहा, 'अभी भी साढ़े चार महीने के करीब बाकी हैं और हमें विश्वास है कि कोरोना की स्थिति आने वाले समय में  बदल जाएगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी से जून के अंत या जुलाई की शुरुआत तक का समय लेने का अनुरोध करेगा, जिससे आखिरी निर्णय लिया जा सके।' 

आईसीसी बोर्ड मीटिंग में हिस्सा लेंगे गांगुली

बीसीसीआई की एसजीएम के बाद अब मंगलवार को यानी एक जून को आईसीसी की बैठक होने वाली है, जिसमें भारतीय बोर्ड के अधिकारी विश्व कप 2021 को लेकर चर्चा करेंगे। आईसीसी बोर्ड मीटिंग में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह शिरकत करेंगे। वहीं, पीटीआई के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि जैसा कि कहा जा रहा है कि बोर्ड आईसीसी से एक महीने का समय मांगेंगा। ऐसे में बीसीसीआई के लिए सबसे अच्छा विकल्प इसे महाराष्ट्र में आयोजित कराना रहेगा। मुंबई में तीन मैदान हैं जबकि एक पुणे में है। हालांकि, पाकिस्तान टीम का मुंबई की यात्रा करना एक राजनीतिक मुद्दा बन सकता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!