वनडे क्रिकेट में नहीं थम रहा बाबर आजम का बल्ला, तोड़ा हाशिम अमला का रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 12:06 PM IST

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की वनडे क्रिकेट में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी जारी है। उन्होंने मंगलवार को हाशिम अमला का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया।

वनडे क्रिकेट में नहीं थम रहा बाबर आजम का बल्ला, तोड़ा हाशिम अमला का रिकॉर्ड
Photo Credit: Twitter

रोटरडैम: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम का वनडे क्रिकेट में धमाकेदार फॉर्म नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में भी जारी रहा। बाबर ने इस मुकाबले में 85 गेंद में 74 रन की पारी खेली। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 6 चौके और 1 छक्का जड़ा। 

पिछले 8 मैच में खेली 7 बार 50+ रन की पारी 
बाबर आजम ने पिछले एक साल में वनडे क्रिकेट में रनों का अंबार लगा दिया है। पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले वनडे से लेकर अबतक बाबर ने कुल 8 वनडे मैच खेले हैं जिसमें से 7 बार वो पचास रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे हैं। जबकि चार बार वो सैकड़ा जड़ने में सफल रहे हैं। 

98 से ज्यादा के औसत से बना रहे हैं रन
वनडे में पिछली आठ पारियों में बाबर ने 158, 57, 114, 105*, 103, 77, 1 और 74 रन की पारियां खेली हैं। वो वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्तान में केवल 1 रन बनाकर आउट हुए थे। 8 पारियों में बाबर ने 689 रन 98.43 के औसत और 98.86 के स्ट्राइकरेट से बनाए हैं। जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। 

बने 88 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी 
बाबर ने इसी दौरान वनडे करियर में शुरुआती 88 पारियों में सबसे अधिक रन बनाने का हाशिम अमला का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बाबर के नाम 90 वनडे की 88 पारियो में  4516 रन हो गए हैं। इतनी ही पारियों में हाशिम अमला ने 4473 और विव रिचर्ड्स वने 4038 रन बनाए थे। ऐसे में बाबर वनडे में सबसे तेज गति से 5 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने की दिशा में आगे बढ़ गए हैं।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!