वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के कार्यक्रम में बीसीसीआई ने किया बदलाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 09:20 PM IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली आगामी वनडे और टी20 सीरीज के कार्यक्रम में बीसीसीआई ने ऐलान किया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के कार्यक्रम में बीसीसीआई ने किया बदलाव

मुंबई: आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की 12 और 13 फरवरी को होने वाली नीलामी के मद्देनजर बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज और भारत के बीच होने वाली तीन मैचों की आगामी वनडे और टी20 सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया है। 6 फरवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के तीनों मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज 16 फरवरी को होगा और सीरीज के तीनों मैच कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेले जाएंगे। 

सीरीज का नया कार्यक्रम इस प्रकार है:
वनडे सीरीज


पहला वनडे,  06 फरवरी, अहमदाबाद(नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
दूसरा वनडे,  09 फरवरी, अहमदाबाद(नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
तीसरा वनडे, 11 फरवरी, अहमदाबाद(नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

टी20 सीरीज
पहला टी20,  16 फरवरी, कोलकाता( इडेन गार्डन्स)
दूसरा टी20,  18 फरवरी, कोलकाता( इडेन गार्डन्स)
तीसरा टी20,  20 फरवरी, कोलकाता( इडेन गार्डन्स)






वेन्यू की संख्या में की गई है कटौती
बोर्ड ने कोरोना संकट को को देखते हुए कार्यक्रम के वेन्यू की संख्या में कटौती की गई है। पहले ये मैच छह अगल-अलग मैदानों पर खेले जाने थे लेकिन टीमों की जैवसुरक्षा को देखते हुए ये निर्णय किया गया है। जिससे कि खिलाड़ियों, मैच ऑफीशियल्स, प्रसारणकर्ता आयोजन से जुड़े अन्य सभी लोगों को यात्रा और संक्रमण के जोखिम से बचाया जा सके। 

एक वनडे और एक टी20 की तारीख में हुआ है बदलाव
पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सीरीज के तीन वनडे मैच 6, 9 और 12 फरवरी को खेले जाने थे। वहीं टी20 सीरीज के तीनों मैच 15, 18 और 20 फरवरी को खेले जाने थे। लेकिन 12-13 फरवरी को होने वाली आईपीएल 2022 की नालामी को देखते हुए तीसरे वनडे मैच अब 12 फरवरी की जगह 11 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं टी20 सीरीज का आगाज अब 15 की जगह 16 फरवरी को होगा। अन्य दो मैच अपनी पूर्व निर्धारित तारीख में खेले जाएंगे। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!