पानी-पानी हुई तीर्थनगरी! बारिश से हरिद्वार हुआ जलमग्न, गंगा में कई कारों ने भी लगा दी डुबकी

हरिद्वार में शनिवार को करीब डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। जिससे शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। खड़खड़ी सूखी नदी रपटे पर पार्क की गई छह लग्जरी कारें पानी के तेज बहाव में बहकर गंगा में पहुंच गईं।

Haridwar News: उत्तराखण्ड के हरिद्वार में शनिवार को हुई बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया। बारिश के पानी ने ऐसा तांडव मचाया कि आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां पानी के तेज बहाव के साथ बह गई। ये कारें बहकर गंगा नदी में पहुंच गई। बारिश के बाद शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। जिससे राहगीरों को भी समस्या हो रही है। पानी में बही ये कारे हरियाणा और दिल्ली से आए श्रद्धालुओं की थीं।

End of Feed