Exit Polls: अब की बार हाई वोटिंग पर्सेंटेज मतलब एंटी इंकम्बेंसी, दीदी होंगी सत्ता से बाहर

West Bengal Exit Polls: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों में इस बार जनता ने जमकर मतदान किया। एग्जिट पोल्स के अनुसार यह बम्पर वोटिंग दीदी को सत्ता से बाहर करने के लिए हुई।

West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण का मतदान हुआ। राज्य में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। 4 मई मतगणना होगी और चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। तमाम एग्जिट पोल्स के अनुसार पश्चिम बंगाल में इस बार ममता बनर्जी का सत्ता से बाहर होना तय है और पहली बार भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने की स्थिति में होगी। हालांकि, एक एग्जिट पोल ऐसा भी रहा, जिसके अनुसार राज्य में एक बार फिर ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस सत्ता में लौट रही हैं।

Mamata Banerjee West Bengal Election exit Poll.

Exit Poll: पश्चिम बंगाल में दीदी के खिलाफ हुई बंपर वोटिंग

आज मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आने लगे। कई प्रमुख सर्वे एजेंसियों ने अपने अनुमान जारी किए हैं। विभिन्न एग्जिट पोल में विभिन्न पार्टियों के प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग आकलन सामने आए हैं। अलग-अलग एग्जिट पोल्स के नतीजे यहां नीचे देखें -

End of Feed